गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके UP के धर्मेंद्र सिंह को नहीं मिल रही दुल्हन, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
मीडिया के सामने अपनी समस्या बताते धर्मेंद्र प्रताप सिंह.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में प्रतापगढ़ जिले के धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अपना नाम एशिया के सबसे लंबे आदमी के रूप में गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड (Guinness Book of Record) में दर्ज कराया है. लेकिन इन्हीं धर्मेंद्र सिंह को आज दुल्हन नहीं मिल रही है. जानिए क्या है इसके पीछे की वजह.
अधिक पढ़ें ...
- News18Hindi
- Last Updated : October 27, 2020, 20:20 IST
प्रतापगढ़. एशिया (Asia) के सबसे लंबे व्यक्ति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के लिए लम्बाई अब अभिशाप बनती जा रही है. यब बात हम नहीं बल्कि गिनीज़ बुक रिकार्ड (Guinness Book of Record) में अपना नाम दर्ज करा चुके धर्मेन्द्र प्रताप सिंह कह रहे हैं. प्रतापगढ़ (Pratapgarh) के कोहडौर थाना इलाके के नरहरपुर कसियाही गांव के रहने वाले धर्मेन्द्र के पास शोहरत तो हैं, लेकिन जिस लम्बाई से शोहरत मिली उसी लम्बाई के बदौलत अब इनको जीवन साथी नहीं मिल रहा है.
एशिया समेत भारत के सबसे लंबे व्यक्तियों की सूची में शुमार धर्मेन्द्र को अब दुल्हन की तलाश है ,लेकिन 8 फीट 2 इंच की लम्बाई होने के कारण उनको कोई लड़की शादी के लिए नहीं मिल रही है. ऐसा नहीं है उनको शादी के लिए देखने कोई आ नहीं रहा है. अब तक दर्जनों रिश्तेदार शादी लेकर धर्मेन्द्र के घर गए, लेकिन लड़की पक्ष के लोग इतनी लम्बाई देखकर उनसे शादी करने से इन्कार कर देते हैं. वहीं भारत के सबसे लंबे व्यक्ति धर्मेन्द्र सिंह की उम्र अब 45 साल की हो गई है. धर्मेन्द्र ने अब शादी की उम्मीद छोड़ दी है, लेकिन दिल के दर्द को मीडिया के सामने बयान किया है. धर्मेंद्र ने कहा कि अगर आज मेरे कद और उम्र की लड़की मिले तो मैं शादी करने के लिए तैयार हूं.
कोरोना ने की आर्थिक हालत खराब
भारत के सबसे लंबे व्यक्ति धर्मेन्द्र सिंह की आर्थिक हालत और रोजगार दोनों को कोरोना ने छीन लिया है. वैसे
तो धर्मेन्द्र दिल्ली के कनाट प्लेस और मुंबई के गेट-वे ऑफ इंडिया पर खड़े होकर लोगों के साथ सेल्फी देकर उनसे मिले उपहार के रुपयों से अपना खर्च चलते थे. साथ ही किसी प्रचार-प्रसार और बड़े इवेंट से वो अपना खर्च निकाल लेते थे, लेकिन कोरोना काल में वह घर आ गए और यहां पर उनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं है.
किसान परिवार से है धर्मेन्द्र प्रताप सिंह
प्रतापगढ़ के नरहरपुर कसियाही गांव के रहने वाले धर्मेंद्र दो बहन और दो भाई हैं. बड़े भाई रमेन्द्र सिंह मुंबई में
टैक्सी चालक थे, लेकिन उम्र बढ़ाने के साथ वह भी प्रतापगढ़ आकार खेती- किसानी करने लगे. धर्मेन्द्र ने हिन्दी से एमए तक पढ़ाई की है. गांव में घर से बाहर निकलने पर लोगों का बड़ा हुजूम उमड़ पड़ता है, लोग सेल्फी लेने लगते हैं. लेकिन पैसे कोई नहीं देता है.
सीएम योगी से मदद की लगाई गुहार
भारत के सबसे लंबे व्यक्ति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है. उनका कहना है मैं भारत का सबसे लंबा व्यक्ति हूं ,इसलिए कोई ना शादी करने को तैयार है,और ना ही नौकरी देने
के लिए, कोरोना काल में अब बाहर निकालना और भीड़ लगाना भी मुश्किल है. अगर योगी सरकार चाहे तो सरकार की योजनाओं के प्रचार -प्रचार में उनका उपयोग कर उनको रोजगार दे सकती है, जिससे उनकी आर्थिक हालत ठीक हो जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Marriage, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : October 27, 2020, 20:16 IST
हर देश में आदमी की लंबाई का औसत भिन्न- भिन्न है। लेकिन कुछ लोगों को उम्मीद से ज्यादा लंबाई कुदरत की देन के रूप में मिल जाती है। संसार में ऐसे बहुत सारे लोग हुए हैं जिनकी लंबाई आम इंसानों की अधिकतम लंबाई से भी कहीं ज्यादा है। हालांकि यह सोचना थोड़ा कठिन है कि प्राचीनकाल में लोग 20 से 22 फीट के होते थे? पौराणिक कथाओं में ऐसे विशालकाय मानवों का जिक्र जरूर है।
1. अमेरिकी नीग्रो युवक रॉबर्ट वाडलो की लंबाई 8 फीट 11.1 इंच थी। 22 साल की उम्र में ही उसकी मौत हो गई थी। उन्हें दुनिया का सबसे लंबा आदमी माना जाता है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम आज भी दर्ज है। रॉबर्ट अमेरिका के एल्टन (इलीनोइस) शहर के रहने वाले थे। 22 फरवरी 1918 को जन्मे रॉबर्ट 2 साल की उम्र में 4 फीट, 12 साल की उम्र में 7 फीट के हो गए थे। साल 1936 में महज 18 साल की उम्र में रॉबर्ट ने दुनिया के सबसे लंबे आदमी का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। उनके जूते की साइज 37AA थी। 15 जुलाई 1940 को महज 22 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी।
2. अमेरिका के
ही दूसरे युवक जॉन विलियम रोगान की लंबाई 8 फीट 9 इंच थी।
3. एक तीसरे अमेरिकी युवक जॉन एफ. कैरोल की हाइट 8 फीट 7 इंच थी, लेकिन कहा जाता है कि उनकी लंबाई नापना मुश्किल था। हो सकता है कि उनकी मौत के वक्त तक उनकी लंबाई 9 फीट के करीब हो गई होगी।
4. लंबे काल तक जीवित रहे लोगों में यूक्रेन के लियोनाइड की लंबाई 8 फीट 5 इंच के लगभग थी।
5. वैनो माइलारिन की लंबाई 8 फीट 3 इंच थी।
6. उत्तरी अमेरिका के इडोआर्ड बियोपर की लंबाई भी 8 फीट 3 इंच थी।
7. पाकिस्तान के सुल्तान कोसन की हाइट भी 8 फीट 3 इंच थी।
8. डॉन कोहेलर की लंबाई 8 फीट 2 इंच थी।
9. अमेरिका के ही बर्नार्ड कोएन की लंबाई 8 फीट दर्ज की गई थी।
10. लंबे लोगों की लिस्ट में भारत के विकास कुमार उप्पल का नाम भी शामिल है। कुछ रिपोर्ट्स में उनकी लंबाई 8 फीट 10 इंच
तो कुछ रिपोर्ट्स अनुसार 8 फीट 3 इंच लंबाई होने का दावा किया गया।
11. बर्नार्ड कोएन की लंबाई 8 फीट दर्ज की गई है।
12. 1986 को हरियाणा के रोहतक में जन्मे विकास को उस काल में दुनिया का 10वां सबसे लंबा व्यक्ति माना गया था। 21 साल की उम्र में 30 जून 2007 को उनकी ब्रेन ट्यूमर के कारण मौत हो गई।
इस तरह हमने यह जाना कि आदमी की लंबाई अधिकतम 8 फीट तक जा सकती है। इस लंबाई में व्यक्ति आसानी से जी सकता है।
दुनिया के वे देश जहां सबसे ज्यादा लंबे लोग रहते हैं :
1. दुनिया में अब तक के सबसे बड़े मानवों की लंबाई संबंधी अध्ययन से पता चला है कि नीदरलैंड्स के पुरुष और लातवियाई महिलाएं दुनिया में सबसे लंबी होती हैं, जबकि ग्वाटेमाला की महिलाएं और पूर्वी तिमोर के पुरुष दुनिया के सबसे छोटे कद के होते हैं।
2. शोध पत्रिका 'ई-लाइफ' में प्रकाशित अध्ययन में डच पुरुषों का औसतन कद 183 सेमी (6 फीट) जबकि एक औसत लातवियाई महिला का कद 170 सेमी (5 फुट 7 इंच) बताया गया है। लेकिन अध्ययन में यह भी पता चला है कि ईरान के पुरुष और दक्षिण कोरियाई महिलाएं गत शताब्दी में सबसे तेजी से लंबे हुए हैं।
3. अमेरिका के लोग कभी दुनिया के सबसे लंबे लोगों में शुमार हुआ करते थे, लेकिन 100 साल पहले लंबाई में पुरुष और महिला क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान से फिसलकर 2014 में 37वें और 42वें स्थान पर आ गए हैं।
4. इंपीरियल कॉलेज के वैज्ञानिकों के अध्ययन और 'लाइफ जर्नल' के अनुसार गत 30 से 40 सालों के बीच कुछ देशों के लोगों के लंबाई में बढ़ोतरी रुक गई है, हालांकि स्पेन, इटली, लेटिन अमेरिका और पूर्वी एशिया के लोगों में अभी भी लंबाई में बढ़ोतरी जारी है। 'ई-लाइफ' ने 1914 के बाद से अब तक दुनियाभर के 187 देशों में विकास के रुझानों पर शोध छापा है।
5. इंपीरियल कॉलेज लंदन के सह-लेखक के अनुसार भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे दक्षिण एशियाई देशों और सब सहारा अफ्रीका के लोगों का कद कुछ खास नहीं बढ़ा है। पूर्वी एशिया में जापान, चीन और दक्षिण कोरिया के लोगों का कद 100 सालों में पहले के मुकाबले बढ़ा है। हो सकता है कि यह लोगों में अपने शरीर को सेहतमंद बनाए रखने और लंबे रहने की चाहत का परिणाम हो। भारतीय लोगों में अपने शरीर की फिक्र करना प्रचलन में नहीं है।
मानव लंबाई पोषण और पर्यावरणीय कारणों से अत्यधिक प्रभावित होती है, हालांकि प्रत्येक व्यक्ति में आनुवांशिक कारक भी इसके लिए जिम्मेदार होते हैं। अध्ययन के अनुसार गर्भाधान के दौरान मां का स्वास्थ्य और पोषण भी बच्चे की लंबाई तय करता है।
लंबाई का बढ़ना आजीवन परिणामों का भी हिस्सा है।
कुछ अध्ययनों से पता चला है कि लंबे व्यक्ति ज्यादा दिन तक जीवित रहते हैं, अच्छी शिक्षा पाते हैं और अच्छा कमाते हैं। लेकिन अधिकतम लंबाई से अधिक लंबाई होना बीमारियों को भी बढ़ावा देता है। अध्ययन से पता चला है कि लंबे लोगों में डिम्ब ग्रंथि और प्रोस्टेट कैंसर संबंधी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।