श्रीलंका को सोने की लंका क्यों कहते हैं? - shreelanka ko sone kee lanka kyon kahate hain?

श्रीलंका सरकार ने 'रामायण' में आए लंका प्रकरण से जुड़े तमाम स्थलों पर शोध कराकर उसकी ऐतिहासिकता सिद्ध कर उक्त स्थानों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर लिया है। अब आप श्रीलंका जाकर रावण की लंका को देख सकते हैं। कहते हैं कि श्रीलंका के ऐक जंगल में रावण का शव भी रखा है। वेरांगटोक, नुवारा एलिया पर्वत, सीतोकोटुवा, सीता एलिया, रावण एल्ला और रैगला के घने जंगल आदि कुछ ऐसे स्थान है जो कि रामायण काल से जुड़े हुए हैं।


सुकेश के 3 पुत्र थे- माली, सुमाली और माल्यवान। माली, सुमाली और माल्यवान नामक 3 दैत्यों द्वारा त्रिकुट सुबेल (सुमेरु) पर्वत पर बसाई गई थी लंकापुरी। माली को मारकर देवों और यक्षों ने कुबेर को लंकापति बना दिया था। रावण की माता कैकसी सुमाली की पुत्री थी। अपने नाना के उकसाने पर रावण ने अपनी सौतेली माता इलविल्ला के पुत्र कुबेर से युद्ध की ठानी थी और लंका को फिर से राक्षसों के अधीन लेने की सोची।

रावण ने सुंबा और बाली द्वीप को जीतकर अपने शासन का विस्तार करते हुए अंगद्वीप, मलय द्वीप, वराह द्वीप, शंख द्वीप, कुश द्वीप, यव द्वीप और आंध्रालय पर विजय प्राप्त की थी। इसके बाद रावण ने लंका को अपना लक्ष्य बनाया। लंका पर कुबेर का राज्य था, परंतु पिता ने लंका के लिए रावण को दिलासा दी तथा कुबेर को कैलाश पर्वत के आसपास के त्रिविष्टप (तिब्बत) क्षेत्र में रहने के लिए कह दिया। इसी तारतम्य में रावण ने कुबेर का पुष्पक विमान भी छीन लिया।

आज के युग के अनुसार रावण का राज्य विस्तार, इंडोनेशिया, मलेशिया, बर्मा, दक्षिण भारत के कुछ राज्य और संपूर्ण श्रीलंका पर रावण का राज था। श्रीलंका की श्रीरामायण रिसर्च कमेटी के अनुसार रामायण काल से जुड़ी लंका वास्तव में श्रीलंका ही है। कमेटी के अनुसार श्रीलंका में रामायण काल से जुड़ी 50 जगहों पर रिसर्च की गई है और इसकी ऐतिहासिकता सिद्ध की है।

कुबेर रावण का सौतेला भाई था। कुबेर धनपति था। कुबेर ने लंका पर राज कर उसका विस्तार किया था। रावण ने कुबेर से लंका को हड़पकर उस पर अपना शासन कायम किया। ऐसा माना जाता है कि लंका को भगवान शिव ने बसाया था। भगवान शिव ने पार्वती के लिए पूरी लंका को स्वर्णजड़ित बनवाया था।

लंका कथा :

एक बार माता पार्वती को महसूस किया कि महादेव तो देवों के भी देव हैं। सारे देव तो सुंदर महलों में रहते हैं लेकिन देवाधिदेव श्मशान में, इससे तो देव की प्रतिष्ठा भी बिगड़ती है। उन्होंने महादेव से हठ किया कि आपको भी महल में रहना चाहिए। आपका महल तो इंद्र के महल से भी उत्तम और भव्य होना चाहिए। उन्होंने जिद पकड़ी कि अब ऐसा महल चाहिए जो तीनों लोक में कहीं न हो।

महादेव ने समझाया कि हम तो ठहरे योगी, महल में तो चैन ही नहीं पड़ेगा। महल में रहने के बड़े नियम-विधान होते हैं। मस्तमौला औघड़ों के लिए महल उचित नहीं है।

परंतु देवी का वह तर्क अपनी जगह पर कायम था कि देव यदि महल में रहते हैं तो महादेव क्यों श्मशान में और बर्फ की चट्टानों पर? महादेव को झुकना पड़ा। उन्होंने उन्होंने विश्वकर्मा जी को बुलाया।

उन्हें ऐसा महल बनाने को कहा जिसका सुंदरता की बराबरी का महल त्रिभुवन में कहीं न हो। वह न तो धरती पर हो न ही जल में।

विश्वकर्मा जी जगह की खोज करने लगे। उन्हें एक ऐसी जगह दिखी जो चारों ओर से पानी से ढकी हुई थी बीच में तीन सुन्दर पहाड़ दिख रहे थे। उस पहाड़ पर तरह-तरह के फूल और वनस्पति थे। यह लंका थी।

विश्वकर्माजी ने माता पार्वती को उसके बारे में बताया तो माता प्रसन्न हो गईं और एक विशाल नगर के ही निर्माण का आदेश दे दिया। विश्वकर्मा जी ने अपनी कला का परिचय देते वहां सोने की अद्भुत नगरी ही बना दी।

माता ने गृह प्रवेश को मुहूर्त निकलवाया। विश्रवा ऋषि को आचार्य नियुक्त किया गया। सभी देवताओं और ऋषियों को निमंत्रण मिला। जिसने भी महल देखा वह उसकी प्रशंसा करते नहीं थका।

गृहप्रवेश के बाद महादेव ने आचार्य से दक्षिणा मांगने को कहा। महादेव की माया से विश्रवा का मन उस नगरी पर ललचा गया था इसलिए उन्होंने महादेव से दक्षिणा के रूप में लंका ही मांग लिया।

महादेव ने विश्रवा को लंकापुरी दान कर दी। पार्वती जी को विश्रवा की इस धृष्टता पर बड़ा क्रोध आया। उन्होंने क्रोध में आकर शाप दे दिया कि तूने महादेव की सरलता का लाभ उठाकर मेरे प्रिय महल को हड़प लिया है।

मेरे मन में क्रोध की अग्नि धधक रही है। महादेव का ही अंश एक दिन उस महल को जलाकर कोयला कर देगा और उसके साथ ही तुम्हारे कुल का विनाश आरंभ हो जाएगा।

कथा श्रुति के अनुसार विश्रवा से वह पुरी पुत्र कुबेर को मिली लेकिन रावण ने कुबेर को निकाल कर लंका को हड़प लिया। शाप के कारण शिव के अवतार हनुमान जी ने लंका जलाई और विश्रवा के पुत्र रावण, कुंभकर्ण और कुल का विनाश हुआ। श्रीराम की शरण में होने से विभीषण बच गए।

हिंदी न्यूज़ धर्मRavan Ki Kahani: जानिए किसने बनाई थी सोने की लंका, रावण को कैसे मिली?

रामायण काल में सोने की लंका की खूबसूरती के चर्चे दूर-दूर तक थे। क्या आपको पता है कि सोने की लंका किसने बनाई थी। स्वर्ण लंका का असली मालिक कौन था और रावण को सोने की लंका कैसे मिली?

Jayesh Jetawatलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीThu, 31 Mar 2022 11:58 PM

रामायण में जब भी रावण का जिक्र आता है तो सोने की लंका के बारे में जरूर चर्चा करते हैं। कहते हैं कि रावण की लंका स्वर्णनगरी थी। उसकी खूबसूरती देखते ही बनती थी। क्या आपको पता है कि सोने की लंका किसने बनाई थी और रावण के पास ये कैसे आई?

किसने बनाई सोने की लंका

हिंदू मान्यताओं के अनुसार रामायण काल में सोने की लंका थी। बताया जाता है कि सोने की लंका को शिव और पार्वती ने बनाया था। दरअसल, शिव और पार्वती का निवास हिमालय में था। वे बहुत ही सामान्य जीवन जीते थे। उन्हें किसी तरह के आलीशान महलों की जरूरत नहीं थी। मगर एक बार पार्वती ने शिव से कहा कि देवताओं की तरह हमारा भी कोई महल होना चाहिए। तब शिव ने विश्वकर्मा और कुबेर को बुलाकर समुद्र के बीच सोने का महल बनवाया। इसे ही सोने की लंका कहा गया। 

रावण के पास कैसे आई सोने की लंका

रामायण काल में सोने की लंका की भव्यता के चर्चे दूर-दूर तक थे। एक बार रावण वहां से गुजरा तो स्वर्ण नगरी को देखकर मोहित हो गया। उसके मन में लालच आ गया। रावण ब्राह्मण का भेस धारण कर शिवजी के पास गया और दान में सोने की लंका मांग ली। शिव ने सोने की लंका उसे दे दी। इस तरह रावण ने धोखे से सोने की लंका हथिया ली। ये भी कहा जाता है कि रावण ने धनपति कुबेर से सोने की लंका छीन ली थी।

पार्वती ने दिया रावण को श्राप

जब पार्वती को पता चला कि रावण ने छल कपट से सोने की लंका हथिया ली है, तो उन्हें बहुत गुस्सा आया। पार्वती ने रावण को श्राप दिया कि एक दिन लंका आग में भस्म हो जाएगी। कुछ सालों बाद ऐसा ही हुआ। रावण जब सीता का अपहरण करके उन्हें लंका ले आया, तो हनुमान उनसे मिलने आए। तभी हनुमान ने रावण की स्वर्ण लंका में आग लगा दी। 

जानिए किसने बनाई थी सोने की लंका, रावण को कैसे मिली?

20 नवंबर को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें राशिफल

इन बर्थडेट वाले लोगों को 20 नवंबर को मिलेंगे शुभ समाचार, होगा महालाभ

गुरु मीन राशि से हो रहे हैं मार्गी, इन राशियों को होगा लाभ

उत्पन्ना एकादशी कल, इसी दिन हुई थी एकादशी माता की उत्पत्ति

उत्पन्ना एकादशी के दिन जरूर करें इस कथा का पाठ, मनोकामना होगी पूरी

उत्पन्ना एकादशी कल, नोट कर लें पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त, सामग्री लिस्ट

शुक्र होंगे उदय, इन 4 राशियों का भाग्योदय होना तय, महालाभ के योग

15 दिसंबर तक का समय इन 3 राशियों के लिए वरदान के समान, चमकेगा भाग्य

मकर, कुंभ, धनु, मिथुन, तुला वाले शनिवार को करें ये उपाय, होगा लाभ

लंका को सोने की लंका क्यों कहा जाता है?

उन्हें किसी तरह के आलीशान महलों की जरूरत नहीं थी। मगर एक बार पार्वती ने शिव से कहा कि देवताओं की तरह हमारा भी कोई महल होना चाहिए। तब शिव ने विश्वकर्मा और कुबेर को बुलाकर समुद्र के बीच सोने का महल बनवाया। इसे ही सोने की लंका कहा गया।

रावण से पहले लंका का राजा कौन था?

रामायण काल में रावण की एक सोने की लंका थी, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती थी। बताया जाता है कि रावण ने यह लंका अपने कुबेर से छीनी थी। लेकिन वह महल न तो रावण का था और न ही कुबेर का। बल्कि सोने की लंका महादेव और माता पार्वती ने बनवाई थी

सोने की लंका पहले किसकी थी?

Ravan Ki Lanka: रामायण की कथा में जिस सोने की लंका का वर्णन मिलता है, वह रावण की नहीं है बल्कि उसका निर्माण भगवान शिव ने माता पार्वती के कहने पर कराया था. Ramayan: रावण को अपनी सोने की लंका पर बहुत अभिमान था. हनुमान जी ने इस लंका को जलाकर राख कर दिया था. लंका की कहनी बहुत ही रोचक है.

रावण की सोने की लंका कौन से देश में है?

श्रीलंका की श्रीरामायण रिसर्च कमेटी के अनुसार रामायण काल से जुड़ी लंका वास्तव में श्रीलंका ही है। कमेटी के अनुसार श्रीलंका में रामायण काल से जुड़ी 50 जगहों पर रिसर्च की गई है और इसकी ऐतिहासिकता सिद्ध की है। कुबेर रावण का सौतेला भाई था। कुबेर धनपति था।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग