पश्चिम दिशा में मुंह करके खाना बनाने से क्या होता है - pashchim disha mein munh karake khaana banaane se kya hota hai

इस दिशा में मुंह करके बनाएं खाना

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाना बनाते समय अपना मुंह हमेशा पूर्व दिशा में रखें, इससे किचन का वास्तु ठीक रहता है और परिवार के सदस्यों की सेहत भी सही रहती है।

2. दश्रिण-पश्चिम दिशा में मुंह करके अगर खाना बनाया जाए तो ये घर में कलह की वजह तो बनता ही है, इसके साथ ही परिवार के सदस्यों की सेहत भी खराब होने लगती है।

3. पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाने से घर के लोगों को त्वचा और हड्डी से जुड़े रोग पैदा होने का डर रहता है।

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके खाना बनाने से धन-संपत्ति की हानि होने का खतरा रहता है।

5. जो महिलाएं दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना पकाती हैं, वे कभी भी स्वस्थ नहीं रहती हैं, उन्हें कोई न कोई रोग लगा ही रहता है।

पश्चिम दिशा की तरफ मुंह करके खाना बनाने से क्या होता है?

यह दिशा होती है सबसे अशुभ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कभी भी पश्चिम दिशा में मुंह करके खाना नहीं पकाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिशा में खाना बनाने से जीवन में कलह बढ़ती है। इसके अलावा ऐसी स्त्रियों का दांपत्य जीवन में कभी सुख नहीं होता और हमेशा कष्टमय ही रहता है।

किचन में खाना बनाने वाले का मुंह किधर होना चाहिए?

वास्तुशास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में मुख करके भोजन बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिशा में मुख करके भोजन बनाने से घर में किसी प्रकार से अन्न और धन की कमी नहीं होती है। घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

दक्षिण की तरफ मुंह करके खाना बनाने से क्या होता है?

अगर किसी घर की कोई महिला दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना पकाती है तो घर में लड़ाई-झगड़े ज्यादा हो सकते हैं। वास्तुशास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है। खाना बनाने से पहले स्नान करना भी शुभ होता है। अगर घर की महिलाएं दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना पकाती हैं तो घर की महिलाओं को कई रोगों का सामना करना पड़ सकता है।

किचन कौन सी दिशा में शुभ होती है?

घर में रसोई का निर्माण दक्षिण-पूर्व दिशा यानि आग्नेय कोण में करना चाहिए. इस दिशा के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. वास्तु के अनुसार दक्षिण-पश्चिम दिशा में रसोई नहीं बनानी चाहिए. इससे आपके घर में अनावश्यक खर्च होता है.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग