ब्रेड खाने से क्या फायदा होता है? - bred khaane se kya phaayada hota hai?

ब्राउन ब्रेड खाने के फायदे

1. वजन कम करने में फायदेमंद

ब्राउन ब्रेड का सेवन करना वजन कम करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ब्राउन ब्रेड में गेहूं की मात्रा अधिक होती है जो पेट को ज्यादा देर तक भरी रखती है, जिसकी वजह से आप अधिक खाने से बचें रहते हैं। इसलिए वजन कम करने में ब्राउन ब्रेड आपकी मदद कर सकता है।

यह भी पढ़े: जानिए रसभरी फल खाने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, कई बीमारियों को दूर करने में होता है मददगार

2. ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद

ब्राउन ब्रेड का सेवन करना ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है। क्योंकि ब्राउन ब्रेड में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा कम होता है जो ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्राउन ब्रेड का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए ब्राउन ब्रेड का सेवन जरूर करें।

3. एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद

ब्राउन ब्रेड का सेवन करना एनर्जी बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि ब्राउन ब्रेड आटे बनता है, जिसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। सुबह नाश्ते में ब्राउन ब्रेड खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। क्योंकि ब्राउन ब्रेड बहुत ही हेल्दी ब्रेकफास्ट माना जाता है।

यह भी पढ़े: वजन कम करने के साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होता है, पीनट बटर

4. दिल के लिए फायदेमंद

ब्राउन ब्रेड का सेवन करना दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। जो लोग दिल की बीमारियों की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें ब्राउन ब्रेड का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन करने से दिल मजबूत और स्वस्थ रहता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

  • 1/8

    आसान ब्रेकफस्ट है ब्रेड

    ब्रेकफस्ट में ज्यादातर लोग ब्रेड खाना पसंद करते हैं। यह किसी भी फॉर्म में हो सकता है। चाहे तो सिंपल स्लाइस के फॉर्म में या फिर टोस्ट के फॉर्म में या फिर सैंडविच के फॉर्म में। लेकिन क्या ब्रेड खाना सेहत के लिए अच्छा है?

  • 2/8

    कार्बोहाइड्रेट्स

    ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। शरीर के लिए यह तत्व फ्यूल का काम करता है, लेकिन यह तब हेल्दी होता है जब इसके साथ अन्य पोषक तत्वों का भी मिश्रण हो। इस वजह से फलों और सब्जियों से मिलने वाले कार्बोहाइड्रेट्स को ज्यादा हेल्दी माना जाता है। पैक्ड और स्लाइस्ड ब्रेड में हाइली प्रॉसेस्ड सिंपल कार्बोहाइड्रेट्स होता है इस वजह से यह जल्दी पच जाता है, जिससे शरीर को पोषक तत्व नहीं मिलते और भूख भी जल्दी लग जाती है जो वजन बढ़ने का कारण बनता है।

  • 3/8

    शुगर लेवल

    ब्रेड की जल्दी पच जाने वाली क्वॉलिटी ब्लड शुगर के लिए भी अच्छी नहीं होती है। दरअसल, जब पेट खाना पचाता है तो इससे ब्लड शुगर लेवल पर असर पड़ता है। हाई फाइबर वाले फूड्स इस लेवल को धीरे-धीरे बढ़ाते हैं लेकिन ब्रेड जल्दी पच जाती है, जिस वजह से इंसुलिन लेवल तेजी से बढ़ जाता है, जो खासतौर पर डायबीटीज के मरीजों के लिए ठीक नहीं है।

  • 4/8

    ये भी हैं नुकसान

    ब्रेड को रोज खाने पर इसमें मौजूद अनहेल्दी तत्व कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं, जैसे डायबीटीज, दिल की बीमारी और मोटापा। इसके साथ ही ब्रेड में मौजूद ग्लटन उन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है जिन्हें इस एलिमेंट से एलर्जी होती है।

  • 5/8

    होल ग्रेन ब्रेड

    ब्रेड खाना ही है तो होल ग्रेन ब्रेड खरीदें। पैकेट पर चेक करें कि उस पर अच्छे से इस बारे में मेंशन हो। इस ब्रेड की खासियत यह है कि इसमें फाइबर के तत्व मौजूद होते हैं जिससे यह रिफाइन्ड आटे से बनी ब्रेड जैसा नुकसान नहीं करती।

  • 6/8

    मल्टी ग्रेन ब्रेड

    बाजार में मल्टीग्रेन ब्रेड भी मिलती है। यह भी ब्रेड का अच्छा ऑप्शन है। इसमें भी फाइबर के साथ ही कई विटमिन भी होते हैं जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।

  • 7/8

    हेल्दी कॉम्बिनेशन

    ब्रेड को सब्जी, स्प्राउट्स या अन्य हेल्दी चीजों के साथ खाएं। इस तरीके से अगर आप रिफाइन्ड आटे से बनी ब्रेड भी खाते हैं तो सब्जियों में मौजूद फाइबर इससे होने वाले नुकसान को कंट्रोल कर लेगा और आपकी बॉडी हेल्थ लेवल मेनटेन कर पाएगी।

  • 8/8

    इस तरह न खाएं

    अक्सर लोग सैंडविच बनाते हुए उसमें आलू, मीट या फ्राइड चीजें भर्ते हैं, जो शरीर को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। इससे बचें ताकि आप हेल्दी बने रहें।

ब्रेड खाने से शरीर में क्या होता है?

बढ़ता है वजन- ब्रेड में कार्ब, नमक और रिफआइंड शुगर होते हैं यह सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. इसके नियमित सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है. इसके अलावा सफेद ब्रेड रिफाइन्ड मैदा और शुगर की बनी होती है. जिसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है.

कौन सा ब्रेड खाना चाहिए?

ब्राउन ब्रेट वाइट ब्रेड के मुकाबले अधिक पौष्टिक माना जाता है। क्योंकि ब्राउन ब्रेड आटे का और वाइट ब्रेड मैदा का बनता है। इसलिए ब्राउन ब्रेड का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जात है। ब्राउन ब्रेड में भरपूर मात्रा में विटामिन बी-6, विटामिन-ई, मैग्नीशियम, फॉलिक एसिड, ज़िंक, क़ॉपर और मैगनीज़ जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं।

ब्रेड कब खाना चाहिए?

सुबह नाश्ते में ब्राउन ब्रेड खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। क्योंकि ब्राउन ब्रेड बहुत ही हेल्दी ब्रेकफास्ट माना जाता है।

सुबह सुबह ब्रेड खाने से क्या होता है?

Dangerous Side Effects of Eating White Bread: लोगों के बिजी लाइफस्टाइल की वजह से आजकल सुबह के नाश्ते में पराठों की जगह ब्रेड-बटर ने ले ली है। ... .
सफेद ब्रेड खाने के नुकसान(White Bread Khane Ke Nuksan)-.
कब्ज (Constipation)- ... .
मोटापा- ... .
पेट खराब होना- ... .
डायबिटीज- ... .
हृदय रोग-.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग