इंद्रधनुष को क्रमबद्ध याद रखने के लिए क्या नाम दिया है? - indradhanush ko kramabaddh yaad rakhane ke lie kya naam diya hai?

क्या आपको पता है कि इंद्रधनुष के सात रंग कौन कौन से हैं ? अगर आपको नहीं पता तो ये पोस्ट पूरा पढ़ें। इस पोस्ट में हम आपको इंद्रधनुष के सात रंगो नाम हिंदी और English दोनों में बताएंगे। इसके साथ ही हम आपको इंद्रधनुष के सातों रंगों को याद रखने की ट्रिक भी बताएंगे।

इंद्रधनुष के रंगों का क्रम याद रखने की ट्रिक

अगर आप इंद्रधनुष के सात रंगों का नाम हमेशा के लिए याद करना चाहते हैं तो ये शब्द रट लें – बैजानीपीनाला

आपको बस इस शब्द को याद करना है क्यूंकि इसी शब्द में इंद्रधनुष के सातों रंगों नाम छुपा है।

बै बैगनी
जा जामुनी
नी नीला
हरा
पी पीला
ना नारंगी
ला लाल

इंद्रधनुष के रंगों के नाम इंग्लिश में

अगर आप इंग्लिश में इंद्रधनुष के सात रंग का नाम याद करना चाहते है तो “VIBGYOR” शब्द को याद कर लें। यह बैजानीपीनाला का अंग्रेजी रूपांतरण है। 

V Violet
I Indigo
B Blue
G Green
Y Yellow
O Orange
R Red

एक बात याद रखें कि बैजानीहपीनाला और VIBGYOR दोनों ही शब्दों में रंगों का क्रम नीचे से ऊपर की ओर है 

अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी तो इस पोस्ट को शेयर जरूर करें।

अर्धवृत्ताकार दोहरा-इन्द्रधनुष

[1]   "इंद्रधनुष"   इंद्रधनुष शब्द लैटिन भाषा के 'Arcus Pluvius' शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ होता है 'बरसात की चाप'। वैसे तो इस नाम से लगभग सभी लोग परिचित होंगे। और जो इस नाम से परिचित हैं उन्होंने अपने जीवन में एक या कई बार इंद्रधनुष जरूर देखा होगा। और जिन्होंने देखा होगा उनके मन में यह सवाल उठना लाज़मी है कि Indradhanush kaise banta hai?   

आकाश में संध्या समय पूर्व दिशा में तथा प्रात:काल पश्चिम दिशा में, वर्षा के पश्चात् लाल, नारंगी, पीला, हरा, आसमानी, नीला, तथा बैंगनी वर्णो का एक विशालकाय वृत्ताकार वक्र कभी-कभी दिखाई देता है। यह इंद्रधनुष कहलाता है। वर्षा अथवा बादल में पानी की सूक्ष्म बूँदों अथवा कणों पर पड़नेवाली सूर्य किरणों का विक्षेपण (डिस्पर्शन) ही इंद्रधनुष के सुंदर रंगों का कारण है। सूर्य की किरणें वर्षा की बूँदों से अपवर्तित तथा परावर्तित होने के कारण इन्द्रधनुष बनाती हैं। इंद्रधनुष सदा दर्शक की पीठ के पीछे सूर्य होने पर ही दिखाई पड़ता है। पानी के फुहारे पर दर्शक के पीछे से सूर्य किरणों के पड़ने पर भी इंद्रधनुष देखा जा सकता है।

इंद्रधनुष पूर्ण वृत्त रूप में हो सकते हैं। लेकिन, देखने वाले को आम तौर पर जमीन के ऊपर प्रबुद्ध बूंदों द्वारा बनी केवल एक चाप ही दिखाई देती है [2], जो सूर्य से दर्शक की आंख तक की रेखा पर केंद्रित होती है।

द्वितीयक इंद्रधनुष[संपादित करें]

एक इंद्रधनुष ऐसा भी बनना संभव है जिसमें वक्र का बाहरी वर्ण बैंगनी रहे तथा भीतरी लाल। इसको द्वितीयक (सेकंडरी) इंद्रधनुष कहते हैं।

इसमें सूर्य की किरणें वर्षा की बूँद के भीतर दो बार आंतरिक रूप रूप से परावर्तन होती है। तीन अथवा चार आंतरिक परावर्तन से बने इंद्रधनुष भी संभव हैं, परंतु वे बिरले अवसरों पर ही दिखाई देते हैं। वे सदैव सूर्य की दिशा में बनते हैं तथा तभी दिखाई पड़ते हैं जब सूर्य स्वयं बादलों में छिपा रहता है। इंद्रधनुष की क्रिया को सर्वप्रथम दे कार्ते नामक फ्रेंच वैज्ञानिक ने उपर्युक्त सिद्धांतों द्वारा समझाया था। इनके अतिरिक्त कभी-कभी प्रथम इंद्रधनुष के नीचे की ओर अनेक अन्य रंगीन वृत्त भी दिखाई देते हैं। ये वास्तविक इंद्रधनुष नहीं होते। ये जल की बूँदों से ही बनते हैं, किंतु इनका कारण विवर्तन (डिफ़्रैक्शन) होता है। इनमें विभिन्न रंगों के वृतों की चौड़ाई जल की बूँदों के बड़ी या छोटी होने पर निर्भर रहती है।

इन्हें भी देखेँ[संपादित करें]

  • प्रकाश का परावर्तन
  • प्रकाश का अपवर्तन
  • वर्षा
  1. "sstechesa". www.sstechesa.in. मूल से 26 सितंबर 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-08-19.
  2. "Dr. Jeff Masters' WunderBlog : The 360-degree Rainbow | Weather Underground". web.archive.org. 2015-01-29. मूल से पुरालेखित 29 जनवरी 2015. अभिगमन तिथि 2022-01-17.सीएस1 रखरखाव: BOT: original-url status unknown (link)

इंद्रधनुष का क्रम वध याद रखने के लिए क्या नाम दिया गया है?

➲ VIBGYOR (बैजानीहपीनाला)

इन्द्रधनुष के अंतिम क्रम में कौन सा रंग होता है?

एक प्राथमिक इंद्रधनुष, रंग लाल, नारंगी, पीले, हरे, नीले, नील और वायलेट के क्रम में होंगे।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग