सरसों का तेल बालों में कैसे लगाएं - sarason ka tel baalon mein kaise lagaen

Mustard Oil Benefits for Hair: आजकल त्वचा और बालों की समस्या लोगों को सबसे ज्यादा परेशान कर रही हैं. ज्यादातर लोग बालों के झड़ने, रूखे होने और असमय सफेद होने की समस्या से परेशान हैं. मार्केट में एक से एक महंगे प्रोडक्ट मिल रहे हैं, लेकिन इनका भी कोई खास असर नहीं होता है. ऐसे में कई हज़ारों का तेल खरीदकर लगाने से अच्छा है कि आप सालों पुराना तेल इस्तेमाल करें. भारत में लंबे समय से लोग बालों में सरसों के तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे बाल मजबूत, घने और काले बनते हैं. सरसों का तेल बालों को असमय सफेद होने से बचाता है. इसके अलावा सरसों का तेल बालों की डीप कंडीशनिंग करता है. जानते हैं बालों में सरसों का तेल लगाने का सही तरीका और फायदे क्या हैं? 

बालों में कैसे लगाएं सरसों का तेल
बालों को स्वस्थ बनाने के लिए आप 1 चम्मच सरसों का तेल लें इसके साथ 1 चम्मच बादाम तेल या 1 चम्मच जोजोबा ऑयल मिलाकर हल्का गरम कर लें. अब इसे बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगाना है. करीब 1 घंटे बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें. इसके अलावा हथेली पर सरसों का तेल लेकर बालों के ऊपर लगा लें और फिर शैंपी कर लें. 

बालों में सरसों के तेल के फायदे 
1- सरसों का तेल लगाने से बालों को सही पोषण मिलता है. इससे बालों का झड़ने और पतले होने की समस्या दूर होती है.
2- सरसों के तेल में विटामिन ए, डी, ई और के होता है. इसके अलावा आयरन और मैग्नीशियम पाया जाता है जो बालों को बालों की समस्याओं को दूर करता है.
3- एक्सपर्ट्स की मानें तो बेजान बाल की वजह सिर की त्वचा में रक्त प्रवाह ठीक नहीं होना है. सरसों का तेल एक स्टिम्युलेंट है, जो ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है.
4- सरसों का तेल लगाने से बालों की नेचुरल कंडीशनिंग होती है. इससे बाल घने और हेल्दी बनते हैं. 
5- सरसों का तेल लगाने से डैंड्रफ की समस्या में भी आराम मिलता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं. जो फंगस से बचाते हैं.
6- बालों की ग्रोथ के लिए भी सरसों का तेल बहुत फायदेमंद है इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, बीटा-कैरोटीन और सेलेनियम पाया जाता है जो बालों को ग्रोथ देता है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: गर्मियों में इस तेल से करें शिशु की मालिश, शरीर रहेगा ठंडा

बालों में अगर सरसों का तेल लगाना चाहती हैं, तो पहले ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट से इसे लगाने के नियम जान लें। 

हमारी दादी-नानी के जमाने में बाजार में बहुत सारे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स नहीं आते थे। उन दिनों कुदरती चीजों से ही महिलाएं अपनी सुंदरता को संवारती थीं। बालों के लिए भी देसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता था। अमूमन महिलाएं बालों में तब सरसों का तेल लगाया करती थीं। आज के समय में सरसों का तेल आमतौर पर केवल खाना बनाने में ही इस्तेमाल किया जाता है। मगर यह तेल आज के समय में भी बालों के लिए उतना ही लाभदायक है, जितना पहले हुआ करता था। 

अगर आप भी सरसों का तेल बालों में लगा कर उसके फायदे उठाना चाहती हैं, तो आपको इसे इस्तेमाल करने की सही विधि जरूर पता होनी चहिए। इस बारे में हमारी बात ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट पूनम चुघ से हुई। वह कहती हैं, 'सरसों के तेल का सबसे अच्छा गुण होता है कि वह बालों में मेलेनिन प्रोडक्शन को बूस्ट करता है। इसके अलावा सरसों के तेल में वह सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिनकी बालों को जरूरत होती है।'

तो चलिए पूनम जी से जानते हैं कि बालों में सरसों का तेल कैसे लगाया जाए- 

इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: बालों को असमय सफ़ेद होने से बचा सकते हैं ये घरेलू नुस्खे

सरसों के तेल में पोषक तत्व 

  • सरसों के तेल में सेलेनियम होता है।  
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड भी सरसों के तेल में होता है। 
  • विटामिन-बी3 की भी अच्‍छी मात्रा सरसों के तेल में पाई जाती है। 
  • सरसों के तेल में प्रोटीन होता है। 
  • सरसों के तेल में मैग्नीशियम, कैल्शियम और जिंक जैसे मिनरल भी पाय जाते हैं। 

सरसों के तेल के फायदे 

  • एनसीबीआई की एक रिसर्च रिपोर्ट में यह पाया गया है कि बालों में सरसों का तेल लगाने से उनके झड़ने की समस्या में थोड़ी कमी आ जाती है।  इसका सबसे बड़ा कारण यह होता है कि सरसों का तेल स्कैल्प में ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। 
  • बाल यदि बहुत अधिक रूखे हैं तो आपको सरसों का तेल जरूर लगाना चाहिए। सरसों के तेल में कंडीशनिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। यह बालों को मुलायम और चमकदार बनाती हैं। पूनम जी कहती हैं, 'बाल अगर पहले से ऑयली हैं तो सरसों के तेल में नींबू का रस मिक्स करके लगाएं।'
  • अगर आपको दो मुंहे बालों की समस्या है तो सरसों का तेल बालों में लगाने से उसमें भी राहत मिलेगी। 

कैसे करें सरसों के तेल का इस्तेमाल 

  • सरसों का तेल हमेशा आपको हल्का गुनगुना करके ही बालों में लगाना चाहिए। इस बारे में पूनम जी कहती हैं, 'सरसों का तेल गाढ़ा होता है और गुनगुना करने से उसकी थिकनेस कम हो जाती है, साथ ही गुनगुने सरसों के तेल से हेड मसाज करने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।'
  • अगर आपके बाल ऑयली हैं, तो सरसों का तेल डायरेक्‍ट बालों में न लगाएं। बल्कि इसके स्थान पर आपको एक स्प्रे बॉटल में आधा पानी और आधा सरसों का तेल मिक्स कर लेना चाहिए। फिर इस मिश्रण को गीले बालों में लगाएं। 
  • सरसों का तेल लगाने के बाद आप हॉट टॉवल हेयर ट्रीटमेंट भी ले सकती हैं। इससे तेल अच्‍छे से जड़ों तक पहुंच जाएगा। आपको केवल 5 मिनट के लिए ही टॉवल से बालों को रैप करना है। 
  • सरसों का तेल आपको बालों में 1 घंटे से ज्यादा नहीं रखना चाहिए। पूनम जी कहती हैं, 'अगर आपको हाइपर टेंशन या हाई बीपी की समस्‍या है, तो सरसों के तेल की तेज महक आपको परेशान कर सकती है। इसलिए बहुत थोड़ी सी मात्रा में और केवल 30 से 60 मिनट के लिए ही इसे बालों में लगाएं।'
  • सरसों का तेल बालों में लगाने के बाद आपको बालों को कम से कम 2 बार शैंपू से वॉश करना चाहिए। यह तेल गाढ़ा होता है इसलिए एक बार हेड वॉश करने से इसकी चिकनाई नहीं निकलती है। 

ये सावधानियां जरूर बरतें 

  • यदि आपको स्कैल्प पर मुंहासे की समस्या है, तो सरसों का तेल भूल से भी न लगाएं। यह तेल गर्म होता है और इससे मुंहासे की समस्या बढ़ सकती है।  
  • बालों में अगर कोई केमिकल ट्रीटमेंट लिया है, तो आपको सरसों का तेल तब ही लगाना चाहिए जब आप दोबारा टचअप कराने जा रही हों। 

Recommended Video

नोट- अगर आपको सरसों का तेल बालों में लगाने से स्कैल्प में जलन या खुजली की समस्या हो रही है, तो समझ जाएं कि आपकी त्वचा सेंसिटिव है। आपको बिना डर्मेटोलॉजिस्‍ट की सलाह के इस तेल का दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 

सरसों के तेल से जुड़ी यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी ब्‍यूटी हैक्‍स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी। 

Image Credit: Freepik

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

सरसों का तेल बालों में कैसे यूज करें?

बालों में कैसे लगाएं सरसों का तेल बालों को स्वस्थ बनाने के लिए आप 1 चम्मच सरसों का तेल लें इसके साथ 1 चम्मच बादाम तेल या 1 चम्मच जोजोबा ऑयल मिलाकर हल्का गरम कर लें. अब इसे बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगाना है. करीब 1 घंटे बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें.

सरसों का तेल गर्म करके बालों में लगाने से क्या होता है?

सरसों तेल हमेशा गर्म करके ही बालों पर लगाना चाहिए. ऐसा करने से चिपके हुए फैट मॉलिक्यूल्स अलग-अलग हो जाते हैं और ये हल्का हो जाता है. जिससे ये बालों की रोम में ये आसानी से एब्‍जॉर्ब हो पाता है और बाल नरिश होता है.

क्या बालों में सरसों का तेल लगाना चाहिए?

सरसों के तेल से बालों की नियमित मालिश करने से आपके बाल मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनेंगे। चूंकि यह एंटीऑक्सिडेंट और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए सरसों का तेल बालों के तेजी से विकास को उत्तेजित करता है।

सरसों का तेल बालों में कब लगाना चाहिए?

कहा जाता है कि नहाने से कुछ घंटे पहले सरसों के तेल की मसाज बालों को नरम, मुलायम और चमकदार बना सकती है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग