राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022 कहां मनाया गया - raashtreey vigyaan divas 2022 kahaan manaaya gaya

Author: Rishi SonwalPublish Date: Mon, 28 Feb 2022 07:33 AM (IST)Updated Date: Mon, 28 Feb 2022 11:07 AM (IST)

National Science Day 2022 महान भारतीय भौतिकी विज्ञानी सी. वी. रमन द्वारा 28 फरवरी को की गयी रमन इफेक्ट की खोज के लिए उन्हें सम्मान देने और विज्ञान के प्रति लोगो व छात्रों में रूचि बढ़ान के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आज के दिन मनाया जाता है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। National Science Day 2022: आज, 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस है। भारत के महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन के सम्मान और स्मृति में हर वर्ष आज के दिन मनाया जाता है। भौतिकी वैज्ञानिक सीवी रमन द्वारा महान खोज ‘रमन इफेक्ट’ की खोज की पुष्टि 28 फरवरी 1928 के दिन ही दिन की गयी थी। बाद में, वर्ष 1930 में वैज्ञिनक सीवी रमन को उनकी इस खोज के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हालांकि, नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी कम्यूनिकेशन (एनसीएसटीसी) द्वारा भारत सरकार को 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाए जाने की सलाह दी गयी थी।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के कार्यक्रम

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के दिन हर वर्ष देश के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों और अन्य तकनीकी, इंजीनियरी, चिकित्सा, आदि शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। शिक्षा संस्थानों द्वारा विज्ञान स्पीच, डिबेट, एक्टिविटी, कॉम्पीटिशन, आदि छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति जागरूकता एवं रूचि को बढ़ाने के लिए किया जाता है। वहीं, विभिन्न संगठनों एवं सरकारी विभागो द्वारा आज के दिन पब्लिक स्पीच, रेडियो एवं टीवी पर कार्यक्रम का प्रसारण, विज्ञान प्रदर्शनी, आदि भी लगाई जाती है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022: थीम

वर्ष 2022 की थीम ‘इंटीग्रेटेड एप्रोच इन एसएण्डटी फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर’ घोषित किया गया है। वहीं, पिछले वर्ष के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का थीम ‘फ्यूचर ऑफ एसटीआइ: इंपैक्ट ऑन एजुकेशनल स्किल्स एण्ड वर्क’ घोषित किया गया था।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाये जाने का उद्देश्य

लोगों के दैनिक जीवन में उपयोग में लाए जाने वाले विज्ञान के महत्व के बारे में संदेश फैलाने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इसके उद्देश्यों में मानव कल्याण के लिए विज्ञान के क्षेत्र में सभी गतिविधियों, प्रयासों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करना शामिल हैं। यह विज्ञान के क्षेत्रों में सभी उभरते मुद्दों पर चर्चा करने और विज्ञान के क्षेत्र में विकास के लिए नई तकनीकों को लागू करने के लिए भी मनाया जाता है। साथ ही, भारत में वैज्ञानिक सोच वाले नागरिकों के लिए अधिक अवसरों को प्रेरित करने और विज्ञान और प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

Edited By: Rishi Sonwal

Author: Priyanka SinghPublish Date: Mon, 28 Feb 2022 08:21 AM (IST)Updated Date: Mon, 28 Feb 2022 08:21 AM (IST)

National Science Day 2022 विज्ञान का हमारे जीवन में बहुत बड़ा योगदान है। जिसे शब्दों में व्यक्त करना आसान नहीं है। तो आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर हम जानेंगे इस दिन को मनाने की शुरूआत कैसे हुई और अन्य जरूरी बातें।

युवाओं की आज के समय में विज्ञान के प्रति कितनी रुचि है, इसी पर देश का भविष्य निर्भर करता है। युवाओं के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के दिलोदिमाग में विज्ञान के प्रति ज्यादा से ज्यादा रुचि जागृत करने करने के लिए हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के जरिए बच्चों को विज्ञान को बतौर करियर चुनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है जिससे देश की आने वाली पीढ़ी विज्ञान के क्षेत्र में अपना योगदान दे सके और देश प्रगति के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

Onam Rangoli 2022 Designs: ओणम के मौके पर रंगोली के इन डिज़ाइन्स से सजाएं अपना घर

यह भी पढ़ें

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का इतिहास

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार के लिए राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा भारत में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में नामित करने के लिए वर्ष 1986 में भारत सरकार को कहा गया था और सरकार द्वारा इसे स्वीकृति प्रदान किए जाने के बाद से 28 फरवरी 1987 से हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता रहा है। यह दिन भारत के महान वैज्ञानिक भौतिक शास्त्री सर सीवी रमन की खोज 'रमन इफैक्ट' को सदैव याद रखने और विश्व पटल पर विज्ञान के क्षेत्र में भारत का नाम रौशन करने वाले वैज्ञानिक सीवी रमन को सम्मान देने के लिए इनकी स्मृति में मनाया जाता है।

Onam 2022 Recipes: केरल की इन जायकेदार डिशेज़ को आप भी कर सकते हैं ओणम के मौके पर ट्राय

यह भी पढ़ें

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022 की थीम

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022 की थीम है 'सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण'।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य

इस दिवस का सबसे बड़ा उद्देश्य लोगों को हमारे दैनिक जीवन में विभिन्न वैज्ञानिक आविष्कारों की महत्ता से परिचित कराना होता है, इसके अलावा वैज्ञानिक सोच रखने वाले लोगों को अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें उनके कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना भी अहम उद्देश्य है। विज्ञान के विकास के लिए नई तकनीकों को लागू कर विज्ञान और प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने का उद्देश्य इस दिवस के आयोजन में निहित हैं। 

5 Sep Teachers Day 2022: शिक्षक दिवस पर जानें डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में 13 दिलचस्प बातें

यह भी पढ़ें

विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ने के लिए वैज्ञानिक सोच का प्रसार अत्यावश्यक है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे आयोजन निश्चित रूप से वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

Pic credit- freepik

अल्पआयु में ही हिंदी साहित्य को हर प्रकार से समृद्ध कर गए चंद्रधर शर्मा 'गुलेरी'

यह भी पढ़ें

Koo App

Happy Teachers Day 2022: अपने गुरुजनों को वॉट्सएप, फेसबुक पर इन प्यार भरे मैसेजेस से करें 'टीचर्स डे' विश

यह भी पढ़ें

भारत रत्न, भारतीय संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले, स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन। #राजेन्द्रप्रसाद | #RajendraPrasad

Happy Teacher's Day 2022: भारत में जहां 5 सितंबर को मनाते हैं शिक्षक दिवस वहीं बाकी देश 5 अक्टूबर को, जानें क्यों

यह भी पढ़ें

- Madan Kaushik (@madankaushikbjp) 28 Feb 2022

Teachers Day Celebration Ideas: इन तरीकों से बनाएं इस दिन को अपने टीचर के लिए खास

यह भी पढ़ें

Koo App

Teachers' Day 2022: आज है शिक्षक दिवस, जानें इतिहास और इससे जुड़ी रोचक बातें

यह भी पढ़ें

”राष्ट्रीय विज्ञान दिवस” के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आज ही के दिन नोबेल पुरस्कार विजेता ’भारत रत्न’ डॉ. सी.वी. रमन जी ने ”रमन इफेक्ट” की खोज की थी। सी.वी. रमन जी का भौतिक विज्ञान व तकनीक क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान रहा है। इस विशेष दिवस पर उन्हें शत शत नमन! #NationalScienceDay

View attached media content

- Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) 28 Feb 2022

Koo App

भारतीय भौतिक शास्त्री, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सी.वी. रमन जी को समर्पित ’राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ पर समस्त वैज्ञानिकों, विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी के क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। #ScienceDay #science #NationalScienceDay2022

- Madan Kaushik (@madankaushikbjp) 28 Feb 2022

Koo App

नोबेल पुरस्कार विजेता महान भारतीय भौतिक शास्त्री डॉ. सी.वी रमन जी द्वारा खोजे गए ’रमन प्रभाव’ को लेकर उनके सम्मान में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

View attached media content

- SANDEEP SINGH (@flickersingh) 28 Feb 2022

Edited By: Priyanka Singh

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022 का थीम क्या है?

थीम 2022: "सतत् भविष्य के लिये विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण" (Integrated Approach in science and technology for Sustainable Future)।

28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस क्यों मनाया जाता है?

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) हर साल 28 फरवरी को देश के विकास में वैज्ञानिकों के योगदान को चिह्नित करने और पहचानने के लिए मनाया जाता है। इस दिन, 1928 में, भारतीय भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन ने स्पेक्ट्रोस्कोपी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खोज की, जिसे 'रमन प्रभाव' कहा जाता है।

पहला राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?

भारत में सन् 1986 से प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (नेशनल साइंस डे) मनाया जाता है। प्रोफेसर सी. वी. रमन (चंद्रशेखर वेंकटरमन) ने सन् 1928 में कोलकाता में इस दिन एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक खोज की थी, जो 'रमन प्रभाव' के रूप में प्रसिद्ध है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस क्यों मनाया जाता है?

विश्व विज्ञान दिवस का उद्देश्य शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस, शांति एवं विकास कार्यों में विज्ञान के योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग