खाना खाने के बाद बैठने से क्या होता है? - khaana khaane ke baad baithane se kya hota hai?

Exercise After Eating for Digestion: आजकल सभी लोग घर, ऑफिस और करियर के बीच इतने उलझे हुए हैं कि उन्हें खुद के लिए समय ही नहीं मिल पाता है। इसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। स्वस्थ रहने के लिए फिजिकली एक्टिव रहना बहुत जरूरी होता है, खासकर खाना खाने के बाद। अकसर लोग खाना खाने के तुरंत बाद बैठकर काम करने लगते हैं या फिर सो जाते हैं। इससे खाना अच्छे से डायजेस्ट नहीं हो पाता है, पाचन तंत्र भी कमजोर होने लगता है। इसलिए अगर आप हमेशा स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो खाना खाने के बाद 15-20 मिनट खुद के लिए जरूर निकालें। इस दौरान खुद को एक्टिव रखें, वॉक करें। इससे खाने को डायजेस्ट होने में मदद मिलती है।

क्या खाना खाने के बाद एक्सरसाइज कर सकते हैं?

खाना खाने के बाद, भोजन को पचाने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। लेकिन खाने के बाद हमेशा लाइट एक्सरसाइज की जानी चाहिए। हैवी एक्सरसाइज या वर्कआउट से बचना चाहिए। आप खाना खाने के बाद लाइट एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपका खाया हुआ खाना अच्छे से डायजेस्ट होगा। आपको गैस, अपच और कब्ज की समस्या भी नहीं होगी।

तो चलिए जानते हैं खाना खाने के बाद कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए-  

1. वॉक करें

वॉक भी एक तरह की एक्सरसाइज ही है। इससे भी आप फिजिकली एक्टिव रह सकते हैं। इसलिए खाना खाने के बाद वॉक करने की सलाह हमेशा दी जाती है। खाना खाने के बाद वॉक करने से भोजन पचाने में आसानी होती है। पाचन तंत्र पर अधिक दबाव नहीं पड़ता है। खाने के बाद वॉक करने से गैस, अपच और कब्ज की समस्या से बचा जा सकता है। आप खाना खाने के बाद 15-20 मिनट वॉक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - फिट रहने के लिए 45 साल से ऊपर की महिलाएं रोज करें ये 4 एक्सरसाइज

2. एडमिंटाइन पोज

खाना खाने के बाद आप एडमिंटाइन पोज में भी बैठ सकते हैं। एडमिंटाइन पोज में बैठने से खाना आसानी से डायजेस्ट हो जाता है। इस खाना खाने के बाद सबसे अच्छे व्यायाम में से एक माना गया है। एडमिंटाइन पोज ऊपरी शरीर और पेट की मांसपेशियों को खींचता है, श्वांस को आराम देता है। यह एक्सरसाइज पोज भोजन को पचाने में बढ़ावा देता है।

इस पोज में बैठने के लिए सबसे पहले आप पैरों को सीधा करके बैठ जाएं। इसके बाद घुटनों से अपने पैरों को मोड़कर पीछे की तरफ ले जाएं। इस दौरान आपके पैर, हिप्स के नीचे रहेंगे। अपनी पीठ को बिल्कुल सीधा रखें। अब हाथों को घुटनों पर रखें, गहरी सांस लें। इस एक्सरसाइज पोज में 10-15 मिनट तक बैठे रहें। 

3. कोर एक्सरसाइज 

वैसे तो खाना खाने के बाद एक्सरसाइज न करने की सलाह दी जाती है। अगर आपको खाने के बाद पेट फूलने की दिक्कत, पेट में दर्द महसूस होता है तो एक्सपर्ट की राय पर कोर एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, मल त्याग को आसान बनाने में भी मदद होती है।

4. सुखासन 

सुखासन में बैठकर भी आप खाने को डायजेस्ट कर सकते हैं। लेकिन खाने के बाद 5-10 मिनट तक ही सुखासन में बैठना चाहिए। इसके बाद वॉक करना चाहिए। इससे आपके शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। साथ ही आप एक्टिव रहेंगे और पेट की बीमारियां दूर रहेंगी।

इसे भी पढ़ें - माेटापा कम करने के लिए राेज 10 मिनट करें हाेम कार्डियाे एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी बैठना या लेटना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है और वह जल्दी खराब होने लगता है। खाना खाने के बाद इसे डायजेस्ट करने के लिए आपको कुछ लाइट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इससे पाचन तंत्र हमेशा दुरुस्त बना रहता है। आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। खाने के बाद कोई भी एक्सरसाइज करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

हाइलाइट्स

सुखी और स्वस्थ जीवन के लिए समय पर खाना जरूरी होता है. खाने के बाद नहाने की आदत सेहत के लिए हानिकारक होती है.

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम हमारे शरीर का ध्यान नहीं रख पाते. हर दिन कुछ ना कुछ छोटी-मोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिसका खामियाजा बाद में भुगतना पड़ता है. जैसे सुबह जल्दी उठना, समय पर नाश्ता, खाना खाना, भरपूर मात्रा में पानी पीना आदि. ये सब हमारे सुखी और स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है.

आपने कई बार बड़े बुजुर्ग लोगों को ये कहते सुना होगा कि खाना खाने के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए. लेकिन, इसके पीछे क्या कारण है, शायद आप भी नहीं जानते होंगे. ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि खाने के तुरंत बाद नहाना ठीक क्यों नहीं रहता.

पाचन क्रिया होती है प्रभावित

पंडित इंद्रमणि घनस्याल के अनुसार, भोजन करने के बाद भले ही आपको नहाने की आदत हो, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए. इससे कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं. दरअसल, खाना खाने के बाद शरीर की प्राकृतिक पाचन क्रिया शुरू होती है. उस पाचन क्रिया में बहुत अधिक मात्रा में ऊर्जा की जरूरत होती है. जिसके लिए पेट में अच्छी मात्रा में रक्त का प्रवाह तेजी से बढ़ने लगता है.

यह भी पढ़ेंः Vastu Tips: नारियल में होता है माता लक्ष्मी का वास, इन उपायों से होगी तरक्की

भोजन करने के समय शरीर का तापमान थोड़ा बढ़ जाता है, क्योंकि रक्त शरीर के पाचन अंगों की ओर जाता है. लेकिन, अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद नहाते हैं तो खून के बहाव में बदलाव आ जाता है. इससे पाचन क्रिया पर भी प्रभाव पड़ता है.

यह भी पढ़ेंः Feng Shui Frog: घर की निगेटिव एनर्जी दूर करता है मेंढक, जानें इसके और भी फायदे

घेर सकती हैं कई बीमारियां
पाचन प्रक्रिया प्रभावित होने से व्यक्ति को कब्ज, बदहजमी जैसी स्वास्थ्य संबंधित बीमारियां होने लगती हैं. इसके अलावा बेचैनी और पेट में ऐंठन भी हो सकती है. खाने के बाद नहाने से आपको सुस्ती महसूस हो सकती है. आपका मन चिड़चिड़ा रहने लगता है. इसलिए खाने के बाद नहाना उचित नहीं होता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खाना खाने के बाद अग्नि तत्व सक्रिय हो जाता हैं. ऐसे में नहाने से पेट का तापमान घट जाता है. जिस वजह से खाना अच्छे से नहीं पच पाता. इसलिए खाने के कम से कम 1 घंटे बाद ही नहाना चाहिए.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

Tags: Dharma Aastha, Dharma Culture, Religion

FIRST PUBLISHED : October 26, 2022, 01:25 IST

खाना खाने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए?

वॉक करें खाना खाने के बाद वॉक करने से भोजन पचाने में आसानी होती है। पाचन तंत्र पर अधिक दबाव नहीं पड़ता है। खाने के बाद वॉक करने से गैस, अपच और कब्ज की समस्या से बचा जा सकता है। आप खाना खाने के बाद 15-20 मिनट वॉक कर सकते हैं।

खाना खाने के कितनी देर बाद वॉक करनी चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि रात में खाना खाने के बाद कम से कम 20 मिनट तो हमें जरूर टहलना चाहिए. अगर आपके पास ज्यादा समय है तो आप इसे बढ़ा सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें आपको भोजन करने के एक घंटे के अंदर ही टहलना है.

खाना खाने के बाद क्या क्या नहीं करना चाहिए?

पानी पीना पानी पीना सेहत के लिए ज़रूरी है. ... .
खाते हुए बेल्ट ढीला करना अक्सर आपने कई लोगों को खाना खाते हुए पैंट की बेल्ट ढीली करते हुए देखा होगा, ये आम लग सकता है. ... .
धूम्रपान करना तम्बाकू का सेवन किसी भी रूप में करना खतरनाक होता है. ... .
खाने के तुरंत बाद सोना ... .
फलों का सेवन.

खाना खाते समय कैसे बैठना चाहिए?

फर्श पर बैठकर भोजन करना अपने पाचन तंत्र को दुरुस्‍त बनाए रखने का एक आयुर्वेदिक तरीका है। फर्श पर बैठकर भोजन करने के लिए व्यक्ति को सुखासन में बैठना चाहिए। -फर्श पर बैठकर खाना खाते समय आप सिर्फ खाना ही नहीं खा रहे होते हैं बल्कि इस तरह खाना खाते समय आप एक आसन की मुद्रा में बैठे होते हैं।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग