30 अप्रैल को साल का पहला सूर्यग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा, जो कि सुबह 04 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 30 Apr 2022 12:18 AM
हमें फॉलो करें
इस खबर को सुनें
0:00
/
ऐप पर पढ़ें
30 April Surya Grahan Lucky Zodiac Signs: साल 2022 में दो सूर्यग्रहण लग रहे हैं। साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को लग रहा है। यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा। वहीं, दूसरा सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। यह भी आंशिक सूर्यग्रहण होगा। 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्यग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा, जो कि सुबह 04 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। ये ग्रहण मेष राशि में लगेगा। भारत में सूर्यग्रहण दिखाई न देने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा।
कहां देखा जा सकेगा सूर्यग्रहण (Solar Eclipse 2022)-
30 अप्रैल को लगने वाले सूर्यग्रहण को दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा।
साल का पहला सूर्यग्रहण कल, एक क्लिक में पढ़ें सभी राशियों पर प्रभाव
30 अप्रैल 2022 की लकी राशियां-
ग्रहों का हमारे जीवन में खासा असर पड़ता है। सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। इस ग्रह का संबंद पिता व आत्मा से है। सूर्यग्रहण की स्थिति को ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता है। हालांकि सभी राशियों पर ग्रहण का अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। जानें 30 अप्रैल की लकी राशियां-
कर्क- कर्क राशि वालों के लिए 30 अप्रैल का दिन शुभ रहने वाला है। इस दिन आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। मित्रों से लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ग्रहण की अवधि में आपका भाग्य मजबूत होगा। आप अपनी योग्यताओं से आगे बढ़कर चुनौतियों का सामना करेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
सूर्यग्रहण व शनिचरी अमावस्या एक ही दिन, इन 3 राशियों के जातक भूलकर भी न करें ये गलतियां
तुला- तुला राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ रहने वाला है। कार्यस्थल पर लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। साझेदारी के काम में सफलता हासिल होगी। आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा।
धनु- धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह ग्रहण लाभकारी रहेगा। विदेश में नौकरी प्राप्त करने के अवसर मिल सकते हैं।
वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ साबित होगा। ग्रहण से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कई अधूरे काम बनेंगे। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अच्छा है।
30 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Aaj ka Itihaas 30 April – भारतीय इतिहास में आज के दिन घटी थी कौन-कौन सी घटनाएं, किसका हुआ जन्म और मृत्यु
Aaj ka itihaas 30 April – bharat mein aaj ka itihaas – bharat ka itihaas – आज 30 अप्रैल है। इस दिन कई महान हस्तियों ने जन्म लिया था। वहीं कई महान हस्तियों की आज पुण्यतिथि भी है। आज आपको उन घटनाओं के बारे में भी जानकारी मिलेगी जो भारत में आज के विशेष दिन की सूची में हैं । तो चलिए जानते हैं क्या ख़ास घटित हुआ था 30 अप्रैल के दिन।
Aaj ka itihaas 30 April – आज का इतिहास 30 अप्रैल – 30 April special day in India –30 April special day in India
Aaj kiska kiska birthday hai – history of 30 April in hindi – Famous people birthday on this day in history 30 April in Hindi
1870 – दादा साहेब फाल्के, भारत के एक बेहद प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक थे। इन्हें भारतीय सिनेमा का जनक भी कहा जाता है। इनके नाम पर भारत सरकार द्वारा दादा साहब फाल्के फिल्म पुरस्कार भी दिए जाते हैं। दादा साहेब फाल्के अवार्ड्स को फिल्म की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है।
1896 – आनंदमयी माँ एक बंगाली संत थे, जिन्हें महान शिवानंद सरस्वती ने “भारत का सबसे आदर्श फूल” बताया था।
1909 – आर शंकर, केरल के तीसरे मुख्यमंत्री थे।
1926 – श्रीनिवास खले, भारतीय संगीतकार और संगीत निर्देशक थे।
30 April speciality – Aaj ka itihaas 30 April
1927 – फातिमा बीवी, भारत के सुप्रीम कोर्ट की पहली न्यायधीश।
1942 – सोनल मानसिंह, भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना और भरतनाट्यम तथा ओडिशी नृत्य शैली की गुरु। इन्हें भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।
1967 – मीनाक्षी लेखी, प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी की सदस्य।
aaj kaun paida hua hai 30 April – What happened on 30 April
1987 – रोहित शर्मा, भारतीय क्रिकेट टीम के बेहद टैलेंटेड खिलाड़ी। वनडे क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक लगाने वाले ये दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं। आईपीएल में ये मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हैं। इनकी बैटिंग की दुनिया दीवानी है।
1988 – राही चक्रवर्ती, प्रसिद्ध भारतीय गायक,गीतकार और संगीत निर्माता।
Must Read:जानें दादा साहब फाल्के कौन थे और उन्होंने किस प्रकार भारत में सिनेमा
Aaj kiski death anniversary hai – Famous people death anniversaries on this day in history 30 April in hindi – 30 April special day in india – today special day in India – born and death in history 30 April
1837 – हरी सिंह नलवा, एक महान सिख योद्धा थे। वे महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष थे।
2012 – अचला सचदेव, हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री थीं जिन्होंने बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में काम किया।
2014 – खालिद चौधरी बंगाल के रंगमंच कलाकार थे।उन्होंने सम्भू मित्र, त्रिपति मित्रा और श्यामानन्द जालान सहित विभिन्न हिन्दी और बंगाली नाटकों का निर्देशन किया। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।
1030- गजनी के सुलतान महमूद का निधन।
2020 – ऋषि कपूर भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे।
2011 – दोरजी खांडू अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।
2020 – चुनी गोस्वामी प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉलर थे।
Must Read: Aaj ka panchang 30 April 2022
Aaj ka itihaas – aaj ka din vishesh kya hai – today history news in hindi
Aaj kya event hai – Events that took place on this day in history 30 April
1945 – दुनिया के सबसे तानाशाह व्यक्ति एडॉल्फ हिटलर ने बर्लिन के एक बंकर में अपनी पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली थी।
1955 – इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण।
1975 – वियतनाम युद्ध का अंत हुआ था।
1993 – नंबर वन टेनिस खिलाड़ी मोनिका सेलेज को जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान हजारों दर्शकों के सामने पीठ में छुरा मारकर बुरी तरह घायल कर दिया गया था। चाकू मारने वाला व्यक्ति मोनिका सेलेज की प्रतिद्वंदी खिलाड़ी स्टेफी ग्राफ का फैन था।
2000 – हवाना में आतंकवाद से निपटने के लिए जी-77 शिखर सम्मलेन समाप्त हुआ था।
2007 – नेत्रहीन पायलट माइल्स हिलटन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाने का कीर्तिमान रचा था।
2010 – हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता देवानंद को दादा साहेब फाल्के अवार्ड्स से सम्मानित गया था।
2012 – भारत में ब्रह्मपुत्र नदी में यात्रियों से खचाखच भरी नौका डूबने से कम से कम 103 लोगों की मौत हो गई थी।
2013 – दादा साहेब फाल्के अवार्ड्स में बॉलीवुड अभिनेता राजेश खन्ना को भारतीय सिनेमा का ‘पहला सुपरस्टार‘ घोषित किया गया था।
1982- भारत में बिजन सैटू नरसंहार हुआ।
2006 – भारतीय उपमहाद्वीप को 2011 क्रिकेट विश्वकप की मेज़बानी मिली।
जैज को बढ़ावा देने और दुनिया भर के लोगों को एकजुट करने में जैज की कूटनीतिक भूमिका को उजागर करने के लिए 30 अप्रैल को इंटरनेशनल जैज डे मनाया जाता है।
Must Read: 30 April in Indian history
Aaj ka itihaas 30 April in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।