शादी किसी की भी जिन्दगी का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। क्योंकि यह दो दिलों को प्यार के धागे से बांधता है। यह दो लव बर्ड्स का मिलन होता है, जो एक साथ अपनी पूरी जिन्दगी गुजारने के लिए राजी होते हैं। यह तो जवानी से लेकर अंतिम साँस तक का साथ कहलाता है, हमेशा माना जाता है, की जोड़ी जन्नत में बनती है। पर इस जन्नत से बनी जोड़ीं की धरती पर अपने साथी के साथ पूरी जिन्दगी गुजरना और विश्वास के साथ एक दुसरे से जुड़ें रहना बहुत बड़ी बात होती है। यह रास्ता आसान नहीं होता है। जब हम एक दुसरे
से जुड़ जाते हैं, तब हमें अपने पार्टनर की खूबियाँ ही नहीं कमजोरी को भी अपनाना पड़ता है। किसी भी तरह के भेदभाव की परवाह किए बिना एक-दूसरे को समझना बेहद जरूरी होता है। पति-पत्नी के आपसी संबंधों से उलझने ज्यादा नहीं उलझती। यदि रिश्ता में प्यार हो तो। बल्कि यह लोग आपसी समझ से किसी भी परेशानी का सामना कर सकते हैं। जिन्दगी में कुछ समय ऐसा भी आता है, जब रिश्ता किसी कठिन परिस्थिति से गुजरता है, और जीवन निराशाजनक प्रतीत होता है। शादी होने से दो लोग ही सिर्फ आपस में नहीं जुड़ते, बल्कि दो परिवार भी
शामिल होते हैं। इसलिए पति और पत्नी दोनों को परिवार को ध्यान में रखते हुए एक साथ रहने की जरूरत होती है। अब देखा जाए तो वास्तु इसी तरह के रिलेशन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने में एक अनिवार्य भूमिका निभाता है। वास्तु के टिप्स का उपयोग करके हम अपने रिलेशन को मजबूत और प्यारा बना सकते हैं। पति और पत्नी का रिश्ता अपने जीवन में कई तरह के
उतार-चढ़ाव का अनुभव करता है। यह परेशानी छोटी और बड़ी दोनों ही हो सकती है। जब हम किसी परेशानी से गुजरते हैं, तब हमारे दिमाग पर इसका सबसे ज्यादा असर होता है। यदि आप भी किसी परेशानी में पड़ कर, अपने पार्टनर से लड़ाई-झगड़ा करते हैं, तो यह बात बिलकुल भी सही नहीं है। आज हम यहा शादीशुदा जिन्दगी में वास्तु टिप्स का कैसे प्रयोग करें। यह बताने जा रहे हैं। सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद लेने के लिए वास्तु टिप्स नीचे दिए गए हैं : अपने रिलेशन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो अभी हमारे ज्योतिषियों से बात करें। इन वास्तु उपायों को अपनाकर अपने घर में एक प्यारा माहौल विकसित कर सकते हैं। महकता हुआ माहौल आपके रिश्तों को महका देता है।महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स जिनका आपको रखना चाहिए हमेशा ध्यान
पति-पत्नी के रिलेशन में क्या करें और क्या न करें
प्यार और विश्वास पत्नी और पति के
बीच के दो स्तंभ हैं, क्योंकि यह रिश्ता बहुत ही नाजुक होता है। यह बहुत सारी भावना और धारणा से जुड़ा होता है। एक दुसरे के प्रति प्रेरित करता है। यह सुनिश्चित करना अनिवार्य हो जाता है कि जोड़ी को चलाने में दोनों तरह से प्रयास हो।
रिलेशन को प्यार से सम्हालने के लिए कुछ मुद्दों पर विचार किया जाना चाहिए। जिसमें विशेष रूप से भावुकता से जुड़ी हुई चीजे शामिल है। यहा हमने इस रिलेशन में किन वास्तु टिप्स का ध्यान रखना चाहिए:
- विवाहित जोड़ों को दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में सोने से बचना चाहिए।
- उत्तर-पूर्व की दिशा में किचन नहीं बनवाना चाहिए, किचन सही जगह होने से घर का वास्तु दोष कम हो जाता है।
- कमरे में कोई भी कांटेदार पौधे या बोनसाई का पौधा नहीं रखना चाहिए।
- कमरे के हल्के रंगों का प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा डिवाइडर को रंगने के लिए हल्के रंग का उपयोग करें।
- आपको किसी भी मेटल से बने बेड का उपयोग सोने के लिए नहीं करना चाहिए। उसके बदले लकड़ी के बेड का प्रयोग करना चाहिए।
- बेड के नीचे कुछ भी रखने से बचना चाहिए, क्योंकि यह कपल के अंदर असुरक्षा की भावना पैदा करता है।
- बीम के नीचे कभी भी पलंग न रखें, क्योंकि यह आपके रिलेशन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।
- भूमिगत टैंक को भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं बनवाना चाहिए। यह चीज पति और पत्नी के अपनत्व की कमी पैदा करती है।
- उन मूर्तियों और चित्रों को घर में न रखें जो युद्ध, हिंसा और अलगाव को चित्रित करती हैं।
अपने रिलेशन को आगे बढ़ाने में किसी भी तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं तो अभी हमारे ज्योतिषियों से बात करें।
शादीशुदा जोड़ो को रखना चाहिए इन पांच बातों का ध्यान
जो कपल अपनी शादीशुदा जिन्दगी में प्यार और अपनापन चाहते हैं। अपने रिलेशन को ज्यादा समय तक चलाना चाहते हैं, उन लोगों को नीचे दी गई पांच बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन बातों को अपनाकर आप सुखी शादीशुदा जिंदगी जी सकते हैं।
प्यार और कमिटमेंट (Love/Commitment)
एक रिलेशन में प्यार और कमिटमेंट सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है। अपने जीवन साथी के प्रति हमेशा हमें प्यार और कमिटमेंट प्रदान करना चाहिए। जो प्यार और कमिटमेंट टीवी पर या रोमांटिक किताबों में बताया जाता है यह उससे ज्यादा है। जब कोई रिश्ता बनता है तो उसमें भावनाएँ सबसे ज्यादा महत्व रखती है। यही भवनाये हम अपने प्यार और कमिटमेंट के द्वारा अपने पार्टनर को दर्शाते हैं।
प्यार भरा शारीरिक जुड़ाव (Physical Affectionate)
शादी के बाद हमारे जीवन में सिर्फ अंतरंगता ही शामिल नहीं होती है, बल्कि इसके अलावा कुछ और भी चीजे शामिल होती है। हम अपने पार्टनर से तन, मन और धन से साथ अपनी आत्मा से भी जुड़ते है। जब हम यौन संबंधो द्वारा अपने पार्टनर के साथ जुड़ते हैं, तो यह सिर्फ आपका शारीरिक सुख नहीं होता है, बल्कि अपना सब कुछ सर्पित करने का पहला कदम होता है। जब हम भावुकता और प्यार से जुड़ी हुई फोटो को देखते हैं तब शरीर में एक अजीब सा कम्पन्न महूसस होता है। हम हर पल अपने साथी के साथ गुजारने के लिए यौन तपस्या भी करते हैं।
माफी (Forgiveness)
माफ़ी की आदत किसी भी शादीशुदा जिन्दगी में सबसे जरूरी होती है। शादीशुदा जिन्दगी वही सफल होती है, जब हम अपने पार्टनर को उसकी गलती के लिए माफ़ कर सकें। इन लोगों को अपने रिलेशन में निडरता से कमियों को स्वीकार करना चाहिए। यदि आप सच में अपने रिलेशन से जुड़ें रहना चाहते हैं, जो गलती एकबार कर चुके है उसे कभी भी न दोहराए, और छोटी-छोटी गलतियों को माफ़ करने की आदत डाले।
टाइम और स्पेस (Time And Space)
एक रिश्ता तब तक नहीं चल पाता, जब तक आप अपने पार्टनर को टाइम और स्पेस नहीं देते हैं। भई शादी की है तो अपने पार्टनर को समय देना भी जरूरी होता है। जरूरत से ज्यादा टाइम और स्पेस भी रिलेशन को खराब कर सकता है। हमेशा अपने पार्टनर से चिपके रहना भी खराब आदत है, और जरूरत से ज्यादा उनको छूट देना भी आपके लिए ही समस्या पैदा कर सकता है, इसलिए इन दोनों चीजों में सामंजस्य बना कर चले।
आपसी समझ (Mutual Understandings)
शादी की बॉन्डिंग की मजबूती इस बात पर निर्भर करती है, कि कपल अपने रिलेशन में एक-दूसरे को कितना समझने की कोशिश करते हैं। जब वे अपनी जिन्दगी के महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए एक दुसरे की समझ को सराहने लगते हैं तो ज़िन्दगी बहुत आसान हो जाती है। यदि वे आपसी समझ को डेवलप करने में विफल रहते हैं, तो वे अपने रिलेशन में एक खाई पैदा करना शुरू कर देते हैं। एक समय ऐसा आता है कि फिर यह खाई भर नहीं पाती। एक कपल को अपने बीच ज्यादा से ज्यादा आपसी समझ को बढ़ाना चाहिए। तभी इनका रिलेशन मजबूत हो।
निष्कर्ष
अब तो समझ ही गए होंगे की सुखी वैवाहिक जीवन के लिए वास्तु टिप्स भी कितनी आवश्यक हैं। यह आपके शादीशुदा जिन्दगी को खुशहाल बनाने और लक्ष्यों को पूरा करने में आपकी मदद करती है। वास्तु टिप्स के प्रयोग से व्यक्ति अपने जीवन में हर परेशानी से लड़ने में मदद मिलती हैं। यह कपल को अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रेरित भी करती है। इसके अलावा, जो लोग शादी करने वाले हैं, उन्हें भी अपनी वैवाहिक जीवन खुशहाल बनाने के लिए इन दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।