मीन राशि को कौन सा धागा बांधना चाहिए? - meen raashi ko kaun sa dhaaga baandhana chaahie?

Astrology: लोग अलग-अलग मान्यताओं के चलते हाथ-पैर में काला धागा बांधते हैं.

खास बातें

  • काले धागे को आमतौर पर नकारात्मकता को दूर रखने के लिए पहना जाता है.
  • लड़के-लड़कियां शौक में भी काला धागा बांध लेते हैं.
  • ज्योतिष शास्त्र में इन राशियों को काला धागा ना पहनने की सलाह दी जाती है.

Astrology: अक्सर लोगों को हाथ या पैर में काला धागा बांधे देखा जाता है जिसके लोगों के अनुसार अपने-अपने अलग कारण हैं और जिससे विभिन्न मान्यताएं जुड़ी हैं. कुछ लोगों का मानना है कि काला धागा (Kala Dhaga) बांधने से नकारात्मकता उनसे दूर रहती है, कुछ कहते हैं कि इससे नजर नहीं लगती तो कुछ हाथ या पैरों के दर्द से निवारण का कारण देते हुए काला धागा बांधना पसंद करते हैं. वहीं, ग्रहों की दिशा और राशि (Zodiac Signs) के आधार पर भी काला धागा (Black Thread) बांधा जाता है. 

यह भी पढ़ें

कई बार लोग अनजाने में शौक के चलते भी काला धागा बांध लेते हैं जबकि धार्मिक दृष्टि से काले धागे को इस तरह बिना सोचे-समझे पहननने की भूल नहीं करनी चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसी दो राशियां हैं जिनका काला धागा पहनना बेहद अशुभ माना जाता है. चाहे काले धागे पर किसी तरह का लॉकेट या भगवान की प्रतिमा ही क्यों ना लगा ली जाए लेकिन इन दो राशि के जातकों का काला धागा पहनना अनिष्ट घटने का संकेत माना जाता है. इनका जीवन मुश्किलों से भरा होने के आसार बढ़ जाते हैं. 

इन दो राशियों को नहीं बांधना चाहिए काला धागा 

वृश्चिक (Scorpio)

माना जाता है कि वृश्चिक राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य होता है. मंगल ग्रह को धार्मिक मान्यतानुसार मंगल देव भी कहते हैं. मंगल ग्रह का काले रंग से बैर माना जाता है. इस चलते इस राशि के जातकों को काला धागा पहनने से परहेज करने की सलाह दी जाती है. 


मेष (Aries)

वृश्चिक राशि की ही तरह मेष राशि के स्वामी भी मंगल देव अथवा मंगल ग्रह हैं. काले रंग से मंगल देव रुष्ट हो जाते हैं इसलिए मेष राशि के लोगों को भी हाथ या पैर में काला धागा नहीं बांधना चाहिए. इतना ही नहीं, माना जाता है कि इस राशि के लोग यदि काला धागा पहनें तो जीवन में परेशानियां कई गुना बढ़ सकती हैं. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

नवरात्रि पर IRCTC की यात्रियों को सौगात, अब ट्रेन में मिलेगी व्रत की थाली

ये राशि वाले कभी न पहने काला धागा, न तो हो जाएंगे परेशान

रतलामPublished: Nov 01, 2018 10:38:12 am

ये राशि वाले कभी न पहने काला धागा, न तो हो जाएंगे परेशान

रतलाम। कुछ समय से लोगों में नजर से बचने के लिए काला धागा पहनने का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। कुछ लोग तो इसको फैशन के रुप में भी पहन रहे है। अक्सर कहा जाता है कि बगैर जानकारी या आधी-अधूरी जानकारी के किया कार्य परेशानी का कारण बनता है, काला धागे के बारे में भी कुछ एेसा ही है। इसलिए कुछ राशि वालों को तो भूलकर भी काला धागा नहीं पहनना चाहिए। ये बात वरिष्ठ ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने कही। वे काला धागा किसको पहनना व किसको नहीं पहनना के बारे में बता रहे थे।

ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 06 Nov 2022 12:00 PM IST

Lal Dhage ke Upay: अक्सर आपने देखा होगा कि किसी भी मांगलिक कार्य या पूजा कथा आदि होती है तो उसमें लाल रंग का धागा या कलावा बांधा जाता है। कलावा तीन धागों से मिलकर बना हुआ होता है। आमतौर पर यह सूत का बना हुआ होता है। वैसे तो इसमें लाल रंग की अधिकता होती है लेकिन इसमें पीले और हरे या सफेद रंग के धागे भी होते हैं। यह तीन धागे त्रिशक्तियों ब्रह्मा, विष्णु और महेश के प्रतीक माने जाते हैं।  धार्मिक मान्यता के अनुसार, लाल रंग के धागे को शुभ माना जाता है। लाल किताब के उपायों में लाल धागा धारण करने के कई फायदे भी बताए गए हैं। साथ ही ज्योतिषशास्त्र में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि किन राशि के जातकों को लाल रंग का धागा धारण नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं लाल रंग का धागा या कलावा पहनने के क्या फायदे हैं और किन राशि के जातकों को इसे पहनने से बचना चाहिए।

लाल धागा पहनने के लाभ 

  • धार्मिक मान्यता के अनुसार  हाथ में कलावा या लाल धागा बांधने से माता लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। 
  • इसके साथ ही हनुमान जी की कृपा भी प्राप्त होती है। 
  • मंगल का रंग लाल होता है, तो लाल रंग बांधने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। 
  • लाल रंग का धागा धारण करने से आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त होता है। 

किन राशि के जातकों को लाल धागा बांधना चाहिए 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि, सिंह राशि, वृश्चिक राशि के जातकों को लाल धागा या कलावा बांधना चाहिए। मान्यता के अनुसार इस राशि के जातकों को लाल धागा बांधने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। दरअसल मंगल और सूर्य देव को लाल रंग प्रिय है इसीलिए इन राशि के स्वामीग्रह होने के कारण लाल रंग का धागा इनके लिए शुभ रहता है। 

किन राशि के जातकों को लाल धागा नहीं बांधना चाहिए
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं। शनि देव को लाल रंग प्रिय नहीं है। यही कारण है कि शनिवार के दिन शनि देव को काले तिल का दान किया जाता है। ऐसे में इन दोनों राशियों के जातकों को लाल धागा या लाल रंग का कलावा नहीं पहनना चाहिए। इसके अलावा मीन राशि को भी लाल रंग का धागा नहीं पहनना चाहिए।

लाल रंग का धागा इस दिन बाँधें
लाल रंग का धागा मंगलवार को पहनना चाहिए। कलावा बांधने से ब्रह्मा जी की कृपा से कीर्ति, विष्णु जी की कृपा से रक्षा बल और शिवजी की कृपा से सभी संकटों से निजात मिलता है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा से धन, माता दुर्गा की कृपा से शक्ति एवं माता सरस्वती की कृपा से बुद्धि प्राप्त होती है।  

मीन राशि वालों को कौन सा धागा बांधना चाहिए?

मीन राशि वाले जातक के ऊपर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती हैं. इसलिए मीन राशि वाले जातक को पीले रंग का धागा पहनना चाहिए.

मीन राशि वालों को क्या पहनना चाहिए?

मीन राशि वालों के लिए भाग्यशाली रत्न पुखराज होता है अतः इन्हें वृहस्पति खराब रहने पर पुखराज पहनना चाहिए। गुरुवार के दिन सोने या तांबे की अंगूठी में 3 या 4 रत्ती का पुखराज जड़वाकर वृहस्पति का ध्यान कर तर्जनी अंगुली में धारण करें। यह शुभ एवं फलप्रद होता है।

मीन राशि का कौन सा ग्रह खराब चल रहा है?

मकर, कुंभ और मीन राशि वर्तमान समय में शनि की साढ़े साती की चपेट में हैं. मीन राशि पर साढ़े साती बीते 29 अप्रैल 2022 से आरंभ हुई है. पंचांग के अनुसार मीन राशि वाले जातकों पर लगभग 22 वर्ष बाद शनि की साढ़े साती आरंभ हुई है.

मीन राशि वालों को कौन से देवता की पूजा करनी चाहिए?

मीन राशि के व्यक्ति का इष्ट देव : शंकर भगवान की पूजा करने से मीन राशि के जातको को बहुत लाभ प्राप्त होगा।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग