आधुनिक काल की सामाजिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालिए - aadhunik kaal kee saamaajik prshthabhoomi par prakaash daalie

हिंदी साहित्य का आधुनिक काल तत्कालीन राजनैतिक गतिविधियों से प्रभावित हुआ। इसको हिंदी साहित्य का सर्वश्रेष्ठ युग माना जा सकता है, जिसमें पद्य के साथ-साथ गद्य, समालोचना, कहानी, नाटक व पत्रकारिता का भी विकास हुआ।

सं 1800 वि. के उपरांत भारत में अनेक यूरोपीय जातियां व्यापार के लिए आईं। उनके संपर्क से यहां पाश्चात्य सभ्यता का प्रभाव पड़ना प्रारंभ हुआ। विदेशियों ने यहां के देशी राजाओं की पारस्परिक फूट से लाभ उठाकर अपने पैर जमाने में सफलता प्राप्त की। जिसके परिणाम-स्वरूप यहां पर ब्रिटिश साम्राज्य की स्थापना हुई। अंग्रेजों ने यहां अपने शासन कार्य को सुचारु रूप से चलाने एवं अपने धर्म-प्रचार के लिए जन-साधारण की भाषा को अपनाया। इस कार्य के लिए गद्य ही अधिक उपयुक्त होती है। इस कारण आधुनिक युग की मुख्य विशेषता गद्य की प्रधानता रही। इस काल में होने वाले मुद्रण कला के आविष्कार ने भाषा-विकास में महान योगदान दिया। स्वामी दयानंद ने भी आर्य समाज के ग्रंथों की रचना राष्ट्रभाषा हिंदी में की और अंग्रेज़ मिशनरियों ने भी अपनी प्रचार पुस्तकें हिंदी गद्य में ही छपवाईं। इस तरह विभिन्न मतों के प्रचार कार्य से भी हिंदी गद्य का समुचित विकास हुआ।

इस काल में राष्ट्रीय भावना का भी विकास हुआ। इसके लिए श्रृंगारी ब्रजभाषा की अपेक्षा खड़ी बोली उपयुक्त समझी गई। समय की प्रगति के साथ गद्य और पद्य दोनों रूपों में खड़ी बोली का पर्याप्त विकास हुआ। भारतेंदु बाबू हरिश्चंद्र तथा बाबू अयोध्या प्रसाद खत्रीने खड़ी बोली के दोनों रूपों को सुधारने में महान प्रयत्न किया। उन्होंने अपनी सर्वतोन्मुखी प्रतिभा द्वारा हिंदी साहित्य की सम्यक संवर्धना की।

इस काल के आरंभ में राजा लक्ष्मण सिंह, भारतेंदु हरिश्चंद्र, जगन्नाथ दास रत्नाकर, श्रीधर पाठक, रामचंद्र शुक्ल आदि ने ब्रजभाषा में काव्य रचना की। इनके उपरांत भारतेंदु जी ने गद्य का समुचित विकास किया और आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी ने इसी गद्य को प्रांजल रूप प्रदान किया। इसकी सत्प्रेरणाओं से अन्य लेखकों और कवियों ने भी अनेक भांति की काव्य रचना की। इनमें मैथिलीशरण गुप्त, रामचरित उपाध्याय, नाथूराम शर्मा शंकर, ला. भगवान दीन, रामनरेश त्रिपाठी, जयशंकर प्रसाद, गोपाल शरण सिंह, माखन लाल चतुर्वेदी, अनूप शर्मा, रामकुमार वर्मा, श्याम नारायण पांडेय, दिनकर, सुभद्रा कुमारी चौहान, महादेवी वर्मा आदि का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है। भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के प्रभाव से हिंदी-काव्य में भी स्वच्छंद (अतुकांत) छंदों का प्रचलन हुआ।

आधुनिक काल की सामाजिक राजनीतिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालिए

Chhindwara University MA 2nd Sem 4th Question Paper Solution 2021 | हिंदी साहित्य का इतिहास एवं उसकी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि प्रश्‍न पत्र 2021 | MA 2nd Sem 4th Question Paper 2021 Solution | Chhindwara University MA Question paper solution | Chhinwara university MA 2nd semester Question paper solution | M.A. Question paper chhindwara university | एम.ए. प्रश्‍न पत्र … [Read more...] about Chhindwara University MA 2nd Sem 4th Question Paper Solution 2021

आधुनिक काल की सामाजिक पृष्ठभूमि क्या है?...


गद्यज्ञान गंगा

Afran Khan

Teacher

0:32

चेतावनी: इस टेक्स्ट में गलतियाँ हो सकती हैं। सॉफ्टवेर के द्वारा ऑडियो को टेक्स्ट में बदला गया है। ऑडियो सुन्ना चाहिये।

आपका परिचय आधुनिक काल की सामाजिक पृष्ठभूमि ज्ञात में बता दो हिंदी साहित्य का आधुनिक काल तत्कालीन राजनीतिक गतिविधियों से प्रभावित हुआ है इस को हिंदी साहित्य का स्वर्ण युग माना जाता है जिसमें पद के साथ-साथ समालोचना कहानी नाटक व पत्रकारिता का भी विकास हुआ है

Romanized Version

  32  

      274

3 जवाब

ऐसे और सवाल

आधुनिक काल को गद्य काल किसने कहा है?...

आधुनिक काल को गद्य काल किसने क्या तरीक काल को गद्य काल आचार्य रामचंद्र शुक्लऔर पढ़ें

Suresh SinghTeacher and Engineer

आधुनिक काल को गद्य काल के नाम से किस ने पुकारा?...

हेलो प्रिंस आपके द्वारा एक क्वेश्चन पूछा गया कि आधुनिक काल को गद्य काल केऔर पढ़ें

RaniGovernment Teacher

आधुनिक काल की प्रमुख दो विशेषताएं बताइए?...

भूकंप पर आपका स्वागत है आपका सवाल है आधुनिक काल की प्रमुख विशेषताएं बताइए और पढ़ें

शशांक मिश्र भारतीलेखनशिक्षण

आधुनिक काल का वर्गीकरण किसने किया?...

आपका सामान है आधुनिक काल का वर्गीकरण किसने किया तो दिखी सवाल का जवाब हैऔर पढ़ें

GAZIBAR RAHMANTeacher

आधुनिक काल के कितने भाग हैं?...

आपका सवाल है आधुनिक काल के कितने भाग हैं तुर्की सवाल का जवाब दें आदमीऔर पढ़ें

GAZIBAR RAHMANTeacher

आधुनिक काल के प्रमुख कवि कौन कौन थे?...

भारतेंदु हरिश्चंद्र बद्रीनारायण चौधरी महादेव राम नरेश त्रिपाठी निराला महादेवी आरके मुक्तिबोध चुपचाप मारनाऔर पढ़ें

डॉ साधना गुप्ताPh.d / net / Acupressure/ World Record Holder

वर्ग या सामाजिक वर्ग से आप क्या समझते हैं?...

बोल गई है सामाजिक वर्ग से आप क्या समझते हैं कि के सामाजिक बरदाश्त सामाजिकऔर पढ़ें

RAZIBUL ISLAM KHANTeacher- 10 Years experience in colleges as a assistant professor

आधुनिक युग का प्रवर्तक कौन है?...

नमस्कार आपको किसने आधुनिक युग का प्रवर्तक कौन हैं तो देखिए से जो है भारतऔर पढ़ें

Manvendra Singh RathoreTeacher

आधुनिक काल को गद्य काल के नाम से किसने प्रयोग रहित किया?...

शायद आप यह पूछना चाहते हैं कि आधुनिक काल को गद्य काल के नाम सेऔर पढ़ें

कमलेश कुमार पांचालशिक्षक और सलाहकार

Related Searches:

आधुनिक काल की सामाजिक पृष्ठभूमि ; aadhunik kaal ki sanskritik prishthbhumi ; adhunik kal ki prishthbhumi ; aadhunik kaal ki prishthbhumi ;

This Question Also Answers:

  • आधुनिक काल की सामाजिक पृष्ठभूमि क्या है - aadhunik kaal ki samajik prishthbhumi kya hai
  • आधुनिक काल की सामाजिक पृष्ठभूमि - aadhunik kaal ki samajik prishthbhumi
  • आधुनिक काल के सामाजिक पृष्ठभूमि को स्पष्ट कीजिए - aadhunik kaal ke samajik prishthbhumi ko spasht kijiye
  • आधुनिक काल की चार शाखाएं - aadhunik kaal ki char sakhayen
  • आधुनिक काल के सामाजिक पृष्ठभूमि - aadhunik kaal ke samajik prishthbhumi

QuestionsProfiles

Vokal App bridges the knowledge gap in India in Indian languages by getting the best minds to answer questions of the common man. The Vokal App is available in 11 Indian languages. Users ask questions on 100s of topics related to love, life, career, politics, religion, sports, personal care etc. We have 1000s of experts from different walks of life answering questions on the Vokal App. People can also ask questions directly to experts apart from posting a question to the entire answering community. If you are an expert or are great at something, we invite you to join this knowledge sharing revolution and help India grow. Download the Vokal App!

open in app

आधुनिक काल की सामाजिक पृष्ठभूमि क्या है?

आधुनिक काल के पूर्व भारतीय गाँवों का आर्थिक तथा सामाजिक ढांचा प्रायः अपरिवर्तनशील और स्थिर रहा। हिंदी भाषा और साहित्य का इतिहास 145 अंग्रेजी राज्य की स्थापना के साथ-साथ इस देश की सामाजिक संरचना में विघटन और परिवर्तन लक्षित होने लगे। अनेक जातियों उपजातियों में विभक्त इस देश में पारस्परिक एकता का सर्वदा अभाव रहा है।

आधुनिक काल में भारतीय समाज में क्या क्या परिवर्तन हुए हैं?

Explanation:.
लोकतांत्रिक समाजवादी व्यवस्था.
सामाजिक न्याय.
धर्मनिरपेक्षता.
आर्थिक असमानता.
बेरोजगारी.
संतुलित परिवारों का विघटन.
दहेज प्रथा और बाल विवाह.
निम्न जीवन स्तर.

आधुनिक काल का अर्थ क्या है?

आधुनिक काल हिंदी साहित्य का वह काल माना गया है जिसमें हिंदी का संपूर्ण विकास हुआ है। इस युग में पद्य,गद्य, कहानी, नाटक , पत्रकारिता सहित हिंदी की समस्त विधाओं का विकास हुआ है। इस युग को हिंदी साहित्य का सर्वश्रेष्ठ युग भी कहा जा सकता है। इसमें खड़ी बोली का प्रयोग किया गया।

आधुनिक काल का इतिहास क्या है?

आधुनिक काल का शुरुआती समय 1850 ईसवी से माना जाता है। यह रीतिकाल के बाद का काल है। आधुनिक काल को हिंदी साहित्य का सर्वश्रेष्ठ युग माना जा सकता है। जिसमें पद्य के साथ-साथ गद्य, कहानी,समालोचना, नाटक व पत्रकारिता का भी विकास हुआ।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग