जीवन शब्द का तत्सम रूप है - jeevan shabd ka tatsam roop hai

  • BY:RF Temre
  • 1339
  • 0
  • Copy
  • Share

तत्सम शब्द का अर्थ - तत्सम का अर्थ होता है 'ज्यों का त्यों' विश्लेषण करने पर देखें तो तत्सम शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है - (1) 'तत्' (2) 'सम' जिसमें पहले शब्द 'तत्' (अर्थात तस्य) का अर्थ है 'उसके' (अर्थात संस्कृत के) और दूसरे शब्द 'सम' का अर्थ होता है 'समान' (के जैसा/की तरह)।

तत्सम शब्द क्या हैं - किसी भाषा के मूलशब्द को तत्सम कहते है। इस तरह संस्कृत में प्रयुक्त रूप के समान जब कोई शब्द अविकृत रूप (बिना बदलाव के) ज्यों का त्यों रूप हिन्दी में प्रयुक्त होता है तब वह 'तत्सम्' कहा जाता है। अतः तत्सम वे शब्द हैं जो संस्कृत से आए हैं और बिना किसी विकार या परिवर्तन के हिन्दी भाषा के अंग बन गए हैं।

तत्सम शब्दों का प्रयोग - ये वे शब्द हैं, जिन्हें हिन्दी ने मूल रूप में स्वीकार कर लिया है अर्थात् प्राचीनकाल से लेकर आज तक जिनके मूल रूपों में कोई परिवर्तन नहीं है। साहित्यिक हिन्दी में इस प्रकार के शब्दों की संख्या बहुत अधिक है। राष्ट्रभाषा हिन्दी के रूप में तत्सम-शब्दों का प्रयोग अधिक किया जाता है। इसका मूल कारण यह है कि तमिल, तेलुगू, कन्नड़ तथा मलयालम भाषाओं में संस्कृत के तत्सम शब्दों की अधिकता है फलतः तत्सम-प्रवृत्ति के कारण अहिन्दी भाषी राज्यों में भी हिन्दी सुगम और सुबोध बन जाती है।

तत्सम शब्दों का इतिहास - संस्कृत भाषा भाषाओं की जननी है, जिससे हिन्दी के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं जैसे- बंगाली, मराठी, उड़िया, गुजराती, सिंहली, मलयालम, तेलुगु जैसी द्रविड़ भाषाओं का जन्म हुआ है। हिन्दी की उत्पत्ति संस्कृत, प्राकृत तथा अपभ्रंश की श्रंखला आती है। इस तरह संस्कृत भाषा ही हिन्दी का मूल स्रोत है। प्राचीन काल में संस्कृत भारतवासियों के व्यवहार की भाषा थी। परिवर्तन प्रकृति का नियम है, धीरे-धीरे नई भाषाओं का जन्म हुआ। स्वाभाविक है इन भाषाओं में संस्कृत भाषा के शब्द प्रयुक्त हुए और ये शब्द ज्यों के त्यों प्रयुक्त होने के कारण शब्दों के प्रकार की दृष्टि से 'तत्सम' कहलाए। जैसा कि ऊपर 'तत्सम' का अर्थ स्पष्ट कर दिया गया है।

तत्सम शब्दों के उदाहरण - अक्षर, अग्नि, अरुण, अश्वनी, अहंकार, अश्रु, आम्र, उत्तर, कण्ठ, कथा, कन्या, कर्म, क्रमश:, कृष्ण, केतु, कृषि, क्षेत्र, क्रोध, गणक, गम्भीर, ग्रीष्म, गोत्र, घृत, चन्द्र, चरण, जीवन, तरुण, धर्म, दक्षिण, धारण, परिषद्, पृथ्वी, पक्ष, प्रज्ञा, प्रजा, पूर्व, पुष्प, पश्चिम, पुण्य, पशु, ब्राह्मण, मधु, मन्त्र, मित्र, मृत्यु, मन्त्री, रात्रि, रोहिणी, रस, रथ, युवा, रक्त, वायु, वसन्त, वर्ण, वृद्ध, शत्रु, सूर्य, समाधि, सम्राट्, परिवेश, परिप्रेक्ष्य, यात्रा, चैत, सूर्य, चन्द्र, बालक, नर, कपि, पवन, अधीन, अध्यक्ष, आक्रमण, आरंभ, आश्चर्य, इच्छा, ईर्ष्या, उत्सव, उपयोगी, ऋतु, एकाग्र, ओष्ठ्य, औषधालय, कनिष्ठ, कवि, कार्य, केश, गति, गुप्त, घातक, चंचल, चतुर, चिता, छाया, ज्वर, जप, जन्म, जीवन, तर्क, ताप, तुलना, दक्षिण, दया, दान, देवता, धन्यवाद, धर्म, धातु, नगर, नवयुवक, नियम, प्राप्त, प्राण, प्रातः, पिता, बन्धु, बुद्धि, भक्ति, भ्राता, मन, मस्तक, महिला, मुक्ति, युक्ति, योग, रक्षा, वसन्त, विद्या, विचार, विज्ञान, शिक्षा, संध्या, सत्य, समुद्र, स्वास्थ्य, हानि आदि।

हिन्दी भाषा के इतिहास से संबंधित इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. भाषा का आदि इतिहास - भाषा उत्पत्ति एवं इसका आरंभिक स्वरूप
2. भाषा शब्द की उत्पत्ति, भाषा के रूप - मौखिक, लिखित एवं सांकेतिक
3. भाषा के विभिन्न रूप - बोली, भाषा, विभाषा, उप-भाषा
4. मानक भाषा क्या है? मानक भाषा के तत्व, शैलियाँ एवं विशेषताएँ
5. देवनागरी लिपि एवं इसका नामकरण, भारतीय लिपियाँ- सिन्धु घाटी लिपि, ब्राह्मी लिपि, खरोष्ठी लिपि
6. विश्व की प्रारंभिक लिपियाँ, भारत की प्राचीन लिपियाँ

हिन्दी भाषा के इतिहास से संबंधित इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. हिन्दू (हिन्दु) शब्द का अर्थ एवं हिन्दी शब्द की उत्पत्ति
2. व्याकरण क्या है? अर्थ एवं परिभाषा, व्याकरण के लाभ, व्याकरण के विभाग
3. व्याकरण का प्रारम्भ, आदि व्याकरण - व्याकरणाचार्य पणिनि

ध्वनि एवं वर्णमाला से संबंधित इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. ध्वनि का अर्थ, परिभाषा, लक्षण, महत्व, ध्वनि शिक्षण के उद्देश्य ,भाषायी ध्वनियाँ
2. वाणी - यन्त्र (मुख के अवयव) के प्रकार- ध्वनि यन्त्र (वाक्-यन्त्र) के मुख में स्थान
3. हिन्दी भाषा में स्वर और व्यन्जन || स्वर एवं व्यन्जनों के प्रकार, इनकी संख्या एवं इनमें अन्तर
4. स्वरों के वर्गीकरण के छः आधार
5. व्यन्जनों के प्रकार - प्रयत्न, स्थान, स्वरतन्त्रिय, प्राणत्व के आधार पर

ध्वनि, वर्णमाला एवं भाषा से संबंधित इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. 'अ' से 'औ' तक हिन्दी स्वरों की विशेषताएँ एवं मुख में उच्चारण स्थिति
2. प्रमुख 22 ध्वनि यन्त्र- स्वर तन्त्रियों के मुख्य कार्य
3. मात्रा किसे कहते हैं? हिन्दी स्वरों की मात्राएँ, ऑ ध्वनि, अनुस्वार, अनुनासिक, विसर्ग एवं हलन्त के चिह्न
4. वर्ण संयोग के नियम- व्यन्जन से व्यन्जन का संयोग
5. बलाघात या स्वराघात क्या है इसकी आवश्यकता, बलाघात के भेद

ध्वनि, वर्णमाला एवं भाषा से संबंधित इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. ध्वनि उच्चारण में 'प्रत्यन' क्या है? प्रयत्नों की संख्या, 'प्रयत्न' के आधार पर हिन्दी व्यन्जन के भेद
2. हिन्दी भाषा के विभिन्न अर्थ
3. हिन्दी भाषा एवं व्याकरण का संबंध
4. हलन्त का अर्थ एवं प्रयोग

शब्द निर्माण एवं प्रकारों से संबंधित प्रकरणों को पढ़ें।
1. शब्द तथा पद क्या है? इसकी परिभाषा, विशेषताएँ एवं महत्त्व।
2. शब्द के प्रकार (शब्दों का वर्गीकरण)

I Hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfhindi.com

other resources Click for related information

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)

जीवन का तत्सम क्या होगा?

Jeevan Tatsam shabd hai jo samskruti shabd hai.

तत्सम रूप कैसे लिखें?

तत्सम शब्द संस्कृत भाषा के दो शब्दों, तत् + सम् से मिलकर बना है। तत् का अर्थ है – उसके, तथा सम् का अर्थ है – समान। अर्थात – ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं।

तत्सम रूप क्या होता है?

तत्सम (तत् + सम = उसके समान) आधुनिक भारतीय भाषाओं में प्रयुक्त ऐसे शब्द जिनको संस्कृत से बिना कोई रूप बदले ले लिया गया है। हिन्दी, बांग्ला, कोंकणी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, तेलुगू, कन्नड, मलयालम, सिंहल आदि में बहुत से शब्द संस्कृत से सीधे ले लिए गये हैं क्योंकि इनमें से कई भाषाएँ संस्कृत से जन्मी हैं

आयु का तत्सम शब्द क्या है?

"पीड" तद्भव शब्द है, "शिल्प " आयु " एवं " पर्याप्त" शब्द तत्सम शब्द है.

Toplist

नवीनतम लेख

टैग