हिंदी न्यूज़ देशऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा: जब 48 साल पहले भारत ने किया था सफल परमाणु परीक्षण
आज से 48 साल पहले भारत ने पहला सफल परमाणु परीक्षण किया था। इस ऑपरेशन का नाम स्माइलिंग बुद्धा रखा गया था। 18 मई 1974 को यह परीक्षण राजस्थान के पोखरण में टॉप अधिकारियों के निगरानी में किया गया था।
Aditya Kumarलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 18 May 2022 02:12 PM
आज से 48 साल पहले भारत ने पहला सफल परमाणु परीक्षण किया था। इस ऑपरेशन का कोड नाम स्माइलिंग बुद्धा रखा गया था। 18 मई 1974 को यह परीक्षण राजस्थान के पोखरण क्षेत्र में सेना के टॉप अधिकारियों के निगरानी में किया गया था। यह एक शांतिपूर्ण परीक्षण था जिसने भारत को उन देशों में जोड़ दिया जिन्होंने परमाणु परीक्षण किया था। भारत ऐसा करने वाला दुनिया का छठा देश था।
रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह परीक्षण इंडियन न्यूक्लियर रिसर्च इंस्टिट्यूट भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) के तत्कालीन निदेशक राजा रमन्ना की देखरेख में किया गया था। इस ऑपरेशन को 'स्माइलिंग बुद्धा' इसलिए कहा गया क्योंकि यह उस साल बुद्ध पूर्णिमा पर इसे अंजाम दिया गया था। रिपोर्ट्स बताती हैं कि परीक्षण के बाद डॉ रमन्ना ने तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी से कहा था, 'बुद्ध मुस्कुराए हैं।'
1972 में प्रोजेक्ट पर विस्तार से शुरू हुआ था काम
रिपोर्ट्स के मुताबिक 7 सितंबर 1972 को यह योजना तब शुरू हुई थी जब तत्कालीन पीएम गांधी ने BARC के वैज्ञानिकों को स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए परमाणु उपकरण को विस्फोट करने के लिए अधिकृत किया था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के पांच देशों के अलावा किसी अन्य देश द्वारा किया गया पहला परमाणु हथियार का सफल परीक्षण था।
इस परीक्षण के बाद अमेरिका सहित कई देशों ने भारत पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे क्योंकि उन देशों का मानना था कि भारत के इस कदम से परमाणु प्रसार को बढ़ावा मिलेगा।
Edited by उत्कर्ष गहरवार | | Updated: May 18, 2022, 12:01 AM
इतिहास के पन्नों में भारत के लिए 18 मई की तारीख कई मायनों में खास है। इस दिन भारत ने पोखरण में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था। भारत ने इसे स्माइलिंग बुद्धा नाम दिया था। 18 मई के दिन ही एचडी देवगौड़ा भारत के 12वें प्रधानमंत्री बने थे। जानिए 18 मई की अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में-
1912 : पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्म श्री पुंडा लिक रिलीज ।
1933 : एच डी देवगौड़ा - भारत के बारहवें प्रधानमंत्री बने।
1974 : राजस्थान के पोख़रण में अपना पहला भूमिगत परमाणु बम परीक्षण करके भारत परमाणु शक्ति संपन्न देशों की कतार में शामिल हो गया।
1991: चॉकलेट कंपनी में कैमिस्ट के तौर पर काम करने वाली 27 वर्षीय हेलेन ने ब्रिटेन की पहली अंतरिक्ष यात्री के तौर पर सोवियत सोयूज यान से उड़ान भरी। उन्हें एक पहेली का जवाब देने पर यह मौका दिया गया।
2009 : श्रीलंका सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का एलान किया। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया और लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार गिराया।
1994 : गाजा पट्टी क्षेत्र से अन्तिम इस्रायली सैनिक टुकड़ी हटाये जाने के साथ ही क्षेत्र पर फलिस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूरी तरह से लागू।
2004 - इस्रायल के राफा विस्थापित कैम्प में इस्रायली सैनिकों ने 19 फलिस्तीनियों को मौत के घाट उतारा।
2020 : बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात ‘अम्फान’ महाचक्रवात में बदला। पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में बड़े नुकसान की आशंका।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : Hindi News from Navbharat Times, TIL Network