विषाणु से होने वाले दो रोगों के नाम - vishaanu se hone vaale do rogon ke naam

विषाणु विषाणु वर्गीकरण
विषाणु
Group: 1-7

विषाणु (virus) अकोशकीय अतिसूक्ष्म जीव हैं जो केवल जीवित कोशिका में ही वंश वृद्धि कर सकते हैं।[1] ये नाभिकीय अम्ल और प्रोटीन से मिलकर गठित होते हैं, शरीर के बाहर तो ये मृत-समान होते हैं परंतु शरीर के अंदर जीवित हो जाते हैं। इन्हे क्रिस्टल के रूप में इकट्ठा किया जा सकता है। एक विषाणु बिना किसी सजीव माध्यम के पुनरुत्पादन नहीं कर सकता है। यह सैकड़ों वर्षों तक सुसुप्तावस्था में रह सकता है और जब भी एक जीवित माध्यम या धारक के संपर्क में आता है, तो उस जीव की कोशिका को भेद कर आच्छादित कर देता है और जीव बीमार हो जाता है। एक बार जब विषाणु जीवित कोशिका में प्रवेश कर जाता है, वह कोशिका के मूल आरएनए एवं डीएनए की जेनेटिक संरचना को अपनी जेनेटिक सूचना से बदल देता है और संक्रमित कोशिका अपने जैसे संक्रमित कोशिकाओं का पुनरुत्पादन शुरू कर देती है।

विषाणु का अंग्रेजी शब्द वाइरस का शाब्दिक अर्थ विष होता है। सर्वप्रथम सन 1716 में डाक्टर एडवर्ड जेनर ने पता लगाया कि चेचक, विषाणु के कारण होता है। उन्होंने चेचक के टीके का आविष्कार भी किया। इसके बाद सन 1886 में एडोल्फ मेयर ने बताया कि तम्बाकू में मोजेक रोग एक विशेष प्रकार के वाइरस के द्वारा होता है। रूसी वनस्पति शास्त्री इवानोवस्की ने भी 1892 में तम्बाकू में होने वाले मोजेक रोग का अध्ययन करते समय विषाणु के अस्तित्व का पता लगाया। बेजेर्निक और बोर ने भी तम्बाकू के पत्ते पर इसका प्रभाव देखा और उसका नाम टोबेको मोजेक रखा। मोजेक शब्द रखने का कारण इनका मोजेक के समान तम्बाकू के पत्ते पर चिन्ह पाया जाना था। इस चिन्ह को देखकर इस विशेष विषाणु का नाम उन्होंने टोबेको मोजेक वाइरस रखा।[2]

विषाणु, लाभप्रद एवं हानिकारक दोनों प्रकार के होते हैं। जीवाणुभोजी विषाणु एक लाभप्रद विषाणु है, यह हैजा, पेचिश, टायफायड आदि रोग उत्पन्न करने वाले जीवाणुओं को नष्ट कर मानव की रोगों से रक्षा करता है। कुछ विषाणु पौधे या जन्तुओं में रोग उत्पन्न करते हैं एवं हानिप्रद होते हैं। एचआईवी, इन्फ्लूएन्जा वाइरस, पोलियो वाइरस रोग उत्पन्न करने वाले प्रमुख विषाणु हैं। सम्पर्क द्वारा, वायु द्वारा, भोजन एवं जल द्वारा तथा कीटों द्वारा विषाणुओं का संचरण होता है परन्तु विशिष्ट प्रकार के विषाणु विशिष्ट विधियों द्वारा संचरण करते हैं।

"वायरस कोशिका के बाहर तो मरे हुए ऱहते है लेकिन जब ये कोशिका मैंं प्रवेश करते है तो इनका जीवन चक्र प्रारम्भ होने लगता है"

विषाणु के प्रकार :- परपोषी प्रकृति के अनुसार विषाणु तीन प्रकार के होते हैं।

  • 1.पादप विषाणु (plant virus)
  • 2.जन्तु विषाणु (animal virus)
  • 3.जीवाणुभोजी विषाणु (bacteriophage)

जीवाणु और विषाणु में अन्तर[संपादित करें]

जीवाणुविषाणु
* जीवाणु एक कोशिकीय जीव है विषाणु अकोशिकीय होता है।
* जीवाणु सुसुप्त अवस्था मे नहीं रहते हैं। विषाणु जीवित कोशिका के बाहर सुसुप्त अवस्था मे हजारों साल तक रह सकते है और जब भी इन्हें जीवित कोशिका मिलती है ये जीवित हो जाते हैं।
* जीवाणु का आकार विषाणु से बड़ा होता है और इन्हें प्रकाशीय सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखा जा सकता है। विषाणु का आकार जीवाणु से छोटा होता है। विषाणु को इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखा जाता है।
* इन्हें संग्रह नहीं किया जा सकता। इन्हें निर्जीव की भांति क्रिस्टल के रूप में संग्रह कर सकते हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • कोरोनावायरस

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. यादव, नारायण, रामनन्दन, विजय (मार्च २००३). अभिनव जीवन विज्ञान. कोलकाता: निर्मल प्रकाशन. पृ॰ १-४०.
  2. सिंह, गौरीशंकर (मार्च १९९२). हाई-स्कूल जीव-विज्ञान. कोलकाता: नालन्दा साहित्य सदन. पृ॰ ४७-४८.

Filter by :

विषाणु (वायरस) से होने वाली बीमारियां

Trick : "रेखा हमें हिट करके पोएचे (पीछे) छोड़ गई"

रे - रेबीज

खा - खसरा

ह - हर्पिस

में - मेनिनजाइटिस

हि - हिपैटाइटिस

ट - ट्रैकोमा

करके - (साइलेंट)

पो - पोलियो

ए - एड्स

चे - चेचक

छो - छोटी माता

ड - डेंगू ज्वर

ग - गलसोध

ई - इन्फ्लुएंजा

विषाणु से होने वाला रोग कौन सा है?

जीवाणुभोजी विषाणु एक लाभप्रद विषाणु है, यह हैजा, पेचिश, टायफायड आदि रोग उत्पन्न करने वाले जीवाणुओं को नष्ट कर मानव की रोगों से रक्षा करता है। कुछ विषाणु पौधे या जन्तुओं में रोग उत्पन्न करते हैं एवं हानिप्रद होते हैं। एचआईवी, इन्फ्लूएन्जा वाइरस, पोलियो वाइरस रोग उत्पन्न करने वाले प्रमुख विषाणु हैं

विषाणु रोग क्या होता है?

विषाणु रोग या विषाणु संक्रमण या संक्रामक रोग (viral disease या viral infection, या infectious disease) उन रोगों को कहते हैं जो रोगी के शरीर पर किसी विषाणु (वाइरस) के आक्रमण के कारण होते हैं।

जीवाणु से कौन सा रोग होता है?

बैक्टीरिया से होने वाली कुछ प्रमुख बीमारियों में बैक्टीरियल मेनिनन्जाइटिस, निमोनिया, टीबी, कॉलेरा, स्ट्रेप थ्रोट, फूड पॉइजनिंग शामिल हैं

सबसे बड़ा विषाणु कौन सा है?

Solution : पॉक्स विषाणु सबसे बड़ा विषाणु है, जो चेचक फैलाता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग