पदार्थों का वर्गीकरण क्यों आवश्यक है? - padaarthon ka vargeekaran kyon aavashyak hai?

Solution for SCERT UP board book कक्षा 6 आओ समझें विज्ञान ( विज्ञान भारती I ) पाठ 2 पदार्थ एवं पदार्थ के समूह solution pdf. If you have query regarding Class 6 Aao Samajhe Vigyan Vigyan Bharti Chapter 2 Padarth evan padarth ke samuh , please drop a comment below.

पदार्थ एवं पदार्थ के समूह

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न ( 1 ) : सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए |

( क )  वर्गीकरण आवश्यक होता है –

    ( i ) वस्तुओं को व्यवस्थित रखने हेतु 

    ( ii )  वस्तुओं और पदार्थों के गुणों को आसानी से समझने हेतु             

    ( iii ) विद्यालय के पुस्तकालय हेतु

    ( iv ) सभी हेतु  ✓

( ख )  किसी द्रव को गरम करने पर वह बदल जाता है –

    ( i ) ठोस में                 ( ii ) गैस में  ✓

     ( iii ) जलवाष्प में        ( iv ) अपरिवर्तित रहता है  

( ग ) गैस को किसी बर्तन में रखने पर वह –

    ( i ) उसकी तली में बैठ जाएगी 

    ( ii ) उसमें पूरी तरह से फ़ैल जाएगी  ✓

    ( iii ) उसके केवल ऊपरी हिस्से में फैलेगी       

     ( iv ) उसको खाली कर देगी 

( घ ) पदार्थ की निर्माण इकाई है  –

    ( i ) परमाणु  ✓         ( ii ) इलेक्ट्रान 

    ( iii ) प्रोटान  ( iv ) न्यूट्रान 

प्रश्न ( 2 ) : रिक्त स्थानों की पूर्ति कर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए –

( क ) ठोस का आकार निश्चित होता है |

( ख ) अगरबत्ती की सुगंध गैसीय गुण के कारण कमरे में फ़ैल जाती है |

( ग ) नमक पानी में घुल जाता है |

( घ ) परमाणु पदार्थ का वह सूक्ष्मतम कण है जो स्वतंत्र अवस्था में रह सकता है |

प्रश्न ( 3 ) : अधोलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए |

( क ) पदार्थ की तीन अवस्थाओं के नाम लिखिए |

उत्तर :  ठोस , द्रव और गैस |

( ख ) पदार्थ की उस अवस्था का नाम लिखें जिसमें पदार्थ का आयतन और आकृति दोनों निश्चित होते हैं |

उत्तर : ठोस 

( ग ) पदार्थों के वर्गीकरण से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर : वस्तुओं को उनके सामान्य लक्षणों के आधार पर अलग-अलग समूह में व्यवस्थित करने की क्रिया को वर्गीकरण कहते हैं |

( घ ) पारभासी किसे कहते हैं ?

उत्तर : वे पदार्थ जिनके द्वारा धुंधला या आंशिक रूप से आर-पार देखा जा सकता है , वे पारभासी कहलाते हैं | जैसे – तेल लगा कागज़ , पेंट लगा कांच आदि |

प्रश्न ( 4 ) : कारण बताइए –

( क ) द्रव पदार्थों की आकृति निश्चित नहीं होती है |

उत्तर : ठोस पदार्थों की तुलना में द्रव के अणु एक-दूसरे से दूर-दूर होते हैं | इनमें आपसी आकर्षण बल ठोस की तुलना में कम होता है जो इन्हें एक साथ बांधे रखता है | इसी कारण द्रव पदार्थो की आकृति निश्चित नहीं होती है |

( ख ) जल से भरा गिलास खाली गिलास की अपेक्षा भारी होता है |

उत्तर : खाली गिलास में वायु भरी होती है वायु के अणु दूर-दूर होने के कारण वायु का भार लगभग नगण्य होता है जबकि जल के अणु पास-पास होने के कारण इसका भार अधिक होता है | यही कारण है कि जल से भरा गिलास खाली गिलास की अपेक्षा भारी होता है |

प्रश्न ( 5 ) : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए –

( क ) एक प्रयोग बताएं जिससे स्पष्ट होता है की पदार्थ स्थान घेरता है |

उत्तर : एक गिलास लें , उसमें एक सूखी रुमाल रखकर उसकी पेंदी में दबा दें | अब गिलास को उल्टा करके पानी की बाल्टी में धीरे-धीरे डुबायें | गिलास को बाहर निकाल लें , आप देखेंगे की रुमाल का कपड़ा बिलकुल सूखा है | कारण यह है की गिलास में वायु भरी होने के कारण जल अन्दर नहीं जा सका | इससे स्पष्ट होता है की पदार्थ ( वायु ) स्थान घेरता है |

( ख ) किसी पदार्थ को ठोस अवस्था से द्रव अवस्था तथा द्रव अवस्था से ठोस अवस्था में कैसे बदला जा सकता है ?

उत्तर : बर्फ ठोस अवस्था में होती है उसे गर्म करने पर पिघलकर द्रव अवस्था (जल) में आ जाती है | पुनः जल को रेफ्रिजरेटर में ठण्डा करने पर बर्फ में ( ठोस अवस्था) में परिवर्तित हो जाता है 

( ग ) ठोस , द्रव और गैस में अन्तर उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए |

उत्तर : ठोस पदार्थों के कण अपने स्थान पर लगभग स्थिर होते हैं , इसके कारण इनकी आकृति एवं आयतन निश्चित होते हैं |

ठोस पदार्थों की तुलना में द्रव के अणु दूर-दूर होते हैं ,इस कारण इनकी आकृति निश्चित नहीं होती | किन्तु इनके कण एक सीमा में बंधे होने के कारण इनका आयतन निश्चित होता है |

ठोस और द्रव की तुलना में गैस के अणु अपेक्षाकृत बहुत दूर-दूर होते हैं , इसके कारण द्रव पदार्थों की आकृति और आयतन दोनों निश्चित नहीं होते |

प्रश्न ( 6 ) : पारदर्शिता के आधार पर पदार्थ कितने प्रकार के होते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए |

उत्तर : पारदर्शिता के आधार पर पदार्थ तीन प्रकार के होते हैं –

  1. पारदर्शी पदार्थ – कांच , जल आदि |
  2. अपारदर्शी पदार्थ – लकड़ी , कागज़ आदि |
  3. पारभासी पदार्थ – तल लगा कागज़ ,पेंट लगा कांच आदि |

प्रश्न ( 7 ) : परिवेश में पायी जाने वाली तीन-तीन कठोर व मुलायम वस्तुओं के नाम लिखिए |

उत्तर : कठोर वस्तुएं – लोहा , कांच , लकड़ी 

मुलायम वस्तुएं – रूई , ऊन, रबर की गेंद |

प्रश्न ( 8 ) : चुम्बक किन-किन पदार्थों से निर्मित वस्तुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है ?

उत्तर : चुम्बक लोहे से बनी वस्तुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है |

प्रश्न ( 9 ) अपने आस-पास दिखाई देने वाली वस्तुओं को पारदर्शी , अपारदर्शी तथा पारभासी में चिन्हित कर उनकी सूची बनाइए |

उत्तर : पारदर्शी वस्तुएं – कांच , जल 

अपारदर्शी वस्तुएं – लोहा , पत्थर 

पारभासी वस्तुएं – ट्रेसिंग पेपर , तेल लगा कागज़ 

प्रश्न ( 10 ) पदार्थों का वर्गीकरण क्यों आवश्यक है | इस सम्बन्ध में अपने विचार लिखिए |

उत्तर : जब हम वस्तुओं को उनके विशेष गुणों , उपयोग आदि के आधार पर अलग-अलग समूहों में रखते हैं तब उनकी पहचान आसानी से की जा सकती है |

RELATED POSTS :

MasterJEE Online Solutions for Class 6 Science Chapter 2 पदार्थ एवं पदार्थ के समूह . If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Name *

First

Last

Email *

Comment or Message *

Send

IMPORTANT LINKS :
  • जवाहर नवोदय विद्यालय 
  • विद्या ज्ञान स्कूल 
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

पदार्थों का वर्गीकरण क्यों किया जाता है?

जब हम वस्तुओं को उनके विशेष गुणों, उपयोग आदि के आधार पर अलग-अलग समूहों में रखते। हैं, तब उनकी पहचान आसानी से की जा सकती है। वस्तुओं को उनके सामान्य लक्षणों के आधार पर अलग-अलग समूह में व्यवस्थित करने की (UPBoardSolutions.com) क्रिया को वर्गीकरण कहते हैं।

पदार्थों के वर्गीकरण से आप क्या समझते हैं?

Padarth kya hai or padarth ka vargikaran सामान्यत: पदार्थ की तीन अवस्थाएँ ठोस (बर्फ), द्रव (जल)और गैस (वाष्प) होती हैंपदार्थ को भौतिक संरचना के आधार पर ठोस, दव, गैस और प्लाज्मा में वर्गीकृत किया गया है। पदार्थ को रासायनिक संरचना के आधार पर तत्त्व, यौगिक और मिश्रण में वर्गीकृत किया गया है।

पदार्थ कितने प्रकार के होते हैं?

भौतिक संरचना के आधार पर पदार्थ को तीन समूह में विभाजित किया गया है –ठोस (solid), तरल (liquid) और गैस (gas)।

पदार्थों से आप क्या समझते हैं?

पदार्थ की आम परिभाषा है कि 'कुछ भी' जिसका कुछ-न-कुछ वजन (Mass) हो और कुछ-न-कुछ 'जगह घेरती' (Volume) हो उसे पदार्थ कहते है। उद्धरण के तौर पर, एक कार जिसका वजन होता है और वह जगह भी घेरती है उसे पदार्थ कहेंगे।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग