प्रोटीन की कमी को पूरा करने के घरेलू उपाय
1. ड्राईफ्रूट्स का सेवन करें :
आप हर दिन काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोठ और मखाने का सेवन करेंगे तो आपको जीवन में कभी भी प्रोटीन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इन सभी ड्राईफूट्स को मिलाकर आप हर दिन कम से कम एक मुट्ठी ड्राईफ्रूटस खाएं और एक गिलास दूध जरूर पिएं।
2. अंडा का सेवन करें :
अंडा सबसे स्वस्थ और सबसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक है। ये आवश्यक विटामिन, खनिज, हेल्दी फैट, आंखों की रक्षा करने वाले एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसलिए, हमें लगभग रोजाना हमारे आहार में अंडे शामिल करने चाहिए। अंडे में काफी अधिक प्रोटीन होता है, लेकिन इसका सफेद भाग लगभग शुद्ध प्रोटीन होता है। आप उबले अंडे, आमलेट, तले हुए अंडे खा सकते हैं या इसे अपने शेक में मिला सकते हैं।
3. पीनट बटर का सेवन करें :
पीनट बटर में भी प्रोटीन की मात्रा भरपूर पाई जाती है जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। पीनट बटर का सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। 100 ग्राम पीनट बटर में लगभग 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। आपको नाश्ते में इसका सेवन जरूर करना चाहिए। यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
4. पनीर का सेवन करें :
पनीर को प्रोटीन से भरपूर माना जाता है। पनीर में कम कैलोरी पाई जाती है। पनीर के सेवन से प्रोटीन की कमी और कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सकता है। पनीर में अमीनो एसिड और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माने जाते हैं।
5. सोयाबीन का सेवन करें :
प्राकृतिक रूप से सोयाबीन में प्रोटीन अधिक पाया जाता है। सोयाबीन को कई तरह से प्रयोग में लाया जाता है जैसे दाल, आटा, आदि। सोयाबीन से बनने वाले पदार्थ भी शरीर को प्रोटीन पहुंचाते हैं। यह बच्चों तथा बड़ों को मानसिक और शारीरिक रूप से ठीक बनाती है।
6. दाल का सेवन करें :
दालें प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स मानी जाती है। शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए दालें काफी मददगार हो सकती हैं। दालों को स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभादायक माना जाता है। दालों को विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर माना जाता है।
प्रोटीन की कमी क्या है?
प्रोटीन की कमी आपके शरीर में तब होती है, जब आपके शरीर को पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल पाता है। प्रोटीन आपकी मांसपेशियों के लिए, त्वचा के लिए, एंजाइम के लिए, हार्मोंस के लिए बेहद आवश्यक होता है। इसके अलावा यह शरीर के ऊतको के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।
शरीर की विभिन्न गतिविधियों के लिए आपकी बॉडी प्रोटीन का इस्तेमाल रोजाना करती है। शरीर के विकास और हर हिस्से को संतुलित बनाए रखने में प्रोटीन का इस्तेमाल होता है। त्वचा, बाल, पाचन क्रिया और रोग प्रतिरोधक क्षमता सब के लिए प्रोटीन आवश्यकता होता है। प्रोटीन एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित होता है।
आपको पता होना चाहिए कि गर्भावस्था के दौरान और छोटे बच्चों के लिए प्रोटीन की बहुत अधिक आवश्यकता होती है। यदि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है तो शरीर ठीक ढ़ंग से काम करना बंद कर देता है।
पोषक तत्व की कमी प्रोटीन की कमी का एक मुख्य कारण है। यह उन बच्चों में होता है, जो पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कैलोरी, कार्बोहाईड्रेट्स और अन्य पोषक तत्व नहीं खाते हैं। ऐसा अक्सर गरीबी और भोजन की कमी की वजह से होता है। इसके अलावा पोषक तत्वों के बारे में कम जानकारी भी प्रोटीन की कमी का कारण बनता है।
प्रोटीन की कमी की वजह से सूजन, वजन कम होना, घाव को ठीक होने में अधिक वक्त लगना, सिर दर्द और नींद न आना आदि परेशानियां हो सकती हैं। प्रोटीन के सबसे अच्छे स्त्रोत हैं मीट, डेरी, अंडा और मछली। इसके अलावा बीन्स और बीज में भी प्रोटीन्स मौजूद होते हैं।
प्रोटीन की कमी की वजह से स्वास्थ्य से संबंधित कई परेशानियां हो सकती हैं। इसके साथ ही साथ प्रोटीन कम मात्रा लेना भी आपके लिए नुकसानदायक साबित होता है क्योंकि इससे आपके शरीर में परिवर्तन होता है। प्रोटीन की कमी की वजह से पित्त में पथरी, गठिया, मांसपेशियों में कमजोरी और हृदय से संबंधित परेशानियां भी होती है।
प्रोटीन की कमी का इलाज बहुत आसान है। लेकिन डॉक्टर के माध्यम से इस बात का पता जरूर लगाएं कि आपको प्रोटीन की कमी है या नहीं। एक बार जब पता चल जाए कि आपको प्रोटीन की कमी है तब जल्द से जल्द अपना इलाज करवाएं। साथ ही वह उपाय काम लें जिससे आपकी प्रोटीन की कमी को दूर हो।
By उस्मान | Published: March 10, 2021 09:00 AM2021-03-10T09:00:47+5:302021-03-10T09:00:47+5:30
प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ : जानिये शरीर को रोजाना कितने प्रोटीन की जरूरत होती है
प्रोटीन के स्रोत
Next
Highlightsशरीर के विकास के लिए प्रोटीन जरूरीप्रोटीन की कमी से कई रोगों का खतराजानिये रोजाना कितने प्रोटीन की जरूरत होती है
प्रोटीन शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी है। इसके बिना शरीर कमजोर और सुस्त हो सकता है। रोजाना एक व्यक्ति को शरीर के वजन के हिसाब से 0.8 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है। प्रोटीन की कमी से कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। हम आपको प्रोटीन से भरपूर कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनका आपको नाश्ते में सेवन करना चाहिए। इससे आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे।
टोफू
टोफू एक ऐसी चीज है जो देखने में पनीर की तरह लगता है। आप इसे कच्चा खा सकते हैं। यह प्लांट बेस्ड प्रोटीन होता है। इसके अलावा अगर आप रोजाना 25 ग्राम टोफू का सेवन करेंगे तो आप खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।
अंडे
ये सस्ते हैं और लीन प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक हैं। शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए आप नाश्ते में उबले अंडे, ऑमलेट या अंडा करी खा सकते हैं। बच्चों के लिए इससे बेहतर
विकल्प कुछ नहीं है।
पिस्ता
पिस्ता प्रोटीन का भंडार है। इसके अलावा इसमें वो सभी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। आप इसे चलते-फिरते कभी भी खा सकते हैं या आप इसे अपनी पसंदीदा रेसिपी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रति कप से 25 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
कम फैट वाला दूध
इसके लिए आप कम फैट वाला दूध, पनीर और दही ले सकते हैं। शाकाहारियों के लिए यह एक अच्छा स्रोत है। कम वसा वाले डेयरी उत्पादों में कैलोरी भी कम होती है और
इससे आपको वजन बनाये रखने में मदद मिलती है।
पीनट बटर
पीनट बटर का सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। 100 ग्राम पीनट बटर में लगभग 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। आपको नाश्ते में इसका सेवन जरूर करना चाहिए, यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
पनीर
पनीर में भी प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। 100 ग्राम पनीर खाने से शरीर को लगभग 35 से 40 ग्राम प्रोटीन की मात्रा मिलती है। आप सुबह
नाश्ते में पनीर का एक बड़ा टुकड़ा ले सकते हैं।
बादाम का मक्खन
बादाम मक्खन में अधिक फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और आयरन होता है। आप अपने दलिया, स्मूदी में बादाम मक्खन का एक स्कूप जोड़ें, या इसे केले के ऊपर या खट्टे टोस्ट के टुकड़े पर डालें। प्रति दो चम्मच में सात ग्राम प्रोटीन होता है।
तिल के बीज
तिल के बीज में लिगनेन होता है, जो फैट बर्न करने में मदद कर सकते हैं। तीन चम्मच में पांच ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा इसे हड्डियों की मजबूती से
लेकर घने-लंबे बाल तक- तिल का प्रयोग शरीर के हर हिस्से के लिए बेमिसाल माना जाता है।
बादाम
बादाम में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है। सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम दूध के साथ खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन और अन्य कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं जो, शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाने में सहायता करते हैं, इसीलिए आपको रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम को दूध के साथ खाने चाहिए।
भीगे चने
भीगे हुए चने में भी प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। जो
आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। 100 ग्राम भीगे हुए चने में 50 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। जो चिकन में पाई जाने वाली प्रोटीन के मुकाबले दोगुनी होती हैं। इसीलिए आपको रोज सुबह भीगे हुए चने का सेवन करना चाहिए। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है।