हिन्दी भाषा में स्वर और व्यंजन दोनों को मिलाकर वर्ण बनते हैं। र एक व्यंजन वर्ण है। हिन्दी भाषा में र का प्रयोग विभिन्न रूपों में होता है। कहीं र का प्रयोग स्वर के साथ होता है तो कहीं बिना स्वर के।[1]
- 'र' के विभिन्न रूप कौन-कौन से हैं- र, रा, रि, री, रु, रू, रे, रै, रो, रौ !
र + उ = रु !
यहाँ र के साथ छोटी उ की मात्रा है। इनसे बने हुए शब्द - रुद्र, रुचि, रुपये, रुमाल
आदि।
र + ऊ = रू !
यहाँ र के साथ बड़ी ऊ की मात्रा है। इनसे बने हुए शब्द- रूप, रूठना, अमरूद, डमरू, रूखा आदि।
- र का सामान्य रूप-
- शब्द की शुरुआत में र का प्रयोग- रमन, रखवाला, रजनी आदि।
- शब्द के मध्य में र का प्रयोग - पुरुष, करतब, आराम आदि।
- शब्द के अंत में र का प्रयोग - आहार, परिवार, रविवार आदि।
- इनके अलावा कुछ और रूपों में र का प्रयोग होता है। वह निम्नलिखित हैं-
र्र, ट्रे, क्र, ह्र ! इन रूपों के प्रयोग के बारे में चर्चा करते हैं।
र्र- इस रूप को
रेफ कहा जाता है। शब्दों में इसका प्रयोग होते समय, इसके उच्चारण के बाद आने वाले वर्ण की अंतिम मात्रा के ऊपर रेफ लग जाता है, जैसे-
- परव = पर्व
- जुरमाना = जुर्माना
- वरणन = वर्णन
- परयावरण = पर्यावरण
- कुछ-कुछ शब्द ऐसे भी होते हैं, जिनमें दो रेफों का लगातार प्रयोग होता है, जैसे- धर्मार्थ, पूर्वार्ध आदि।
- रेफ का प्रयोग कभी भी किसी शब्द के पहले अक्षर में नहीं लग सकता है।
- र के ऊपर भी रेफ का प्रयोग किया जाता है, जैसे- खर्र-खर्र, टर्र-टर्र आदि।
- क्र या ट्रे - र के इस रूप को "पदेन" कहा जाता है। यह र का स्वर सहित रूप है।
- जिस वर्ण को बोलने में अ आता है, वह र का स्वर सहित रूप है, जैसे- क बोलने में अ आता है।
- र का यह रूप अपने से पहले आए हुए व्यंजन वर्ण में लगता है।
- पाई वाले व्यंजनों जैसे (।) क, ग, प ये सब पाई वाले व्यंजन हैं, जिन्हें लिखने में एक सीघी पायी आती है। इस व्यंजन में र का यह रूप तिरछा ( ्) होकर लगता है, जैसे- क्र, प्र, ग्र आदि।
- क्र लिखना है तो क् + र को एक साथ लिखने पर क्र बन जाएगा।
- पाई रहित व्यंजनों में नीचे पदेन का दूसरा रूप इस तरह होता है, जैसे- राष्ट्र, ड्रम, पेट्रोल, ड्राईवर आदि।
- राष्ट्र लिखना है तो रा+ ष् + ट् + र को एक साथ लिखने पर राष्ट्र बन जाएगा। आप खुद लिखकर देख सकते हैं।
- द और ह में जब नीचे पदेन का प्रयोग होता है तो द्+ र = द्र बन जाता है, जैसे- दरिद्र, रुद्र आदि।
- ह् + र = ह्र बन जाता है, जैसे- ह्रास।
- त में जब पदेन र का प्रयोग होता है तो त् + र = त्र बन जाता है, जैसे- नेत्र, त्रिकोण, त्रिशूल आदि।
- श में जब पदेन र का प्रयोग होता है तो श् + र = श्र बन जाता है, जैसे- श्रमिक, अश्रु, श्रवण आदि।
- कुछ शब्द ऐसे होते हैं, जिनमें दो पदेन र का प्रयोग एक ही शब्द में होता है, जैसे- प्रक्रिया, प्रक्रम आदि।
- कुछ शब्द ऐसे होते हैं, जिनमें पदेन और रेफ का एक ही शब्द में प्रयोग होता है, जैसे- आर्द्रता, प्रार्थना, पुनर्प्रस्तुतिकरण।
- र और ऋ में अंतर : र व्यंजन वर्ण है और ऋ स्वर वर्ण है।
- ऋ का प्रयोग - जैसे : गृह लिखना है तो ( ृ ) ऋ की यह मात्रा जो ब्रैकेट में लिखा है, वही लगता है।
- हृदय लिखना है तो ह में ऋ की मात्रा ( ृ) का प्रयोग किया जाता है।
आधार |
प्रारम्भिक |
माध्यमिक |
पूर्णता |
शोध |
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ हिन्दी भाषा में "र" के कितने रूप होते हैं, उदाहरण सहित समझाएँ? (हिंदी) hi.quora.com। अभिगमन तिथि: 04 जून, 2020।
संबंधित लेख
व्याकरण · वर्णमाला · देवनागरी वर्णमाला · पंचमाक्षर · शब्द · स्वर · व्यंजन · विलोम शब्द · सार्थक शब्द · निरर्थक शब्द · क्रिया · विशेषण · संज्ञा · सर्वनाम ·क्रियाविशेषण · अव्यय · सम्बन्धबोधक · समुच्यबोधक · विस्मयादिबोधक · कारक · काल · संधि · उपवाक्य · वचन · वर्तनी · विकारी · समास · अव्ययीभाव समास · तत्पुरुष समास · बहुव्रीहि समास · कर्मधारय समास · द्विगु समास · द्वंद्व समास · अविकारी · तत्सम · पर्यायवाची शब्द · तद्भव · उपसर्ग · विराम चिह्न · रस · अलंकार · छन्द · लिंग · प्रत्यय · प्रश्नवाचक चिह्न · विस्मयसूचक चिह्न · उद्धरण चिह्न · योजक चिह्न · कोष्ठक चिह्न · त्रुटिबोधक चिह्न · रेखांकन चिह्न · लाघव चिह्न · लोप चिह्न · पुल्लिंग · स्त्रीलिंग · हिन्दी संख्याएँ · हल् का महत्त्व · वाक्यांश के लिए एक शब्द · हिंदी के अशुद्ध शब्द · अशुद्ध वाक्यों के शुद्ध वाक्य · वाक्य · वाक्य परिवर्तन · वाक्य विश्लेषण · वाक्य भेद · ऽ · बारहखड़ी · कण्ठ्य व्यंजन · तालव्य व्यंजन · मूर्धन्य व्यंजन · दन्त्य व्यंजन · ओष्ठ्य व्यंजन · अन्तःस्थ व्यंजन · महाप्राण व्यंजन · संयुक्त व्यंजन · हल् चिह्न · अलंकार शास्त्र · उणादिसूत्र · कूटाक्षरी · पदेन (र) · अभिश्लेषण |