ऋतुओं के नाम बताते हुए उनके परिवर्तन की जानकारी प्राप्त करो और लिखो। - rtuon ke naam bataate hue unake parivartan kee jaanakaaree praapt karo aur likho.

Seasons in hindi : हर साल समय के चक्र के अनुसार मौसम, जलवायु और तापमान में होने वाले बदलाव के समय चक्र को ऋतू कहते हैं। पृथ्वी के सूर्य की परिक्रमा के परिमाण स्वरूप पृथ्वी की सतह तक पहुँचने वाले सूर्य के प्रकाश की तीव्रता में परिवर्तन होता है और इसी परिवर्तन की वजह से धरती पर अलग अलग ऋतुएँ आती हैं। ऋतुओं का बदलना जीव जंतु के लिए आवश्यक माना गया है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको समस्त ऋतुओं के नाम (seasons name in hindi) और उनके बारे में विस्तार से बताएँगे।

Page Contents

  • कुल कितनी ऋतुएँ हैं | How many seasons are there
  • ऋतू के नाम क्या हैं | Seasons name in hindi
  • ऋतू के बारे में विस्तृत जानकारी | Brief information about Six Seasons In Hindi
    • 1. Spring Season | वसंत ऋतू
    • 2. Summer Season | ग्रीष्म ऋतू
    • 3. Monsoon Season | वर्षा ऋतू
    • 4. Autumn Season | शरद ऋतू
    • 5. Pre-winter Season | हेमंत ऋतू
    • 6. Winter Season | शिशिर ऋतू

कुल कितनी ऋतुएँ हैं | How many seasons are there

अलग अलग देश पृथ्वी के अलग अलग छोर पर मौजूद हैं। ऐसे में विभिन्न संस्कृतियां क्षेत्रीय विविधताओं के आधार पर मौसमों की संख्या को या यूं कहें की ऋतुओं को परिभाषित करती हैं।

सभी ऋतुओं की बात करें तो एक साल में कुल 6 ऋतुएँ होती हैं। ऐसे में हर एक ऋतू की अवधि 2 माह की होती है। परन्तु कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ सिर्फ 4 या 2 ही ऋतुएँ होती हैं। उदाहरण के तौर पर भारत, भूटान और बांग्लादेश जैसे देशों में 6 ऋतुएँ होती हैं। जबकि अधिकतर European countries जैसे की ब्रिटैन, फ्रांस, नीदरलैंड, स्पेन आदि में 4 ही ऋतुएँ होती हैं। वहीं कंबोडिया, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस और अफ्रीका महाद्वीप के कुछ देश जो की पृथ्वी की भूमध्य रेखा के पास स्थित हैं यहाँ सिर्फ दो ही ऋतुएँ होती हैं।

जैसा की अभी हमने बताया की दुनिया में कुल 6 ऋतुएँ हैं। तो चलिए अब हम आपको बताते हैं की कौन कौनसी हैं ये ऋतू और अंग्रेजी व हिंदी में इन ऋतुओं को किस नाम से बुलाते हैं।

                            Six seasons in hindi
Season Name (In English)       Season Name (In Hindi)
1. Spring Season                  –             वसंत ऋतू
2. Summer Season               –             ग्रीष्म ऋतू
3. Monsoon Season              –             वर्षा ऋतू
4. Autumn Season                –             शरद ऋतू
5. Pre-winter Season            –             हेमंत ऋतू
6. Winter Season                 –            शिशिर ऋतू

ऋतू के बारे में विस्तृत जानकारी | Brief information about Six Seasons In Hindi

ये तो हो गए दुनिया में मौजूद सभी ऋतुओं के नाम चलिए अब एक एक कर के आपको सभी ऋतुओं के बारे में विस्तार से बताते हैं।

1. Spring Season | वसंत ऋतू


Spring Season जिसे की हिंदी में वसंत ऋतू कहा जाता है। इसका समय फरवरी महीने के मध्य से ले कर अप्रैल महीने के मध्य तक रहता है। हिन्दू माह के अनुसार यह समय फाल्गुन या चैत्र से वैशाख का रहता है। वसंत ऋतू में सर्दी धीरे-धीरे जा रही होती है और गर्मियों का आगमन धीरे-धीरे होता है। इस अवधि में मौसम सबसे सुहाना रहता है इसलिए वसंत ऋतू को ऋतुओं का राजा भी कहा गया है।

2. Summer Season | ग्रीष्म ऋतू


Summer Season को हिंदी में ग्रीष्म ऋतू कहते हैं। यह ऋतू अप्रैल महीने के मध्य से ले कर जून महीने के मध्य तक रहती है। हिन्दू माह के अनुसार यह समय वैशाख या जेठ से लेकर आषाढ़ का रहता है। ग्रीश ऋतू में मौसम काफी गर्म रहता है और दोपहर में अक्सर लू चलती है। यही वजह है की इस ऋतू में बच्चों के स्कूलों की छुट्टी कर दी जाती है। इस अवधि में दिन रात की अपेक्षा लम्बे हो जाते हैं।

3. Monsoon Season | वर्षा ऋतू


Monsoon Season यानी की वर्षा ऋतू में गर्मियां जा रही होती हैं और वर्षा यानी की बारिश का आगमन हो होता है। गर्मियों में सूर्य की आग से तपी धरती को राहत पहुंचाने के लिए इस ऋतू का आगमन होता है। इसमें गगन खुल कर बरसते हैं। इस ऋतू में पेड़ पौधे एक बार फिर खिल उठते हैं। सूखी नदियों में पानी फिर झरझरा के बहने लगता है। वर्षा ऋतू जून माह के मध्य से लेकर अगस्त माह के मध्य तक रहती है। हिन्दू माह के अनुसार यह समय आषाढ़ से सावन का समय होता है।

4. Autumn Season | शरद ऋतू


Autumn Season जिसे की हिंदी में शरद ऋतू कहते हैं यह अगस्त माह के मध्य से लेकर अक्टूबर माह के मध्य तक रहती है। हिंदी माह के अनुसार यह समय भादों से आश्विन का रहता है। शरद ऋतू में मौसम पतझड़ का रहता है। कहते हैं इस मौसम में वृक्षों से पुराने पत्ते टूट के झड़ जाते हैं और उन पर नए पत्ते आते हैं।

5. Pre-winter Season | हेमंत ऋतू


Pre-winter Season यानी की सर्दियों के आने से पहले के समय को हेमंत ऋतू कहते हैं। हेमंत ऋतू अक्टूबर माह के मध्य से लेकर दिसंबर माह के मध्य तक रहती है। हिन्दू माह के अनुसार यह समय कार्तिक से पौष का रहता है। इस ऋतू में भारत में कई बड़े त्यौहार जैसे की दशहरा, दिवाली आदि मनाये जाते हैं। इस ऋतू में सर्दियों का आगमन धीरे-धीरे होने लगता है।

6. Winter Season | शिशिर ऋतू


Winter Season यानी की शिशिर ऋतू में कड़ाके की सर्दी पड़ती है। घरों में कम्बल और रजाई निकल जाती हैं। रात में अक्सर लोगों को सिगड़ी पर हाथ तापते देखा जाता है। शिशिर ऋतू दिसंबर महीने के मध्य से लेकर फरवरी माह के मध्य तक रहती है। हिन्दू माह के अनुसार यह समय माघ से फाल्गुन का होता है।

यह भी जानिए: विश्व के सभी महासागर के नाम और उनसे जुड़ी कुछ जानकारी

तो दोस्तों हम आशा करते हैं की आपको विश्व में कौन कौनसी ऋतू (Seasons in hindi) व इनके नाम क्या क्या हैं (Seasons name in hindi) इसकी जानकारी हो गयी होगी आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसे ही जानकारियां पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।
हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

ऋतु परिवर्तन का क्या है?

ऋतु परिवर्तन का कारण पृथ्वीद्वारा सूर्य के चारों ओर परिक्रमण और पृथ्वी का अक्षीय झुकाव है। पृथ्वी का डी घूर्णन अक्ष इसके परिक्रमा पथ से बनने वाले समतल पर लगभग 66.5 अंश का कोण बनता है जिसके कारण उत्तरी या दक्षिणी गोलार्धों में से कोई एक गोलार्द्ध सूर्य की ओर झुका होता है।

ऋतु के नाम क्या क्या है?

ऋतु को 6 भागों में बांटा गया है. वर्षा, ग्रीष्म, शरद, हेमंत, शिशिर, वसंत. हर ऋतु एक अलग ही आनंद और उत्साह लोगों में देखने को मिलता है.

भारतीय छह ऋतुओं के नाम लिखकर उनकी विशेषताएं बताएं व किस ऋतु में कौन से भारतीय महीने आते हैं उनकी सूची बनाएं?

ऋतू चक्र के अनुसार भारत की 6 ऋतुएं.
मुख्य रूप से भारत में 3 ऋतुएं हैं.
ये हैं भारत की 6 ऋतुओं के नाम.
1) वसंत ऋतु (Spring Season).
2) ग्रीष्म काल.
4) शरद ऋतू (Winter Season).
5) हेमंत ऋतू.
6) शीत ऋतू.

भारत की 6 ऋतुओं का वर्णन 10 10 वाक्यों की किये?

भारत का ऋतु चक्र छः कालखंडों में विभाजित है। यह एक-दूसरे से परस्पर पूर्ण रूप से असमान हैं। ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत, शिशिर और वसंत यह भारत के छः प्रमुख ऋतुएँ हैं। महाकवि कलिदास द्वारा रचित ऋतु-संहार में भारत के ऋतुओं का बड़ा सुंदर दार्शनिक वर्णन मिलता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग