क्या हमें अंडे का पीला भाग खाना चाहिए? - kya hamen ande ka peela bhaag khaana chaahie?

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंडे (Egg) का सेवन सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। आमतौर पर वो लोग भी अंडा खा लेते हैं, जिन लोगों को चिकन, मटन का सेवन करना पसंद नहीं। क्योंकि अंडा खाने में स्वादिष्ट तो लगता ही है, साथ ही इसमें प्रोटीन की मात्रा भी अधिक होती है। लेकिन अक्सर देखा गया है कि लोग अंडे का पीला भाग निकाल देते हैं और उसके सफेद हिस्से का ही सेवन करते हैं। ऐसे में लोग अंडे के बहुत जरूरी पोषक तत्व को फेक देते हैं। आपको बता दें कि अंडे के पीले हिस्से में विटामिन डी की भरपूर मात्रा होती है। जो हमारी हड्डियों को मजबूत रखती है। इसका सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है।

अंडे में पीला वाला हिस्सा खाने के फायदे

जिस तरह से अंडे का सफेद हिस्सा फायदेमंद होता है। उसी तरह इसका पीला भाग भी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। अक्सर लोग अंडे के पीले भाग (Egg Yolk) को फेक कर अंडे का सफेद भाग खाना पसंद करते है, क्योंकि उन्हें लगता है कि अंडे का सफेद भाग ज्यादा पौष्टिक होता है।

लेकिन हम आपको बता दें कि अंडे का पीला भाग भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंडे के पीले भाग में विटामिन डी (Vitamin D) , विटामिन ए (Vitamin A) , प्रोटीन (Protein), विटामिन बी (Vitamin B) पाए जाते हैं। अंडे के पीले भाग के सेवन से त्वचा(Skin) बहुत चमकदार बनती, बालों को पोषण, कमज़ोर नाखूनों को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है। क्योंकि इसमें बायोटिन (Biotin) नाम का एक तत्व पाया जाता है जो इन एलर्जी (Allergy) से बचाने का काम करता है।

विटामिन डी हड्डियों (Bones) की मजबूती के लिए बहुत जरूरी होता है। इससे हड्डी मजबूत होती है। जिन लोगों की हड्डियों में से चटकने की आवाज़ आती है, उन्हें अंडे के पीले भाग का सेवन जरूर करना चाहिए।

अंडे के पीले भाग में पाए जाने वाला प्रोटीन, मसल्स (Muscle) के लिए जरूरी होता है। अगर आप जिम जा रहें हैं, तो पीले भाग का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इससे आपके मसल्स कमजोर नहीं पड़ेंगे और उन्हें अच्छा प्रोटीन भी मिलेगा।

अंडे की जर्दी में कोलीन (Choline) पाया जाता है, जो एक तरह का विटामिन होता है और यह ब्रेन के विकास के लिए जरूरी होता है। यह मांसपेशियों को नियंत्रित रखने और याददाश्त (Memory) मजबूत करने में भी मददगार साबित होता है। इसके अलावा कोलीन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिसके सेवन से महिलाओं में स्तन कैंसर (Breast Cancer) का खतरा कम हो सकता है।

अंडे का पीला भाग क्यों नहीं खाना चाहिए?

एक अंडे को किसी भी तरह खाने से आपको 13 अलग-अलग प्रकार के विटामिन्स और अन्य मिनरल्स प्राप्त होते हैं। लेकिन आज कल हर कोई अंडे की जर्दी या अंदर के पीले भाग को खाना पसंद नहीं करता है और उसे फेंक दिया जाता है। इसके पीछे यह अवधारणा होती है कि इस पीले भाग से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और इसे शरीर के लिए अनहेल्दी माना जाता है।

अंडे का पीला भाग खाने से क्या फायदा?

आपको बता दें कि अंडे के पीले हिस्से में विटामिन डी की भरपूर मात्रा होती है। जो हमारी हड्डियों को मजबूत रखती है। इसका सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है। जिस तरह से अंडे का सफेद हिस्सा फायदेमंद होता है।

अंडे का कौन सा भाग नहीं खाना चाहिए?

अंडे का पीला भाग अंडे के पीले भाग की बात करें तो इसमें माना जाता है कि फैट की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए बहुत सारे लोग इसको खाना अवॉयड करते हैं।

अंडे का पीला भाग लोग खाने से क्यों मना करते हैं क्या वो किसी भी प्रकार से लाभदायक नहीं है?

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन्हें भी अंडे के पीले भाग को खाने से बचना चाहिए। दरअसल, ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि अंडे के पीले भाग में कोलेस्ट्रॉल की ज्यादा मात्रा पाई जाती है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए हृदय रोग का खतरा भी कई गुना तक बढ़ा सकता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग