नमक का निर्माण कैसे होता है? - namak ka nirmaan kaise hota hai?

क्या आप नमक का इतिहास जानते हैं, कैसे हुई इसे बनाने की शुरुआत?

हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना वाले नमक के इतिहास के बारे में क्या आप जानते हैं कि कैसे शुरु हुई नमक की शुरुआत।

  • News18India.comLast Updated :August 25, 2016, 10:06 IST

1/ 9

नमक वो चीज जिसके बिना खाने का स्वाद अधूरा है। हम कितना भी जायकेदार खाना बना लें, लेकिन अगर उसमें नमक ना हो तो खाना आप खा भी नहीं सकते हैं। हमारे जीवन में इतनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना वाले नमक के इतिहास के बारे में क्या आप जानते हैं कि कैसे शुरु हुई नमक की शुरुआत। (gettyimages)

2/ 9

हमारे देश में नमक का इस्तेमाल कई सालों से होता रहा है, माना जाता है 300 साल पहले से ही सिंध और पश्चिमी पंजाब की पहाड़ियों से काफी नमक निकाला जाता था। वहां का सेंधा नमक विख्यात है, जिसे सबसे गुणकारी माना जाता है।

3/ 9

वहीं समुद्री नमक का केंद्र दक्षिण भारत माना जाता है, वहां के लोग समुद्र के पानी को उबालकर नमक निकालते थे। वहीं खारे पानी की कई झीलों, से भी नमक तैयार किया जाता था।

4/ 9

कहा जाता है कि उत्तर प्रदेश में लोनिया जाति के लोग लोना मिट्टी से नमक बनाते थे।यह उनका जातीय व्यवसाय था।

5/ 9

1782 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल में नमक बनाने का ठेका लिया। धीरे-धीरे इस कंपनी ने व्यवसाय को अपनी मुट्ठी में कर लिया। उस वक्त किसी को नमक बनाने का अधिकार नहीं रह गया।

6/ 9

1834 में सरकार ने लोना मिट्टी से नमक बनाने पर भी रोक लगा दी थी। भारत में अस्सी प्रतिशत नमक इंग्लैंड से आने लगा था।

7/ 9

आजादी के बाद इस देश के औधोगिक विकास के लिए भी नमक का उत्पादन शुरु किया गया। मद्रास, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात और महाराष्ट्र में समुद्र के पानी से काफी नमक तैयार होता है।

8/ 9

मद्रास, गुजरात, राजस्थान के नमकीन पानी के कुओं से भी काफी मात्रा में नमक तैयार होता है। सेंधा नमक इस समय भारत के केवल हिमाचल प्रदेश के मंडी में ही मिलता है।

9/ 9

70 प्रतिशत नमक समुद्र के पानी से, 25 प्रतिशत कुओं के खारे पानी से, 5 प्रतिशत सांभर आदि झीलों से और 0.06 प्रतिशत खानों से उपलब्ध होता है।

First Published: August 25, 2016, 07:31 IST

नमक कहाँ और कैसे बनता है?

समंदर के पानी से नमक बनता है और इसे सोलर साल्‍ट प्रोडक्‍शन नाम दिया गया है. नमक बनाने की यह सबसे पुरानी प्रक्रिया है. इस प्रक्रिया में कुछ छिछले तालाबों में समंदर के पानी को इकट्ठा कर लिया जाता है. इसके बाद सूरज की तेज रोशनी में ज्‍यादातर पानी भाप बनकर उड़ जाता है.

नमक को कैसे तैयार किया जाता है?

नमक को बनाने में समुद्र के किनारे हैं, समुद्र के तट पर कुछ क्यारियां बना दी जाती हैं. जिसको जिसमें समुद्र में के पानी को इकट्ठा करके समुद्र के पानी को भाप बनाकर उड़ा दिया जाता है. और जो बचा हुआ पदार्थ बचता है, वह नमक ही होता है. बाद में जिससे रिफाइन करके लोगों को बेचा जाता है.

समुद्र में नमक कैसे आता है?

समुद्र में नमक का स्रोत समुद्रों में सबसे ज्यादा नमक नदियों से आता है। बता दें कि बारिश का पानी थोड़ा अम्लीय होता है, जब यह पानी जमीन की चट्टानों पर पड़ती है तो उसका अपरदन कर देता है और इससे बनने वाले आयन नदी के रास्ते समुद्रों में मिल जाते हैं। यह प्रक्रिया लाखों करोड़ों सालों से चली आ रही है।

सफेद नमक कैसे बनाया जाता है?

नमक की ज्यादा मात्रा समुद्र के पानी को सुखाकर तैयार की जाती है। इसके लिए समुद्र के किनारे जमीन पर क्यारियां बना दी जाती हैं और उनमें समुद्र का पानी भर दिया जाता है। क्यारियों में भरे समुद्र के पानी को धूप में सुखाया जाता है।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग