गणेश जी का जन्म कैसे हुआ - ganesh jee ka janm kaise hua

  • जानिए गणेश चतुर्थी पर गणेश जन्म कथाओं के बारे में

    भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस बार यह शुभ तिथि 22 अगस्त यानी आज है। देशभर में यह त्योहार बहुत धुमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बप्पा के भक्त भगवान गणेश को घर लाकर उनकी पूजा करते हैं और उनका पसंदीदा भोग लगाते हैं। इस दिन भगवान गणेश की सच्चे मन से जो भी प्रार्थना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भगवान गणेश को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं। आइए इस शुभ पर्व पर जानते हैं भगवान गणेश की जन्म कथाओं के बारे में…

  • इस पर्वत पर हुआ था गणेशजी का जन्म

    स्कंद पुराण में स्कंद अर्बुद खण्ड में भगवान गणेश के प्रादुर्भाव से जुड़ी कथा मौजूद है। इस कथा के अनुसार, भगवान शंकर द्वारा मां पार्वती को दिए गए पुत्र प्राप्ति के वरदान के बाद ही गणेशजी ने अर्बुद पर्वत (माउंट आबू, जिसे अर्बुदारण्य भी कहा जाता है) पर जन्म लिया था। इसी वजह से माउंट आबू को अर्धकाशी भी कहा जाता है। गणपति के जन्म के बाद देवी-देवताओं ने इस पर्वत की परिक्रमा की थी। इसके साथ ही साधु-संतों ने गोबर से वहां भगवान गणेश की प्रतिमा भी स्थापित की थी। आज इस मंदिर को सिद्धिगणेश के नाम से जाना जाता है।

    जानिए कुशोत्पाटनी अमावस्या से लेकर गणेश चतुर्थी तक का महत्व

  • भगवान शिव ने किया गणेशजी का निर्माण

    वारहपुराण के अनुसार, भगवान शिव ने गणेशजी को पंचतत्वों से बनाया है। इसके पीछे कथा यह है कि एकबार शिवजी गणेशजी को बना रहे थे तब देवताओं को खबर मिली की भगवान शिव अत्यंत रुपवान और विशिष्ट गणेशजी का निर्माण कर रहे हैं। इससे देवताओं को डर सताने लगा कि गणेशजी सबके आकर्षण का केंद्र बन जाएंगे। देवताओं को इस डर को शिवजी जान गए और उन्होंने विनायक के पेट को बड़ा कर दिया और मुख हाथी का लगा दिया।

    अबकी गणेश चतुर्थी पर बने हैं ये शुभ संयोग, ज्योतिषी मानते हैं इसे धन व समृद्धि दायक

  • भगवान गणेश की एक और जन्म कथा

    भगवान गणेश की एक और कथा है। इस कथा के अनुसार, माता पार्वती ने गणेशजी को पुत्र प्राप्ति के लिए कठोर तप किया था। पार्वती के तप से प्रसन्न होकर भगवान गणेश ने उनको यह वरदान दे दिया आपको बिना गर्भ धारण किए दिव्य और बुद्धिमान पुत्र की प्राप्ति होगी। इससे चारो तरफ खुशी का माहौल हो गया। सभी लोग कैलाश पर्वत पर बाल गणेश को देखने आए और भगवान शिव और माता पार्वती के उत्सव में शामिल हुए। उस उत्सव में शनि महाराज भी आए और तब माता पार्वती ने उनसे बालक को आशीर्वाद देने के लिए कहा लेकिन वह अपनी दृष्टि की वजह से बच्चे को देखने से बच रहे थे। तभी पार्वतीजी ने कहा कि लगता है आपको बालक का आगमन पसंद नहीं आया। शनिदेव ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है फिर उन्होंने जैसी ही अपनी दृष्टि बालक पर डाली, उससे बालक का सिर आकाश में उड़ गया। चारो तरफ उत्सव के माहौल में हाहाकार मच गया। तब गरूड़जी से उत्तम सिर लाने को कहा और वह हाथी का सिर लेकर आए और उसको बच्चे के शरीर पर रख दिया। फिर शंकरजी ने बच्चे में प्राण डाल दिए। इस तरह गणेशजी को हाथी का सिर प्राप्त हुआ।

    इस गणेश चतुर्थी, सुख-समृद्धि के लिए ऐसे लाएं गणपति की मूर्ति

  • शिवपुराण में जन्म कथा

    शिवपुराण में भी भगवान गणेश के जन्म लेकर एक कथा है। इस कथा के अनुसार, माता पार्वती ने एकबार अपने शरीर पर मैल हटाने के लिए हल्दी लगाई थी। इसके बाद जब उन्होंने हल्दी उबटन उतारी तो उससे एक पुतला बना दिया और फिर उसमें प्राण डाल दिए। इस तरह भगवान गणपति का जन्म हुआ। तब माता पार्वती ने द्वार पर बैठने के लिए आदेश दिया कि कोई भी अंदर ना आ पाए। कुछ समय बाद भगवान शिव आए तो गणेशजी ने अंदर जाने नहीं दिया और विवाद शुरू हो गया। इससे शिवजी को क्रोध आ गया और विवाद ने युद्ध का रूप धारण कर लिया। युद्ध में शिवजी ने गणेशजी का सिर काट दिया। पार्वती जब बाहर आईं तो यह देवकर रोने लगीं। तब भगवान शिव ने गरूड़जी से कहा कि उत्तर दिशा की तरफ जाओ और जो भी मां अपने बच्चे की तरफ से पीठ करते सोई हो, उस बच्चे का सिर ले आना। तब गरूड़जी को हाथी के बच्चे का सिर दिखाई दिया और वह उसे ले जाकर शिवजी को दे दिया। शिवजी ने सिर को शरीर से जोड़ दिया और प्राण डाल दिए। इस तरह गणेश को हाथी का सिर लगा।

    बुध का सिंह में गोचर से बना बुधादित्य योग, जानिए सभी राशियों पर प्रभाव

  • अनादि व अनंत हैं गणपित

    विभिन्न पुराणों में भगवान गणेश के जन्म को लेकर कई कथाएं हैं। ऐसे ही कुछ लोग कहते हैं कि भगवान गणेश माता पार्वती और शिवजी के पुत्र हैं तो उन्होंने विवाह में गणेश पूजन कैस किया। इसका उदाहरण –
    मुनि अनुशासन गनपति हि पूजेहु शंभु भवानि।
    कोउ सुनि संशय करै जनि सुर अनादि जिय जानि।
    अर्थात ब्रह्मवेत्ता मुनियों के निर्देश पर विवाह के सम शिव-पार्वती ने गणपति की पूजा पूरी की। कोई भी व्यक्ति इस बात का संशय बिल्कुल न करें, क्योंकि देवता (गणपति) अनादि होते हैं। तात्पर्य यह है कि भगवान गणेश किसी के भी पुत्र नही हैं। वह अनादि और अनंत हैं। वेदों में गणेश न होकर गणपति या फिर ब्रह्मणस्पति का नाम से जाना जाता है। ऋग्वेद एवं यजुर्वेद के मंत्रों में भी गणेशजी के उपर्युक्त नाम से जाना जाता है।

गणेश जी कैसे पैदा हुए थे?

शिवपुराण में भी भगवान गणेश के जन्म लेकर एक कथा है। इस कथा के अनुसार, माता पार्वती ने एकबार अपने शरीर पर मैल हटाने के लिए हल्दी लगाई थी। इसके बाद जब उन्होंने हल्दी उबटन उतारी तो उससे एक पुतला बना दिया और फिर उसमें प्राण डाल दिए। इस तरह भगवान गणपति का जन्म हुआ।

गणेश जी का जन्म कहां और कब हुआ था?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश का जन्म हुआ था

गणेश जी पूर्व जन्म में कौन थे?

गणेश पुराण के अनुसार भगवान गणेश का चूहा पूर्व जन्म में एक गंधर्व था जिसका नाम क्रोंच था।

गणेश जी का पहला नाम क्या था?

1. कहते हैं कि भगवान गणेशजी का मस्तक या सिर कटने के पूर्व उनका नाम विनायक था। परंतु जब उनका मस्तक काटा गया और फिर उसे पर हाथी का मस्तक लगाया गया तो सभी उन्हें गजानन कहने लगे। फिर जब उन्हें गणों का प्रमुख बनाया गया तो उन्हें गणपति और गणेश कहने लगे।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग