जानवी मंगलसूत्र - jaanavee mangalasootr

मंगलसूत्र को हिंदू रीति-रिवाज में बहुत ही पवित्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि मंगलसूत्र शादी के पवित्र बंधन को और भी मजबूत करता है। इसे शादीशुदा होने की निशानी भी माना गया है। मगर अब मंगलसूत्र केवल धागे में पिरोए गए काले मोतियों तक सीमित नहीं रहा है। इस पर भी फैशन का अलबेला रंग चढ़ चुका है। अब मंगलसूत्र में कई डिजाइन आपको देखने को मिल जाएंगी। इतना ही नहीं, अब तो मंगलसूत्र को अपने हिसाब से कस्‍टमाइज भी करवाया जा सकता है। 

बॉलीवुड की कई एक्‍ट्रेसेस ने अपनी पसंद के हिसाब से अपने मंगलसूत्र को डिजाइन करवाया है। किसी से अपने मंगलसूत्र को रशियों से जोड़ा है तो किसी ने अपने पति के नाम को मंगलसूत्र पर लिखवाया है। फैशन एवं ज्‍वेलरी डिजाइनर सब्यसाची ने भी महिलाओं की बदलती पसंद और ट्रेंड को ध्‍यान में रखते हुए मंगलसूत्र की एक नई डिजाइन पेश की है, जो बेहद अलग और खूबसूरत है। अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर सब्यसाची ने 'द रॉयल बंगाल मंगलसूत्र' की तस्‍वीरें और उसके मेकिंग का वीडियो शेयर किया है। इतना ही नहीं, सब्यसाची ने यह भी बताया है कि 'द रॉयल बंगाल मंगलसूत्र' इतना खास क्‍यों है। 

 इसे जरूर पढ़ें: दिशा वकानी से लेकर जेनिफर विंगेट तक, इन 5 टीवी एक्ट्रेसेस के मंगलसूत्र डिजाइन्स हैं बेहद दिलकश

कैसा दिखता है 'द रॉयल बंगाल मंगलसूत्र'

सिंगल सोने के तार की चेन में पिरोए गए काले और सोने के मोती इस मंगलसूत्र को ट्रडिशनल लुक देते हैं। वहीं मंगलसूत्र के पेंडेंट में टाइगर कें मुंह को बेहद खूबसूरती से उभारा गया है। गौरतलब है कि सब्यसाची के ब्रांड के लोगो पर भी टाइगर की छवि बनी हुई है। पेंडेंट पर बना टाइगर का चेहरा ही इसे खास बनाता है, वहीं मंगलसूत्र डिजाइन के नाम 'द रॉयल बंगाल' को भी सार्थक करता है। इतना ही नहीं, इस पेंडेंट को 3 लेयर में बनाया गया है, जिसे आप सब्यसाची द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्‍वीरों में साफ देख सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: दीपिका पादुकोण के गले में मंगलसूत्र देख फैंस ने कहा भाभी जी, जानिए इस मंगलसूत्र की खासियत

मंगलसूत्र में किया गया काम और कीमत 

सब्यसाची के 'द रॉयल बंगाल मंगलसूत्र' में क्‍या काम किया गया है, इसकी जानकारी भी सब्यसाची ने अपने इंस्‍टाग्राम पर दी है। उन्‍होंने बताया है कि मंगलसूत्र को बनाने में ब्रिलियंट कट डायमंड्स, रोज कट डायमंड, जामबियन एमरल्‍ड और रूबीज का इस्‍तेमाल किया गया है। इन सभी को 18 कैरेट गोल्‍ड में सेट किया गया है। इतना ही नहीं, सब्‍यासाची ने इस मंगलसूत्र की कीमत 198500 रुपए बताई है। अगर आप सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए गए इस मंगलसूत्र को अपनी वेडिंग के लिए खरीदना चाहती हैं तो आपको सब्यसाची के फ्लैगशिप स्‍टोर्स पर प्री-ऑर्डर देकर ही यह मिल सकता है। 

वहीं आप इस मंगलसूत्र से मिलता-जुलता मंगलसूत्र किसी अच्‍छे लोकल ज्‍वेलरी डिजाइनर से रीक्रिएट भी करवा सकती हैं। आप चाहें तो टाइगर के फेस के अलावा भी मंगलसूत्र को अपने हिसाब से पर्सनलाइज्‍ड करवा सकती हैं। (सब्यासाची की 5 बेहतरीन ज्वैलरी डिजाइन्स)

Recommended Video

अगर आप यूनीक लुक वाले मंगलसूत्र की तलाश में हैं तो सब्‍यासाची का यह खूबसूरत मंगलसूत्र डिजाइन आप की इस तलाश को पूरा कर सकता है। आप और भी मंगलसूत्र के यूनीक और खूबसूरत डिजाइन इस लिंक पर क्लिक करके देख सकती हैं। 

फैशन से जुड़ी और भी रोचक जानकारियां पाने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी और खुद को रखें अपटूडेट। 

  Image Credit: 𝗦𝗮𝗯𝘆𝗮𝘀𝗮𝗰𝗵𝗶 𝗖𝗼𝘂𝘁𝘂𝗿𝗲

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांधीनगर इलाके में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। सीढ़ियों से उतरने के दौरान उसका पैर फिसल गया और गले में पहने मंगलसूत्र से उसका गला कट गया। महिला को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। 

मृतका की शिनाख्त राधा के रूप में हुई है। राधा अपने पति अनिल पासवान और दो बेटों के साथ गांधीनगर के रघुवरपुरा में तीन मंजिला मकान में किराए पर रहती थी। अनिल कपड़े की सिलाई का काम करता है। राधा दो माह पहले ही गांव से पति के पास रहने आई थी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार को अनिल काम पर गया था। घर पर उसकी पत्नी व दोनों बच्चे थे। दोपहर में राधा कपड़े सुखाने के लिए अपने बड़े बेटे को लेकर छत पर गई थी। कपड़े छत पर सुखाकर वह सीढ़ियों से उतर रही थी। अचानक से उसका पैर फिसल गया और वह लुढ़कते हुए नीचे जा गिरी। उसने अपने गले में एक बड़ा मंगलसूत्र पहना हुआ था। गिरने के दौरान मंगलसूत्र से उसका गला कट गया। राधा के बेटे ने इमारत में रहने वाले किराएदार को मां के गिरने के बारे में बताया। उसके बाद पौने एक बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग