पूर्वी तट का सबसे पुराना कृत्रिम बंदरगाह कौन है? - poorvee tat ka sabase puraana krtrim bandaragaah kaun hai?

कौन सा बंदरगाह पूर्वी तट पर सबसे पुराने कृत्रिम बंदरगाहों में से एक है?

  1. चेन्नई बंदरगाह
  2. कांडला बंदरगाह
  3. विशाखापत्तनम बंदरगाह
  4. पारादीप बंदरगाह

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : चेन्नई बंदरगाह

Free

15 Questions 30 Marks 10 Mins

सही उत्तर चेन्नई बंदरगाह है

Key Points 

  • चेन्नई बंदरगाह, जिसे पहले मद्रास बंदरगाह के नाम से जाना जाता था, मुंबई के न्हावा शेवा के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह है।
    • यह पूर्वी तट पर सबसे पुराने कृत्रिम बंदरगाहों में से एक है।
  • यह बंदरगाह बंगाल की खाड़ी में सबसे बड़ा है।
  • यह 1881 में आधिकारिक बंदरगाह संचालन के साथ भारत के 13 प्रमुख बंदरगाहों में तीसरा सबसे पुराना बंदरगाह है, हालांकि अविकसित तट पर 1639 में समुद्री व्यापार बहुत पहले शुरू हुआ था।
    • यह गीले डॉक के साथ एक कृत्रिम और सभी मौसमों वाला बंदरगाह है।
  • एक बार एक प्रमुख यात्रा बंदरगाह, यह स्वतंत्रता के बाद के युग में एक प्रमुख कंटेनर बंदरगाह बन गया।
  • पहले भारत में 12 प्रमुख बंदरगाह थे लेकिन महाराष्ट्र में वधावन बंदरगाह के जुड़ने से प्रमुख बंदरगाहों की संख्या बढ़कर 13 हो गई।

Additional Information 

  • वर्ष 1989 में सरकार द्वारा न्हावा शेवा पोर्ट ट्रस्ट का नाम बदलकर जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट कर दिया गया।
    • यह नवी मुंबई के रायगढ़ जिले में मुंबई के पूर्व में स्थित है, अरब सागर पर स्थित इस बंदरगाह तक ठाणे क्रीक के माध्यम से पहुँचा जा सकता है।
    • यह बंदरगाह वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का टर्मिनल भी है। 
  • पारादीप बंदरगाह ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में भारत के पूर्वी तट पर एक प्राकृतिक, गहरे पानी का बंदरगाह है।
    • यह महानदी नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर स्थित है।
    • यह कोलकाता से 210 समुद्री मील दक्षिण में और विशाखापत्तनम से 260 समुद्री मील उत्तर में स्थित है।
    • भारत सरकार ने 18 अप्रैल 1966 को पारादीप बंदरगाह को भारत का आठवां प्रमुख बंदरगाह घोषित किया। 
  • विशाखापत्तनम बंदरगाह भारत के 13 प्रमुख बंदरगाहों में से एक है और आंध्र प्रदेश का एकमात्र प्रमुख बंदरगाह है।
    • यह कार्गो की मात्रा की दृष्टि से भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य के स्वामित्व वाला बंदरगाह है और पूर्वी तट पर सबसे बड़ा है।
    • यह बंगाल की खाड़ी पर चेन्नई और कोलकाता बंदरगाहों के बीच में स्थित है।

Important Points 

  • वर्ष 2011 में तूतीकोरिन पोर्ट ट्रस्ट का नाम बदलकर वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट ट्रस्ट कर दिया गया।
  • प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री श्री के. कामराजर के सम्मान में एन्नोर पोर्ट लिमिटेड का नाम बदलकर कामराजर पोर्ट लिमिटेड कर दिया गया है।
  • हाल ही में, 2017 में कांडला पोर्ट का नाम बदलकर दीनदयाल पोर्ट कर दिया गया। इसके अलावा, कई हवाई अड्डों का नाम भी भारत के महान राष्ट्रीय नेताओं के नाम पर रखा गया है।

Latest WB Police SI Updates

Last updated on Jan 6, 2023

The West Bengal Police Recruitment Board released the revised answer key for WB Police SI (Sub-Inspector) Exam, 2021 on 14th July 2022. There were multiple objections against the provisional answer key. So, the Board was compelled to release the revised answer key. The candidate can check the WB Police SI Answer Key from here. The candidates can also have a look at the parameters set for the WB Police Si Physical Test.

GK Tricks नमस्कार दोस्तो , आज हम आपको भारत के पूर्वी व पश्चिमी तट के बंदरगाहों को याद करने की GK Tricks बताऐंगे ! दोस्तो हमेशा प्रतियोगी परीक्षाओं में पूंछा जाता है कि कौन सा बंदरगाह किस तट पर स्थित है !

भारत के तटवर्ती इलाकों में 13 बड़े बंदरगाह और 200 छोटे बंदरगाह हैं। बड़े बंदरगाह केंद्र सरकार और छोटे बंदरगाह राज्‍य सरकारों के अंतर्गत आते हैं !

देश में स्‍थित 13 बड़े बंदरगाह पूर्वी और पश्‍चिमी तटों पर समान रूप से बनाए गए हैं। कोलकाता, पारादीप, विशाखापत्तनम, हल्दिया, चेन्‍नई, एन्‍नोर और तूतीकोरिन बंदरगाह भारत के पूर्वी तट पर स्‍थित हैं, जबकि कोचीन, मंगलौर, मोरमुगाओ, मुंबई, न्हावाशेवा पर जवाहरलाल नेहरू और कांडला बंदरगाह पश्‍चिमी तट पर स्‍थित हैं !

सभी बिषयवार Free PDF यहां से Download करें 

Join Here – नई PDF व अन्य Study Material पाने के लिये अब आप हमारे Telegram Channel को Join कर सकते हैं !

तो दोस्तो इन सभी 13 बडे बंदरगाहों में कौन सा पूर्वी तट पर स्थित है और कौन सा पश्चिमी तट पर स्थित है इसको आसानी से याद रखने के लिये हम आपको एक GK Tricks बताऐंगे

तो चलिये दोस्तो शुरु करते है –

पश्चिमी तट के बंदरगाह

दोस्तो भारत के पश्चिमी तट पर 6 बडे बंदरगाह है, इस GK Tricks के माध्यम से आप उन बंदरगाहों को आसानी से याद रख पाऐंगे !

GK Tricks –  

कान्हा मामा मंगनी को मुंबईगऐ

ट्रिकी वर्ड बंदरगाह राज्य
का कांडला गुजरात
न्हा न्हावाशोवा महाराष्ट्र
मामा मार्मागोवा गोवा
मंगनी मंगलौर कर्नाटक
को कोचीन केरल
मुंबई मुंबई महाराष्ट्र

पूर्वी तट के बंदरगाह

दोस्तो भारत के पूर्वी तट पर 7 बडे बंदरगाह है, इस ट्रिक के माध्यम से आप उन बंदरगाहों को आसानी से याद रख पाऐंगे !

GK Tricks – 

ए विशाखा तु चेन्नई से पारा और हल्दी कोल्कत्ता ला

ट्रिकी वर्ड बंदरगाह राज्य
एन्नौर तमिलनाडु
विशाखा विशाखापट्टनम आन्ध्र-प्रदेश
तु तुतीकोरन तमिलनाडु
चेन्नई चेन्नई तमिलनाडु
पारा पाराद्धीप ओडिशा
हल्दी हल्दिया पश्चिम बंगाल
कोल्कत्ता कोल्कत्ता पश्चिम बंगाल

तो दोस्तो हमें उम्मीद है कि अब आप कभी नहीं भूलेंगे कि कौन सा बंदरगाह किस तट पर स्थित है !

Related General Knowledge Tricks – 

  • GK Tricks – भारत की बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाऐं
  • GK Tricks – भारत के जलप्रपात ( Waterfall In Inida )
  • GK Tricks – भारत के 7 केंद्र शासित प्रदेश

दोस्तो बडे बंदरगाहों के बारे में हम आपको कुछ बिशेष जानकारी उपलब्ध करा रहे है जो सभी Competitive Exams के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है !

1.मुंबई बंदरगाह

  • यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है जो मुंबई में स्थित है !
  • इसे भारत का प्रवेश द्वार कहा जाता है।  यह अन्य बंदरगाहों की अपेक्षा अधिक विस्तृत है।
  • इस बंदरगाह की क्षमता लगभग 200 टन से अधिक है।
  • भारत का सर्वाधिक व्यापार इसी बंदरगाह से होता है।
  • पश्चिमी तट का सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह
  • सर्वाधिक आयात करने वाला बंदरगाह (भारत का 20% व्यापार यही से)

2.न्हावाशेवा बंदरगाह (जवाहरलाल नेहरू)

  • यह मुंबई बंदरगाह के निकट ही स्थित है इसका निर्माण मुंबई बंदरगाह का दबाव कम करने के लिए किया गया।
  • न्हावाशेवा बंदरगाह देश सबसे आधुनिक एवं सर्व सुविधायुक्त बंदरगाह है !
  • शुष्क सामाग्री के व्यापार हेतु प्रसिद्ध।

3.कांडला बंदरगाह

  • यह गुजरात राज्य की कच्छ की खाड़ी में स्थित ज्वारीय बंदरगाह है।
  • इसके निकट के राज्यों में खनिज तेल, सीमेंट, रसायन, सूती वस्त्र इत्यादि औद्योगो का विकास होने से इसका महत्व बढ़ गया है।
  • इस बंदरगाह से भारी मात्रा में कपास, सूती वस्त्र, उर्वरक,कच्चा तेल, पोटास, फास्फेट, नमक आदि का निर्यात किया जाता है।

4.मर्मागोवा बंदरगाह

  • यह गोवा राज्य में अरब सागर के तट पर स्थित प्राकृतिक बंदरगाह हैं ।

5.न्यू मंगलौर बंदरगाह

  • न्यू मंगलौर बंदरगाह कर्नाटक राज्य के समुद्र तट पर स्थित है।
  • इस बंदरगाह से कद्रमुख की खान से निकला लौह अयस्क निर्यात किया जाता है ।

6.कोच्चि बंदरगाह

  • यह केरल राज्य में स्थित एक प्राकृतिक बंदरगाह है जिसमें बड़े जहाज भी ठहर सकते हैं।
  • कोच्चि बंदरगाह भारत के पश्चिमी तट का सर्वश्रेष्ठ बंदरगाह माना गया है।
  • चाय, कॉफी व मसालों के निर्यात के लिये प्रसिद्ध।

7.कोलकाता बंदरगाह

  • यह पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के किनारे स्थित कृत्रिम बंदरगाह है।
  • यह पूर्वी तट का सबसे बड़ा तथा भारत का दूसरा बड़ा बंदरगाह है।
  • कोलकाता बंदरगाह के दक्षिण मेंहल्दिया बंदरगाह को विकसित किया गया है ।

8.हल्दिया

  • कलकत्ता बंदरगाह के दक्षिण में हुगली नदी पर कलकत्ता के भार को कम करने हेतु बनाया गया।
  • यहां तेलशोधन कारखाना भी हैं।

9.विशाखापत्तनम बंदरगाह

  • यह बंदरगाह देश के पूर्वी तट पर आंध्र प्रदेश के महानगर विशाखापत्तनम में स्थित है ।
  • यह एक प्राकृतिक एवं गहरा बंदरगाह है।भारत का सबसे गहरा बंदरगाह
  • यह जहाजों का निर्माण एवं मरम्मत की जाती है।
  • यह बंदरगाह अपने कार्यों की गुणवत्ता एवं उत्पादकता के लिए प्रसिद्ध है।

10.चेन्नई बंदरगाह

  • भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित यह एक कृत्रिम बंदरगाह है ।
  • भारत का दूसरा सबसे बड़ा यातायात घनत्व वाला बंदरगाह और भारत का सबसे पुराना कृत्रिम बंदरगाह।
  • एन्नौर बंदरगाहको चेन्नई बंदरगाह का दबाव कम करने के लिए विकसित किया गया है।

11.पाराद्वीप बंदरगाह

  • यह भारत के पूर्वी तट के किनारे उड़ीसा राज्य में स्थित है।
  • यह कोलकाता तथा विशाखापत्तनम बंदरगाह के लगभग बीच में स्थित प्राकृतिक संरचना का बंदरगाह है।
  • इस बंदरगाह से उड़ीसा एवं बिहार के खनिजों का निर्यात किया जाता है तथा मशीनें,उर्वरक,गंधक, इंजीनियरिंग सामान आयत किए जाते हैं।

12.तूतीकोरन बंदरगाह

  • यह बंदरगाह तमिलनाडु राज्य के दक्षिणी छोर पर स्थित है।
  • यहां से नमक,मछली, सीमेंट,लिग्नाइट, तम्बाकू, चावल आदि निर्यात किया जाता है एवं मशीनें,उर्वरक,सूती वस्त्र इत्यादि वस्तुओं का आयात होता है।

दोस्तो आप मुझे ( नितिन गुप्ता ) को Facebook पर Follow कर सकते है ! दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks !

दोस्तो कोचिंग संस्थान के बिना अपने दम पर Self Studies करें और महत्वपूर्ण पुस्तको का अध्ययन करें , हम आपको Civil Services के लिये महत्वपूर्ण पुस्तकों की सुची उपलब्ध करा रहे है –

UPSC/IAS व अन्य State PSC की परीक्षाओं हेतु Toppers द्वारा सुझाई गई महत्वपूर्ण पुस्तकों की सूची

Top Motivational Books In Hindi – जो आपकी जिंदगी बदल देंगी

सभी GK Tricks यहां पढें

TAG –  Trick of GK , GK Apps in Hindi , GK Hindi Trick , GK Short Tricks in Hindi PDF , GK Trick App , General Knowledge Tricks , GK Tricks Book , Daily GK App , GK Trick in Hindi Apps , GK Short Tricks App , GK Short Trick Book Free Download , GK Shortcut Tricks in Hindi PDF , Magic Tricks in Hindi , GK for Kids , Tricks of History , India GK Tricks , History Tricks , General Knowledge Tricks in Hindi , www GK Hindi Download , GK Shortcut Tricks , www GK com in Hindi , Indian History Learning Tricks , Tricks to Remember Indian History

You may also like

About the author

Nitin Gupta

GK Trick by Nitin Gupta पर आपका स्वागत है !! अपने बारे में लिखना सबसे मुश्किल काम है ! में इस विश्व के जीवन मंच पर एक अदना सा और संवेदनशीलकिरदार हूँ जो अपनी भूमिका न्यायपूर्वक और मन लगाकर निभाने का प्रयत्न कर रहा हूं !! आप मुझे GKTrickbyNitinGupta का Founder कह सकते है !
मेरा उद्देश्य हिन्दी माध्यम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने बाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है !! आप सभी लोगों का स्नेह प्राप्त करना तथा अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की सेवा करना ही मेरी उत्कट अभिलाषा है !!

पूर्वी तट का सबसे पुराना कृत्रिम बंदरगाह कौन सा है?

सही उत्तर चेन्नई बंदरगाह है। चेन्नई बंदरगाह, जिसे पहले मद्रास बंदरगाह के नाम से जाना जाता था, मुंबई के न्हावा शेवा के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह है। यह पूर्वी तट पर सबसे पुराने कृत्रिम बंदरगाहों में से एक है।

भारत का प्रथम कृत्रिम बंदरगाह कौन सा है?

तूतीकोरिन पोर्ट भारत का एक कृत्रिम समुद्री बंदरगाह है| मद्रास पोर्ट भारत के सबसे पुराने बंदरगाह में से एक है और देश में दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है।

पूर्वी तट का सबसे बड़ा बंदरगाह कौन सा है?

यह बंदरगाह देश के पूर्वी तट पर आंध्र प्रदेश के महानगर विशाखापत्तनम में स्थित है । यह जहाजों का निर्माण एवं मरम्मत की जाती है।.
यह पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के किनारे स्थित कृत्रिम बंदरगाह है।.
यह पूर्वी तट का सबसे बड़ा तथा भारत का दूसरा बड़ा बंदरगाह है।.
कोलकाता बंदरगाह के दक्षिण मेंहल्दिया बंदरगाह को विकसित किया गया है ।.

सबसे बड़ा कृत्रिम बंदरगाह कौन सा है?

चेन्नई बंदरगाह भारत का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है। मुंबई पोर्ट के बाद चेन्नई बंदरगाह ही भारत देश का सबसे बड़ा बंदरगाह है। साथ ही यह भारत का सबसे बड़ा कृत्रिम बंदरगाह है। चेन्नई बंदरगाह 125 वर्ष पुराना बंदरगाह है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग