क्या कमजोरी से सांस फूलती है? - kya kamajoree se saans phoolatee hai?

How to Prevent Breathing Problem Due to Weakness: शरीर में कमजोरी (Weakness) होने पर आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कमजोरी की वजह से सांस फूलने की समस्या बहुत आम है। शरीर में पोषक तत्वों, खून आदि की कमी के कारण होने वाली कमजोरी में आपको चलने-फिरने में भी परेशानियां होती हैं। इस समस्या की वजह से आपके शरीर में गंभीर दर्द और थकान होती है और इसकी वजह से आपको सांस लेने में परेशानी या सांस फूलने की समस्या का सामना करना पड़ता है। कमजोरी की वजह से सांस फूलने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप भी कमजोरी की वजह से सांस फूलने की समस्या से ग्रसित हैं, तो इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

कमजोरी से सांस फूलती है तो क्या करें?- Tips to Prevent Breathing Problem Due to Weakness

कमजोरी की वजह से आपको सांस लेने में परेशानी के अलावा कई अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से आपको थकान और आलस्य जैसी परेशानियां भी होती हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के डॉ एस के पांडेय कहते हैं कि कमजोरी के कारण सांस लेने में परेशानी या सांस फूलने की समस्या होने पर आपको डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं।

इसे भी पढ़ें: Breathing Problem: सांस लेने में हो रही है दिक्कत तो हो सकते हैं ये 11 कारण, जानें लक्षण और उपचार

कमजोरी की वजह से सांस फूलने की समस्या में इन फूड्स का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है-

1. अंकुरित अनाज का सेवन

कमजोरी दूर करने के लिए अंकुरित अनाज जैसे चना, मूंग, मूंगफली आदि का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा ड्राई नट्स को पानी में भिगोकर अंकुरित होने पर खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। कमजोरी की समस्या के कारण अगर आपको सांस फूलने की परेशानी हो रही है, तो डाइट में मूंग, चने, बादाम, मूंगफली, किशमिश आदि को शामिल करें। इन फूड्स को अंकुरित कर खाने से आपको बहुत फायदा मिलेगा।

2. दालचीनी का सेवन

कमजोरी की वजह से सांस फूलने की समस्या में दालचीनी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। दालचीनी में मौजूद गुण शरीर की कमजोरी दूर करने के साथ इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी फायदेमंद होते हैं। शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होने से आपको सांस फूलने की परेशानी में फायदा मिलता है। इसके लिए आप दालचीनी की चाय का भी सेवन कर सकते हैं।

3. हरी सब्जियों को डाइट में करें शामिल

हरी सब्जियों का सेवन शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है। इन सब्जियों में आयरन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है। इसलिए कमजोरी की वजह से सांस फूलने की समस्या में हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, तोरई आदि का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

4. सोयाबीन का करें सेवन

कमजोरी की समस्या दूर करने के लिए सोयाबीन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सोयाबीन में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होती है, जो शरीर को ताकत देने के साथ ही सांस से जुड़ी परेशानियों में भी फायदेमंद माना जाता है। सोया मिल्क का सेवन भी शरीर की कमजोरी दूर करता है और सांस फूलने की समस्या में फायदेमंद होता है।

5. गाजर खाएं

कमजोरी दूर करने के लिए गाजर खाना भी बहुत फायदेमंद होता है। गाजर में मौजूद पोषक तत्व और विटामिन शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। इसका सेवन शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: Weakness: कितने प्रकार की होती है कमजोरी? जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव

कमजोरी की वजह से सांस फूलने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए डाइट में ऊपर बताये गए फूड्स को शामिल करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा नियमित रूप से एक्सरसाइज, सुबह के समय खुली हवा में सैर करना और रनिंग करने से आपको इस समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा अगर आपको सांस फूलने की समस्या हो रही है तो स्मोकिंग और शराब का सेवन करने से बचना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

यह भी पढ़ें - रोज साइकिल चलाने से होंगे कई फायदे, अब भी जानकर हो जाएंगे हैरान.

पौष्टिक आहार लें -

शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए आप अपने आहार में सभी पौष्टिक चीजें शामिल करें। भोजन में दाल सब्जी, चपाती, चावल और सलाद खाएं। तला गला भोजन नहीं करें और भरपूर डाइट लें।

यह भी पढ़ें - हेयर फॉल और डैंड्रफ की समस्या है तो सरसों का तेल करें इस्तेमाल.

दालचीनी का सेवन करें -

आपको बहुत अधिक थकान हो रही है और आप कमजोर हैं। तो आप दालचीनी के पाउडर का शहद के साथ सेवन करें। इससे आपका इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होगा और आपकी कमजोरी दूर होगी।

यह भी पढ़ें - स्किन के खुले पोर्स से होती है यह समस्या, घरेलू उपाय से करें बंद.

अंकुरित अनाज खाएं -

शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए आपको अंकुरित अनाज का सेवन करना होगा। इसके लिए आप रात के समय मूंग, किशमिश, बादाम, चना आदि भिगोकर रख दें और सुबह उठ कर इसका पानी का सेवन करें और अंकुरित अनाज को खा लें। इससे आपकी कमजोरी कुछ ही दिनों में दूर होगी।

यह भी पढ़ें - मोटापा बढ़ रहा है तो रात के खाने में रखें यह ध्यान.

सोयाबीन का सेवन करें -

कमजोरी दूर करने के लिए सोयाबीन सबसे मददगार उपाए है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन सहित विभिन्न विटामिन होते हैं। जो शरीर को ताकत देते हैं। इसलिए आप सोयाबीन को भून कर खा सकते हैं। उसे गेहूं के साथ आटे के रूप में पिसवाकर रोटी की तरह खा सकते हैं या फिर आप सोया मिल्क भी पी सकते हैं।

गाजर का सेवन करें -

गाजर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें कई प्रकार के विटामिन होते हैं। जो शरीर के साथ आंखों के लिए भी फायदेमंद होते हैं और यह शरीर में ब्लड की मात्रा भी बढ़ाती है। इसी के साथ आप चुकंदर का भी सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी कमजोरी दूर होगी और हिमोग्लोबिन की मात्रा भी बढ़ेगी।

एक्सरसाइज करें -

कमजोरी दूर कर स्वस्थ और तन्दुरुस्त रहने के लिए आपको जरूरी है कि आप तले गले खाद्य पदार्थ नहीं खाएं। पौष्टिक खाना खाएं और रोजाना कम से कम आधे घंटे एक्सरसाइज जरूर करें। जिससे आपका शरीर फिट रहेगा और आपका स्टेमिना भी बढ़ेगा। इससे सांस फूलने जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

क्या सांस फूलना कमजोरी का लक्षण है?

body weakness symptoms in hindi जैसा कि हमने पहले भी बताया सांस फूलने की समस्या, काम करने में परेशानी होना, शारीरिक काम ना कर पाना, थकान महसूस करना, आदि शारीरिक कमजोरी के लक्षण हैं. इससे अलग उबासी, चक्कर आना, उलझन महसूस करना, मांसपेशियों में ताकत महसूस ना करना, अनियमित दिल की धड़कन भी इन लक्षणों में से एक हैं.

सांस फूलने का क्या कारण हो सकता है?

एलर्जी, अस्थमा, हृदय रोग,मोटापा, टीबी जैसी समस्याओं से ग्रसित लोगों को सांस फूलने की समस्या अधिक हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सांस फूलने की समस्या को हर बार फेफड़े और हृदय की दिक्कतों से जोड़कर देखना सही नहीं है। कई लोगों में किडनी और मांसपेशियों से संबंधित समस्याओं के कारण भी सांस की दिक्कत हो सकती है।

खून की कमी से सांस फूलती है क्या?

1- सांस लेने में तकलीफ- विटामिन बी 12 की कमी के शारीरिक संकेतों में व्यायाम करते वक्त सांस लेने में तकलीफ होना शामिल है. विटामिन बी 12 हीमोग्लोबिन के उत्पादन में मदद करता है. विटामिन बी-12 की कमी से टिशूज में ऑक्सीजन का प्रवाह कम होने लगता है, जिससे एनीमिया, सांस की तकलीफ और कमजोरी महसूस होती है.

सांस फूलना कौन सी बीमारी के लक्षण है?

दरअसल सांस फूलना कोई बीमारी नहीं हैं, हालांकि यह किसी बड़ी बीमारी का लक्षण जरूर हो सकता है। यह फेफड़ों से जुड़ी एक आम बीमारी है, जिसमें ब्रोंकाइटिस में सांस की नली में सूजन और एंफिसेमा में फेफड़ों में मौजूद छोटी हवाओं की थैली नष्ट हो जाने जैसी समस्या उत्पन्न होती है।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग