जनजाति से आप क्या समझते हैं इसकी विशेषता? - janajaati se aap kya samajhate hain isakee visheshata?

जनजाति का अर्थ, परिभाषा तथा विशेषताएँ

  • जनजाति का अर्थ एवं परिभाषा (Meaning and Definition of Tribes)
  • जनजाति की प्रमुख विशेषताएँ (Main Characteristics of Tribe)
    • 1. निश्चित भू-भाग
    • 2. एकता व हम की भावना
    • 3. सामान्य बोली या भाषा
    • Important Links
  • Disclaimer

जनजाति का अर्थ एवं परिभाषा (Meaning and Definition of Tribes)

जो मानव पर्वतीय वन क्षेत्र तथा दुर्गम स्थानों में समूह बनाकर निवास करते हैं और अपनी परम्परागत संस्कृति की पूर्ण रूप से रक्षा करते हैं। इनकी अपनी परम्पराएं, खान-पान, रीति-रिवाज, रहन-सहन, वेषभूषा एवं भाषा बोली आदि होती हैं। इन्हें जनजातीय समाज कहा जाता है। कुछ प्रमुख विद्वानों ने इसे निम्न प्रकार से परिभाषित किया है-

“एक जनजाति परिवारों या परिवारों के समूह का एक संग्रह है, जिसका एक सामान्य नाम होता है, जिसके सदस्य एक निश्चित भू-भाग पर निवास करते हैं तथा सामान्य भाषा बोलते हैं व विवाह, व्यवसाय तथा व्यापार के विषय में कुछ निषेधों का पालन करते हैं और एक निश्चि तथा उपयोगी परस्पर व्यवस्था का विकास करते हैं।”-डी. एन. मजूमदार

“स्थानीय आदिम समूहों के किसी भी संग्रह की जो एक सामान्य क्षेत्र में रहता हो एक सामान्य भाषा बोलता हो तथा एक सामान्य संस्कृति का अनुसरण करता हो, एक जनजाति कहा जा सकता है।”- गिलिन और गिलिन

  • भारत की जनजातियों का वर्गीकरण | Classification of Indian Tribes in Hindi

जनजाति की प्रमुख विशेषताएँ (Main Characteristics of Tribe)

जनजाति की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

1. निश्चित भू-भाग

जनजाति का एक निश्चित भूभाग होता है, अर्थात प्रत्येक जनजाति अपना जीवन एक निश्चित भू-भाग में व्यतीत करती है। कुछ जनजाति समूह की प्रवृत्ति घुमक्कड़ होती है, लेकिन उन्हें भी जनजाति कहा जाता है। वास्तविकता यह है कि घुमक्कड़ होने के बाद भी इनका एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र होता है, जहाँ ये घूमती रहती हैं। संक्षेप में निश्चित भू-भाग प्रत्येक जनजाति की एक महत्वपूर्ण विशेषता है।

2. एकता व हम की भावना

जनजातियों में एक निश्चित भू-भाग में रहने के कारण एक और हम की भावना पायी जाती है, जिससे प्रेरित होकर वे एक-दूसरे के दुख-सुख में सहयोग तथा सहायता करते हैं। इस प्रकार एकता व हम की भावना जनजातीय समुदायों की प्रमुख विशेषता है।

3. सामान्य बोली या भाषा

प्रत्येक जनजाति की सामान्य बोली या भाषा होती है, जिसका प्रयोग पारस्परिक विचारों के आदान-प्रदान में किया जाता है। इनकी भाषा अलिखित है आधुनिक समय में अनेक जनजातीय समूह सभ्य समाज के संपर्क में आने के फलस्वरूप अपनी भाषा या बोली के साथ ही अन्य भाषा या बोलियाँ भी बोलते देखे जा सकते हैं।

4. सामान्य नाम प्रत्येक जनजाति का एक सामान्य नाम होता है, जिसके माध्यम से वह जानी पहचानी जाती है। यह भी जनजाति की एक प्रमुख विशेषता है।

  1. संस्कृति का अर्थ- भौतिक संस्कृति एवं अभौतिक संस्कृति
  2. संस्कृति की विशेषताएँ (Characteristics of Culture in Hindi)

Important Links

  • थारू जनजाति – निवास क्षेत्र, अर्थव्यवस्था एवं समाज
  • गद्दी जनजाति – निवास क्षेत्र, अर्थव्यवस्था एवं समाज Gaddi Tribe in hindi
  • सेमांग जनजाति – निवास क्षेत्र, अर्थव्यवस्था तथा सामाजिक संगठन की प्रकृति 
  • बुशमैन जनजाति – निवास क्षेत्र, अर्थव्यवस्था एवं समाज Bushman Janjati in hindi
  • एस्किमो जनजाति – निवास क्षेत्र, अर्थव्यवस्था एवं समाज eskimo janjati in hindi
  • खिरगीज जनजाति – निवास क्षेत्र, अर्थव्यवस्था एवं समाज kirghiz tribes in hindi
  • पिग्मी जनजाति निवास स्थान Pigmi Janjaati in Hindi

Disclaimer

Disclaimer:Sarkariguider does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us:

You may also like

About the author

जनजाति से आप क्या समझते हैं इसकी विशेषताएं भी लिखिए?

जनजाति का अर्थ (janjati kya hai) भारत के विभिन्न क्षेत्रो में ऐसे मानव-समूह निवास करते है जो आज भी सभ्यता तथा संस्कृति से आपरिचित है। जो सभ्य समाजों से दूर जंगल, पहाड़ो अथवा पठारी क्षेत्रों मे निवास करते है। इन्ही समूहों को जनजाति, आदिम समाज, वन्य जाति, आदिवासी आदि नामों से जाना जाता है।

जनजाति से आप क्या समझते हैं?

जनजाति (अंग्रेजी: Tribe) वह सामाजिक समुदाय है जो राज्य के विकास के पूर्व अस्तित्व में था या जो अब भी राज्य के बाहर हैंजनजाति वास्‍तव में भारत के आदिवासियों के लिए इस्‍तेमाल होने वाला एक वैधानिक पद है। भारत के संविधान में अनुसूचित जनजाति पद का प्रयोग हुआ है और इनके लिए विशेष प्रावधान लागू किये गए हैं

भारतीय जनजातियों की विशेषताएं क्या है?

(1) परिवारों का समूह - प्रत्येक जनजातीय समुदाय कुछ परिवारों का समूह है, इन समुदायों में भी सबसे छोटी इकाई परिवार ही है। किसी भी जनजातीय समुदाय के सभी परिवारों में एकरुपता पाई जाती है। यह एकरुपता संरचना, सत्ता, वंश, परंपरा इत्यादि के माध्यम से देखी जा सकती है।

जनजाति कैसे बनते हैं?

89 जनजातीय विकास खण्डों में से 74 विकास खण्डों में जनजातीय कार्य विभाग के विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पदस्थ हैं। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्रांतर्गत संचालित विभागीय शालाओं के नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण का कार्य संपन्न करते हैं

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग