सहीउत्तर 'प्रधान उपवाक्य' है।
- प्रधान उपवाक्य आश्रित उपवाक्य का भेद नहीं है।
जिस वाक्य में जो उपवाक्य किसी पर आश्रित न हो अर्थात् स्वतंत्र हो और उसकी क्रिया मुख्य हो, उसे मुख्य या प्रधान उपवाक्य कहते हैं।
- उदाहरण: जब वह कोलकाता पहुँचा तब प्रधानमंत्री जा चुके थे।
- उपरोक्त वाक्य में 'जब वह कोलकाता पहुँचा' आश्रित उपवाक्य और 'तब प्रधानमंत्री जा चुके थे' प्रधान उपवाक्य है।
आश्रित उपवाक्य | परिभाषा |
संज्ञा उपवाक्य | जो आश्रित उपवाक्य प्रधान वाक्य की क्रिया के करता, कर्म अथवा पूरक के रूप में प्रयुक्त हों उन्हें संज्ञा उपवाक्य कहते हैं।; जैसे मैं जानता हूँ कि वह बहुत अच्छा है। उसका विचार है कि विनय सच्चा आदमी है। सीमा ने कहा कि उसका भाई दिल्ली गया है। इन वाक्यों में मोटे अक्षरों वाले अंश संज्ञा उपवाक्य हैं। |
विशेषण उपवाक्य | जब कोई आश्रित उपवाक्य प्रधान वाक्य की संज्ञा पद की विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेषण उपवाक्य कहते हैं, जैसे-उसने एक व्यक्ति को देखा जो बहुत पतला था। वे फल कहाँ है जिन को आप लाए थे। इन वाक्यों में मोटे अक्षरों वाले अंश विशेषण उपवाक्य हैं। विशेषण उपवाक्य का प्रारंभ जो अथवा इसके किसी रूप से होता है। |
क्रियाविशेषण उपवाक्य | जब कोई आश्रित उपवाक्य प्रधान वाक्य की क्रिया की विशेषता बताए, उसे क्रियाविशेषण उपवाक्य कहते हैं। ये प्राय: क्रिया का काल, स्थान, रीति, परिमाण, कारण आदि के सूचक क्रियाविशेषणों के द्वारा प्रधान वाक्य से जुड़े रहते हैं; जैसे जब वर्षा हो रही थी तब मैं कमरे में था। जहाँ-जहाँ वे गए, उनका स्वागत हुआ। मैं वैसे ही जाता हूँ, जैसे रमेश जाता है। यदि मैंने परिश्रम किया होता तो अवश्य सफल होता। इन वाक्यों में मोटे अक्षरों वाले अंश क्रियाविशेषण उपवाक्य हैं। |