घर के मुख्य द्वार पर क्या लगाएं - ghar ke mukhy dvaar par kya lagaen

स्टोरी हाइलाइट्स

  • घर के दरवाजे पर ये 4 चीजें लगाने से बढ़ती है संपन्नता
  • मां लक्ष्मी की भी बनी रहती है कृपा

घर के मुख्य द्वार को खुशियों का प्रवेश द्वार माना जाता है. यहीं से घर में सम्पन्नता और समृद्धि आती है. इसी स्थान से घर में रहने वाले लोगों का भाग्य निर्धारित होता है. मुख्य द्वार अगर ठीक न हो तो घर में कभी भी खुशियां नहीं आ सकती. घर के मुख्य द्वार को शुभ और उत्तम बनाए रखने के लिए तमाम वस्तुएं लगाई जाती हैं. इन वस्तुओं को अगर सही तरीके से लगाया जाए तो खूब लाभ हो सकता है.

मंगल कलश
कलश का अर्थ सम्पन्नता होती है. यह शुक्र और चन्द्र का प्रतीक है. कलश की स्थापना मुख्य रूप से दो जगहों पर की जा सकती है. मुख्य द्वार पर और पूजा स्थान पर मुख्य द्वार पर रखने वाले कलश का मुख चौड़ा और खुला होना चाहिए. इसमें पर्याप्त पानी भरकर रखना चाहिए. हो सके तो फूलों की कुछ पंखुड़ियां इसमें डाल कर रखनी चाहिए. मुख्य द्वार पर जल से भरा कलश रखने से घर में सम्पन्नता आती है. किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती है.

वन्दनवार
किसी भी मंगल कार्य या उत्सव के पूर्व मुख्य द्वार पर वन्दनवार लगाया जाता है. यूं तो तमाम तरह के वन्दनवार प्रयोग किए जाते हैं. पर आम के पत्तों का वन्दनवार सबसे अच्छा माना जाता है. इसे वैसे भी लगा सकते हैं, मंगलवार को लगाना सर्वोत्तम होगा. आम के पत्तों में सुख को आकर्षित करने की क्षमता होती है. इसके पत्तों की विशेष सुगंध से मन की चिंता भी दूर होती है. इसलिए इसके पत्तों से बना वन्दनवार घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं.

स्वास्तिक
चार भुजाओं से बनी हुई एक विशेष तरह की आकृति है. आमतौर पर किसी जगह की ऊर्जा को बढ़ाने घटाने या संतुलित करने के लिए इसका प्रयोग करते हैं. इसका गलत प्रयोग आपको मुश्किल में डाल सकता है और सही प्रयोग आपको जीवन की तमाम समस्याओं से निकाल सकता है. लाल और नीले रंग का स्वास्तिक विशेष प्रभावशाली माना जाता है. घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ लाल स्वास्तिक लगाने से घर के वास्तु और दिशा दोष दूर होते हैं. मुख्य द्वार के ऊपर बीचों बीच नीला स्वास्तिक लगाने से घर के लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहता है.

गणेशजी
घर में खुशहाली और शुभता लाने के लिए लोग मुख्य द्वार पर गणेश जी का चित्र या मूर्ति लगाते हैं. लेकिन गणेश जी का चित्र बिना नियम और जानकारी के लगाने से मुश्किलें बढ़ जाती हैं. गणेश जी की पीठ की तरह दरिद्रता होती है और पेट की तरफ सम्पन्नता. इसलिए जब भी मुख्य द्वार पर गणेश जी लगाएं , उन्हें अन्दर की ओर लगाएं. बाहर की तरह लगाने से घर में धन का अभाव होगा और दरिद्रता बढ़ेगी. अन्दर की तरफ लगाने से बाधाओं का नाश होगा और हर कार्य में सफलता मिलेगी.

ये भी पढ़ें:

  • June 2022 Monthly Horoscope: जून में सूरज की तरह चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें पूरे महीने का हाल
  • Dream About Nonveg: क्या आपने भी सपने में देखा है नॉनवेज? नौकरी से जुड़े ये संकेत कर देंगे हैरान

Updated Tue, 11th Feb 2020 05:34 PM IST

वास्तु शास्‍त्र में कहा गया है कि घर में हमेशा सुख-समृद्धि का वास बना रहता है अगर वास्तु घर का सही हो। वास्तु के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा बहुत ही अहम होता है। वास्तु को देखते हुए घर के अपने मुख्य दरवाजे पर कुछ लोग शुभ चीजें लगाते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि घर के मुख्य दरवाजे पर कौन सी शुभ चीजें लगानी चाहिए। इन चीजों को लगाने से सकारात्मक प्रभाव घर में रहने वाले लोगों पर होता है। चलिए उन शुभ चीजों के बारे में जानते हैं-

माला

अगर आप भी अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा चाहते हैं तो पीपल,आम और अशोक के पत्तों की माला का तोरण घर के मुख्य दरवाजे पर लगा लें। मुख्य द्वार पर इसे बांधन शुभ बताया गया है। 

देवी लक्ष्मी

लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर भी घर के मुख्य दरवाजे पर लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु में कहा गया है कि धन का लाभ लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर लगाने से होता है। 

लक्ष्मी जी के पैर

वास्तु शास्‍त्र के मुताबिक मां लक्ष्मी के पैर घर के मुख्य दरवाजे पर बनाने से धन-दौलत और समृद्धि घर पर आती है। 

शुभ लाभ

नकारात्म और बुरी ऊर्जा से बचाने के लिए घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ शुभ-लाभ लिखना अच्छा माना जाता है। 

स्वास्तिक

हिंदू शास्‍त्र में स्वास्तिक को शुभ चिन्ह कहा गया है। स्वास्तिक का निशान हर शुभ और मांगलिक कार्यों में बनाया जाता है और पूजा की जाती है। कहा जाता है कि घर में सौभाग्य और समृद्धि की बढ़ोत्तरी मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक का निशान बनाने से होती है। 

ये है खास बातें जिन पर ध्यान देना जरूरी

1.अन्य दूसरे दरवाजों से बड़ा घर के मुख्य दरवाजे को रखना होता है। दोनों तरफ से यह दरवाजा खुलना चाहिए।

2. एक बात का ध्यान रखें की घर का दरवाजा खोलते समय कोई आवाज ना आए। इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है। अगर दरवाजे से आवाज आती है तो उसे सही कराएं।

3. हमेशा ही अच्दी रोशनी प्रवेश द्वार पर होनी चाहिए।

4. नाम की पट्टी घर के प्रवेश द्वार पर सुंदर और साफ तरीके से लगाएं। ऐसा करने से सकारात्मक माहौल घर में बना रहता है। 

मेन गेट पर क्या बांधना चाहिए?

3- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट के ऊपर बंदनवार बांधना चाहिए। बंदनवार आम या अशोक के पत्तों से बना होना शुभ माना जाता है। 4- मेनगेट पर हमें स्वास्तिक, ऊँ या भगवान गणेश की प्रतिमा लगानी चाहिए। ऐसा करने से शुभता में वृद्धि होती है और घर में सुख –समृद्धि का आगमन होता है।

घर के मुख्य द्वार पर किसकी फोटो लगाएं?

* वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर श्रीगणेश का चित्र या स्वस्तिक बनाने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे घर में हमेशा गणेशजी की कृपा रहती है और धन-धान्य की कमी नहीं होती।

सुबह उठते ही मुख्य द्वार पर क्या करना चाहिए?

मुख्य द्वार पर करें यह कार्य दीपक में कुछ साबुत चावल भी रख देना चाहिए। घर के मुख्य द्वार सहित किसी भी कमरे के दरवाजे पर जूते-चप्पलों को नहीं रखना चाहिएसुबह उठकर घर के मुख्य द्वार पर एक लोटा पानी डालना चाहिए और साथ ही माता लक्ष्मी का ध्यान करने और पितरों को नमस्कार करने से धन-दौलत में वृद्धि होती है।

सुबह घर का दरवाजा खोलते ही क्या करना चाहिए?

सुबह अपने घर का मुख्य द्वार खोलते ही दरवाजे के चौखट में थोड़ा थोड़ा जल जरूर डाले. अगर संभव हो तो गंगाजल से भी छींटा कर सकते है. इससे घर, में पवित्रता बनी रहती है. और सुख समृद्धि आती है.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग