शहद में डुबा हुआ लहसुन सुबह खाली पेट खाना स्वास्थ्य के लिए इतना लाभकारी क्यों माना जाता है? - shahad mein duba hua lahasun subah khaalee pet khaana svaasthy ke lie itana laabhakaaree kyon maana jaata hai?

हमारे घर में रोजाना बनने वाली सब्जियों और दाल में लहसुन का प्रयोग जरूर होता है। वहीं, घर में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो शहद का भी सेवन करते हैं। वहीं, लहसुन और शहद का अगर एक साथ सेवन किया जाए तो यह पुरुषों की सेहत के लिए कई कमाल के फायदे पहुंचाता है। यह उनकी सेक्सुअल लाइफ से लेकर डेली रूटीन को प्रभावित करता है और सकारात्मक असर दिखाता है। तो आइए लहसुन और शहद का सेवन करने से पुरुषों के स्वास्थ्य को होने वाले फायदे के बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं।

​लहसुन और शहद में होता है यह खास गुण

पुरुषों की सेहत को होने वाले फायदे के बारे में जानने से पहले हमें यह जान लेना चाहिए कि लहसुन और शहद में कौन सा ऐसा गुण पाया जाता है जो सेहत को सकारात्मक रूप से फायदा पहुंचा सकता है। लहसुन में मुख्य रूप से एलिसिन नामक गुण होता है जो सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। वहीं, शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा सेहत से जुड़े कई प्रकार के फायदे पहुंचाती है। यही वजह है कि इन दोनों का एक साथ सेवन करने से पुरुषों के शरीर पर भी विशेष प्रभाव पड़ता है।

​पौरुष शक्ति होती है मजबूत

कई पुरुषों को पौरुष शक्ति की समस्या होती है जो कि उनके खान-पान से भी जुड़ी रहती है। पौरुष शक्ति कमजोर होने के कारण उनकी शादीशुदा जिंदगी में भी काफी खलल पड़ता है। हालांकि, लहसुन और शहद का एक साथ सेवन करने के कारण पौरुष शक्ति को मजबूत करने के लिए असरदायक परिणाम देखे जा सकते हैं।

​फंगल संक्रमण से बचाने में करे मदद

अक्सर कुछ पुरुष शरीर से जुड़ी हुई कई प्रकार की समस्याओं जैसे खुजली या फिर फंगल इंफेक्शन से जूझते हुए नजर आते हैं। जबकि लहसुन और शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण किसी भी प्रकार के फंगल संक्रमण से पुरुषों के शरीर की रक्षा करने में काफी मददगार साबित होते हैं। यह शरीर के अंदर मौजूद कोशिकाओं को बैक्टीरिया के प्रभाव को शरीर पर हमला करने से रोकने के लिए प्रेरित करते हैं।

दिल की जुड़ी बीमारियों का खतरा होगा कम

महिलाओं की तुलना में पुरुषों को दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा होता है। दरअसल, खानपान की गलत आदतों के कारण ही पुरुष दिल से जुड़ी बीमारियों की चपेट में बड़ी आसानी से आ जाते हैं। लहसुन और शहद को नियमित रूप से खाने वाले पुरुषों के दिल को इसमें मौजूद कार्डियोप्रोटेक्टिव एक्टिविटी मिलती है। यह गुण पुरुषों के दिल को कई गंभीर बीमारियां की चपेट में आने से बचाए रख सकता है।

​कैसे करना है लहसुन और शहद का सेवन

लहसुन और शहद का सेवन एक साथ करने के लिए आप चाहें तो लहसुन को भून भी सकते हैं। उसके बाद चार से पांच कली लहसुन को भूनकर एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर खाएं। इसका सेवन हफ्ते में कम से कम तीन से चार बार जरूर करें। आपको कुछ ही दिन में इसका सकारात्मक असर दिखने लगेगा।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

लहसुन और शहद कितने दिन तक खाना चाहिए?

ऐसे में दोनों चीजों को मिलाकर खाना बेमिसाल फायदे देता है. लहसुन और शहद के मिश्रण को खाने से धमनियों में जमी वसा निकल जाती है, जिससे ब्‍लड सर्कुलेशन ठीक तरह दिल तक पहुंचता है. इस मिश्रण को खाने से सर्दी-जुखाम के साथ ही साइनस की तकलीफ भी काफी कम हो जाती है. यह मिश्रण शरीर की गर्मी बढ़ाता है और बीमारियों को दूर रखता है.

सुबह खाली पेट लहसुन और शहद खाने से क्या होता है?

इसे सुबह खाली पेट खाएं और वजन कम करने के साथ ही पाएं ये सेहत लाभ. Garlic and Honey for Weight Loss: वजन कम करने के कई तरीके होते हैं, जिसमें से एक है शहद और कच्चे लहसुन को एक साथ खाना. लहसुन और शहद का कॉम्बिनेशन वेट लॉस में बेहद फायदेमंद माना गया है.

शहद में डूबा हुआ लहसुन सुबह खाली पेट खाना स्वास्थ्य के लिए इतना लाभकारी क्यों माना जाता है?

शहद में डुबा हुआ लहसुन सुबह खाली पेट खाना स्वास्थ्य के लिए इतना लाभकारी क्यों माना जाता है? - Quora. शहद में डुबे हुए लहसुन की 2-3 कलियों को सर्दियों के दिनों में खाली पेट खाने से शारीरिक कमजोरी हमेशा के लिए ठीक हो जाती है और बड़ी हुई चर्बी भी कम होती है। यह सेक्सुअल लाइफ को प्रभावित करता है और सकारात्मक असर दिखाता है

लहसुन और शहद का प्रयोग कैसे करें?

लहसुन-शहद पेस्ट बनाने का तरीका उनके अनुसार एक कांच की बोतल में शहद डाल दें और इसमें कुछ लहसुन की कलियां छील कर डाल दें। अब रोज सुबह उठने के बाद इस शीशी में से एक लहसुन की कली लेकर खाली पेट चबाकर खा लें। आप चाहे तो ब्रेकफास्ट या डिनर के बाद भी इसका सेवन कर सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग