मछली को आटा खिलाने से क्या होता है - machhalee ko aata khilaane se kya hota hai

Flour Totka: आटे से जुड़े एक टोटके का इस्तेमाल गंभीर बीमारियों को दूर करने के लिए भी किया जाता है। इसके तहत प्रत्येक शनिवार को भैंस को उड़द के आटे से बनी रोटियां खिलाने की सलाह दी जाती है।

आटा हम सबकी रसोई का अहम हिस्सा है। आटा से रोटियां बनाई जाती हैं। और रोटी को काफी पौष्टिक आहार माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आटे से जुड़े कई टोटके भी खूब इस्तेमाल किए जाते हैं। इन टोटकों के बारे में कहा जाता है कि ये अलग-अलग समस्याओं पर अलग-अलग तरीके से काम आते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही पांच टोटकों के बारे में।

1. शनि की साढ़ेसाती या महादशा से बचने के लिए आटे से जुड़े टोटके का इस्तेमाल किया जाता है। इसके तहत प्रत्येक शनिवार को मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने के लिए कहा गया है।

2. आटे से जुड़े एक अन्य टोटके का इस्तेमाल गंभीर बीमारियों को दूर करने के लिए भी किया जाता है। इसके तहत प्रत्येक शनिवार को भैंस को उड़द के आटे से बनी रोटियां खिलाने की सलाह दी जाती है। हालांकि रोटियों को खिलाने से पहले इन्हें अपने ऊपर से सात बार उतार लेना चाहिए।

3. वैवाहिक जीवन में खुशियां लाने के लिए भी आटे से जुड़े टोटके का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अनुसार प्रत्येक गुरुवार को आटे की लोयी में दाल, गुड़ और पिसी हुई हल्दी मिलाना चाहिए। अब इसे गाय को खिलाने के लिए कहा गया है।

4. कर्ज से छुटकारा पाने के लिए भी आटे से जुड़े एक टोटके को बहुत ही कारगर माना गया है। इसके लिए आटे में पिसी हुई चीनी मिलाने के लिए कहा गया है। अब इस मित्रण को काली चीटियों को खिलाने की बात कही गई है।

5. आटे से जुड़े एक टोटके का इस्तेमाल परिवार में सुख-समृद्धि लाने के लिए भी किया जाता है। इसके अनुसार सोमवार के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाएं और उनकी विधिवत पूजा करें। इसके बाद इन शिवलिगों को नदी में प्रवाहित कर दें।

मछली को खिलाएं आटे की गोली
शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि अगर आपकी पुरानी संपत्ति हाथ से निकल गई हो या फिर कोई मुल्यवान चीज खो गई हो तो रोज तालाब या नदी में जाकर मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं। ऐसा करने से आपकी पुरानी संपत्ति वापस मिल जाएगी। साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। जिसके कारण आपके घर में कभी भी धन की कमी नही होगी। साथ ही आपको अक्षय पुण्य की प्राप्त होगा।

चीटियों को डालें आटा
अगर आप बहुत ज्यादा परेशान है। आपको हर काम में असफलता मिल रही है जिसके कारण आप कर्ज में डूबते चले जा रहे है। जिसके कारण आप तनाव में चले जाते है। शास्त्रों में माना जाता है कि अगर आप अपने घर में निकलने वाली चीटियों को आटा या चीनी डालेगे। जो इससे आपको अधिक फायदा होगा। इससे हमें सभी कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही घर में कभी भी धन की कमी नही होगी।

अगली स्लाइड में पढ़े किन लोगों को खिलाना चाहिए खाना

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

मछली व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की खराब स्थिति को ठीक करने का भी काम करती है. ऐसे में ज्‍योतिष शास्‍त्र में मछली से जुड़े बहुत सारे उपाय बताए गए हैं.

वास्तु शास्त्रों की मानें, तो हम अपनी जीवन में सुख-समृद्धि आसानी से ला सकते हैं. वास्तु शास्त्रों में पशु-पक्षियों का भी महत्व माना जाता है. इन्हीं में से एक है मछलियां, जो आपकी किस्मत को खोल सकती हैं. मान्यता है कि मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से आपको करियर में तेजी मिलती है. मछली व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की खराब स्थिति को ठीक करने का भी काम करती है. ऐसे में ज्‍योतिष शास्‍त्र में मछली से जुड़े बहुत सारे उपाय बताए गए हैं. मगर सभी उपायों में सबसे महत्वपूर्ण उपाय है मछली को भोजन कराना. चलिए जानते हैं कि मछलियों को क्या खिलाना चाहिए.

आटे की गोलियां खिलाने के लाभ

मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से आपके ग्रह मजबूत होते हैं और घर में लक्ष्मी जी का वास होता है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मछली को आटे की गोलियां खिलाने से धन लाभ होता है. इतना ही नहीं, अगर आपकी कोई कीमती वस्तु खो गई है तो वह भी आपको वापस प्राप्त हो जाती है. यदि आपके दुश्मन आप पर हावी हो रहे हैं, तो उनका प्रभाव कम हो जाता है.

यह भी पढ़ें: पैसों की तंगी दूर करना है तो पालें ये 4 जानवर, असर कुछ दिनों में देखें

मछलियों को आटे की गोलियां कब खिलाएं

मछलियों को आटा खिलाना काफी फायदेमंद होता है और इससे आपके घर में सुख-शांति आती है. मछलियों को भोजन कराने का सबसे अच्‍छा समय सूर्योदय या फिर सूर्यास्‍त के बाद का होता है. कोशिश करें कि आप मछलियों को अपने हाथों से चारा बनाकर खिलाएं.

यह भी पढ़ें: इन 5 जानवरों को पालने से घर में आती है सुख शांति, ऐसे बरसेगा धन

किस ग्रह के लिए खास है मछलियां

अगर आप मछलियों को घर में पालते हैं, तो इससे राहु ग्रह शांत हो जाता है. घर में यदि आप काले रंग की मछली पालते हैं, तो यह सुरक्षा का प्रतीक मानी जाती है. इसके अलावा, आपके घर से नकारात्मकता खत्म होती है और घर में लक्ष्मी जी आती हैं. मान्यता है कि करियर में सफलता के लिए भी मछली को शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें: वास्तु के ये उपाय अपनाकर Exam के दौरान तनाव को करें दूर, पढ़ाई में लगेगा मन

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.

मछलियों को आटा कब डालना चाहिए?

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मछली को आटे की गोलियां खिलाने से धन लाभ होता है। इतना ही नहीं, अगर आपकी कोई कीमती वस्तु खो गई है तो वह भी आपको वापस प्राप्त हो जाती है। मछलियों को भोजन कराने का सबसे अच्‍छा समय सूर्योदय या फिर सूर्यास्‍त के बाद का होता है।

मछलियों को आटा डालने से क्या फल मिलता है?

मछलियों को आटा‍ खिलाने से शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या आदि शनि दोष दूर हो जाते हैं। इससे सभी ग्रह दोष दूर होते हैं।

मछलियों को खाने में क्या पसंद है?

मछलियों को केंचुए खाना बहुत पसंद होता है। इसके अलावा यह पेट भरने वाला भी होता है। अगर आप खुद बाजार जा कर इन्‍हें नहीं ला सकते, तो इन्‍हें अपने बगीचे में ही पैदा कर लें। यह पत्‍ते मछलियों द्वारा पसंद किये जाते हैं।

मछली घर में रखने से क्या होता है?

ज्योतिषशास्त्र और फेंगशुई के अनुसार मछलियों को आहार देने और पालने से ग्रहों की अनुकूलता बनी रहती है। इससे सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है। अक्वेरियम को सही दिशा में रखने से घर के लोगों की प्रगति होती है।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग