जानें वैटिकन सिटी से जुड़े रोचक तथ्य / Vatican City Amazing Facts in Hindi
वैटिकन सिटी से जुड़े रोचक तथ्य...
1. वेटिकन सिटी की जनसंख्या मात्र एक हजार है और इस देश की मातृभाषा लैटिन है.2. वेटिकन सिटी का अपना रेडियो स्टेशन भी है जो वेटिकन गार्डन के टावर के अंदर स्थित है और यह स्टेशन लगभग 20 भाषाओं में दुनिया भर में प्रसारित होता है.
3. वेटिकन सिटी में रेलवे स्टेशन भी है जिसे 1930 में बनाया गया था और यह स्टेशन वैटिकन के नागरिकों से ज्यादा टूरिस्टों द्वारा उपयोग में लाया जाता है.
4. वेटिकन एक छोटा देश होने के बावजूद भी अपनी डाक टिकट संचालित करता है.
5. आपको जानकर हैरानी होगी वेटिकन सिटी इटली देश के 'रोम शहर' के अंदर बसा एक स्वतंत्र देश है.
6. वेटिकन सिटी - ईसाई धर्म की प्रमुख शाखा रोमन कैथोलिक चर्च का प्रमुख केंद्र है और रोमन कैथोलिक धर्म को मानने वाले लोगों के सर्वेसर्वा पोप का निवास स्थान भी वैटिकन सिटी ही है.
7. यह नगर, एक प्रकार से, रोम नगर का एक छोटा सा भाग है। इसमें सेंट पीटर गिरजाघर, वैटिकन प्रासाद समूह, वैटिकन बाग तथा कई अन्य गिरजाघर सम्मिलित हैं.
8. वैटिकन सिटी की करेंसी इटली में भी चलाई जा सकती हैं अर्थात इटली में यह करेंसी मान्य हैं.
9. वेटिकन सिटी में स्थित सेंट पीटर गिरिजाघर UNESCO द्वारा घोषित विश्व धरोहर में शामिल है.
10. वेटिकन में एक विश्व प्रसिद्ध संग्रहालय हैं जो 14.5 किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला है.कहा जाता है यदि आप इस संग्रहालय की पेंटिंग को देखने में 1 मिनट लगाते हैं तो यह पूरा संग्रहालय घूमने में आपको पूरे 4 साल लग जायेगे.
11. वेटिकन को यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा प्राप्त है और यह विश्व का पहला ऐसा देश है जो संपूर्ण देश ही वर्ल्ड हेरिटेज साइट के अंतर्गत आता है.
12. विश्व का सबसे छोटा देश होने के बावजूद भी वेटिकन अपने नागरिकों को पासपोर्ट सुविधा मुहैया कराता है.
13. वेटिकन सिटी के लोगों की बोलचाल की भाषा लैटिन और इटालियन है. यहां के लोग लैट्रिन और इटालियन में बातचीत करते हैं.
14. वेटिकन देश के कानून के तहत वेटिकन नागरिकों को किसी भी तरह का कर अपनी सरकार (पोप) को नहीं देना पड़ता. अपितु यह लोग अपने देश की तरक्की तथा सड़के आदि की मरम्मत के लिए सरकार को कर की वजाय करेंसी दान में देते हैं.
15. वेटिकन एक पूर्ण राजशाही देश है. इसके तहत पूर्ण विधायी, न्यायिक और कार्यकारी प्राधिकरण पोप के साथ रहता है.
16. वेटिकन में बने राजशाही महल में 1,000 से अधिक कमरों के साथ कई भवन हैं। महल के भीतर अपार्टमेंट, संग्रहालय, बैठक कक्ष और सरकारी कार्यालय हैं.
17. वैटिकन सिटी केवल व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त स्वतंत्र राज्य है जो संयुक्त राष्ट्र का सदस्य नहीं बन पाया है.
18. ऐतिहासिक दस्तावेज से पता चलता है कि सेंट पीटर को वेटिकन पहाड़ी पर नेरोनियन उद्यान के पास सूलि पर चढ़ाया गया था और बेसिलिका की पहाड़ी में दफनाया गया था. इसे ही सेंट पीटर की कब्र माना जाता है.
19. प्रसिद्ध इतिहासकार पी.एन.ओक के अनुसार वेटिकन सिटी का संबंध भगवान शिव से रहा है. ऐसा माना जाता है वेटिकन शब्द की उत्पत्ति वाटिका नामक शब्द से हुई है और वैटिकन सिटी का आकार भी शिवलिंग के आकर से मिलता जुलता है.
20. वेटिकन सिटी की स्थापना इसलिए की गई क्योंकि कैथोलिक चर्च के अनुसार ईसा मसीह के प्रतिनिधि को पोप कहा जाता है और जो पोप का निवास स्थान होता है वह किसी देश के अधीन नहीं होना चाहिए. इसी के तहत वेटिकन सिटी को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी गई तथा यह दुनिया के नक्शे पर सबसे छोटा देश बनकर उभरा.
नोट : अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे ज्यादा से ज्यादा Share करे. आप हमसे जुड़ने के लिए Free Email Subscribe जरूर करे और GyaniMaster पेज को फॉलो करे.
ये भी जानें :
Japan : जापान से जुड़े 50 रोचक तथ्य
जाने प्राचीन संस्कृत भाषा से जुड़ी रोचक व् महत्वपूर्ण जानकारी
प्राचीन ऋग्वेद से जुड़े दिलचस्प तथ्य
देश की है खुद की करेंसी
वेटिकन सिटी का क्षेत्रफल भले ही बहुत कम हो, लेकिन यहां पर रेलवे स्टेशन समेत भी है। यहां की अपनी करेंसी भी है। यहां पर इटली की करेंसी भी स्वीकार कर ली जाती है। इटली में भी यहां की करेंसी स्वीकार कर ली जाती है। वेटिकन सिटी के पास अपना रेडियो स्टेशन और डाक विभाग भी है। वेटिकन सिटी के पास अपना झंडा भी है। वेटिकन सिटी के पास सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी है. इसके साथ वेटिकन सिटी अपने देश की जनता के लिए पासपोर्ट भी जारी करता है।
चलती है राजशाही व्यवस्था
यहां पर भारत, अमेरिका समेत अन्य देशों की तरह लोकतांत्रिक प्रणाली नहीं है। यहां पर चुनाव नहीं होता है। यहां राजशाही व्यवस्था है, जिसका राजा कैथलिक चर्च का पोप ही होता है। यानी कि यहां की जनता के लिए जो भी निर्णय लिया जाता है वो पोप के द्वारा लिया जाता है।
इस तरह बना ये देश
साल 1871 तक इटली कई राज्यों में बंटा हुआ था। इसके बड़े हिस्से पर पोप का शासन था। ऐसे में जब इटली एकीकृत देश बना तो पोप की शक्तियां भी कम हो गईं। पोप की सत्ता वेटिकन सिटी तक सीमित रह गई। इसके बाद 11 फरवरी 1929 को वेटिकन सिटी के पोप पायस XI और तानाशाह मुसोलिनी के बीच एक संधि हुई। इसके तहत यह फैसला लिया गया कि इटली के किसी भी राजनैतिक फैसले में पोप शामिल नहीं होंगे, बदले में वेटिकन सिटी को एक राष्ट्र का दर्जा मिलेगा। इसके बाद वेटिकन सिटी एक स्वतंत्र देश बन गया।
खुद की आर्मी भी है इस देश के पास
दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन सिटी के पास अपनी खुद की आर्मी भी है। इसमें कुल 110 सिपाही हैं। फौज में शामिल होने के लिए यहां के लोगों को कठोर प्रशिक्षण और चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
रात में हो जाता है बंद
यह दुनिया का इकलौता देश है जो रात में पूरी तरह बंद हो जाता है। इस देश को लेकर शुरुआत में कई तरह की भ्रांतियां थीं, जिसमें कहा जाता था कि यहां के फौजी शादी नहीं कर सकते हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हैं। स्विस गार्ड को शादी करने और परिवार रखने की अनुमति है।
2022 में वेटिकन सिटी की जनसंख्या कितनी है?
इस कारण से दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है, जिसका क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर है। यहां की जनसंख्या 800 है।
वेटिकन सिटी में अभी कितने लोग हैं?
वेटिकन सिटी किस देश में है? यूरोप महाद्वीप (Europe Continent) में स्थित वेटिकन सिटी (Vatican City) दुनिया का सबसे छोटा देश है। इस देश का क्षेत्रफल केवल 44 हेक्टेयर यानी कि करीब 108 एकड़ है। ये देश इटली (Italy) की राजधानी रोम (Rome) शहर में बसे इस देश की आबादी करीब 1000 है।
वेटिकन सिटी में कौन से लोग रहते हैं?
ईसाई पन्थ के प्रमुख साम्प्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का यही केन्द्र है और इस सम्प्रदाय के सर्वोच्च पन्थगुरु पोप का यही निवास है।
वेटिकन सिटी में महिलाओं की संख्या कितनी है?
Christmas Special:दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है ईसाइयों का गढ़, सिर्फ 30 महिलाएं हैं यहां की नागरिक