हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 06 Sep 2022 05:06 PM IST
Pomegranate Benefits And Side Effects: सेब को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। कहा जाता है कि एक सेब पूरा दिन आपको ऊर्जा से भरपूर और बीमारियों से दूर रखता है। हालांकि सेब के अलावा भी बहुत सारे फल है जो सेहतमंद माने जाते हैं। फलों में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। विटामिंस और मिनिरल्स के अलावा अलग अलग फलों में अलग अलग पौष्टिकता पाई जाती है। पौष्टिक फलों की सूची में अनार शामिल है। अनार खाने में स्वादिष्ट और मीठा फल है लेकिन ये कई रोगों में लाभकारी भी है। चिकित्सक कमजोरी दूर करने के लिए अनार खाने की सलाह देते हैं। अनार विटामिन सी और बी का एक अच्छा स्त्रोत है। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, सेलेनियम और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अनार का सेवन सेहतमंद फायदे तो होता ही है लेकिन अनार खाने के कुछ नुकसान भी हैं। चलिए जानते हैं अनार खाने के फायदे और नुकसान।
अनार के सेवन के फायदे
कोशिकाओं को करता है मजबूत- अनार में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं। अनार के जूस में अन्य फल के जूस से ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसके सेवन से कोशिकाओं को नुकसान से बचाया जा सकता है और सूजन को कम किया जा सकता है।
कैंसर से बचाव- अनार का जूस कैंसर पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद है। प्रोस्टेट कैंसर सेल्स को रोकने के लिए अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। ये कैंसर के जोखिम को भी कम कर सकता है।
अल्जाइमर से बचाव- अनार के दाने अल्जाइमर रोग को बढ़ने से रोकते हैं और व्यक्ति की याददाश्त को बनाए रखने में सहायक होते हैं।
पाचन: अनार का जूस आंतों की सूजन को कम करके पाचन में सुधार कर सकता है। हालांकि दस्त रोगियों को अनार का जूस का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।
गठिया: अनार का जूस जोड़ों के दर्द, अन्य प्रकार की गठिया के दर्द व सूजन में फायदेमंद होता है।
दिल की बीमारी - अनार का जूस दिल की बीमारी के लिए फायदेमंद है। दिल और धमनियों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए अनार के जूस का सेवन की सलाह दी जाती है।
बीपी- ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए अनार का जूस फायदेमंद माना जाता है।
मधुमेह- मधुमेह या डायबिटीज के उपचार में अनार का रस पीना चाहिए। अनार इंसुलिन को कम करने और ब्लड शुगर को कम करने में काम आता है।
अनार के सेवन के नुकसान
- अनार के छिलके, जड़ या तना का अत्यधिक इस्तेमाल असुरक्षित होता है, क्योंकि इसमें जहर हो सकता है।
- लो ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को अनार के जूस का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।
- दस्त के दौरान अनार के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।
- अनार का रस अगर आप अपनी त्वचा पर लगाते हैं तो कई लोगों को खुजली, सूजन या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
--------------------
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
Pomegranate for Health: अनार खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. यह काफी पौष्टिक फल (Nutritious Fruit) होता है. अनार (Pomegranate) का स्वाद जितना लाजवाब होता है, उतना ही स्वास्थ्य (Health) के लिए लाभकारी भी. कई बीमारियों में डॉक्टर अनार (Pomegranate Benefits) खाने की सलाह देते हैं.अनार में विटामिन सी और विटामिन बी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, सेलेनियम और जिंक भी अनार में भरपूर मात्रा में होता है. लेकिन इतना फायदेमंद अनार कई बार सेहत के लिए नुकसानदायक (Pomegranate Side Effects) भी होता है. आइए जानते हैं अनार के फायदे और नुकसान..
सेहत के लिए फायदेमंद होता है अनार
1. अनार का जूस ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अमृत का काम करता है.
2. डायबिटीज के इलाज में अनार का जूस पीने से इंसुलिन कम करने में मदद मिलती है और ब्लड शुगर कम होता है.
3. अनार में पाया जाने वाला पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट अन्य फलों के रस से कहीं ज्यादा होता है. इसके सेवन से कोशिकाएं मजबूत होती हैं.
4. अनार का जूस कैंसर के मरीजों के लिए भी काफी बेनिफिशियल माना जाता है.प्रोस्टेट कैंसर सेल्स को रोकने में अनार का जूस काफी मददगार होता है.
5. अल्जाइमर को बढ़ने से रोकने और मेमोरी को बनाए रखने के लिए अनार के दाने रामबाण होते हैं.
6. अनार का जूस आंतों की सूजन को कम करता है और पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है. हालांकि दस्त के मरीजों को अनार का जूस नहीं देना चाहिए.
7. जोड़ों का दर्द हो या किसी तरह का गठिया अनार का रस फायदेमंद होता है.
8. दिल की बीमारी के लिए भी अनार का जूस किसी वरदान से कम नहीं.
अनार खाने के नुकसान
1. अगर किसो को दस्त की शिकायत हो तो अनार का जूस नहीं देना चाहिए.
2. अनार का जूस अगर त्वचा (Skin) पर लगाने से कई लोगों को खुजली, सूजन या सांस लेने की समस्या हो सकती है.
3. लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में अनार के जूस का सेवन न के बराबर करनी चाहिए.
4. अनार के छिलके, जड़ या तना का ज्यादा इस्तेमाल सबसे ज्यादा खतरनाक होता है.
ये भी पढ़ें