इंडिया की करेंसी कौन से देश में महंगी है? - indiya kee karensee kaun se desh mein mahangee hai?

दोस्तों आज की तारीख में जितने भी देश हैं उनकी एक करेंसी है और विश्व में उनकी कीमत भी है इसके अलावा अगर कोई भी देश दूसरे देश से किसी प्रकार की चीजें खरीदना है तो वो उसका पेमेंट डॉलर में करता है ऐसा इसलिए क्यूंकि डॉलर विश्व का सबसे मजबूत करेंसी माना जाता है और है भी। Dollar यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका की करेंसी है। 

क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे महंगी करेंसी कौन सी है आपका आंसर होगा डॉलर तो मैं आपको बता दूं कि आप ने जो जवाब दिया है बिल्कुल गलत है भले ही दुनिया के ज्यादातर देश व्यापार डॉलर में करते है फिर भी डॉलर विश्व की सबसे मजबूत करेंसी नहीं है। बल्कि ये कुवैत की करेंसी दिनार है। जिसकी कीमत एक दीनार के बराबर ₹270 रुपए होते है और वही अमेरिका डॉलर में बात करें तो एक दीनार बराबर 3.27 डॉलर होती है।

विश्व में कई ऐसे देश है जहां पर भारत के रुपए की कीमत बहुत ज्यादा है और अगर आप वहां पर घूमने के लिए जा रहे हैं तो आप वहां पर कम पैसे में पूरा देश घूम सकते हैं अब आपके मन मे सवाल आएगा कि दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी कौन सी है? अगर आप इसके बारे में नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं है मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि पोस्ट को आखिर तक पढ़े। 

Table of Contents

  • दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी कौन सी है? (Duniya ki sabse sasti currency kaun si hai)
    • 1. वेनेज़ुएला बोलिवर
    • 2. इरानी रियल
    • 3. वियतनामी दोंग
    • 4. इंडोनेशिया रुपया
    • 5. लोआस लाओटियन किप
    • 6. सिएरा लिओनियन लियोन
    • 7. उज़्बेकिस्तान सोम
    • 8. गिनीयन फ्रांक
    • 9. पैराग्वे गुआरानी
    • 10. कंबोडियन रियाल
    • FAQs –

दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी कौन सी है? (Duniya ki sabse sasti currency kaun si hai)

दुनिया के सबसे सस्ती करेंसी बोलीवर है जो वेनेज़ुएला करेंसी है. इसके अलावा कई ऐसी करेंसी है जिसकी कीमत बहुत कम है मैं आज आपको 10 ऐसे करेंसी के बारे में बताऊंगा जो दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी मान जाती है उनके बारे में मैं आपको नीचे बिंदु अनुसार जानकारी दूंगा आइए जाने।

1. वेनेज़ुएला बोलिवर

बोलिवर दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी है। यह वेनेजुएला देश की मुद्रा है इस करेंसी का कोड VEF है। वेनेजुएला दुनिया भर में प्रकृति सुंदरता के लिए जाना जाता है इसके अलावा यहां पर तेल के खदान है या देश तेल को दूसरे देशों को निर्यात भी करता है फिर भी इस देश की करेंसी सबसे कमजोर है। भारत में इस करेंसी की कीमत एक भारतीय रुपया 6,461.85 वेनेजुएला बोलिवर के बराबर होता है आप अगर इस देश में ₹1 लेकर जाएंगे तो आपको यहां पर 6,461.85 वेनेजुएला बोलिवर दिए जाएंगे। 

2. इरानी रियल

ईरान दुनिया का एक मुस्लिम राष्ट्र है और इस देश की करेंसी ईरानी रियाल है इसे दुनिया का दूसरा सस्ता करेंसी माना जाता है अगर आप ईरान में ₹1 भारतीय पैसा लेकर जाएंगे तो वहां पर आपको ₹505 दिए जाएंगे इस करेंसी का कोड IRR इस देश की करेंसी सस्ता होने के बावजूद भी इस देश की आर्थिक स्थिति अच्छी है। 

3. वियतनामी दोंग

वियतनामी दोंग वियतनाम देश की करेंसी है अगर आप जितना में ₹1 भारतीय  लेकर जाएंगे तो आपको वहां पर ₹285 दिए जाएंगे वियतनाम दुनिया का एक मशहूर पर्यटक देश भी है यहां पर विभिन्न देशों से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं अगर आप एक भारतीय हैं तो आप इस देश में घूमने के लिए जा सकते हैं। 

4. इंडोनेशिया रुपया

इंडोनेशिया दुनिया का एक सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश है. इंडोनेशिया को दीपों का देश भी कहा जाता है क्योंकि यहां पर हजारों की संख्या में दीप समूह है अगर आप भारत का ₹1 लेकर इंडोनेशिया में जाएंगे तो वहां पर आपको इसके बदले ₹187 इंडोनेशिया रुपया मिलेगा. दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी लिस्ट में इंडोनेशिया रुपया चौथे नंबर पर आएगा। 

  • Bitcoin का मालिक कौन है? और बिटकॉइन किस देश की मुद्रा है।
  • SIP क्या है? जानिए SIP में निवेश करने के क्या फायदे है

5. लोआस लाओटियन किप

लोआस दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक जनवादी गणतंत्र देश है इसकी आधिकारिक मुद्रा  लाओटियन किप है। इस देश की सीमाएं इसके पड़ोसी देश म्यान्मार चीन कंबोडिया वियतनाम और थाईलैंड से सटी हुई हैं. इस देश को हजार हाथियों की भूमि भी कहा जाता है दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी के लिस्ट में इसका नंबर आठवां है. पर आप इस देश में भारत का ₹1 लेकर जाएंगे तो वहां पर आपको 209 लाओटियन किप मिलेगा।

6. सिएरा लिओनियन लियोन

सिएरा लिओनियन अफ्रीका महाद्वीप में बसा हुआ एक गरीब देश है इसकी आधिकारिक करंसी लियोन है. यहां पर विभिन्न प्रकार के खनिज पदार्थों का भंडार है जैसे हीरे, सोने, टाइटेनियम और बॉक्साइट इसके बावजूद भी इस देश की करेंसी सस्ती है अगर आप इस देश में भारत का ₹1 लेकर जाएंगे तो आपको यहां पर ₹227 दिए जाएंगे। 

7. उज़्बेकिस्तान सोम

उज़्बेकिस्तान सोम मध्य एशिया के अंतर्गत स्थित एक लोकतांत्रिक गणराज है और इसकी राजधानी ताशकंद है इसके पड़ोसी देश अफगानिस्तान तुर्कमेनिस्तान है अगर आप भारत का ₹1 लेकर उज्बेकिस्तान जाएंगे तो वहां पर आपको ₹136 यहां पर आपको मिलेंगे इस देश में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी निवास करती है और यह एक प्रकार का मुस्लिम बहुल देश है। 

8. गिनीयन फ्रांक

गिनीयन अफ्रीका महाद्वीप के पश्चिम में एक देश है और इस देश की अधिकारिक करेंसी फ्रांक. अगर आप इस देश में भारत का ₹1 लेकर जाएंगे तो वहां पर आपको ₹105 मिलेंगे।

9. पैराग्वे गुआरानी

 पैराग्वे गुआरानी परागुआ देश की अधिकारी करेंसी है विश्व के पटल पर यह देश दक्षिण अमेरिका में स्थित है. अगर आप इस देश में भारत का ₹1 लेकर जाएंगे तो वहां पर आपको वहां पर 88 पैराग्वे गुआरानी मिलेगा देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है और यहां पर गरीबी भी बहुत है। 

10. कंबोडियन रियाल

कंबोडिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक प्रमुख देश है कंबोडियन रियाल इसकी अधिकारी करेंसी है जिसे दुनिया का सबसे कमजोर मुद्रा माना जाता है. कंबोडिया में प्रति वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं इसलिए पर्यटन की दृष्टि से यह देश विश्व भर में प्रसिद्ध है अगर आप कंबोडिया में भारत का ₹1 लेकर जाएंगे तो वहां पर आपको उसके बदले 50 कंबोडियन रियल मिलेंगे। 

Note – ये सभी आकड़े जनवरी 2023 तक के है। हर देश की करेंसी में उतार-चढाव प्रतिदिन लगा रहता है। फिर भी मोटा माटी इन्हीं दस देशो की करेंसी दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी रहती है।

तो उम्मीद करते है आज का ये लेख दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी कौन सी है? (Duniya ki sabse sasti currency kaun si hai) अच्छा और ज्ञानवर्धक लगा होगा आज आपने दुनिया की 10 सबसे सस्ती करेंसी के बारे में जाना, इन सभी करेंसी के मुकाबले भारत की करेंसी मजबूत है। इस ज्ञान को अपने तक सिमित न रखकर इसे अपने दोस्तों के साथ साथ सोशल मीडिया साइट्स पर भी जरूर शेयर करें , किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है, धन्यवाद!

FAQs –

Q. पूरी दुनिया में कुल कितनी करेंसी हैं?

Ans- यूनाइटेड नेशंस के अनुसार पूरी दुनिया में 180 करेंसी को लीगल टेंडर के रूप में मान्यता दी गई है। मतलब की विश्व में 180 करेंसी संचालन में है।

Q. दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी किस देश की है।

Ans- दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी कुवैती दीनार है। जिसकी कीमत वर्तमान समय में एक कुवैती दीनार के बराबर 254 रुपए होते है और वही अमेरिका डॉलर की बात करें तो एक दीनार बराबर 3.27 डॉलर होती है। 

Q. दुनिया की सबसे कमजोर करेंसी किस देश की है?

Ans- वेनेज़ुएला बोलिवर दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी है एक भारतीय रुपया 6,461.85 वेनेजुएला बोलिवर के बराबर होता है आप अगर इस देश में ₹1 लेकर जाएंगे तो आपको यहां पर 6,461.85 वेनेजुएला बोलिवर दिए जाएंगे।  

Q. डॉलर किस देश की करेंसी है?

Ans- डॉलर यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका की करेंसी है। इसके अलावा कई और देशों जैसे की सिंगापुर, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया इत्यादि देशों में भी मुद्रा के रूप में डॉलर चलती है।

Q. रुपया किस किस देश की करेंसी है?

Ans- रुपया मुख्य रूप से भारतीय करेंसी है। भारत के अलावा कई और देश जैसे की पाकिस्तान, श्रीलंका, सेसेलेन्स, मालदीव, नेपाल, इंडोनेशिया, मॉरीसस देशों में भी वहाँ की करेंसी रुपया है।

भारतीय मुद्रा किस देश में अधिक है?

एक अन्य प्रसिद्ध विदेशी देश जहां भारतीय मुद्रा का मूल्य अधिक है, वह श्रीलंका है जहां खर्च पर बहुत अधिक गणना किए बिना आपको देने के लिए सब कुछ है।

₹ 1 नेपाल में कितने रुपए के बराबर है?

1 भारतीय रुपया से नेपाली रुपया वर्तमान विनिमय दर 1.5790 के बराबर है।

लंदन का ₹ 1 भारत में कितना होता है?

यानि इंग्लैंड का 1 रूपए भारत में लगभग 94.55 रूपए के बराबर है।

भारत के ₹ 100 पाकिस्तान के कितने रुपए के बराबर है?

69 के बराबर होता है तो भारत के ₹100 पाकिस्तान के कितने रुपए के बराबर है? ये बहुत सरल जवाब है, भारत के ₹100 को पाकिस्तान के Rs2. 69 से गुना करें = इसका जवाब rs 269.20 रुपया होता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग