अगर आप सुबह के समय जलपाईगुड़ी पहुंच रहे हैं, तो वहां से दाजिर्लिंग जाएं। इस सफर में आपको 3 घंटे लगेंगे। यहां आप जूलॉजिकल पार्क, म्यूजियम, घूम गोम्पा, बॉटनिकल
गार्डन वगैरह देख सकते हैं। सुबह के समय टाइगर हिल देखते हुए गंगटोक निकल जाएं। यह दूरी 110 किलोमीटर की है। यहां आप व्यू पॉइंट, बॉटनिकल गार्डन, लोकल क्राफ्ट सेंटर, फ्लॉवर शो (सीजनल), तिब्बतन मार्केट, त्सांगु लेक (लेक को देखना एक दिन लेगा), रुमतेक मोनेस्ट्री, नाम नांग पॉइंट वगैरह देख सकते हैं। अगर समय बचे, तो ताशी व्यू पॉइंट, गणेश टोक, पंगथांग को भी अपने टूर में शामिल कर लें। गंगासागर की जानकारी
यह भी पढ़ें: गंगटोक में लें याक सफारी, केबल राइड का मजा
मुझे गंगासागर जाना है। मुझे बताएं कि कोलकाता रेलवे स्टेशन से गंगासागर
कितनी दूरी पर है और वहां पहुंचने के साधन क्या हैं? क्या ये दोपहर 12 बजे के बाद उपलब्ध होंगे? क्या गंगासागर पर रात को रुका जा सकता है? इसके अलावा, कोलकाता रेलवे स्टेशन से काली मंदिर कितनी दूर है? -गौरव दहिया
कोलकाता रेलवे स्टेशन से गंगासागर पहुंचने में आपको चार-पांच घंटे का समय लगेगा। इसके लिए आपको पहले बस या टैक्सी लेनी होगी और इसके बाद मुरीगंगा नदी को पार करने के लिए आपको फेरी यानी नाव लेनी होगी। कोलकाता से बस आप हार्वुड पॉइंट या नमखाना से ले सकते हैं। दोनों ही जगह से आप फेरी वाले पॉइंट पर पहुंच जाएंगे। हालांकि हार्वुड पॉइंट से फेरीज की फ्रीक्वेंसी ज्यादा है। ये सर्विस आपको देर रात तक मिलेगी, लेकिन समय रहते पहुंचना ठीक रहेगा।
गंगासागर पर रात बितानी है, तो आपको आइलैंड के दक्षिण हिस्से की ओर जाना होगा, क्योंकि इस पॉइंट पर ही अधिकतर होटल व लॉज बने हुए हैं। वहां रुकने के दौरान आपको कुछ मामलों में सावधान होकर चलना होगा। दरअसल, वहां सांप वगैरह से बचने के लिए सांपों को दूर रखने वाली दवा लेकर चलें। साथ ही अकेले कम रोशनी में बाहर न निकलें। इसके अलावा, सोते समय भी मच्छरदानी लगाएं। गंगासागर जाने के लिए अपने साथ इमरजेंसी लाइट रखें, क्योंकि वहां बिजली कुछ घंटों के लिए ही रहती है। कोलकाता रेलवे स्टेशन से काली मंदिर कुछ ही दूरी पर है। यहां से आप पैदल या रिक्शा पर जा सकते हैं।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें