झेन की देन पाठ के आधार पर बताइए कि जापान के लोगों को मानसिक बीमारियाँ अधिक क्यों होती है? - jhen kee den paath ke aadhaar par bataie ki jaapaan ke logon ko maanasik beemaariyaan adhik kyon hotee hai?

'झेन की देन' पाठ में जापानी लोगों को मानसिक रोग होने के क्या-क्या कारण बताए गए हैं? आप इनसे कहाँ तक सहमत हैं? तर्क सहित लिखिए। 

लेखक के मित्र ने मानसिक रोग के कारण बताए हैं कि मनुष्य चलता नहीं दौड़ता है,  बोलता नहीं   बकता है, एक महीने का काम  एक दिन में करना चाहता है ,दिमाग हजार गुना अधिक तेजी से दौड़ आता है| अतः तनाव बढ़ जाता है| मानसिक रोगों का प्रमुख कारण प्रतिस्पर्धा के कारण दिमाग का नियंत्रित रूप से कार्य न करना है |हम यह भी मानते हैं कि मानसिक रोग ज्यादा से ज्यादा तनाव पैदा करता है जिससे मस्तिष्क पर अत्यधिक तनाव ,अत्यधिक दुख या कष्ट उत्पन्न हो सकते हैं यह स्थिति मनुष्य को बीमार बना देती है| आज का मनुष्य संतोष भरा जीवन व्यतीत नहीं करते वह बस भागना चाहते हैं इस दौड़ में सबसे आगे निकलना चाहते हैं यही स्थिति है उन्हें मानसिक रोगी बना देती है इन सारे  कथनसे हम बिल्कुल सहमत हैं

464 Views

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए

जापानी में चाय पीने की विधि को क्या कहते हैं?

जापानी में चाय पीने की विधि को 'चा-नो-यू' कहते हैं जिसका अर्थ है - 'टी-सेरेमनी' और चाय पिलाने वाला 'चाजिन' कहलाता है। 

387 Views

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए -
पाठ के संदर्भ में शुद्ध आदर्श क्या है?

पाठ के सन्दर्भ में शुद्ध आदर्श वह है जिसमें लाभ-हानि की गुंजाइश नहीं होती है। अर्थात् शुद्ध आदर्शों पर व्यावहारिकता हावी नहीं होती। जिसमें पूरे समाज की भलाई छिपी हुई हो तथा जो समाज के शाश्वत मूल्यों को बनाए रखने में सक्षम हो, वही शुद्ध आदर्श है।

561 Views

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए -
प्रैक्टिकल आइडियालिस्ट किसे कहते हैं?

प्रैक्टिकल आइडियालिस्ट उन्हें कहते हैं जो लोग आदर्श बनते हैं और व्यवहार के समय उन्हीं आर्दशों को तोड़ मरोड़ कर अवसर का लाभ उठाते हैं। 

553 Views

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए -
लेखक ने जापानियों के दिमाग में 'स्पीड' का इंजन लगने की बात क्यों कही है?

जापानी लोग उन्नति की होड़ में सबसे आगे हैं। वे महीने का काम एक दिन में करने का सोचते हैं। इसलिए लेखक ने जापानियों के दिमाग में स्पीड का इंजन लगने की बात कही है।

448 Views

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए -
शुद्ध सोना और गिन्नी का सोना अलग क्यों होता है?

शुद्ध सोना और गिन्नी का सोना अलग इसलिए होता है क्योंकि इसमें किसी प्रकार की मिलावट नही की जाती। यह पूरी तरह शुद्ध होता है गिन्नी के सोने में थोडा-सा ताँबा मिलाया होता है, इसलिए वह ज्यादा चमकता है और शुद्ध सोने से मजबूत भी होता है।  

581 Views

Solution : लेखक के मित्र ने मानसिक रोग के कारण बताए हैं कि मनुष्य चलता नहीं दौड़ता है। बोलता नहीं, हर समय बक-बक करता है। एक महीने का काम एक-दो दिन में करना चाहता है, दिमाग हजार गुना अधिक गति से दौड़ाता है। अतः तनाव बढ़ जाता है। मानसिक रोगों का प्रमुख कारण प्रतिस्पर्धा के कारण दिमाग का अनियंत्रित गति से काम करना है। हम भी यह मानते हैं कि मानसिक रोग अत्यधिक तनाव के कारण होते हैं। मस्तिष्क पर अत्यधिक तनाव, अत्यधिक दुख या कष्ट मानसिक रोग उत्पन्न करते हैं। यह स्थिति मनुष्य को बीमार बना देती है। आज का मनुष्य संतोष भरा जीवन व्यतीत नहीं करता है। वह बस भागते रहना चाहता है। इस दौड़ में वह दूसरों से बहुत आगे निकल जाना चाहता है। हम इस कथन से बिल्कुल सहमत हैं कि यह स्थिति ही उसे मानसिक रोगी बना देती है।

जापानियों की सोचने की क्षमता बहुत तीव्र होती है। इसीलिए उनकी जीवन रफ्तार भी तेज होती है। जापानी लोग एक महीने का काम एक दिन में करने की क्षमता रखते हैं। इसी वजह से उनका दिमाग बहुत तेज चलता है। ज्यादा सोचने की वजह से उनके दिमाग का तनाव बढ़ जाता है और काम करना भी बंद कर देता है। जापान अमेरिका से प्रतिस्पर्धा रखता है। उनके जैसा या उनसे आगे निकलने के लिए भी वह अपने दिमाग को तेजी से चलाते हैं। जिससे जापान हर मामले में आगे निकल सके। इसी वजह से लेखक ने जापानियों के दिमाग में स्पीड का इंजन लगाने की बात कही है।

टीसेरेमनी में किसी भी काम को धीरेधीरे अंजाम दिया जाता है। इससे दिमाग की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। व्यक्ति भविष्य को छोड़ वर्तमान में जीना सीख जाता है और यही सत्य है।


झेन की देन पाठ में जापानी लोगों को मानसिक रोग होने के क्या क्या कारण बताए गए है?

Solution : लेखक के मित्र ने मानसिक रोग के कारण बताए हैं कि मनुष्य चलता नहीं दौड़ता है। बोलता नहीं, हर समय बक-बक करता है। एक महीने का काम एक-दो दिन में करना चाहता है, दिमाग हजार गुना अधिक गति से दौड़ाता है। अतः तनाव बढ़ जाता है।

जापान में लोगों के मानसिक रोगों का मुख्य कारण क्या है?

Solution : (i) जापान के लोग प्रगति में अमेरिका से स्पर्धा करते हैं। <br> (ii) वे एक महीने का काम एक दिन में पूरा कर लेना चाहते हैं। <br> (iii) वे पहले से ही तेज चलने वाले दिमाग को और तेज चलाना चाहते हैं। <br> (iv) उनका मानसिक तनाव इतना बढ़ जाता है कि दिमाग का इंजन टूट जाता है।

जापानी लोगों में कौन कौन सी बीमारियाँ बढ़ रही हैं इनके पीछे क्या कारण हैं?

जापानी लोगों में कौन-कौन-सी बीमारियाँ बढ़ रही हैं? इनके पीछे क्या कारण है? उत्तर: जापानी लोगों में मानसिक बीमारियाँ बढ़ रही हैं जिसका कारण जीवन की रफ्तार का बहुत अधिक बढ़ जाना। वहाँ लोग चलते नहीं दौड़ते हैं

झेन की कौन सी देन जापानियों को मिली हुई है स्पष्ट कीजिए?

'झेन की देन' पाठ में लेखक ने जापान की एक विशेष प्रकार की टी-सेरेमनी का वर्णन किया है, जो वास्तव में ध्यान की प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में एक कुटी में तीन लोगों को प्रवेश दिया जाता है। उनके सामने प्याले में चाय परोसी जाती है, फिर वह चाय धीरे-धीरे करके पीते हैं, और कुटिया में एकदम शांत वातावरण होता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग