आपको क्यों लगता है कि संविधान महत्वपूर्ण है? - aapako kyon lagata hai ki sanvidhaan mahatvapoorn hai?

किसी लोकतांत्रिक देश को संविधान की आवश्यकता क्यों पडती  है?

लोकतांत्रिक देश को संविधान की आवश्यकता निम्नलिखित कारणों से पड़ती है-

1 .संविधान उन आदर्शों को सूत्रबद्ध करता है जिसे हम अपने देश को अपनी इच्छा और सपनों के अनुसार रच सकेl

2.नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा संविधान ही करता हैl

3.सरकार के विभिन्न अंगो में संविधान के कारण मतभेद नही होते यदि होते भी है तो उन्हें संविधान के नियमो के द्वारा सुलझा लिया जाता हैl

4.संविधान यह भी सुनिशित करता है कि कोई भी ताकतवर समूह किसे दूसरे समूह या लोगो पर अपनी ताकत का इस्तमाल न करेl

5 .संविधान में ऐसे नियमो को तय किया जाता है जिससे की देश के राजनेता अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल न करे सकेl

9664 Views

अगर निर्वाचित प्रतिनधियों की शक्ति पर अंकुश नही होता तो क्या होता?

अगर निर्वाचित प्रतिनधियों कि शक्तियों पर अंकुश नही होता तो-

1. देश के नेता अपनी शक्तियों का इस्तेमाल गलत तरीके से कर सकते थेl वे उनका दुरुपयोग करतेl जिससे समाज में अराजकता और हिंसा फैल सकती थी इससे देश में अशांति उत्पन्न होतीl

2 .नेता अपने गलत फैसलों को भी जनता पर थोपती और जिसे जनता को मजबूरी में स्वीकारना पड़ताl जो जनता के हित में नही होताl

1288 Views

नीचे दिए गए दो दस्तावेज़ो के हिस्सों को देखिये|पहला कॉलम 1990 का नेपाल के संविधान का है|दूसरा कॉलम नेपाल के ताज़ा अन्तरिम संविधान में से लिया गया है|

1990 का नेपाल का संविधान भाग-7:कार्यपालिका  2007 अन्तरिम संविधान भाग-5 कार्यपालिका 
अनुछेद 35:कार्यकारी शक्तियाँ
नेपाल अभिराज्य की कार्यकारी शक्तियाँ महामहिम नरेश एवं मंत्रिपरिषद् में निहित होंगी|
अनुछेद 37:कार्यकारी शक्तियाँ
नेपाल की कार्यकारी शक्तियाँ मंत्रिपरिषद में निहित होंगी|

नेपाल के इन दोनों संविधानो में 'कार्यकारी शक्ति' उपयोग में क्या फ़र्क दिखाई देता है ?इस बात को ध्यान में रखते हुए क्या आपको लगता है कि एक नए संविधान की जरूरत है ?क्यों?

1990 में बना नेपाल का संविधान इस बात पर आधारित था कि देश कि सत्ता पूरी तरह से राजा के हाथों में होंगी तथा देश के सभी नियम और कानून राजा ही निर्धारित करेगा| 2007  के अन्तरिम संविधान के अनुसार नेपाल की सभी शक्तियाँ मंत्रिपरिषद में निहित होगी और सभी कार्यकारी फैसले प्रधानमंत्री के नाम  पर लिए जायेंगे| अतः पर कहा जा सकता है कि नेपाल को एक नए संविधान कि आवशकता है क्योंकि पिछले संविधान में वे आदर्श नही है जो नेपाल कि जनता अपने देश के लिए चाहती है और जिनके लिए वे संघर्षशील रहे है|

1152 Views

नीचे दिए गए बाएँ कॉलम में भारतीय संविधान के मुख्य आयामों की सूची दी गई हैं |दूसरे कॉलम में प्रत्येक आयाम  के सामने दो वाक्यो में लिखिए कि आपकी राय में यह आयाम क्यों महत्वपूर्ण हैं -

मुख्य आयाम महत्त्व
संघवाद भारत क्षेत्र और जनसंखया की दृष्टि से अत्यन्त विशाल और विविधताओ से परिपूर्ण हैं| इतने बड़े देश में एवं राज्य में यह संभव नही हैं कि केंद्र में बैठे लोग देश के लिए सभी फैसले ले सकेl देश को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रांतीय स्तर पर भी सरकार की व्यवस्था की गई हैं तथा ग्रामीण स्तर पर पंचायती राज की शासन व्यवस्था हैं |
शक्तियों का बंटवाराँ संविधान के अनुसार सरकार के तीन अंग होते हैं-विधायक ,कार्यपालिका और न्यायपालिका| प्रत्येक अंग दूसरे अंग पर अंकुश रखता हैं ताकि ये अपनी शक्तियों का दुरूपयोग ना कर सके और सत्ता के बीच संतुलन बना रहे |
मौलिक अधिकार मौलिक अधिकारों देश के नागरिकों को राज्य की सत्ता के निरंकुश इस्तेमाल से बचाता हैं|
संसदीय शाशन पद्धति जनता को चुनावों के द्वारा स्वयं अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया गया हैं|

812 Views

इस नक्शें में निम्नलिखित देशों पर रंग भरें:
(क) भारत को लाल रंग से भरें
(ख) नेपाल को हरे रंग से भरें
(ग) बांग्लादेश को पीले रंग से भरें

290 Views

हमारे लिए संविधान क्यों आवश्यक है?

Solution : किसी भी देश को सुचारू रूप से चलाने के लिए संविधान की आवश्यकता पड़ती है। संविधान, कानूनों का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जो सरकार की मूल संरचना और इसके कार्यों को निर्धारित करता है। जो सरकार के अंगों तथा नागरिकों के आधारभूत अधिकारों को परिभाषित तथा सीमांकित करता है।

हमें संविधान की आवश्यकता क्यों है class 9?

संविधान सरकार की अंतःक्रिया और शक्ति की सीमाओं तथा देश की सीमाओं को परिभाषित करता है। संविधान एक ऐसा उपकरण है जो सरकार को यह निर्धारित करने की अनुमति देता है कि वे देश के नागरिकों पर किस हद तक नियम और कानून लागू कर सकते हैं। संविधान की आवश्यकता ओं को देखते हुए सभी देशों के पास अपना खुद का संविधान होता है।

भारत के संविधान का पिता कौन है?

भीम राव अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक माना जाता है। वह भारत के संविधान के मुख्य वास्तुकार थे। उन्हें 1947 में संविधान मसौदा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह स्वतंत्र भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री थे।

हमारा संविधान क्यों और कैसे?

2022-23 - Page 5 संविधान- क्यों और कैसे ? अधिकार देने वाला कोई कानून होना चाहिये। यह काम संविधान करता है । संविधान वह सत्ता है जो, सर्वप्रथम, सरकार बनाती है । संविधान का दूसरा काम यह स्पष्ट करना है कि समाज में निर्णय लेने की शक्ति किसके पास होगी।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग