- होम
- वीडियो
- सर्च
- वेब स्टोरीज
- ई-पेपर
- होम
- वीडियो
- सर्च
- वेब स्टोरीज
- ई-पेपर
- Hindi News
- National
- How To Drink Water And Benefits Of Water
हेल्थ डेस्क. आयुर्वेद के अनुसार पानी हमेशा घूंट-घूंट कर पीना चाहिए। ऐसा इसलिए जरूरी है ताकि यह बॉडी के टेंप्रेचर के मुताबिक शरीर में पहुंचे। सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक पानी को पीने के कुछ नियम हैं जो सेहतमंद रहने के लिए जरूरी हैं। सुबह खाली पेट पानी पीने से स्किन, लिवर, किडनी और आंख से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं। खासकर गर्मी के दिनों में इसका ख्याल रखना बेहद जरूरी है। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. काशीनाथ समगंडी से जानते हैं पानी पीने का सही तरीका क्या है?
पानी से जुड़ी काम की बातें: कब, कितना और कैसे पीएं
1. | कब, कितना और कैसे पीएं पानी |
|
2. | पानी कब नहीं पीना चाहिए? |
|
3. | कितना जरूरी है पानी |
|
फैक्ट
- शरीर के वजन का दो तिहाई भाग होता पानी होता है।
- 2.5 लीटर पानी रोजाना शरीर से निकलता है।
- शरीर में 10 फीसदी पानी की कमी होने पर प्यास लगती है।
ये बात तो सब जानते हैं कि पानी पीना शरीर के लिए कितना लाभदायक होता है। शरीर को अपने सामान्य काम करने के लिए पानी की आवश्यकता होती है, इसीलिए हर व्यक्ति के लिए पानी पीना बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि, इस बात पर अभी भी चर्चा चल रही है कि सोने से पहले पानी पीना चाहिए या नहीं। इस लेख में रात को सोने से पहले पानी पीने के फायदे और नुकसान के बारे में बताया गया है।
(और पढ़ें - पानी कब कितना और कैसे पीना चाहिए)
सोने से पहले पानी पीने के लाभ
- सोने से पहले एक गिलास ठंडा पानी पीने से आपको अच्छी नींद आती है। ठंडा पानी आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, जिससे आपके शरीर को आराम मिलेगा और आपको अच्छी नींद आएगी।
- पानी पीकर सोने से हार्मोन, विटामिन और पोषक तत्वों का स्तर स्थिर होता है, जिससे मांसपेशियां और जोड़ भी ठीक होने लगते हैं।
- अगर आप रात को पानी पीकर सोते हैं, तो अगले दिन आप स्वस्थ व चुस्त महसूस करते हैं।
- रात को सोने से पहले पानी पीने से दिन के मुकाबले अधिक कैलोरी बर्न होती हैं। सोते समय आप कोई कैलोरी नहीं लेते हैं, इसीलिए आपका शरीर पहले से मौजूद कैलोरी को बर्न करता है। (और पढ़ें - कैलोरी बर्न करने के तरीके)
- सोने से पहले पानी पीने से शरीर में सारी रात पानी की कमी नहीं होती और दिन भर पानी का स्तर बना रहता है।
- सोते समय पानी पीने से शरीर सारी रात विषाक्त पदार्थों को हटाता है, जिससे आपकी त्वचा और मांसपेशियों को फायदा होता है।
(और पढ़ें - गर्म पानी पीने के फायदे)
सोने से पहले पानी पीने के नुकसान
- सोने से पहले पानी पीने का सबसे बड़ा नुकसान ये है कि आपको बार-बार मूत्र आता है और आपको नींद से उठकर टॉयलेट जाना पड़ता है, जिससे आपकी नींद खराब हो जाती है।
- सोने से पहले बहुत सारा पानी पीने से शरीर में नमक की कमी हो सकती है। ये एक गंभीर समस्या होती है, जिससे मस्तिष्क की सूजन और तंत्रिका तंत्र को भी नुकसान हो सकता है।
- रात के समय ज्यादा पानी पीने से कि़डनी की समस्याएं हो सकती हैं, क्योंकि सोते समय शरीर सक्रिय नहीं होता और पानी पूरी तरह से शरीर द्वारा इस्तेमाल नहीं हो पाता। इसके कारण किडनी से पानी निकल नहीं पाता और किडनी पर बुरा असर पड़ता है। (और पढ़ें - गुर्दे की बीमारी के लक्षण)
(और पढ़ें - बार बार पेशाब आने के लक्षण, कारण)