इंडिया के मुख्यमंत्री कौन है 2022? - indiya ke mukhyamantree kaun hai 2022?

हमारे देश के संविधान में लोकतान्त्रिक प्रणाली के अंतर्गत संघीय व्यवस्था का वर्णन किया गया है जिसमे केंद्र और राज्य सरकारों के मध्य शक्तियों का बंटवारा किया गया है। हमारे देश में वर्तमान समय में 28 राज्य और 8 केंद्रशासित प्रदेश है। देश में राज्यों में मुख्यमंत्री सरकार का प्रमुख होता है और राज्य की सभी नीतियों का निर्धारण भी मुख्यमंत्री द्वारा संचालित सरकार के अंतर्गत किया जाता है। देश में समय-समय पर विधानसभा चुनाव के माध्यम से राज्य सरकारों का गठन किया जाता रहता है ऐसे में इस आर्टिकल के माध्यम से आपको भारत के मुख्यमंत्री की सूची 2022 (Chief Ministers of All Indian States-2022) सम्बंधित जानकारी प्रदान की गई है। इस सूची के माध्यम से आपको भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री की लेटेस्ट सूची (List of current Indian chief ministers Chief Minister of all States 2022) प्रदान की गयी है।

Chief Ministers of All Indian States-2022

साथ ही लेख के माध्यम से आपको भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री की लेटेस्ट सूची की पीडीएफ डाउनलोड (PDF download) करने के लिए भी लिंक प्रदान किया गया है।

देश के संघीय ढाँचे में केंद्र स्तर पर प्रधानमन्त्री सरकार का मुखिया होता है वही राज्यों में राज्य का मुख्यम्नत्री सरकार का मुखिया होता है। केंद्र स्तर पर जो स्थिति प्रधानमन्त्री की होती है राज्य स्तर पर वही स्थिति मुख्यमंत्री की होती है। संविधान के आर्टिकल 164 में मुख्यमंत्री की नियुक्ति प्रक्रिया दी गयी है जिसके अनुसार मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है। वर्तमान में देश में 28 राज्य है और प्रत्येक राज्य में सरकार के मुखिया के तौर पर मुख्यमंत्री की नियुक्ति की जाती है इसके अतिरिक्त 2 केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली और पुदुचेरी में भी मुख्यमंत्री की नियुक्ति का प्रावधान है। यहाँ आपको सभी राज्यों के मुख्यमंत्री की लेटेस्ट लिस्ट-2022 (List of current Indian chief ministers-2022) प्रदान की गयी है।

क्र. सं. चित्र नाम सम्बंधित राज्य के मुख्यमंत्री पद ग्रहण की तिथि सम्बंधित पार्टी
1.
यदुगुरी संदींति जगनमोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश 30 मई 2019 वाई एस आर कांग्रेस पार्टी (YSR congress)
2.
पेमा खांडू अरूणाचल प्रदेश 17 जुलाई 2016 भारतीय जनता पार्टी (BJP)
3.
हेमंत बिस्वा शर्मा असम 10 मई 2021 भारतीय जनता पार्टी (BJP)
4.
नीतीश कुमार बिहार 22 फ़रवरी 2015 जनता दल (यूनाइटेड) (JDU)
5.
प्रमोद सावंत गोवा 19 मार्च 2019 भारतीय जनता पार्टी (BJP)
6.
मनोहर लाल खट्टर हरियाणा 26 अक्टूबर 2014 भारतीय जनता पार्टी (BJP)
7.
हेमंत सोरेन  झारखंड 29 दिसम्बर 2019 झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM)
8.
पीनाराई विजयन केरल 25 मई 2016 मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (MCP)
9.
भूपेश बघेल छत्‍तीसगढ़ 17 दिसम्बर 2018 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
10.
भूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल गुजरात 13 सितम्बर 2021 भारतीय जनता पार्टी (BJP)
11.
जयराम ठाकुर  हिमाचल प्रदेश 27 दिसम्बर 2017 भारतीय जनता पार्टी (BJP)
12.
बसवराज बोम्मई कर्नाटक 28 जुलाई 2021 भारतीय जनता पार्टी (BJP)
13.
शिवराज सिंह चौहान  मध्‍य प्रदेश 23 मार्च 2020 भारतीय जनता पार्टी (BJP)
14.
एन. वीरेन सिंह मणिपुर 15 मार्च 2017 भारतीय जनता पार्टी (BJP)
15.
पीयू जोरामथांगा मिज़ोरम 8 दिसम्बर 2018 मिज़ो नेशनल फ्रंट (MNF)
16.
नवीन पटनायक ओडिशा 5 मार्च 2000 बीजू जनता दल (BJD)
17.
श्री भगवंत मान पंजाब 16 मार्च 2022 आम आदमी पार्टी (AAP)
18.
प्रेम सिंह तमांग सिक्किम 27 मई 2019 सिक्किम क्रन्तिकारी मोर्चा (SKM)
19.
एकनाथ शिंदे महाराष्‍ट्र 30 जून 2022 शिवसेना (SS)
20.
कॉनराड संगमा मेघालय 6 मार्च 2018 नेशनल पीपल्स पार्टी (भारत) (NPP)
21.
नेफयू रियो  नागालैंड 8 मार्च 2018 नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP)
22.
अशोक गहलोत राजस्‍थान 17 दिसम्बर 2018 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
23.
कलवकुंतला चंद्रशेखर राव तेलंगाना 2 जून 2014 तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS)
24.
मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन तमिलनाडु 7 मई 2021 द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK)
25.
माणिक साहा त्रिपुरा 14 मई 2022 भारतीय जनता पार्टी (BJP)
26.
योगी आदित्यनाथ उत्‍तर प्रदेश 19 मार्च 2017 भारतीय जनता पार्टी (BJP)
27.
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड 04 जुलाई 2021 भारतीय जनता पार्टी (BJP)
28.
ममता बनर्जी पश्चिमी बंगाल 20 मई 2011 सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC)
29.
अरविन्द केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली 14 फ़रवरी 2015 आम आदमी पार्टी (AAP)
30.
एन. रंगास्वामी केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी 07 मई 2021 ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस (AIN.R.C)

  • 1947 से 2022 तक भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची (Indian PM List)

चीफ मिनिस्टर्स ऑफ़ इंडिया लिस्ट पीडीएफ (PDF download)

यहाँ आपको भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री की सूची पीडीएफ फॉर्म में प्रदान की गयी है। भारत के मुख्यमंत्री की सूची 2022 PDF Download करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :-

List of Chief Minister of India PDF in Hindi

भारत के मुख्यमंत्री की सूची सम्बंधित प्रश्नोत्तर (FAQ)

भारत में वर्तमान में कुल कितने मुख्यमंत्री है ?

देश में वर्तमान में 28 राज्यों में 28 मुख्यमंत्री है। साथ ही केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली और पुड्डुचेरी को मिलकर देश के कुल मुख्यमंत्रियों की संख्या 30 है।

मुख्यमंत्री की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है ?

संविधान के अनुच्छेद 164 के अनुसार मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है। सामान्यता यह बहुमत प्राप्त दल का नेता होता है।

क्या केंद्रशासित प्रदेश में मुख्यमंत्री होते है ?

नहीं। केंद्रशासित प्रदेश का शासन केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त प्रशासक द्वारा चलाया जाता है हालांकि दिल्ली और पुड्डुचेरी केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभा होने के कारण यहाँ मुख्यमंत्री पद का प्रावधान है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल है।

देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री का नाम बताएँ ?

देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री का नाम जानने के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। इस लेख की सहायता से आप भारत के विभिन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

हाल ही में महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री कौन बनें है ?

महाराष्ट्र के नवीन मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी बने है। यह शिवसेना से तालुक रखते है।

भारत के मुख्यमंत्री का क्या नाम है 2022?

भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री की सूची-2022.

भारत के राष्ट्रीय मुख्यमंत्री कौन हैं?

वर्तमान भारतीय मुख्यमंत्री.

देश का पहला मुख्यमंत्री कौन था?

भारत की स्वतंत्रता के पश्चात संयुक्त प्रान्त उत्तर प्रदेश नाम से जाना जाने लगा। 26 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रान्त के प्रधान गोविंद वल्लभ पंत राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने।

28 राज्य के मुख्यमंत्री कौन हैं?

राज्यों के मुख्यमंत्री | Chief Minister Of All States In Hindi.

Toplist

नवीनतम लेख

टैग