करवा चौथ की पूजा की थाली कैसे तैयार करें? - karava chauth kee pooja kee thaalee kaise taiyaar karen?

हिंदू धर्म में कई तीज-त्‍योहार आते हैं, जब महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करने के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ का त्‍योहार भी इन्हीं में से एक है। मगर इस त्योहार को एक उत्सव की तरह मनाया जाता है। करवा चौथ की तैयारियां महीने भर पहले से ही शुरू हो जाती हैं, मगर जिस दिन करवा चौथ का त्‍योहार होता है उस दिन सुबह से ही महिलाएं रात में चांद निकलने के बाद व्रत खोलने की तैयारियों में जुट जाती हैं। 

महिलाओं का पूरा दिन पूजा की सामग्री इकट्ठा करने और पकवान बनाने में ही निकल जाता है, वहीं शाम होते ही महिलाएं अपने श्रृंगार और पूजा की थाली को सजाने में लग जाती हैं। मजे की बात तो यह है कि महिलाएं जितना खुद सजती-संवरती हैं, उतना ही अपनी पूजा की थाली को भी खूबसूरती से सजाती हैं। 

आज हम आपको बताएंगे कि करवा चौथ की पूजा की थाली तैयार करते वक्‍त आपको कौन-कौन सी सामग्रियां उसमें अवश्य रखनी चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें: सेहत को रखना है दुरुस्‍त तो करवा चौथ से पहले और बाद में खाएं ये फूड आइटम्‍स

आटे का दीपक और रुई की बत्ती

करवा चौथ की थाली में आटे से बना दीपक जरूर रखें। इसमें आप सरसों का तेल भर कर रुई की बत्ती डालें। उसी दिये से आपको चंद्रमा और पति की आरती उतारनी होती है। बहुत सी महिलाएं आटे के दिये की जगह मिट्टी का दिया करवे पर रखती हैं। मगर आपको आटे से बना दिया रखना चाहिए, इससे गृह कलह और पति-पत्‍नी के बीच (पति-पत्‍नी के बीच की दूरियों को कम करने के वास्‍तु टिप्‍स) का विवाद समाप्त होता है। 

कांस की तीलियां

करवा चौथ का त्योहार जैसे ही नजदीक आता है, वैसे ही आपको बाजार में कांस की तीलियां नजर आने लग जाएंगी। इन तीलियों से जुड़ी अलग-अलग मान्यताएं हैं, मगर करवा चौथ की पूजा में इन तीलियों का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। अपनी-अपनी मान्यताओं के अनुसार कोई कांस की 11 तीलियां इस्तेमाल करता है, तो कोई 14 तीलियों को करवे में लगाता है। 

मिट्टी का टोंटीदार करवा  

करवा चौथ का नाम ही करवे पर पड़ा है। इसलिए मिट्टी के करवे का इस पर्व पर बहुत महत्व है। हालांकि, कुछ महिलाएं पीतल का करवा भी इस्तेमाल करती हैं, मगर पूजा की थाली में एक मिट्टी का करवा जरूर होना चाहिए। वैसे तो बाजार में आपको डिजाइनर करवे मिल जाएंगे, मगर करवा कैसा भी हो आपको उस पर चावल का लेप जरूर लगाना होता है। इसे बहुत ही शुभ माना गया है। 

इसे जरूर पढ़ें: पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखने के साथ ही जरूर सुने यह कथाएं

कुमकुम 

करवा चौथ की थाली में कुमकुम भी जरूर रखें। पूजा के बाद इसी कुमकुम से अपने पति को मांग भरने के लिए भी जरूर कहें।  

फूल 

चंद्र देवता की पूजा के वक्त उन्हें फूल अर्पित करने होते हैं। इसलिए पूजा की थाली में फूल भी जरूर रखें। इसके साथ ही, आपको पूजा की थाली में 2 माला भी जरूर रखनी चाहिए। पूजा के बाद एक माला आपको अपने पति को पहनानी चाहिए और दूसरी माला आपके पति आपको पहनाएंगे। यह प्रतीक होता है कि पति-पत्‍नी आपस में एक दूसरे का सम्मान करते हैं।

रोली-चावल 

चंद्रमा की पूजा के वक्त आपको उन्हें रोली और चावल भी अर्पित करना होता है। इन दोनों के बिना हर पूजा अधूरी होती है। इसलिए अपनी पूजा की थाली में आप रोली और चावल जरूर रखें। 

छलनी 

छलनी का इस्तेमाल हर कोई नहीं करता है। मगर अब यह ट्रेंड बन चुका है, इसलिए अगर आप चाहें तो अपनी पूजा की थाली में छलनी भी रख सकती हैं। 

मिठाई 

चंद्र देव को मिठाई भी अर्पित की जाती है। वहीं व्रत खोलने के लिए भी आपको दूध से बनी मिठाई को पूजा की थाली (करवाचौथ की थाली खुद सजाने के तरीके) में जरूर रखना चाहिए। 

अर्घ देने के लिए तांबे का लोटा 

चंद्रमा को अर्घ देने के लिए आपको एक पानी से भरा तांबे का लोटा भी अपनी पूजा की थाली में रखना चाहिए। तांबे की जगह आप स्टील का लोटा भी रख सकती हैं। 

पानी से भरा ग्‍लास 

पानी से ही व्रत खोलना चाहिए। इसलिए एक पानी का ग्‍लास भी थाली में जरूर रखें। बहुत सी महिलाएं जिस लोटे से चंद्रमा को अर्घ देती हैं, उसी से पानी भी पी लेती हैं मगर ऐसा नहीं करना चाहिए। पानी का ग्‍लास अलग से थाली में जरूर रखें।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी बहुत पसंद आई होगी। ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को अपनी पूजा की थाली में जरूर शामिल करें। आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Image Credit: Freepik

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

करवा चौथ पर सजी थाली का बहुत महत्व होता है। पूजा के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस थाली को 'बाया' भी कहते हैं, जिसमें सिन्दूर, रोली, जल और सूखे मेवे रहते हैं। थाली पर मिट्टी के दीये, तरह-तरह की मिठाइयां सजाकर रखी जाती हैं।


घर में महिलाएं रंगोली भी बनाती हैं, क्योंकि यह बहुत शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान महिलाएं आपस में थालियों की अदला-बदली भी करती हैं और अंत में यह थाली घर के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति को दे दी जाती हैं, जो उन्हें ढेर सारा प्यार और आर्शीवाद देते हैं।

* ईयर बड को तेल में डूबा कर थाली के ऊपर शुभ चिह्न बनाएं।

* इस पर चुटकी से सिन्दूर, हल्दी या रंगोली कलर डालकर थाली को अच्छी तरह हिलाएं।

* जितना रंग थाली के ऊपर टिके उसे रहने दें। बाकी बचे रंग को हटा दें।

* आपकी थाली पर एक अच्छा-सा डिजाइन उभरकर आ जाएगा। इसी सजी थाली के साथ आप करवा चौथ का व्रत रखें और पति की लम्बी आयु की कामना करें।

* आप इस थाली पर हीरे, मोती, नग, और अन्य कई सजावटी सामग्री का इस्तेमाल कर सकती हैं। आखिर करवा चौथ का व्रत आपका है, थाली आपकी है तो फिर रचनात्मकता भी तो आपकी होना चाहिए।

* सुंदर फूलों और रंगों से भी थाली को सजा सकते हैं।

* आजकल मेहंदी की तरह कलर के कोन भी आने लगे हैं, बाजार से सुंदर चटख रंगों के कोन खरीदें और करवा के साथ थाली पर सुंदर आकृतियां सजाएं, फिर देखिए कि आपके चांद जैसे दिलबर भावुक होते हैं या नहीं...

* कांच के विभिन्न आकार के टुकड़े लेकर भी थाली को आकर्षक बनाया जा सकता है।

* अलग-अलग रंगों की चमकती लेस भी करवा, चलनी और थाली पर चिपकाई जा सकती है।

करवा चौथ की पूजा की थाली में क्या क्या रखना चाहिए?

पूजा की थाली में छलनी, मिट्टी का करवा, मिट्टी का ढक्कन, दीपक, फूल, फल, सिंदूर, मेवे, दीयाबाती, कांसे की 7, 9 या फिर 11 तीलियां, कलावा, मिष्ठान, अक्षत, आटे का दीपक, अगरबत्ती, पूड़ी, पुआ, हलुवा, कड़ी, चावल के आटे के मीठे लड्डू, तांबे या स्टील का लोटा रखना जरूरी होता है.

पूजा की थाली में क्या क्या रखते हैं?

पूजा सामग्री इसके अतिरिक्त घंटी, शंख, छोटा सा पानी का कलश, मौली या कलावा, धूप, अगरबत्ती, कपूर, पान, चंदन, फल, मेवे, भगवान की मूर्ति और सोने व चाँदी के सिक्के भी परंपरा या आवश्यकतानुसार थाली में रखे जाते हैं

करवा चौथ के लिए क्या क्या सामान लगता है?

करवा चौथ के अवसर में औरतें को मिटटी का करवा, ढक्कन, गंगा जल, पानी का लोटा, अगरबत्ती, चन्दन, दीपक, रुई, रोली, फूल , कुमकुम, दही, कच्चा दूध, घी, चीनी, शहद, हल्दी, चावल, मिठाई, चीनी , चीनी का बूरा, सिन्दूर, मेहँदी, बिंदी, चूड़ी, कंघा, गौरी को बनाने के लिए पिली मिट्टी, लकड़ी का आसान, हलुआ, आठ पूरियों की अठावरी और दक्षिणा ...

करवा चौथ sasu को क्या देना चाहिए?

Karwa Chauth 2021: इस करवा चौथ सासू मां को दें ये तोहफे, जो उन्हें कराएगा स्पेशल होने का एहसास.
सासू मां की पसंद के कपड़े इस बात में कोई दोराय नहीं कि सास का दर्जा अपनी मां से बढ़कर होता है। ... .
चूड़ी-बिछिया और पायल भी बढ़िया ... .
पर्सनलाइज़्ड गिफ्ट्स ... .
पर्स-क्लच और पाउच.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग