बहुत अधिक गैस बनने का क्या कारण है? - bahut adhik gais banane ka kya kaaran hai?

Reasons Of Gas गैस आमतौर पर आंत में बनती है जो छोटी आंत के जरिए बड़ी आंत में तेजी से फैलती है। गैस बनने का सबसे बड़ा कारण अपच है जिसकी वजह से आपका पाचन तंत्र पूरी तरह से बिगड़ जाता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। गैस एक ऐसी परेशानी है जो खान-पान की गड़बड़ी से पनपती है। गैस की समस्या को लोग अक्सर नजरअंदार कर देते हैं, लेकिन ये परेशानी आपको कई और बीमारियों का भी शिकार बना सकती है। पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं, इसलिए गैस बनने के कारणों को जानना जरूरी है। गैस आमतौर पर आंत में बनती है जो छोटी आंत के जरिए बड़ी आंत में तेजी से फैलती है। गैस बनने का सबसे बड़ा कारण अपच है जिसकी वजह से आपका पाचन तंत्र पूरी तरह से बिगड़ जाता है। आप भी गैस की समस्या से परेशान हैं तो सबसे पहले अपनी कुछ आदतों को बदलें जो पेट में गैस बनने के लिए जिम्मेदार है। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में जो पेट में गैस का कारण बनती हैं।स

सुबह का नाश्ता स्किप करना

खाली पेट गैस ज्यादा बनती है। कई लोग सुबह नाश्ता नहीं करते हैं, जिसकी वजह से पेट में गैस बनती है। सुबह का नाश्ता पेट को हेल्दी रखने और गैस की समस्या से बचने के लिए बेहद जरूरी है। सुबह के नाश्ते को कभी स्किप न करें।

बहुत ज्यादा खाना

कुछ लोगों को ज्यादा खाने की आदत होती है जो गैस बनने का सबसे बड़ा कारण है। गैस से बचना चाहते हैं तो ज्यादा खाने से बचें। ज्यादा खाते हैं तो खाना पचने में अधिक समय लगता है और पेट में गैस बनने लगती है।

तला भुना खाने से परहेज करें

अगर आप ज्यादा तला भुना खाते हैं तो आपको गैस की समस्या होना लाजमी है। ज्यादा मात्रा में तला भुना खाने से न सिर्फ गैस की समस्या हो सकती है बल्कि कब्ज और अपच भी हो सकता है। 

लंबे समय तक एक जगह नहीं बैठे

सिटिंग जॉब करने वाले लोगों को ज्यादा गैस परेशान करती है। एक ही जगह पर बैठे रहने से खाना पचता नही है और अपच और गैस की समस्या बनी रहती है। अगर आप भी लंबे समय तक बैठे रहते हैं तो थोड़ी-थोड़ी देर बाद उठने की आदत डालें, आपको गैसे से निजात मिलेगी।

गैस से निजात पाने के लिए इन नुस्खों को अपना सकते है

  • प्याज के रस में काला नमक और हींग पीसकर मिलाकर उसका सेवन करें गैस से छुटकारा मिलेगा।
  • सेब के सिरके की दो चम्मच गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से गैस में तुरंत राहत मिलती है।
  • नींबू का रस और अदरक एक-एक चम्मच लें, फिर उसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाएं और इसे खाने के बाद खाएं।
  • अजवायन के चूर्ण को गर्म पानी के साथ खाएं इससे गैस, बदहजमी से आराम मिल सकता है।
  • मेथीदाना और गुड़ को पानी में डालकर उबाल लें और इस पानी को छानकर पी लें, गैस में आराम मिल सकता है। 

                         Written By: Shahina Noor

Edited By: Shilpa Srivastava

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

  • Hindi News
  • गैस की समस्या हमेशा पेट से जुड़ी नहीं होती

गैस की समस्या हमेशा पेट से जुड़ी नहीं होती

गैसकी समस्या हमेशा पेट से जुड़ी नहीं होती। दूसरी बीमारी के कारण भी यह समस्या मरीज को हो सकती है, पर वह उसे गैस ही समझता है। पेप्टिक अल्सर, गॉल ब्लाडर स्टोन, भोजन की थैली में कैंसर, पैंक्रियाज की बीमारी, आंत की बीमारी, हार्ट और न्यूरोलॉजिकल गड़बड़ी के कारण भी ऐसी समस्या हो सकती है। यदि तकलीफ छह सप्ताह से अधिक है तो उसकी जांच और विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। जिससे पता चल जाए कि पेट की बीमारी है या फिर कोई अन्य। इसके अलावा भूख की कमी, वजन घटना, उल्टी, बुखार, शौच का रंग काला या लाल हो तो तुरंत जांच करा लेनी चाहिए। यह गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह कहना है वरीय पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार का। वे शनिवार को दैनिक भास्कर की हेल्थ काउंसिलिंग में पाठकों को सलाह दे रहे थे।

डॉ. मनोज ने कहा कि किसी भी बीमारी को पेट की बीमारी नहीं समझना चाहिए। इसके अलावा खुद से इलाज भी जोखिम भरा होता है। जानकारी के अभाव में खुद से दवा खरीद कर खाते रहते हैं। ऐसा लंबे समय तक नहीं करना चाहिए। पेट की कोई बीमारी यदि छह सप्ताह तक खत्म नहीं हो रही है तो डॉक्टर से अवश्य दिखा लेना चाहिए। दवा से यदि राहत नहीं मिलती है तो कुछ स्पेशलाइज्ड जांच करानी पड़ती है। जैसे इंडोस्कोपी या फिर कोलोनोस्कोपी। वैसे अधिकांश लोग पेट में गैस होने की शिकायत करते हैं। पर जांच से अधिकांश मामलों में अन्य बीमारी की जानकारी मिलती है। समय पर बीमारी की पहचान हो जाए तो इलाज संभव है। यदि बीमारी जड़ से खत्म नहीं हो सकती है तो उसे नियंत्रित किया जा सकता है।

इन्होंने ने भी किया फोन : राज(महेंद्रू), अनिल कुमार (फतुहा), निर्मला देवी (दीघा), अशोक कुमार सिंह (कंकड़बाग), सुशील त्रिपाठी (पटना), विनय कुमार (पटना), भगवान चरण (आरा), कौशल कुमार (हाजीपुर), राहुल राज (मुजफ्फरपुर)।

{पेट में दर्द रहता है? राजेश तिवारी, मसौढ़ी

- कीड़ा मारने की दवा लीजिए। दर्द से आराम मिल जाएगा।

{छह साल की बच्ची के पेट में दर्द रहता है? दीपा, फुलवारीशरीफ

- फिलहाल पेंटासीड-20 दस दिन तक दीजिए। आराम मिले तो इसे एक महीने तक जारी रखें। भूख लगे या नहीं उसे समय पर खाना दें। दवा से आराम नहीं मिले तो डॉक्टर से दिखा लें।

{पेट साफ नहीं होता है? मनोज कुमार, बख्तियारपुर

- भोजन में चना, हरी सब्जी को शामिल कीजिए। रात में इसबगोल की भूसी दो चम्मच लें। सुबह टहलिए इसके बावजूद परेशानी रहे तो डॉक्टर से दिखा लें।

{नाभी के नीचे दर्द रहता है? रामप्रकाश, पटना

- खाली पेट में दवा पैन-40 टैबलेट एक महीने तक लें। यदि दवा छोड़ने पर दर्द रहे तो डॉक्टर से दिखाना पड़ेगा।

{खाना खाने के बाद पेट में दर्द होता है? दीपक, मसौढ़ी

- कीड़ा मारने की दवा नो वोर्म-400 एमजी एक बार लें। खाली पेट में एक महीने तक रैजो-20 एमजी दवा ले सकते हैं। इसके बावजूद भी परेशानी रहे तो डॉक्टर से मिलें।

{नानाजी को गैस परेशान करती है। पेट भी फूल जाता है? दीपक कुमार, फतुहा

- सिर्फ चावल खाने से पेट फूलता है तो चावल से परहेज करना होगा। कुछ लोगों को कई तरह के भोजन से एलर्जी के कारण भी ऐसा होता है। रात में दो चम्मच इसबगोल की भूसी दीजिए। भोजन में चना और हरी सब्जी शामिल करें। व्यायाम या फिर टहलने की जरूरत है।

डॉ. मनोज कुमार

ज्यादा गैस बनने से कौन सी बीमारी होती है?

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गैस की समस्या बवासीर, वजन कम होना, कब्ज, डायरिया और उल्टी या मतली जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।

बार बार गैस बनने का क्या कारण हो सकता है?

ज़्यादा खट्टा, तीखा, मसाले वाला खाना खाने से, देर रात तक जागना, पानी कम पीना, गुस्सा, चिंता, बहुत देर तक एक ही जगह बैठे रहने आदि से गैस बनने लगती है, इसके अलावा कुछ दाल व सब्ज़ियां भी ऐसी होती हैं जो गैस बनाती हैं। ज़्यादा चाय पीने से भी गैस बनती है।

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के लिए क्या करें?

अजवाइन, काला नमक का चूर्ण बनाकर लें पेट की गैस से राहत पाने के लिए जीरा, अजवाइन, काला नमक और हिंग के पाउडर से तैयार मिश्रण का सेवन करें। आप मात्र 2 ग्राम चूर्ण को पानी के साथ दिन में 2 बार लें। ऐसा करने से आपको पेट की गैस को बाहर निकालने में बहुत आराम मिलता है।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग