कौन कौन सी सब्जी एक साथ नहीं खाना चाहिए? - kaun kaun see sabjee ek saath nahin khaana chaahie?

Mango Eating Tips: गर्मियां आते ही सबसे ज्यादा बिकने वाला और खाया जाने वाला फल है आम. इसे यूं ही फलों का राजा नहीं कहा जाता है. यह आम पोषक तत्वों से भरपूर बहुत ही स्वादिष्ट फल है. ताजा रसीले और स्वाद से भरपूर आम खाने को मिल जाएं तो मज़ा ही आ जाता है. मैंगो लवर्स को आम का स्वाद मिठाईयों से भी ज्यादा मीठा लगता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक आम खाना सभी को खूब पसंद होता है. कुछ लोग आम के साथ रोटी और पराठे भी खाते हैं. वहीं आम को लेकर ऐसी दीवानगी लोगों में देखी जाती है कि कुछ लोग चावल के साथ आम खाते हैं या फिर खाना खाने के तुरंत बाद उन्हें आम खाने की क्रेविंग होने लगती है, लेकिन क्या आप जानते हैं आपको कुछ चीजों के साथ आम बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए. इससे आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है. आम के साथ कई चीजों का कॉम्बिनेशन गड़बड़ पैदा कर सकता है.  जानते हैं आम के साथ कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए.

आम के साथ दही- अगर आप खाने के साथ आम खाते हैं तो साथ में दही का सेवन न करें. आम और दही खाना कुछ लोगों को अच्छा लगता है, लेकिन ये कॉम्बिनेशन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. आम और दही को एक साथ खाने से शरीर में कार्बन डाई ऑक्साइड ज्यादा बनने लगती है. जिससे आपको परेशानी हो सकती है. 

आम के साथ पानी- कुछ लोग फल खाते वक्त या खाना खाते वक्त पानी पीते हैं. अगर आप आम को खाने के साथ या तुरंत बाद खा रहे हैं तो पानी पीने की आदत को बदल दें. इससे आपकी आंतों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. आम या कोई भी फल खाने के करीब आधा घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए.

आम और करेला- अगर आप खाने में करेला की सब्जी खा रहे हैं तो आपको इसके साथ आम नहीं खाना चाहिए. करेला और आम का सेवन एक साथ करने से स्वास्थ्य को कई नुकसान हो सकते हैं. इससे उल्टी, जी मिचलाना और आपको सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है. 

आम के साथ कोल्ड ड्रिंक- कुछ लोग खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक पीते हैं ऐसे लोगों को आम के साथ कोल्ड ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए. आम और कोल्ड ड्रिंक दोनों में ही शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है. इसलिए दोनों चीजों का सेवन एक साथ बिल्कुल नहीं करना चाहिए.

आम और मसालेदार भोजन- आम के साथ आपको मसालेदार चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. आम खाने के बाद या साथ में कोई मसालेदार खाना खाने से बचें. इससे आपको त्वचा से जुड़ी बीमारी हो सकती हैं. इससे पेट की समस्या भी पैदा हो सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: क्या रात को फल खाना सही है, इन बातों का रखें ख्याल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

आयुर्वेद के मुताबिक ये कुछ चीजे हैं जिनको हमें एक साथ भूल कर भी नहीं खाना चाहिए।
दूध के साथ दही
दूध और दही का तासीर अलग होता है। एक और जहां दूध गर्म होता है ,वहीं दूसरी और दही ठंडक पदार्थ है। दोनों का सेवन एक साथ करने पर आपको गैस अपच एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

दूध के साथ नॉनवेज का सेवन
नॉनवेज हमेशा तला भुना और तेल युक्त पदार्थ में आता है। हमें कभी भी इसका सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। दूध के साथ इस प्रकार के तेलिया पदार्थों खाने से दूध फट जाता है और यह आपके सेहत के लिए हानिकारक है।

दही और फलों को एक साथ कभी न खाए
दही में अलग इंजॉय होता है और फलों में अलग इन्हें एक साथ सेवन करने पर आपको एसिडिटी अपच जैसी समस्या हो सकती है। दोनो खाद्य पदार्थ अलग अलग तरीके के होते हैं यह एक साथ आपको नहीं पचेंगे।

मछली के साथ दूध का सेवन ना करें
एक और जहां मछली और दही का कॉमिनेशन खाने योग्य माना जाता है । वहीं दूसरी ओर दूध और मछली को हमेशा दूर ही रखना चाहिए । दूध और मछली का साथ सेवन करना आपके सेहत के लिए अच्छा नहीं हो सकता है । यह आपको अपच और एसिडिटी की समस्या दे सकते हैं।

फैट और प्रोटीन को एक साथ न खाए
घी, मक्खन, तेल आदि फैट्स को पनीर, अंडा, मीट जैसे भारी प्रोटींस के साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दो तरह के खाने अगर एक साथ खाए जाएं, तो वे एक-दूसरे की पाचन प्रक्रिया में दखल देते हैं। इससे पेट में दर्द या पाचन में गड़बड़ी हो सकती है।

खाने के साथ पानी
कहा जाता है कि पानी या तो खाने से आधे घंटे पूर्व पी लेना चाहिए ।या पूरा खाना खत्म करने के आधे घंटे बाद। खाने के समय ही बार-बार पानी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। दरअसल, खाना लंबे समय तक पेट में रहेगा तो शरीर को पोषण भी ज्यादा मिलेगा। अगर पानी ज्यादा लेंगे तो खाना फौरन नीचे चला जाएगा। और ऐसा होने से आपको बार बार भूख लगेगा जो आपके शरीर में फैट क्रिएट कर सकता है।

* किसके साथ क्या नहीं खाना चाहिए, जानें 7 उपयोगी बातें...   

कुछ भी खाने से पहले ध्यान दें, किसके साथ क्या न खाएं...  जिसके साथ जो नहीं खाना चाहिए, वह खाया जाए तो खाने वाले व्यक्ति को अनेक रोग उत्पन्न होने की आशंका बनती है।>  

1. उड़द की दाल के साथ मूली नहीं खाएं।

2. केले के साथ मठा नहीं खाएं।

3. दूध के साथ खटाई, मछली, खट्टे फल, बैंगन, तुरई, मूली, उड़द, दही आदि नहीं खाना चाहिए।

4. दही के साथ दूध, पनीर, खीर, खीरा नहीं खाएं।

5. खीर के साथ खटाई, कटहल, मदिरा नहीं खाना चाहिए।

6. शहद के साथ अंगूर, गर्म दूध, मदिरा, मूली नहीं खाना चाहिए।

7. कच्चे अंकुरित धान्य के साथ पका हुआ भोजन नहीं करना चाहिए। जिसके साथ जो नहीं खाना चाहिए, वह खाया जाए तो खाने वाले व्यक्ति को अनेक रोग उत्पन्न होने की आशंका बनती है।>  

कौन कौन सी सब्जी के साथ साथ नहीं खानी चाहिए?

दही के साथ- खीर, दूध, पनीर, गर्म पदार्थ, व गर्म भोजन, खीरा, चाय, खरबूजा, ताड़ फल आदि नहीं खाना चाहिए ये सब विरुद्धाहार है। दही और फल एक साथ – फलों में अलग एंजाइम होते हैं और दही में अलग। शरीर में ये एक साथ नहीं पच पाते है, इसलिए दोनों को एक साथ नहीं खाना चाहिए

खीर के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?

खीर के साथ- दही, नींबू , कटहल, खटाई, मूली, खट्टे फल नहीं खाने चाहिए. शहद के साथ- घी, गर्म दूध या अन्य गर्म पदार्थ, तेल, वसा, अंगूर, कमल का बीज, मूली नहीं खानी चाहिए. पानी के साथ- तरबूज, अमरूद, खीरा, ककड़ी, मूंगफली, घी, तेल, गर्म दूध का सेवन नहीं करना चाहिए. चावल के साथ- सिरका नहीं खाना चाहिए.

दाल के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?

* दाल के साथ चावल या दाल के साथ रोटी नहीं खाना चाहिए। खाएं तो भरपूर मात्रा में सब्जी भी खाएं। * दूध या दही के साथ रोटी नहीं खाना चाहिए। * दूध के साथ दही नहीं खा सकते या दही खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए

रात को कौन सी सब्जी नहीं खाना चाहिए?

गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थ जिन खाद्य पदार्थों को रात में पचाना मुश्किल होता है, जिनमें अधिक फाइबर होता है, वे गैस का कारण बन सकते हैं। इसलिए आपको रात के समय ऐसे फूड्स खाने से बचना चाहिए। सूखे मेवे, बीन्स, ब्रोकली, फूलगोभी, स्प्राउट्स गैस बना सकते हैं। इसके अलावा हाई फाइबर फल और सब्जियां खाने से भी बचना चाहिए

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग