पेट को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं? - pet ko majaboot banaane ke lie kya khaen?

पाचन शक्ति मजबूत करने के कारगर उपाय, जानिए क्या करें और क्या न करें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 29 Jan 2021 09:04 AM IST

खाना खाने के बाद गैस, कब्ज या पेट का खराब होना आम बात है, लेकिन अगर ऐसी समस्याएं अक्सर होती हैं तो इसका मतलब है कि आपका पाचन तंत्र कमजोर है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिसमें से एक है सही मुद्रा में बैठकर भोजन न करना। किसी-किसी की आदत होती है कि वह काम करते हुए मेज पर या खड़े-खड़े ही खाने लगते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक, हमारे शरीर को भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करने में उचित वातावरण की जरूरत होती है। इसलिए खाना बैठकर ही खाना चाहिए। इससे हमारा पेट सुकून की मुद्रा में रहता है, जिससे पाचन क्रिया में सुधार करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं पाचन शक्ति बढ़ाने के कुछ कारगर उपायों के बारे में...

खाने को चबाकर खाएं 

अक्सर लोगों की आदत होती है कि वह जल्दी-जल्दी खाने के चक्कर में भोजन को अच्छी तरह चबाते ही नहीं हैं, इससे खाना आसानी से पचता नहीं है। इसलिए बेहतर है कि खाने को चबा-चबाकर खाएं। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है और पेट से संबंधित नहीं होती हैं।

गुनगुना पानी पिएं 

पानी शरीर के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है। इसका सेवन हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। वैसे सामान्य पानी पीने से बेहतर है कि आप गुनगुना पानी पिएं। इससे पाचन शक्ति मजबूत करने में मदद मिलती है। आप नींबू पानी भी पी सकते हैं। यह भी पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में सहायक है।

विटामिन-सी से भरपूर आहार लें 

विटामिन-सी से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसलिए अपने आहार में विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे- ब्रोकली, संतरा, कीवी और स्ट्राबेरी आदि को शामिल करें। इससे पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

ज्यादा खाने से बचें 

किसी-किसी की आदत होती है कि वह एक ही बार ढेर सारा खाना लेकर बैठ जाते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे खाना पचाने में दिक्कत हो सकती है, साथ ही पेट संबंधित कई तरह की परेशानियां भी हो सकती हैं। इसलिए थोड़ा-थोड़ा करके खाएं और ऐसे आहार का सेवन करें, जो पचने में आसान हों। इसके लिए आप बथुआ और पालक का सेवन कर सकते हैं, जिससे पाचन शक्ति भी मजबूत होती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने या स्वास्थ्य संबंधी कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

कमजोर पाचन तंत्र को मजबूत कैसे बनाएं?

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के उपाय ऐसे में आप उन चीजों का सेवन करें, जिनमें विटामिन सी, डी अधिक हों. विटामिन सी के लिए आप खट्टे फलों जैसे नींबू, संतरा, कीवी, स्ट्रॉबेरी खा सकते हैं. विटामिन सी युक्त फूड्स के सेवन से पेट की सेहत दुरुस्त होने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है.

कमजोर पाचन तंत्र को कैसे ठीक करें?

देश के मश्हूर आयुर्वेद डॉक्टर अबरार मुल्तानी के अनुसार, पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली और डाइट बेहद जरूरी है.

पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए कौन सा फल खाएं?

पाचन तंत्र को हेल्दी बनाते हैं ये फ्रूट्स | These Fruits Make The Digestive System Healthy.
खुबानी यह फल विटामिन सी से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी और त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है. ... .
सेब सेब डॉक्टर को दूर रख सकता है, यह निश्चित रूप से आपकी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रख सकता है. ... .
कीवी ... .
केले ... .

पेट की आंतों को मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए?

केला: केले का सेवन अक्सर स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि इसके रोजाना सेवन से आंतों से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं दूर हो जाती हैं। ये पाचन क्रिया को बेहतर बना के रखने में भी मदद करता है। यदि पेट में सूजन की समस्या रहती हो या बार-बार दर्द रहता हो तो केला का सेवन आप कर सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग