बारिश का पता लगाने वाला एप्स कौन सा है? - baarish ka pata lagaane vaala eps kaun sa hai?

एप बताएगा 'कब शुरू और बंद' होगी बारिश

मानसून की दस्तक जहां मई-जून की तपती गर्मी से राहत दिलाती है, वहीं स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप के बारिश में भीगकर खराब होने की चिंता भी सताने लगती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए लोग मौसम की भविष्यवाणी...

Rohitलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 20 Jul 2018 01:12 PM

मानसून की दस्तक जहां मई-जून की तपती गर्मी से राहत दिलाती है, वहीं स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप के बारिश में भीगकर खराब होने की चिंता भी सताने लगती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए लोग मौसम की भविष्यवाणी करने वाले स्मार्टफोन एप्लीकेशन का सहारा ले सकते हैं। गूगल प्ले और आईट्यूंस स्टोर पर उपलब्ध कुछ स्मार्टफोन एप मानसून का मिजाज भांपने में खासे मददगार साबित हो सकते हैं।

बारिश से 15 मिनट पहले बताएगा ‘डार्क स्पाई’
जीपीएस तकनीक की मदद से यूजर की लोकेशन पर नजर रखने वाला ‘डार्क स्पाई’ एप मौसम में होने वाले बदलावों के प्रति 15 मिनट पहले ही अलर्ट कर देता है। यह यूजर के फोन पर नोटिफिकेशन भेजकर बताता है कि बारिश कब शुरू होगी और इसके कब तक जारी रहने का अनुमान है। इस एप पर यूजर किसी खास लोकेशन का नाम डालकर वहां के मौसम की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। यह आंधी-तूफान की आशंका के प्रति भी आगाह करता है। ‘डार्क स्पाई’ एप गूगल प्ले पर Dark Sky-Hyperlocal Weather  और आईट्यूंस स्टोर पर Dark Sky-Hyperlocal Weather, Radar, and Storm Alerts  नाम से मुफ्त में उपलब्ध है। गूगल प्ले पर इसे 3.4 रेटिंग मिली हुई है। अभी तक यह एक लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

ट्रांसपेरेंट क्लॉक एंड वेदर देगा पल पल की जानकारी
Transparent clock & weather एप की मदद से आप अपने फोन के डिस्प्ले पर वॉलपेपर के रूप में एक ‘वेदर क्लॉक’ लगा सकते हैं। इस पर मौसम की जानकारी हर 15 मिनट में अपडेट होती रहेगी। यूजर अपनी लोकेशन पर बारिश, आंधी और तूफान के संभावित खतरे के बारे में जान पाएगा। वह चाहे तो जानकारी अपडेट होने के समय को अपने हिसाब से घटा या बढ़ा भी सकता है। ‘ट्रांसपेरेंट क्लॉक एंड वेदर’ सूर्योदय और सूर्यास्त का स्थानीय समय भी बताता है। इसमें यूवी इंडेक्स की जानकारी देने वाला फीचर भी शामिल किया गया है, जो अल्ट्रावायलेट विकिरणों से त्वचा और आंखों को होने वाले नुकसान से सावधान करता है। यूजर ‘ट्रांसपेरेंट क्लॉक एंड वेदर’ एप को गूगल प्लेस्टोर से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। 4.3 रेटिंग पाने वाला यह एप एंड्रॉयड के 2.3 जिंजरब्रेड ऑपरेटिंग सिस्टम या उससे ऊपर के वर्जन वाले स्मार्टफोन पर काम करता है। अभी तक इसे एक करोड़ से ज्यादा यूजर डाउनलोड कर चुके हैं।

  • Hindi News
  • Tech
  • Gadgets News
  • delhi weather today rain mobile app update condition temperature ncr noida

मोबाइल में रखें ये ऐप, पहले ही पता चल जाएगा 'कब शुरू और बंद' होगी बारिश

Edited by

Puneet Saini

| नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: May 23, 2022, 11:29 AM

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम ने अचानक करवट ली है। मोबाइल में डाउनलोड करें मोबाइल ऐप पहले ही मौसम की जानकारी मिल जाएगी।

हाइलाइट्स

  • Delhi में बारिश से मौसम ने करवट ली है
  • मोबाइल ऐप से मिल सकती है मौसम की जानकारी
  • स्मार्टफोन के लिए ये सभी ऐप मौजूद हैं

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में हो रही झमाझम बारिश के बाद मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी दिल्ली का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। साथ ही बारिश ने कई लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही परेशानियों का समाधान लेकर आए हैं। स्मार्टफोन के दौर में आप इन ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं और ऐसी किसी भी परेशानी से बच सकते हैं।

AccuWeather-

Accuweather मौसम का हाल जानने के लिए सबसे बेस्ट है। साथ ही ये ऐप 24-48 घंटे पहले बारिश और धूप की जानकारी दे देती हैं। ऐप में आपको एनिमेशन व्यू भी मिलता है। इससे आप मौसम की जानकारी एकत्रित कर सकते हैं। बारिश और खराब मौसम को लेकर ये ऐप पहले ही नोटिफिकेशन भी दे देती है।

The Weather Channel-

iPhone में ये ऐप आपको इंस्टॉल मिलती है। Weather App में आपको समय-समय पर मौसम की जानकारी मिलती है। साथ ही ये मौसम का भविष्य बताने में सटीक साबित होता है। समय के साथ मौसम की जानकारी हासिल करने के लिए ये ऐप सबसे बेस्ट है।

Yahoo Weather-

Yahoo Weather भी वेदर अपडेट के लिए बेस्ट ऐप है। इस ऐप में मैप और स्थानीय लोकेशन दोनों अप-टू-डेट मिलती है। मौजूदा मौसम से जोड़ने के लिए इसमें तस्वीरें भी सामने आती हैं। यानी आप तस्वीरों से भी मौसम का अंदाजा लगा सकते हैं। फिलहाल कंपनी इस ऐप को सुधारने पर काम कर भी रही है।

Overdrop-

Overdrop में आपको ज्यादातर Animation View ही मिलेगा। इस ऐप की बनावट ही ऐसी रखी गई है। साथ ही इसमें Air Quality Index चेक करने के लिए अलग से ऑप्शन भी दिया हुआ है। मौसम की जानकारी के साथ आपको वायु गुणवत्ता भी आसानी से और विस्तार से मिलती है। इसमें 7 दिन के मौसम की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

  • हेयर केयर कर्ली हेयर को मनपसंद लुक देंगे ये नेचुरल Hair Gel, आपके बाल दिन भर बने रहेंगे स्टाइलिश
  • Adv: ब्लूटूथ कॉलिंग, स्पोर्ट्स मोड, स्लीप ट्रैक समेत कई फीचर्स से लैस स्मार्ट वॉच पर भारी छूट
  • खान-पान बिना तेल के बनाएं ये टेस्‍टी जीरो ऑयल स्‍नैक
  • फैमिली बिपाशा बसु ने बेटी को दिया है ऐसा नाम कि पूरी इंडस्‍ट्री में कोई नहीं रख पाया, आप भी ले सकते हैं इंस्पिरेशन
  • न्यूज़ सावधान! Google देता है आपके हर सवाल का जवाब, अगर सर्च किया ये तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा
  • फिल्मी खबरें वीडियो:'और भाई, आ गया स्वाद...' फोटोशूट के दौरान संगीता बिजलानी पर परिंदों ने किया हमला?
  • ऐडमिशन अलर्ट NEET UG फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से देखें परिणाम
  • ट्रैवल Long Drive के लिए दिल्ली-एनसीआर की ये जगह शायद ही सुना हों आपने, दोस्तों और पार्टनर संग निकल जाएं रात में
  • ज्ञानी बाबा Optical Illusions : जीनियस लोग 10 सेकंड में ढूंढ लेंगे फोटो में छिपा सांप
  • खबरें MCD चुनाव: एक गुजराती बना था दिल्ली का मेयर, जानते हैं कौन थे वे?
  • क्राइम पिता और दोस्तों का दावा- अचानक बदल गई थी श्रद्धा, आखिर आफताब ने उसे 'प्यारी' से 'सनकी' कैसे बना दिया?
  • क्राइम ​गला दबाना आसान था, गूगल पर ढूंढा खून साफ करना... श्रद्धा मर्डर केस में 5 सनसनीखेज खुलासे​
  • क्राइम लव, लाश और लापता... मौत के सालों बाद भी नहीं पकड़े जा सके इन लड़कियों के हत्यारे
  • बिज़नस न्यूज़ चीन बना रहा दुनिया की सबसे लंबी सुरंग! इस वजह से डर रही पूरी दुनिया, पूरी डिटेल

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद

मौसम बताने वाला सबसे अच्छा ऐप कौन सा है?

Accuweather मौसम का हाल जानने के लिए सबसे बेस्ट है। साथ ही ये ऐप 24-48 घंटे पहले बारिश और धूप की जानकारी दे देती हैं।

बारिश देखने के लिए कौन सा ऐप डाउनलोड करें?

जी हां Weather ऐप की मदद से आप घर बैठे किसी भी लोकेशन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एंड्रॉइड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से Weather ऐप को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

मुझे बारिश के बारे में कैसे पता चलेगा?

Yahoo Weather ये ऐप हर घंटे, 5 दिन और 10 दिन का वेदर फोरकास्ट देता है, जिसमें आप पता लगा सकते हैं कि आपके शहर में बारिश कब होगी। इसके अलावा ये ऐप फोटोज के जरिए आपके लोकेशन का मौजूदा हालात भी बताता है। इसमें इंटरैक्टिव रडार और सैटेलाइट मैप जैसे ऑप्शन्स भी मौजूद हैं।

मौसम विभाग बारिश कब होगी up 2022?

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 8 नवंबर 2022 को दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल सहित कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, कुछ स्थानों पर तेज बारिश (Heavy Railnafall)की भी संभावना है। दक्षिण भारत में 11 नवंबर को तेज बारिश का पूर्वानुमान है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग