भारत का उपप्रधानमंत्री भारत सरकार की कैबिनेट का एक सदस्य होता है। यह पद, संवैधानिक पद नहीं है और प्रायः अपने आप में कोई विशिष्ट शक्तियाँ नहीं रखता। सामान्यतः उपप्रधानमंत्री कोई अन्य महत्वपूर्ण विभाग भी रखता है, जैसे- गृहमंत्री या वित्त मंत्री। इस पद का उपयोग प्रायः सरकार द्वारा राजनीतिक स्थायित्व सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है (क्योंकि संविधान ने प्रधानमंत्री को "समानों में प्रथम" कहा है, अतः शक्ति संतुलन हेतु)। अथवा आपात्काल में भी इस पद पर नियुक्ति की जा सकती है, जबकि अनुदेश रेखा को स्पष्टतः परिभाषित करना जरूरी हो जाता है।
भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल थे। इस पद पर अब तक के अंतिम व्यक्ति श्री लालकृष्ण आडवाणी थे। उपप्रधानमंत्री के पास केवल यह शक्ति है कि वह प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में कैबिनेट की बैठकों की अध्यक्षता करता है। केवल तभी वह प्रधानमंत्री का कार्यभार ग्रहण करता है जबकि प्रधानमंत्री गंभीर रूप से बीमार हो, अक्षम हो या उसकी मृत्यु हो जाये।
भारतीय संविधान में उप-प्रधानमंत्री पद की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके बावजूद समय-समय पर इस पद की व्यवस्था की जाती रही है। इस पद का अब तक 7 बार सृजन किया गया है। पहली बार इस पद का सृजन प्रथम लोकसभा के दौरान प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा किया गया था। इस प्रकार सरदार बल्लभ भाई पटेल उप-प्रधानमंत्री पद को सुशोभित करने वाले प्रथम व्यक्ति थे। वे 1947-1950 तक इस पद पर आसीन रहे। दूसरी बार इस पद का सृजन इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में 1967-1969 के दौरान किया गया, जब मोरारजी देसाई को इसका दायित्व सौंपा गया। 1977 में सत्ता में आयी मोरारजी देसाई सरकार में दो उप-प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और जगजीवन राम बनाये गये। इन्हें भी देखें: प्रधानमंत्री एवं कार्यवाहक प्रधानमंत्री
भारत के उप-प्रधानमंत्रीसरदार वल्लभ भाई पटेल | 15 अगस्त, 1947 से 15 दिसम्बर, 1950 |
मोरारजी देसाई | 13 मार्च, 1967 से 19 जुलाई, 1969 |
जगजीवन राम | 24 जनवरी, 1979 से 28 जुलाई, 1979 |
चौधरी चरण सिंह | 24 जनवरी, 1979 से 28 जुलाई, 1979 |
वाई. वी. चव्हाण | 28 जुलाई, 1979 से 14 जनवरी, 1980 |
चौधरी देवी लाल | 2 दिसम्बर, 1989 से 1 अगस्त, 1990 |
चौधरी देवी लाल | 10 नवम्बर, 1990 से 21 जून, 1991 |
लालकृष्ण आडवाणी | 29 जून, 2002 से 22 मई, 2004 |
जनता पार्टी से अलग होने के बाद जब चौधरी चरण सिंह ने कांग्रेस के समर्थन में अपनी सरकार बनायी, तब उन्होंने वाई. वी. चव्हाण को उप-प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। तब चव्हाण कांग्रेस छोड़कर चौधरी चरण सिंह के साथ आ गये। इसी प्रकार 1989 में वी. पी. सिंह सरकार में और 1990 में चन्द्रशेखर सरकार में चौधरी देवीलाल को उप-प्रधानमंत्री पद पर आसीन किया गया था। इसी क्रम में जून, 2002 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को उप-प्रधानमंत्री पद का दायित्व सौंपा।
संवैधानिक दृष्टि से उप-प्रधानमंत्री और मंत्रिमण्डल के किसी अन्य सदस्य की स्थिति में कोई अन्तर नहीं होता है। परन्तु व्यवहार में उप-प्रधानमंत्री सरकार में प्रधानमंत्री के बाद दूसरे स्थान पर होता है। प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में वह प्रधानमंत्री के समस्त दायित्वों का निर्वहन करता है।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार |
प्रारम्भिक |
माध्यमिक |
पूर्णता |
शोध |
संबंधित लेख
प्रधानमंत्री | पंडित जवाहरलाल नेहरू · लाल बहादुर शास्त्री · इंदिरा गाँधी · मोरारजी देसाई · चौधरी चरण सिंह · राजीव गाँधी · विश्वनाथ प्रताप सिंह · चन्द्रशेखर सिंह · नरसिंह राव · अटल बिहारी वाजपेयी · एच डी देवगौड़ा · इन्द्र कुमार गुजराल · मनमोहन सिंह · नरेन्द्र मोदी |
कार्यवाहक प्रधानमंत्री | गुलज़ारीलाल नन्दा |
उप प्रधानमंत्री | सरदार पटेल · मोरारजी देसाई · जगजीवन राम · चौधरी चरण सिंह · यशवंतराव चह्वाण · चौधरी देवी लाल · लालकृष्ण आडवाणी |
राज्य | अरुणाचल प्रदेश · असम · आंध्र प्रदेश · उत्तर प्रदेश · उत्तराखण्ड · ओडिशा · कर्नाटक · केरल · गुजरात · गोवा · छत्तीसगढ़ · झारखण्ड · तमिलनाडु · त्रिपुरा · तेलंगाना · नागालैंड · पंजाब · पश्चिम बंगाल · बिहार · मणिपुर · मध्य प्रदेश · महाराष्ट्र · मिज़ोरम · मेघालय · राजस्थान · सिक्किम · हरियाणा · हिमाचल प्रदेश |
केंद्रशासित प्रदेश | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह · दादरा तथा नगर हवेली · राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली · पुदुचेरी · चंडीगढ़ · दमन और दीव · लक्षद्वीप · लद्दाख · जम्मू और कश्मीर |
प्रदेशों की राजधानी | अगरतला · आईजोल · ईटानगर · इम्फाल · कोलकाता · कोहिमा · गंगटोक · गांधीनगर · चण्डीगढ़ · चेन्नई · जम्मू · जयपुर · तिरुअनन्तपुरम · दिसपुर · देहरादून · पटना · पणजी · बेंगळूरू · भोपाल · भुवनेश्वर · मुम्बई · राँची · रायपुर · लखनऊ · शिमला · शिलांग · श्रीनगर · हैदराबाद · कवरत्ती · चण्डीगढ़ · दमन · दिल्ली · पुदुचेरी · पोर्ट ब्लेयर · सिलवासा |
संसद | संसद भवन · लोक सभा · राज्य सभा · सांसद · संसदीय प्रणाली |
राष्ट्रपति | डॉ. राजेन्द्र प्रसाद · डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन · ज़ाकिर हुसैन · वी.वी. गिरी · फ़ख़रुद्दीन अली अहमद · नीलम संजीव रेड्डी · ज्ञानी ज़ैल सिंह · रामस्वामी वेंकटरमण · डॉ. शंकरदयाल शर्मा · के. आर. नारायणन · अब्दुल कलाम · प्रतिभा पाटिल · प्रणब मुखर्जी · रामनाथ कोविंद · द्रौपदी मुर्मू |
कार्यवाहक राष्ट्रपति | वी.वी. गिरी · मुहम्मद हिदायतुल्लाह · बी डी जत्ती |
प्रधानमंत्री | पंडित जवाहरलाल नेहरू · लाल बहादुर शास्त्री · इंदिरा गाँधी · मोरारजी देसाई · चौधरी चरण सिंह · राजीव गाँधी · विश्वनाथ प्रताप सिंह · चन्द्रशेखर सिंह · नरसिंह राव · अटल बिहारी वाजपेयी · एच डी देवगौड़ा · इन्द्र कुमार गुजराल · मनमोहन सिंह · नरेन्द्र मोदी |
उप प्रधानमंत्री | सरदार पटेल · मोरारजी देसाई · जगजीवन राम · चौधरी चरण सिंह · यशवंतराव चह्वाण · चौधरी देवी लाल · लालकृष्ण आडवाणी |
चिह्न-प्रतीक | अशोक चिह्न · आम · कमल · गंगा · डॉल्फ़िन · तिरंगा · बरगद · बाघ · मोर · मुद्रा चिह्न · राष्ट्रगान · राष्ट्रीय गीत · राष्ट्रीय शाके · हॉकी · सत्यमेव जयते |
भाषा | उड़िया · उर्दू · अंग्रेज़ी · अरबी · अवधी · असमिया · कन्नड़ · कश्मीरी · कोंकणी · गुजराती · डोगरी · भोजपुरी · तमिल · तेलुगु · पंजाबी · पहलवी · पालि · फ़ारसी · नेपाली · बांग्ला · बिहारी · ब्रजभाषा · बोडो · मणिपुरी · मराठी · मलयालम · मैथिली · राजस्थानी · संस्कृत · संथाली · सिंधी · सिंहली · शौरसेनी · हिन्दी · प्राकृत · पहाड़ी बोली |
भारत रत्न | अबुलकलाम आज़ाद · सर्वपल्ली राधाकृष्णन · अमर्त्य सेन · वेंकट रामन · भीमराव आम्बेडकर · भीमसेन जोशी · राजेन्द्र प्रसाद · लाल बहादुर शास्त्री · बिधान चंद्र राय · जवाहरलाल नेहरू · धोंडो केशव कर्वे · ख़ान अब्दुलगफ़्फ़ार ख़ान · भगवान दास · चक्रवर्ती राजगोपालाचारी · गोविंद बल्लभ पंत · सत्यजित राय · सी. सुब्रह्मण्यम · मोरारजी देसाई · इंदिरा गाँधी · मदर टेरेसा · रवि शंकर · राजीव गाँधी · नेल्सन मंडेला · ज़ाकिर हुसैन · गुलज़ारीलाल नन्दा · जयप्रकाश नारायण · वी.वी. गिरी · विनोबा भावे · वामन काणे · अब्दुल कलाम · मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया · एम. जी. रामचन्द्रन · लता मंगेशकर · सरदार वल्लभ भाई पटेल · बिस्मिल्ला ख़ाँ · अरुणा आसफ़ अली · जे. आर. डी. टाटा · गोपीनाथ बोरदोलोई · पुरुषोत्तम दास टंडन · के. कामराज · सुब्बुलक्ष्मी · सी. एन. आर. राव · सचिन तेंदुलकर · अटल बिहारी वाजपेयी · मदनमोहन मालवीय |
राष्ट्रीय दिवस | भारतीय क्रांति दिवस · विजय दिवस · शिक्षक दिवस · स्वतंत्रता दिवस · गणतंत्र दिवस · बाल दिवस · हिन्दी दिवस · बालिका दिवस |