महिलाएं कैसे पुरुषों को पसंद करती है? - mahilaen kaise purushon ko pasand karatee hai?

यह बात सही है कि महिलाओं की पसंद समझ पाना बहुत ही मुश्किल है, क्योंकि कभी महिलाओं का दिल कुछ चाहता है तो कभी कुछ और। कहा जाता है कि सभी महिलाओं को सच्चे प्यार की तलाश होती है। आज के समय में भी महिलाओं की पसंद पुरुषों में एक अच्छे दोस्त का रूप देखना होता है। किसी भी महिला को वो ही पुरुष आकर्षित करते हैं, जो महिलाओं को भरोसे के काबिल लगते हैं। तो आइए जानते हैं कि महिलाएं किस प्रकार के स्वभाव वाले पुरुषों को पसंद करती हैं।बुद्धिमान पुरुष
इस तरह के पुरुषों का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का होता है। इनकी बातें समझदारी से भरी होती हैं। चाहे कोई भी विषय हो, किताबें, पॉलिटिक्स, मूवी, जोक्स या करंट अफेयर्स, ये हर विषय पर इतनी कुशलता पूर्वक दिलचस्पी से भरी बातें करते हैं कि इन्हें हर कोई ध्यान से सुनना चाहता है। इनके साथ घंटों बैठकर भी कोई बोर नहीं होता। चूंकि किसी भी रिश्ते के संवरने में, इंटेलेक्चुअल कनेक्शन का होना बेहद ज़रूरी होता है, इसलिए महिलाएं हमेशा से ही इंटेलिजेंट पुरुषों को पसंद करती रही हैं।

सेंसिटिव पुरुष
प्रत्येक महिला को सेंसिटिव पुरुषों की महिलाओं को सम्मान देनेवाली, उनके साथ नम्रता पूर्वक पेश आने की, उनकी भावनाओं को समझने की और उन्हें स्पेस देनेवाली आदत अच्छी लगती है। महिलाएं ज़िंदगीभर साथ निभाने के लिए इसी तरह के गुणोंवाले पुरुष की चाहत रखती हैं। सेंसिटिव नेचर के पुरुष आपके लिए कार का दरवाज़ा खोलते हैं, डिनर पर कुर्सी ऑफर करते हैं, डिनर का बिल चुकाते हैं और आपकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं। वे इस बात का पूरा ख़्याल रखते हैं कि आपको कोई परेशानी न हो। यही बातें महिलाओं को सेंसिटिव पुरुषों का मुरीद बनाती हैं।

जॉब करने वाले कपल्स कुछ इस तरह बरकरार रखें अपनी सेक्स लाइफ में ताजगी और रोमांस
आत्मविश्‍वासी पुरुष
कॉन्फिडेंस से लबालब, ख़ुद पर पूरा भरोसा रखनेवाले, मज़बूत इरादों के ऐसे पुरुषों की बातों और व्यवहार से ही उनका आत्मविश्वास झलकता है। वे महिलाओं पर अपने निर्णय नहीं लादते और उन्हें काफ़ी आज़ादी देते हैं। ये दूसरे पुरुषों से ईर्ष्या नहीं रखते, जिसके कारण इन्हें अपनी पत्नी के पुरुष सहकर्मी और दोस्तों से भी कोई ख़तरा महसूस नहीं होता। इनका कॉन्फिडेंस से परिपूर्ण डॉमिनेटिंग नेचर महिलाओं को बहुत पसंद होता है, इसलिए वे आत्मविश्‍वासी पुरुषों पर आसानी से भरोसा कर लेती हैं। कॉन्फिडेंट पुरुष किसी भी बात में महिलाओं पर निर्भर नहीं रहते, वे ख़ुद के निर्णय ख़ुुद लेते हैं। यही बातें महिलाओं को उनकी ओर आकर्षित करने की क्षमता रखती है।
शादी से पहले पुरुष एक महिला में वफादारी से ज्यादा क्या देखते हैं?

रोमांटिक पुरुष
रोमांस में विश्‍वास करने वाले इस तरह के पुरुष थोड़े फिल्मी टाइप के होते हैं। वे अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी के लिए हमेशा फूल, बुके, चॉकलेट या गिफ्ट लेकर आते हैं, उसे लॉंग ड्राइव और कैंडल लाइट डिनर पर ले जाते हैं, बार-बार फोन करते हैं और ज्यादातर समय यह एहसास कराते हैं कि आप हमेशा उनके ख़्यालों में रहती हैं। चूंकि महिलाएं अपनी तारीफ़ सुनना पसंद करती हैं। वे ख़ुद को ख़ास समझती हैं और रोमांटिक पुरुष उन्हें स्पेशल होने का एहसास दिलाते हैं। महिलाओं को लगता है कि ऐसे पुरुष दुनिया में किसी अन्य चीज़ की नहीं, बल्कि उनकी परवाह करते हैं, इसलिए महिलाएं उनके रोमांटिक अंदाज़ पर मर मिटती हैं।

आर्टिस्टिक पुरुष
स्वभाव से नैसर्गिक और सहजता से भरे आर्टिस्टिक पुरुष अपने आर्टिस्टिक अंदाज़ और क्रिएटिविटी से महिलाओं को प्रभावित करते हैं, जैसे- अपनी गर्लफ्रेंड के लिए पेंटिंग बनाना, उस पर कविता लिखना या उसके लिए खुद की कोई स्पेशल धुन बनाकर डेडिकेट करना। चूंकि प्रत्येक महिला ख़ुद को सबसे अलग और स्पेशल समझती है, तो उन्हें यह सब बहुत अच्छा लगता है। और जब आर्टिस्टिक पुरुष महिलाओं से यह कहते हैं कि तुम मेरी प्रेरणा हो, तो वे भावुक हो जाती हैं। पुरुषों के दिलो-दिमाग़ पर ख़ुद के हावी होने का एहसास उन्हें खुशी से भर देता है।

कम सेक्स करने वाली महिलाओं में क्या जल्दी होता है मेनोपॉज़?
बिंदास पुरुष
देखा गया है कि अक्सर महिलाएं बिंदास टाइप के पुरुषों की ओर जल्दी आकर्षित हो जाती हैं। चाहे इनका रहन सहन हो, फैशन स्टाइल हो, हुड़दंग मचाने की काबिलियत हो, पार्टी की जान बनने की खूबी हो या एडवेंचर्स तरीके से बाइक चलाना हो... कुछ महिलाएं बिंदास पुरुषों के इन्हीं बोल्ड स्टाइल पर फिदा हो जाती हैं। उन्हें लगता है कि बोल्ड टाइप के पुरुष के साथ उनकी लाइफ भी बिंदास तरीके से बीतेगी, जिसमें कोई रोक टोक नहीं होगी, कुछ भी करने की पूरी आजादी होगी।

अपने क्रश को चैट के जरिए कैसे पटाएं?

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

स्त्री को जोश कब आता है?

ओव्यलैशन के समय- ओव्यलैशन जैविक रुप से सेक्स का सर्वोत्तम समय है क्योंकि इस वक़्त महिलाओं के हार्मोन्स काफी सक्रिय होते हैं। एस्ट्रोजन का स्तर अक्सर उच्च होता है और कभी-कभार ही कम होता है। साथ ही इस समय प्रोजेस्ट्रॉन का स्तर भी काफी ऊंचा होता है जिससे महिलाओं को सेक्स की डिज़ायर बहुत अधिक होती है।

औरतों को कैसे मर्द पसंद है?

आत्मविश्‍वासी पुरुष इनका कॉन्फिडेंस से परिपूर्ण डॉमिनेटिंग नेचर महिलाओं को बहुत पसंद होता है, इसलिए वे आत्मविश्‍वासी पुरुषों पर आसानी से भरोसा कर लेती हैं। कॉन्फिडेंट पुरुष किसी भी बात में महिलाओं पर निर्भर नहीं रहते, वे ख़ुद के निर्णय ख़ुुद लेते हैं। यही बातें महिलाओं को उनकी ओर आकर्षित करने की क्षमता रखती है।

महिला को पुरुष में सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?

महिलाओं को दयालु और सौम्य स्वभाव वाले पुरुष पसंद आते हैं. आमतौर पर ऐसे पुरुष हमेशा से महिलाओं को अच्छे लगते हैं, जो उनके प्रति तहजीब औऱ ख्याल रखने वाला भाव रखते हैं और इसका प्रदर्शन भी करते हैं. कई अध्ययनों से ये भी संकेत मिलता है कि महिलाएं ऐसे पुरुषों के प्रति भी अधिक आकर्षित होती हैं जो उन्हें हंसा सकते हैं.

महिलाओं के अनुसार पुरुषों की सुंदरता क्या है?

महिलाओं के अनुसार पुरुषों में सुन्दरता उनके रूप से ज्यादा उनके व्यक्तित्व की देन होती है। रूप, यौवन, चेहरे की सुन्दरता, सिक्स-पैक एब्स, आकर्षक जॉव-लाइन, ये सब अस्थायी है और ऐसी कोई चीज़ जो कल नहीं रहेगी उसे सुन्दरता का मानक मानना सही नहीं है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग