खाना खाने के बाद भी भूख लगे तो क्या करें? - khaana khaane ke baad bhee bhookh lage to kya karen?

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सुबह पेट भर नाश्ता करने के बाद भी कुछ लोगों को फिर से भूख लगने लगती है। पेट की भूख को शांत करने के लिए उस समय आप कुछ हल्का फुलका खा लेते हैं। उसको  खाने के आधे घंटे के बाद फिर एेसा लगता है मानो जैसे की कुछ खाया ही न हो। भूख लगना अच्छी बात है लेकिन जरूरत से ज्यादा भूख लगना किसी बीमारी का कारण भी हो सकता है।

इसके कारणों को पहचाने की बजाय कुछ लोग ओवर ईटिंग करने लगते हैं जिससे पांचन तंत्र कमजोर होने लगता है। अगर आपको भी खाना खाने के बाद पेट खाली लगता है तो इस समस्या को नजरअंदाज न करें। इसके पीछे के कारणों को जानने की कोशिश करें। आज हम आपको बार-बार भूख लगने के उन्हीं कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं।

रात भर कमर का दर्द सोने नहीं देता तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

1. प्रोटीन और फाइबर की कमी के कारण

भोजन मे प्रोटीन और फाइबर की मात्रा सही होनी चाहिए। खाने में इनकी कमी से व्यक्ति का पेट नहीं भरता और हर समय भूखे होने का अहसास होता रहता है। प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन खाने से पेट भरा- भरा लगाता है। 

2. कैलोरी की कमी  

शरीर को कार्य करने के लिए संपूर्ण आहार की आवश्यकता होती है। कम कैलरी वाले भोजन का सेवन करने से ज्यादा भूख लगती है। हर पल एेसा लगता है जैसे खाना नहीं खाया। इस समस्या से राहत पाने के लिए कैलरी से भरपूर भोजन खाएं।

3. पूरी नींद न लेना

हर व्यक्ति को 7 से 8 घंटे की नींद लेनी जरूरी होता है। एेसा करने से व्यक्ति ऊर्जावान बना रहता है। पूरी नींद लेने से पेट ठीक रहने के साथ ही बार- बार भूख भी नहीं लगती । शरीर को ऊर्जा प्रदान करने और भूख लगने की समस्या से राहत पाने के लिए पूरी नींद लें।

4. सुबह नाश्ता न करना

कुछ लोग सुबह का खाना नहीं खाते। इससे शरीर को बहुत सी समस्याओं का सामना करने के साथ ही हर वक्त भूखे होने का अहसास होता है। अगर आप अपने नाश्ते में प्रोटीन युक्त वस्तुओं को शामिल करती हैं तो बार-बार भूख लगने वाली समस्या से  छुटकारा मिलेगा।

5. जल्दी-जल्दी खाना

कुछ लोग खाना जल्दी-जल्दी खाते हैं। बिना चबाएं खाना खाने से यह पचता नहीं है। इससे पेट संबंधित समस्याएं होने लगती है। एेसे में बहुत जरूर है कि खाना हमेशा चबा-चबा कर ही खाएं ताकि इसको पचने में कोई समस्या न हो। खाना जितना जल्दी और अच्छे से पचेगा उतनी ही भूख कम लगेगी।

 वजन कम करने में मददगार हो सकता है सिरका!

6. अन्य समस्या के कारण

डायबिटीज जैसी बीमारी भी बार- बार भूख लगने का कारण हो सकती है। अगर आपको जरूरत से ज्यादा और हर घंटे बाद भूख लगती है तो एक बार डॉक्टर से जरूर जा कर मिलें। 

7. कम मात्रा में पानी पीना

कम मात्रा में पानी पीने से त्वचा और बालों को नुकसान होने के साथ ही पाचन तंत्र भी कमजोर होता है। एक दिन में कम से कम 7 गिलास पानी के जरूर पीने चाहिए। कम पानी पीने से बॉडी डिहाईड्रेट हो जाती है और समझ नहीं आता कि हमें क्या हुआ है। इसे साथ ही बार- बार भूख लगती है। सर्दियों में यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है।

8. तनाव 

कई बार जरूर से ज्यादा तनाव लेने के कारण भी भूख लगने लगती है। इससे बचने के लिए जीतना हो सके उतनी कम चिंता करनी चाहिए। तनाव को कम करने के लिए सुबह- शाम योगा करें। 

9. पेट के कीड़े

कई बार अत्यधिक भूख लगना इस ओर भी संकेत करता है कि आपके पेट में कीड़े हो। कीड़े शरीर से आवश्यक पोषक तत्व ले लेते है जिसके कारण पेट खाली लगता है।

10. गर्भावस्था

इस समय महिला को पहले की अपेक्षा ज्यादा भूख लगती है। एेसे में घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि इस समय गर्भ में पल रहे बच्चों को वही खाना लगता है जो उसकी मां खाती है। इसी कारण से गर्भावस्था में बार-बार भूख लगती है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

अकसर आपने देखा होगा कि आपके घर में या किसी दोस्त के घर में खाने को लेकर कुछ ज्यादा दिलचस्पी होती है। खाना खाने के कुछ देर बाद ही फिर से भूख लग जाती है। आप अपनी बार-बार भूख लगने की आदत से कई बार परेशान हो जाते हैं। यह परेशानी उचित ही है, क्योंकि अधिक भूख लगना किसी बीमारी का कारण हो सकता है। जानकारी दे रही हैं निधि गोयल

यदि आप अपने खाने में प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन नहीं लेते हैं, तो आपको बार-बार भूख लग सकती है। प्रोटीन और फाइबर युक्त आहार खाने से पेट देर तक भरा रहता है, पर अगर आपके शरीर में इन दोनों चीजों की कमी होती है, तो आपको हर समय भूखे होने का एहसास होता रहता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने नाश्ते में इन दोनों को शामिल करें। बहुत से लोगों की आदत सुबह के समय नाश्ता नहीं करने की होती है। अगर सुबह के समय नाश्ता नहीं करते हैं, तो इससे आपकी सेहत को नुकसान होने के साथ भूख का भी एहसास होता है।

कैलोरी युक्त भोजन का सेवन
शरीर को कार्य करने के लिए संपूर्ण आहार की आवश्यकता होती है। कम कैलरी वाले भोजन का सेवन करने से ज्यादा भूख लगती है। हर पल ऐसा लगता है, जैसे खाना नहीं खाया। इस समस्या से राहत पाने के लिए कैलरी से भरपूर भोजन खाएं।

सुबह का नाश्ता है जरूरी 
सुबह का नाश्ता हमारे लिए बेहद जरूरी होता है, क्योंकि वह हमें ऊर्जावान बनाएं रखता है। जब हम सही मात्रा में नाश्ता करते हैं, तो हमें बार-बार भूख भी नहीं लगती। कुछ लोग सुबह का खाना नहीं खाते। इससे शरीर को अनेक समस्याओं का सामना करने के साथ ही हर वक्त भूखे होने का एहसास होता है।

जल्दी-जल्दी न खाएं
ऑफिस जाने के चक्कर में कुछ लोग खाना जल्दी-जल्दी खाते हैं। बिना चबाएं खाना खाने से वह पचता नहीं है। इससे पेट संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि खाना हमेशा चबा-चबा कर ही खाएं, ताकि इसको पचने में कोई समस्या न हो। खाना जितना जल्दी और अच्छे से पचेगा, भूख उतनी ही 
कम लगेगी। 

ज्यादा खाने की आदत
जब बच्चा अपनी डाइट के हिसाब से कम खा रहा होता है, तो मां-बाप को बड़ी चिंता सताने लगती है। इस कारण वे बच्चे को हर थोड़ी देर में कुछ भी खिलाने के लिए परेशान रहते हैं। इससे बच्चे के बड़े होने पर उसे ज्यादा खाने की आदत पड़ जाती है।

पूरी नींद लेना है जरूरी 
हर व्यक्ति को 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति ऊर्जावान बना रहता है। पूरी नींद लेने से पेट ठीक रहने के साथ ही बार-बार भूख भी नहीं लगती। शरीर को ऊर्जा प्रदान करने और भूख लगने की समस्या से राहत पाने के लिए पूरी नींद लें।

भूख होगी नियंत्रित
कुछ ऐसे हर्ब्स हैं, जिन्हें आप अपने रोजाना के भोजन में शामिल कर अपनी भूख को नियंत्रित कर सकते हैं। इन हर्ब्स में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स आपके शरीर के लिए फायदेमंद भी माने जाते हैं।

अदरक
अदरक भोजन की इच्छा को नियंत्रित करता है। अदरक के सेवन से आपका ब्लड शुगर भी नियंत्रित होता है। रोजाना चाय, सलाद, सब्जी आदि में अदरक का इस्तेमाल करें।

दालचीनी
दालचीनी का सेवन रोज के आहार में जरूर करें। ये न सिर्फ आपकी भूख को नियंत्रित करती है, बल्कि आपके ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करती है। इससे आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास होता है। दालचीनी के सेवन से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। यह धमनियों को भी साफ करती है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। दालचीनी को आप चाय, दही, ओटमील आदि में मिला सकते हैं। इसके साथ ही सब्जियों में भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।

हरी मिर्च
हरी मिर्च न केवल आपके भोजन को मजेदार बनाती है, बल्कि आपके पेट को भरा महसूस कराने में भी मदद करती है। इससे आप अपनी अधिक खाने की आदत और बार-बार भूख लगने की समस्या को नियंत्रित कर सकते हैं। इस जड़ी-बूटी में कैप्सेइसिन नामक एक यौगिक होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।

लहसुन
लहसुन भूख को नियंत्रित करता है। लहसुन का सेवन करने से मस्तिष्क को एक संकेत जाता है कि पेट भरा हुआ है। लहसुन का सेवन हृदय के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है और ब्लड क्लॉट भी बनने से रोकता है।

काली मिर्च
काली मिर्च का सेवन पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है। काली मिर्च पाउडर को रोजाना सलाद, सब्जी, फल आदि में छिड़क कर खाएं। चाय बनाने और सब्जी बनाने में मसाले के रूप में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। काली मिर्च शरीर से अतिरिक्त चर्बी को निकालती है और कोलेस्ट्रॉल को कम करती है।

हो जाएं सावधान
अगर आपको बहुत ज्यादा भूख लगती हो और बार-बार कुछ खाने का मन करता हो, तो यह गंभीर समस्या हो सकती है। इसके पीछे के कारण का भी पता लगाना जरूरी है। लगातार भूख लगने का एक कारण तनाव हो सकता है, क्योंकि जब आप ज्यादा तनाव में होते हैं, तो कोर्टिसोल नाम का हामार्ेन शरीर में बनना शुरू हो जाता है। इससे बहुत भूख लगती है। 

कारण हैं अनेक

पेट में कीड़े 
कई बार आंतों के कीड़ों के कारण भी आपको बहुत अधिक भूख लगती है। ये कीड़े खासतौर पर टेपवर्म आपके शरीर के अंदर लंबे समय तक रह जाते हैं और आपको इसका पता भी नहीं चलता। ये परजीवी आपके शरीर से सभी आवश्यक पोषण ले लेते हैं और आपको फैट व शुगर दे देते हैं। इससे आपको बहुत अधिक भूख लगनी शुरू हो जाती है। 

हाइपोथायरायडिज्म 
लगातार भूख लगने का एक कारण हाइपोथायरायडिज्म भी हो सकता है। इसमें थाइरॉएड की वजह से शरीर में हॉर्मोन का स्तर बढ़ जाता है और भूख लगने लगती है। 

हाइपोग्लाइसीमिया
हाइपोग्लाइसीमिया यानी लो शुगर लेवल भी इसका कारण हो सकता है। इसमें शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कम हो जाता है, जिसकी वजह से भूख ज्यादा लगती है।

दवाएं 
अगर आप कोई एंटीबायटिक या एलर्जी की दवा ले रहे हैं, तो इसका कोई दुष्प्रभाव हो सकता है, जिसकी वजह से आपको ज्यादा भूख लग सकती है। 

डीहाइड्रेशन 
डीहाइड्रेशन भी लगातार भूख लगने का एक कारण हो सकता है। जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो कभी-कभी दिमाग भूख और प्यास में फर्क नहीं कर पाता है। 

(गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. मोनिका जैन से की गई बातचीत पर आधारित) 

खाना खाने के तुरंत बाद भूख क्यों लगती है?

कुछ लोगों को खाने के थोड़ी देर ही बाद फिर से भूख लग जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना इसके पीछे कुछ खास वजहें हो सकती हैं. पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन ना लेना- भूख पर कंट्रोल के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेना जरूरी है. प्रोटीन में भूख कम करने वाले गुण होते हैं जो कम कैलोरी का सेवन करने में मदद करते हैं.

बार बार भूख लगने का कारण क्या है?

शरीर में अगर फाइबर की कमी हो जाए, तो जल्दी-जल्दी भूख लगने लगती है। दरअसल, फाइबर में भूख को नियंत्रित करने वाले गुण होते हैं। अगर आप भरपूर मात्रा में फाइबर युक्त आहार लेते हैं, तो इससे पेट लंबे समय तक भरा सकता है। इसलिए आप अपनी डाइट में ओट्स, अलसी के बीज, शकरकंद, संतरा और नट्स जैसी चीजों को जरूर शामिल करें।

भूख कम लगने के लिए क्या करना चाहिए?

प्रोटीन से भरपूर डाइट लें- अगर आपने प्रोटीन से भरपूर डाइट ली है तो आपका पेट ज्यादा देर तक भरा रहेगा और आपको अपने मील टाइम के बीच में भूख नहीं लगेगी। आप अपनी डाइट में दाल, नट्स, होल ग्रेन, पनीर जैसी चीज़ों को शामिल करें जो आपकी प्रोटीन की जरूरत को पूरा करे।

भूख मिटाने के लिए क्या खाना चाहिए?

सेब के छिलके में पेक्टिन पाया जाता है, जो भूख को कम करने में मदद करता है। 2 फलि‍यां - बीन्स या फलियों में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इन्हें पचने में समय अधिक लगता है, और पेट ज्यादा समय तक भरा रहता है। 3 ओटमील या जौ - ओटमील कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होता है, जिसे पचाने में ज्यादा समय लगता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग