श्री कृष्ण के अनेकों नाम अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध कीजिए? - shree krshn ke anekon naam ashuddh vaakyon ko shuddh keejie?

You can Download 1st PUC Hindi Workbook Answers व्याकरण वाक्य शुद्धि, 1st PUC Hindi Textbook Answers, Karnataka State Board Solutions help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.

निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध कीजिएः

१) गोविन्द के बहिन का नाम सुशीला है।
गोविन्द की बहन का नाम सुशीला है।

२) आप उसके घर को गए।
आप उसके घर गए।

३) मेज में पुरतक पड़ी है।
मेज पर पुस्तक पड़ी है।

४) वह आपका घर कल आ सकेगा।
वह आपके घर कल आ सकेगा।

५) मैं स्कूल जाना चाहिए।
मुझे स्कूल जाना चाहिए।

६) हम हमारे देश को प्यार करते हैं।
हम अपने देश से प्यार करते हैं।

७) मंदिर की चारों ओर दुकानें हैं।
मंदिर के चारों ओर दुकानें हैं।

८) तालाब के अन्दर छोटी-सी मन्दिर है।
तालाब के अन्दर छोटा-सा मंदिर है।

९) उसने अपने मित्र को एक-सौ रुपया पूछा।
उसने अपने मित्र से एक-सौ रुपये पूछे।

१०) सभी उसको तारीफ करते हैं।
सभी उसकी तारीफ करते हैं।

११) वह घर को जा रहा है।
वह घर जा रहा है।

१२) वह प्रातःकाल के समय आया।
वह प्रातःकाल आया।

१३) रोहन ने रोटी खाया।
रोहन ने रोटी खायी।

१४) श्रीकृष्ण के अनेकों नाम हैं।
श्रीकृष्ण के अनेक नाम हैं।

१५) मुझे मैसूर जानी पड़ेगी।
मुझे मैसूर जाना पड़ेगा।

१६) गुणशीला चलती-चलती थक गए।
गुणशीला चलते-चलते थक गई।

१७) गोपाल गाना गाया।
गोपाल ने गाना गाया।

१८) श्याम काग किया।
श्याम ने काम किया।

१९) मेरे को उसने बुलाया है।
मुझे उसने बुलाया है।

२०) सरला ने कहानी पढ़ा।
सरला ने कहानी पढ़ी।

२१) मोहन की पिताजी अस्वस्थ हैं।
मोहन के पिताजी अस्वस्थ हैं।

२२) हवा तेज बहने लगा।
हवा तेज बहने लगी।

२३) उसका हाथ में मामूली चाकू था।
उसके हाथ में मामूली चाकू था।

२४) ग्यारहवीं शताब्दी का बात है।
ग्यारहवीं शताब्दी की बात है।

२५) वह दरवाजा खोला।
उसने दरवाजा खोला।

२६) आप आपके घर जाइए।
आप अपने घर जाइए।

११) वह घर को जा रहा है।
वह घर जा रहा है।

१२) वह प्रातःकाल के समय आया। .
वह प्रातःकाल आया।

१३) रोहन ने रोटी खाया।
रोहन ने रोटी खायी।

१४) श्रीकृष्ण के अनेकों नाम हैं।
श्रीकृष्ण के अनेक नाम हैं।

१५) मुझे मैसूर जानी पड़ेगी।
मुझे मैसूर जाना पड़ेगा।

१६) गुणशीला चलती-चलती थक गए।
गुणशीला चलते-चलते थक गई।

१७) गोपाल गाना गाया।
गोपाल ने गाना गाया।

१८) श्याम काग किया।
श्याम ने काम किया।

१९) मेरे को उसने बुलाया है।
मुझे उसने बुलाया है।

२०) सरला ने कहानी पढ़ा।
सरला ने कहानी पढ़ी।

२१) मोहन की पिताजी अस्वस्थ हैं।
मोहन के पिताजी अस्वस्थ हैं।

२२) हवा तेज बहने लगा।
हवा तेज बहने लगी।

२३) उसका हाथ में मामूली चाकू था।
उसके हाथ में मामूली चाकू था।

२४) ग्यारहवीं शताब्दी का बात है।
ग्यारहवीं शताब्दी की बात है।

२५) वह दरवाजा खोला।
उसने दरवाजा खोला।

२६) आप आपके घर जाइए।
आप अपने घर जाइए।

२७) तेरे को क्या हो गया है?
तुझे क्या हो गया है? (तुम्हें क्या हो गया है?)

२८) उसने बस वाले को पूछा।
उसने बस वाले से पूछा।

२९) तारकोल का सड़क चमक रही थी।
तारकोल की सड़क चमक रही थी।

३०) आप कल जरूर आओ।
आप कल जरूर आइए।

३१) आप कहे थे।
आपने कहा था।

३२) यह पाठ का नाम क्या है?
इस पाठ का नाम क्या है?

३३) कई विद्यालय खुला।
कई विद्यालय खुले।

३४) साहित्य और जीवन का घोर सम्बन्ध है।
साहित्य और जीवन का अटूट (गहरा) सम्बन्ध है।

३५) हिन्दी शिक्षा का माध्यम बन चुका है।
हिन्दी शिक्षा का माध्यम बन चुकी है।

३६) सूर्य की किरणें चमक रहे हैं।
सूर्य की किरणें चमक रही हैं।

३७) सुभाष चन्द्र बोस महान नेता था।
सुभाष चन्द्र बोस महान नेता थे।

३८) वह पुस्तक लेकर भागता हुआ घर आया।
वह पुस्तक लेकर भागते हुए घर आया।

३९) लड़के पढ़े करते हैं।
लड़के पढ़ा करते हैं।

४०) बैल और बकरे चर रही हैं।
बैल और बकरे चर रहे हैं।

४१) बकरी ने बाघिन को देखी।
बकरी ने बाघिन को देखा।

४२) लता को गीत गानी है।
लता को गीत गाना है।

४३) उसने परीक्षा दिया।
उसने परीक्षा दी।

४४) जो जन्म लेती है वह अवश्य ही मरती है।
जो जन्म लेता है, वह अवश्य ही मरता है।

४५) मैंने को जाना है।
मुझे जाना है।

४६) उस लड़का का क्या नाम है?
उस लड़के का क्या नाम है?

४७) मज़दूरों की सभा हो रहा है।
मजदूरों की सभा हो रही है।

४८) यह दस रुपया का नोट है।
यह दस रुपये का नोट है।

४९) उनने आपसे क्या कहा?
उन्होंने आपसे क्या कहा?

५०) आप अभी कहाँ जा रहे हो?
आप अभी कहाँ जा रहे हैं?

अतिरिक्त प्रश्नः

1) आज मैंने यह काम करना ही है।
आज मुझे यह काम करना ही है।

2) आज अखिल के जाना है।
अखिल को आज जाना है।

3) तुम्हें ऐसा बातें नहीं करनी चाहिए।
तुम्हें ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए।

4) तुम तुम्हारा काम करो।
तुम अपना काम करो।

5) हमने इसको विचार किया है।
हमने इस पर विचार किया है।

6) कोई लड़के को आवाज़ दो।
लड़के को कोई आवाज़ दो।

7) वह जल में पौधे सींचती है।
वह जल से पौधे सींचती है।

8) मैं मंगलवार के दिन आप से मिलूँगा।
मैं आप से मंगलवार के दिन मिलूँगा।

9) वह हिमालय पर्वत पर चढ़ा।
यह हिमालय पर चढ़ा।

10) आप तो नहीं आए पर तुम्हारा भाई आ गया था।
आप तो नहीं आए पर आपका भाई आ गया था।

11) जैसे देश, ऐसा भेष।
जैसा देश, वैसा भेष।

12) वह जहाँ भी गया, उधर का ही हो गया।
वह जहाँ भी गया, वहीं का हो गया।

13) हमारे यहाँ का सब कुछ लुट गया।
हमारे यहाँ सब कुछ लुट गया।

14) यह वही लड़की है इसको इनाम मिला था।
यह वही लड़की है जिसको इनाम मिला था।

15) मेरे को आपकी सलाह नहीं चाहिए।
मुझे आपकी सलाह नहीं चाहिए।

16) वह शीला से लघुतम है।
वह शीला से छोटी है।

17) सब छात्रों में वह महान है।
सभी छात्रों में वह महान है।

18) आप इधर बैठो।
आप इधर बैठिये।

19) सुनिए, यह काम कर दो।
सुनिए, यह काम कर दीजिए।

20) मैं आपका दर्शन के लिए फ़िर जाऊँगा।
मैं आपके दर्शन के लिए फिर आऊँगा।

21) अब आप जा सकता है।
अब आप जा सकते है।

22) मैंने आगरा जाना है।
मुझे आगरा जाना है।

23) वे एक सप्ताह रुकेगा।
वे एक सप्ताह रुकेंगे।

24) पिता जी आप वहाँ उस जगह बैठो।
पिता जी आप वहाँ उस जगह बैठ जाइए।

25) रमेश तीन आम खाए।
रमेश ने तीन आम खाए।

26) सुरेश, मालती और जूही खाना खा रही हैं।
सुरेश, मालती और जूही खाना खा रहे हैं।

27) तुम किताब पढ़ लिए हैं।
तुमने किताब पढ़ ली हैं।

28) महात्मा गाँधी का देश सदा आभारी रहेगा।
देश सदा महात्मा गाँधी का आभारी रहेगा।

29) शरीर पर कई अंग होते हैं।
शरीर के कई अंग होते हैं।

30) हमारे माता जी मेले में गए हैं।
हमारी माता जी मेले में गयी हैं।

31) मैंने एक व्यक्ति बहुत दुबला-पतला देखा।
मैंने एक बहुत दुबला-पतला व्यक्ति देखा।

32) ये कविता सुनकर आनंद की अनुभव हुआ।
यह कविता सुनकर आनंद का अनुभव हुआ।

33) जलसे में अनेकों लोग उपस्थित थे।
जलसे में अनेक लोग उपस्थित थे।

34) गत मास वह अपने घर पर ही रहेगा।
अगले मास वह अपने घर पर ही रहेगा।

35) हमारे को भी कुछ बताओ।
हमें भी कुछ बताओ।

36) उसके काम करने का ढंग मेरे को पसंद नहीं हैं।
उसके काम करने का ढंग मुझे पसंद नहीं हैं।

37) दस रुपया में यह खिलौना खरीदा है।
दस रुपये में यह खिलौना खरीदा है।

38) तितली के पास सुंदर पंख होते हैं।
तितली के सुंदर पंख होते हैं।

39) बालक छत में खेल रहे हैं।
बालक छत पर खेल रहा हैं।

40) हमने इसको विचार किया।
हमने इस पर विचार किया।

41) मोहन नया पोशाक पहन कर आया है।
मोहन नयी पोशाक पहन कर आया है।

42) उसने पुस्तक पढ़ चुकी है।
उसने पुस्तक पढ़ ली है।

43) मैं मेरे घर जा रहा हूँ।
मैं अपने घर जा रहा हूँ।

44) हमने अच्छे-अच्छे काम करें।
हमने अच्छे-अच्छे काम किये।

45) उसने पुस्तक पढ़ चुका।
उसने पुस्तक पढ़ ली।

46) मेरा भाई विद्यालय में प्रवेश हो गया।
मेरे भाई ने विद्यालय में प्रवेश ले लिया है।

47) केवल यहाँ दो पुस्तकें हैं।
यहाँ केवल दो पुस्तकें हैं।

48) तुम्हें अभी बहुत बातें सीखना है।
अभी तुम्हें बहुत बातें सीखनी हैं।

49) जब भी आप आओ मुझसे मिलो।
जब भी आप आएँ, मुझसे मिलिए।

50) राम, लक्ष्मण और सीता वन को गई।
राम, लक्ष्मण और सीता वन को गए।

51) क्या आप भोजन किए हैं?
क्या आप ने भोजन किया हैं?

52) गत रविवार वह मुंबई जाएगा।
गत रविवार वह मुंबई गया था।

53) उसकी सौंदर्यता पर मैं मोहित हूँ।
उसके सौंदर्य पर मैं मोहित हूँ।

54) सुरेश को, महेश को और रमेश को कल मैंने साथ-साथ देखा था।
सुरेश, महेश और रमेश को कल मैंने साथ-साथ देखा था।

55) प्रस्तुत पंक्तियाँ रामचरितमानस से ली हैं।
प्रस्तुत पंक्तियाँ रामचरितमानस से ली गई हैं।

56) उत्तम चरित्र-निर्माण हमारे लक्ष्य होने चाहिए।
उत्तम चरित्र-निर्माण हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

57) प्रधानाचार्य अध्यापक को बुलाए।
प्रधानाचार्य ने अध्यापक को बुलाया।

58) केवल यहाँ दो पुस्तकें रखी हैं।
यहाँ केवल दो ही पुस्तकें रखी हैं।

59) एक फूलों की माला ले आइए।
फूलों की एक माला ले आइए।

60) मेरे को घर जाना है।
मुझे घर जाना है।

61) क्या आप आ सकोगे?
क्या आप आ सकेंगे?

62) क्या आप पढ़ लिए हैं?
क्या आपने पढ़ लिया है?

63) पुलिस ने डाकुओं का पीछा किया गया।
पुलिस ने डाकुओं का पीछा किया।

64) केवल मात्र महिलाओं के लिए आरक्षित।
केवल महिलाओं के लिए आरक्षित है।

65) यहाँ लगभग कोई एक दर्जन के करीब संतरे हैं।
यहाँ लगभग एक दर्जन के करीब संतरे हैं।

66) अध्यापक से हिंदी पढ़ाई है।
अध्यापक ने हिंदी पढ़ाई है।

67) डाकुओं ने चौकी लूटी गई।
डाकुओं से चौकी लूटी गई।

68) मैं आम खाया गया।
मुझसे आम खाया गया।

69) मोहन ने घर गया और सोया।
मोहन घर जाकर सो गया।

70) वह अभी तक नहीं पहुँचा, उसने इसी गाड़ी से जाना था।
वह अभी तक नहीं पहुंचा, उसे इसी गाड़ी से जाना था।

71) उन सबों ने काम नहीं किया।
उन सब ने काम नहीं किया।

72) वह लोग आ गए हैं।
वे लोग आ गए हैं।

73) मैं तेरे से नहीं बोलता।
मुझे तुमसे नहीं बोलना।

74) हमने इसको विचार किया।
हमने इस पर विचार किया।

75) मुझे एक चाय का गरम प्याला दो।
मुझे एक गरम चाय का प्याला दो।

76) मुंबई मोहन का भाई गया है।
मोहन का भाई मुंबई गया है।

71) अनेकों लोगों ने दूरदर्शन पर क्रिकेट मैच देखा।
अनेक लोगों ने दूरदर्शन पर क्रिकेट मैच देखा।

78) मेरे को अभी विद्यालय जाना है।
मुझे अभी विद्यालय जाना है।

79) मोहन ने रोटी खाया।
मोहन ने रोटी खाई।

80) मैंने तेरे को पुस्तक दी।
मैंने तुम्हें पुस्तक दी।

81) वहाँ अनेकों लोग आए हुए थे।
वहाँ कई लोग आए हुए थे।

82) आपको अभी बहुत बातें सीखना है।
आपको अभी बहुत बातें सीखनी है।

83) बालक छत में खेल रहे हैं।
बालक छत पर खेल रहे हैं।

84) केवल यहाँ दो पुस्तकें हैं।
यहाँ केवल दो पुस्तकें हैं।

85) मैंने भी आपके साथ चलना है।
मुझे भी आपके साथ चलना है।

86) यह तो मेरा पुस्तक है।
यह तो मेरी पुस्तक है।

87) मैने तेरे को पुस्तक दी थी।
मैंने तुम्हें पुस्तक दी थी।

88) तेरे को पिता जी ने बुलाया है।
तुम्हें पिता जी ने बुलाया है।

89) लड़का ने पत्र लिखा।
लड़के ने पत्र लिखा।

90) कृपया मेरे घर आने की कृपा करें।
कृपया मेरे घर आने का कष्ट करें।

91) कल तुमने घर में क्या करा था?
कल तुमने घर में क्या किया था?

92) संभवत यह आज अवश्य आएगा।
आज संभवतः यह अवश्य आएगा।

93) तुम्हारा बोलना मेरे को पसंद नहीं है।
तुम्हारा बोलना मुझे पसंद नहीं है।

94) मेरे को लड्डू अच्छे नहीं लगते।
मुझे लड्डू अच्छे नहीं लगते।

95) ऐसा विनाश देखकर मेरा तो प्राण ही निकल गया।
ऐसा विनाश देखकर मेरे तो प्राण ही निकल गये।

96) इस पत्र पर अपना हस्ताक्षर कर दीजिए।
इस पत्र पर अपने हस्ताक्षर कर दीजिए।

97) कृपया, मुझे दो दिन का अवकाश देने की कृपा करें।
कृपया, मुझे दो दिन का अवकाश देने का कष्ट करें।

98) जहाँ तुम जाओगे, मैं जाऊँगा।
तुम जहाँ जाओगे, मैं वहाँ आऊँगा।

99) तेरे का घर मुझे मालूम है।
तुम्हारा घर मुझे मालूम है।

100) गर्म गाय का दूध स्वास्थ्यवर्धक होता है।
गाय का गर्म दूध स्वास्थ्यवर्धक होता है।

101) रोटी तो मिल गया लेकिन सब्जी नहीं मिली।
रोटी तो मिल गयी लेकिन सब्जी नहीं मिली।

102) हमारे को भी कुछ बताओ।
हमें भी कुछ बताओ।

103) यहाँ ताज़ा गन्ने का रस मिलता है।
यहाँ गन्ने का ताजा रस मिलता है।

श्री कृष्ण के अनेकों नाम है अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध कीजिए?

निम्नलिखित वाक्यों में शुद्ध वाक्य है (a) श्रीकृष्ण के अनेकों नाम हैं। (b) भगवान श्रीकृष्ण के अनेकों नाम का उल्लेख मिलता है। (c) श्रीकृष्ण को अनेकों नामों से पुकारा जाता है। (d) श्रीकृष्ण के अनेक नाम हैं।

श्री कृष्ण के अनेक नाम है इस वाक्य में अनेक शब्द विशेषण का कौन सा भेद है?

" बुनावट " शब्द में निम्न में से कौन सा प्रत्यय जुड़ा है ?

भगवान श्री कृष्ण के कितने नाम हैं?

यह उनके जीवन की सबसे सर्वश्रेष्ठ रचना मानी जाती है। बता दें कि श्रीकृष्ण के 108 नाम हैं।

अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध कीजिए वह एक आंख से काना है?

अशुद्ध वाक्य : वह आंख से काना है। शुद्ध वाक्य : वह आँख काना है। ऊपर दिए गए वाक्य आंख के ऊपर अनुनासिक लगेगा (चंद्रबिंदु) लगेगा तभी शब्द शुद्ध बनेगा।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग