घनाभ में कितने कोरे होती है? - ghanaabh mein kitane kore hotee hai?

घनाभ का परिभाषा एवं पृष्ठीय क्षेत्रफल का सूत्र (Ghanabh ka Kshetrafal Formula या Area Of Cuboid in Hindi):- घनाभ एक ऐसा त्रि-आयामी (3D) आकृति होता है जिसमे कि 6 आयताकार फलक होते हैं। उदाहरण- बॉक्स, रबर, ज्योमेट्री बॉक्स, ईंट, घर का कमरा इत्यादि। GHANABH एक ऐसा टॉपिक है जो कि कक्षा 5 से लेकर कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों तक पढाया जाता है। इसके अलावा घनाभ के क्षेत्रफल पर आधारित प्रतियोगी परिक्षवों में पूछे जाते हैं जैसे कि RRB, SSC, BANK में।

आज के इस आर्टिकल में GHANABH ka Kshetrafal का Formula तथा उनपर आधारित कुछ महत्वपूर्ण गुणधर्मों को साझा किया गया है। अतः आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

वृत के सभी सूत्र – क्षेत्रफल, परिधि, जीवाविषमबाहू त्रिभुज का क्षेत्रफल एवं परिमापसमान्तर चतुर्भुज का क्षेत्रफलनिर्देशांक ज्यामिति सूत्रसमलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल और परिमापसमचतुर्भुज का क्षेत्रफलघन का क्षेत्रफलगोले का आयतन

Table of Contents

  • घनाभ का क्षेत्रफल फार्मूला, परिभाषा | Ghanabh ka Kshetrafal
  • घनाभ किसे कहते है। GHANABH kya hai
    • Definition of Cuboid in Hindi। घनाभ किसे कहते हैं?
  • घनाभ का क्षेत्रफल सूत्र । Area Of Cuboid in Hindi
    • (Cuboid) घनाभ का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल । Total Surface area of cuboid
    • घनाभ का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल फार्मूला। Lateral Surface Area of a cuboid (LSA)
    • (Ghanabh) घनाभ का विकर्ण फार्मूला। Diagonal Formula for Cuboid
  • घनाभ का सूत्र। Formula of Cuboid in Hindi
  • घनाभ का गुणधर्म । Properties of Cuboid
  • घनाभ के क्षेत्रफल फार्मूला पर आधारित प्रश्न
  • अंत में – GHANABH Ka Kshetrafal Formula
  • FAQ – घनाभ का क्षेत्रफल फार्मूला

घनाभ का क्षेत्रफल फार्मूला, परिभाषा | Ghanabh ka Kshetrafal

(Cuboid) घनाभ के क्षेत्रफल पर आधारित प्रश्नों को हल करने से पहले घनाभ से सम्बंधित कुछ मूल जानकारियों को समझना काफी जरुरी है। जैसे कि घनाभ किसे कहते हैं, घनाभ का चित्र कैसे होता है, एक घनाभ में कितने विकर्ण, कोने, फलक तथा किनारे होते हैं। घनाभ के चित्र को समझने के बाद आसानी से घनाभ का क्षेत्रफल तथा उसर आधारित प्रश्नों को हल कर सकते हैं।

घनाभ किसे कहते है। GHANABH kya hai

Definition of Cuboid in Hindi। घनाभ किसे कहते हैं?

Ghanabh की परिभाषा:- घनाभ छः पृष्ठों से घिरा एक त्रिविमीय ठोस ज्यामितीय आकृति होता है जिसमे कि प्रत्येक पृष्ठ एक आयत होता है और सम्मुख पृष्ठ बराबर होते हैं, घनाभ कहलाता है।

या

आयताकार कागज के पन्नो को एक के ऊपर एक रखने से जो ठोस ज्यामिति आकृति बनती है वो घनाभ होता है।

उदाहरण:- माचिस, डस्टर, बॉक्स, रबर, दरवाजा इत्यादि।

घनाभ का क्षेत्रफल सूत्र । Area Of Cuboid in Hindi

GHANABH ka kshetrafal formula:- घनाभ से सम्बंधित प्रश्नों में अक्सर घनाभ का सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा पार्श्व क्षेत्रफल पूजा जाता है। अतः दोनों के क्षेत्रफल का फार्मूला क्रमशः बताया गया है।

(Cuboid) घनाभ का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल । Total Surface area of cuboid

एक घनाभ का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल उसके सभी 6 फलकों (वर्गाकार) के पृष्ठीय क्षेत्रफल के योग के बराबर होता है। चूँकि घनाभ में सर्वांगसमफलकों या पृष्ठों के तीन यिग्म होते हैं अतः निम्नलिखित सूत्र द्वारा घनाभ के सम्पूर्ण पृष्ठ का क्षेत्रफल निकल सकते हैं।

माना कि घनाभ कि लम्बाई (L), चौडाई (B) तथा ऊँचाई (H)

घनाभ का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल = 2(लं. × चौ. + चौ. × ऊँ. + ऊँ. × लं. ) = 2(LB + BH +HL)

घनाभ का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल फार्मूला। Lateral Surface Area of a cuboid (LSA)

एक घनाभ का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल उस घनाभ के चार फलकों पृष्ठीय क्षेत्रफल के बराबर होता है, जिसमे कि ऊपरी और निचला सतह को छोड़ दिया जाता है।

घनाभ का पार्श्व पृष्ठ का क्षेत्रफल = 2H ( L + B ) = 2 ऊँ ( लं. + चौ. )

(Ghanabh) घनाभ का विकर्ण फार्मूला। Diagonal Formula for Cuboid

घनाभ का विकर्ण = √ ( L2 + B2 + H2 )

घनाभ का सूत्र। Formula of Cuboid in Hindi

1. घनाभ के प्रथम पृष्ठ का क्षेत्रफललम्बाई x चौडाई2. घनाभ के दुसरे पृष्ठ का क्षेत्रफलचौड़ाई x ऊँचाई3. घनाभ के तीसरे पृष्ठ का क्षेत्रफलऊँचाई x लम्बाई4. घनाभ का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल2(लं. × चौ. + चौ. × ऊँ. + ऊँ. × लं. )5. घनाभ का पार्श्व पृष्ठ का क्षेत्रफल2 ऊँ ( लं. + चौ. )6. कमरें के चारों दीवारों का क्षेत्रफल2 ऊँ ( लं. + चौ. )7. घनाभ का विकर्ण√ ( L² + B² + H²)8. घनाभ का आयतनलम्बाई x चौड़ाई x ऊँचाई

घनाभ का गुणधर्म । Properties of Cuboid

  • शीर्ष:- घनाभ में 8 कोने होते हैं जिन्हें शीर्ष कहते हैं।
  • कोर:- घनाभ के आकृति या ढांचे को बनाने वाले रेखाखंडो को किनारा या कोर कहते हैं। घनाभ में कुल 12 कोर होते हैं।
  • फलक या पृष्ठ:- घनाभ के वर्गाकार या आयताकार बाहरी भाग को फलक या पृष्ठ कहते हैं। एक घनाभ की आकृति में कुल 6 फलक होते हैं।
  • घनाभ में सर्वांगसम फलकों के तीन युग्म होते हैं।
  • घनाभ में विकर्ण की संख्या 4 होती है।
  • घनाभ का आयतन = आधार का क्षेत्रफल x ऊँचाई

घनाभ के क्षेत्रफल फार्मूला पर आधारित प्रश्न

प्रश्न:- एक कमरे की लम्बाई, चौडाई व ऊँचाई क्रमशः 6 सेमी, 8 सेमी व 10 सेमी है तो कमरे का सम्पूर्ण क्षेत्रफल तथा कमरें के चारों दीवारों का क्षेत्रफल क्या होगा?

L = 6 सेमी, B = 8 सेमी तथा H = 10 सेमी,

घनाभ का सम्पूर्ण पृष्ठ का क्षेत्रफल = 2(LB + BH +HL)

क्षेत्रफल = 2(6 x 8 + 8 x 10+ 10 x 6) = 376 सेमी2

कमरें के चारों दीवारों का क्षेत्रफल = 2 ऊँ ( लं. + चौ.)

क्षेत्रफल = 2 x 10 (6 + 8) = 280 सेमी2

अंत में – GHANABH Ka Kshetrafal Formula

ऊपर के लेख में घनाभ से जुड़ी जानकारियों को साझा किया है जैसे कि घनाभ की परिभाषा क्या होती है, घनाभ का चित्र तथा घनाभ का क्षेत्रफल का सूत्र क्या होता है। साथ ही घनाभ से जुड़ी कुछ विशेषतावों को भी बताया गया है जैसे घनाभ का विकर्ण, कोना तथा फलकों की संख्या इत्यादि। अगर किसी भी विद्यार्थी घनाभ के क्षेत्रफल से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

घनाभ में कोरों की संख्या कितनी होती है?

घन तथा घनाभ में 6 फलक ,8 कोर तथा 12 भुजा होती हैं

एक घनाभ के कितने किनारे होते हैं?

घनाभ के कुल 12 किनारे होते हैं। यह दिखने में आयताकार होता है।

घन में कितने कोण होते है?

घन एक ऐसी त्रिआयामी आकृति को कहा जाता है जिसकी लम्बाई, चौड़ाई एवं ऊँचाई सामान होती हैं। एक घन में छः फलक, बारह किनारे एवं आठ कोने होते हैं।

एक घर में कितने किनारे होते हैं?

घन में कुल 12 किनारे होते हैं

Toplist

नवीनतम लेख

टैग