चौड़ा आधार तथा पतला होता शीर्ष आकृति वाला पिरामिड क्या दर्शाता है? - chauda aadhaar tatha patala hota sheersh aakrti vaala piraamid kya darshaata hai?

जनसंख्या के ग्रामीण - नगरीय संघटन का वर्णन कीजिए ।

आवास केआधार पर जनसंख्या को दो वर्गों में बाँटा गया है 

  1. ग्रामीण जनसंख्या तथा 
  2. नगरीय जनसंख्या ।

ग्रामीण तथा नगरीय जनसंख्या की अपनी अलग-अलग विशेषताएँ होती हैं तथा इनको अपने अलग-अलग व्यवसाय, संरचना, जीवन-पद्धति आदि के आधार पर पहचाना जा सकता है। गांव के लोग साधारण, सामाजिक संबंधों से ओत-प्रोत तथा अधिकतर कृषि - कार्यों में संलग्न रहते हैं। उनके आचार-विचार तथा सांसारिक दृष्टिकोण नगर में रहने वाले लोगों से भिन्न होते हैं। इसके विपरीत, नगरों में रहने वाले लोग उद्योग तथा व्यापार में संलग्न रहते हैं । इनके आपसी सामाजिक संबंध औपचारिक होते हैं तथा
इनका दृष्टिकोण अपेक्षतया भिन्न होता है।
विश्व में ग्रामीण जनसंख्या सबसे अधिक एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के देशों में पाई जाती है जबकि यूरोप, उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में नगरीय जनसंख्या अधिक पाई जाती है।
सामान्यतया औद्योगिक दृष्टि से विकसित राष्ट्रों में नगरीय जनसंख्या का अनुपात अधिक पाया जाता है जबकि कृषि प्रधान देशों में ग्रामीण जनसंख्या का अनुपात अधिक पाया जाता है। कुल जनसंख्या में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत किसी देश के आर्थिक विकास का सूचक होता है। इसका कारण है नगरों में उपलब्ध सुविधाएँ और रोजगार की संभावनाएँ। यही कारण है कि विकसित राष्ट्रों में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत अधिक होता है। विश्व में प्रतिवर्ष नगरीय जनसंख्या में लगभग 6 करोड़ की वृद्धि हो रही है।

विश्व में नगरीय जनसंख्या में वृद्धि के प्रमुख कारण हैं -

  1. नगरीय क्षेत्रों में स्त्रियों की संख्या अधिक होने का कारण ग्रामीण क्षेत्रों से स्त्रियों का नौकरियों हेतु शहरी क्षेत्रों की ओर प्रवास करना है।
  2. विकासशील देशोंमें कृषि संबंधी कार्यों में स्त्रियों की सहभागिता दर काफी ऊँची है। 
  3. ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों का कृषि पर प्रभुत्व है।

Rajasthan Board RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 3 जनसंख्या संघटन Important Questions and Answers.

बहुविकल्पीय प्रश्न:

प्रश्न 1.
विश्व की जनसंख्या का औसत लिंगानुपात है।
(क) 950
(ख) 970
(ग) 1020
(घ) 1010
उत्तर:
(ख) 970 

 

प्रश्न 2.
यूरोप के अधिकांश देशों में महिलाओं की तुलना में पुरुषों की संख्या कम मिलने का कारण है।
(क) निम्न जन्म दर
(ख) समाज में महिलाओं की बेहतर स्थिति
(ग) पुरुष प्रधान उत्प्रवास
(घ) ख व ग दोनों।
उत्तर:
(घ) ख व ग दोनों। 

प्रश्न 3.
विश्व में निम्नतम लिंगानुपात (प्रति 100 स्त्रियों पर 311 पुरुष) कहाँ मिलता है।
(क) कुवैत में
(ख) संयुक्त अरब अमीरात में
(ग) सऊदी अरब में
(घ) इराक में।
उत्तर:
(ग) सऊदी अरब में

प्रश्न 4.
विकसित राष्ट्रों के अधिकांश नगरीय क्षेत्रों में उच्च लिंगानुपात मिलने का कारण है।
(क) नगरीय क्षेत्र में रोजगार के अधिक साधनों का मिलना
(ख) ग्रामीण क्षेत्रों के कृषि कार्यों में पुरुषों की उच्च भागीदारी
(ग) ग्रामीण क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों की ओर होने वाला महिला प्रधान प्रवास
(घ) इन सभी
उत्तर:
(ख) ग्रामीण क्षेत्रों के कृषि कार्यों में पुरुषों की उच्च भागीदारी 

प्रश्न 5.
जनसंख्या पिरामिड के प्रत्येक आयु वर्ग में दायाँ भाग प्रतीक है।
(क) पुरुषों के प्रतिशत का
(ख) स्त्रियों के प्रतिशत का
(ग) वृद्धों के प्रतिशत का
(घ) युवाओं के प्रतिशत का।
उत्तर:
(घ) युवाओं के प्रतिशत का। 

प्रश्न 6.
बांग्लादेश का आयु-लिंग पिरामिड निम्न में से किस एक से सम्बन्धित है
(क) विस्तृत आधार वाला त्रिभुजाकार पिरामिड
(ख) संकीर्ण आधार वाला त्रिभुजाकार पिरामिड
(ग) घण्टी के आकार वाला पिरामिड
(घ) संकीर्ण आधार और शुंडाकार पिरामिड।
उत्तर:
(क) विस्तृत आधार वाला त्रिभुजाकार पिरामिड 

प्रश्न 7.
निम्न में से किस देश का आयु लिंग पिरामिड घंटी के आकार का है।
(क) ऑस्ट्रेलिया
(ख) भारत
(ग) बांग्लादेश
(घ) चीन।
उत्तर:
(ग) बांग्लादेश

प्रश्न 8.
निम्न में से किस देश का आयु लिंग पिरामिड निम्न जन्म दर एवं निम्न मृत्यु दरों को दर्शाता है।
(क) चीन
(ख) भारत
(ग) ऑस्ट्रेलिया
(घ) जापान।
उत्तर:
(क) चीन 

प्रश्न 9.
उद्योगों तथा अवसंरचना से युक्त एक अर्थव्यवस्था अधिक कार्यशील जनसंख्या को निम्न में से किन क्षेत्र/क्षेत्रों में रोजगार प्रदान करती है।
(क) द्वितीयक
(ख) तृतीयक
(ग) चतुर्थक
(घ) इन. सभी।
उत्तर:
(घ) इन. सभी।

सुमेलन सम्बन्धी प्रश्न:

निम्न में स्तम्भ 'अ' को स्तम्भ 'ब' से सुमेलित कीजिए:

प्रश्न 1.

स्तम्भ अ (जनसंख्या की विशेषता)

स्तम्भ ब (सम्बन्ध)

(i) स्त्री - पुरुष अनुपात

(अ) 15 - 59 वर्ष

(ii) बाल आयु वर्ग

(ब) आस्ट्रेलिया

(iii) कार्यशील जनसंख्या

(स) प्राथमिक क्रियाकलाप

(iv) शुंडाकार पिरामिड़

(द) 0 - 14 वर्ष

(v) कृषि

(य) लिंगानुपात

 उत्तर:

स्तम्भ अ (जनसंख्या की विशेषता)

स्तम्भ ब (सम्बन्ध)

(i) स्त्री-पुरुष अनुपात

(य) लिंगानुपात

(ii) बाल आयु वर्ग

(द) 0 - 14 वर्ष

(iii) कार्यशील जनसंख्या

(स) प्राथमिक क्रियाकलाप

(iv) शुंडाकार पिरामिड़

(अ) 15 - 59 वर्ष

(v) कृषि

(ब) आस्ट्रेलिया


रिक्त स्थान पूर्ति सम्बन्धी प्रश्न:

निम्न वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

प्रश्न 1.
........... किसी देश में स्त्रियों की स्थिति के संबंध में महत्त्वपूर्ण सूचना होती है।
उत्तर:
लिंगानुपात

प्रश्न 2.
विश्व में उच्चतम लिंगानुपात ............... में दर्ज किया गया है।
उत्तर:
लैटविया

प्रश्न 3.
प्रत्येक आयु वर्ग में .............भाग पुरुषों व ........... भाग स्त्रियों के प्रतिशत को दर्शाता है।
उत्तर:
बाँया, दाँया

प्रश्न 4.
ऑस्ट्रेलिया का आयु-लिंग पिरामिड़ ............. के आकार का है।
उत्तर:
घंटी

प्रश्न 5.
आर्थिक विकास का स्तर .............. का कारण एवं ........... दोनों ही है।
उत्तर:
साक्षरता, परिणाम

सत्य - असत्य कथन सम्बन्धी प्रश्न:

निम्न में से सत्य - असत्य कथनों की पहचान कीजिए:

प्रश्न 1.
स्त्रियों को पुरुषों की तुलना में जैविक लाभ प्राप्त है।
उत्तर:
 सत्य। 

प्रश्न 2.
एशिया में उच्च लिंगानुपात मिलता है।
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 3.
बांग्लादेश का आयु लिंग पिरामिड त्रिभुजाकार है।
उत्तर:
सत्य। 

प्रश्न 4.
जन्म दरों में इस के साथ जनसंख्या में बच्चों का अनुपात बढ़ता है।
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 5.
द्वितीयक क्रियाओं में उद्योग, विनिर्माण शामिल होते हैं।
उत्तर:
 सत्य। 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न:

प्रश्न 1.
लोगों को किन-किन आधारों पर पृथक किया जा सकता है?
उत्तर:
लोगों को आयु, लिंग, उनके निवास, व्यवसाय, शिक्षा एवं जीवन प्रत्याशा के आधार पर पृथक् किया जा सकता है। 

प्रश्न 2.
लिंग अनुपात से क्या आशय है?
उत्तर:
किसी दी गयी जनसंख्या में स्त्रियों तथा पुरुषों की संख्या के मध्य के अनुपात को लिंग अनुपात कहा जाता है। भारत में इसका मापन प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या के रूप में किया जाता है। 

प्रश्न 3.
लिंगानुपात ज्ञात करने का सूत्र क्या है?
उत्तर:

 

प्रश्न 4.
किन क्षेत्रों में लिंग-अनुपात निश्चित रूप से स्त्रियों के प्रतिकूल होता है?
उत्तर:
जिन क्षेत्रों में लिंग भेदभाव अनियंत्रित होता है, वहाँ लिंग अनुपात निश्चित रूप से स्त्रियों के प्रतिकूल होता है। 

प्रश्न 5.
विश्व में उच्चतम लिंगानुपात रखने वाले देश का नाम बताइये तथा उसका लिंगानुपात कितना है?
उत्तर:
विश्व में उच्चतम लिंगानुपात यूरोप महाद्वीप के लैटविया देश में प्रति 100 स्त्रियों पर 85 पुरुष दर्ज किया गया है। 

प्रश्न 6.
लिंग अनुपात स्त्रियों के लिए कब अनुकूल होता है?
उत्तर:
जब स्त्रियों की संख्या पुरुषों की संख्या से अधिक होती है तब लिंग-अनुपात स्त्रियों के अनुकूल होता है। 

प्रश्न 7.
लिंग अनुपात प्रतिकूल कब होता है?
उत्तर:
जब पुरुषों की संख्या स्त्रियों की संख्या से अधिक होती है तब लिंग अनुपात प्रतिकूल होता है। 

प्रश्न 8.
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सूचीबद्ध कितने देशों में लिंग अनुपात स्त्रियों के लिए अनुकूल तथा प्रतिकूल है?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सूचीबद्ध 139 देशों में लिंग अनुपात स्त्रियों के लिए अनुकूल तथा शेष 72 देशों में प्रतिकूल है।

प्रश्न 9.
एशिया के उन देशों के नाम लिखिए जिनमें लिंगानुपात निम्न मिलता है?
उत्तर:
ऐसे देशों में चीन, भारत, सऊदी अरब, पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान नामक एशियाई देश उल्लेखनीय हैं।

प्रश्न 10.
संसार के पश्चिमी देशों के ग्रामीण क्षेत्रों में स्त्रियों की अपेक्षा पुरुषों की संख्या अधिक है जबकि नगरीय क्षेत्रों में स्त्रियों की संख्या पुरुषों की अपेक्षा अधिक है क्यों?
उत्तर:

  1. स्त्रियों का रोजगार हेतु शहरों में पलायन करना 
  2. कृषि का पुरुषों द्वारा संचालित किया जाना 
  3. स्त्री जागरूकता 
  4. समाज में स्त्रियों को समान महत्त्व देना।

प्रश्न 11.
रूस सहित यूरोप के एक बड़े भाग में लिंगानुपात उच्च क्यों मिलता है?
अथवा
यूरोपीय महाद्वीप के अनेक देशों में पुरुषों की कमी क्यों पायी जाती है?
उत्तर:

  1. इस क्षेत्र में महिलाओं की समाज में बेहतर स्थिति। 
  2. भूतकाल में इस क्षेत्र से वृहत् स्तर पर हुआ पुरुष प्रधान उत्प्रवास।. 

प्रश्न 12.
आयु संरचना से क्या आशय है?
उत्तर:
विभिन्न आयु वर्गों में व्यक्तियों की जनसंख्या का मिलने वाला अनुपात आयु संरचना कहलाता है। 

प्रश्न 13.
जनसंख्या संघटन के किन्हीं दो महत्त्वपूर्ण सूचकों के नाम बताइए।
उत्तर:

प्रश्न 14.
किसी प्रदेश की कुल जनसंख्या में युवा जनसंख्या के उच्च अनुपात का क्या अर्थ है?
उत्तर:
किसी प्रदेश की कुल जनसंख्या में युवा जनसंख्या के उच्च अनुपात का अर्थ है कि प्रदेश में जन्म दर ऊँची है तथा जनसंख्या युवा है एवं कार्यशील जनसंख्या का प्रतिशत अधिक है।

प्रश्न 15.
जनसंख्या की आयु लिंग संरचना से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
जनसंख्या की आयु लिंग संरचना का अभिप्राय विभिन्न आयु वर्गों में स्त्रियों और पुरुषों की संख्या से है। 

प्रश्न 16.
जनसंख्या पिरामिड का प्रयोग क्यों किया जाता है?
उत्तर:
जनसंख्या पिरामिड का प्रयोग जनसंख्या की आयु लिंग संरचना को दर्शाने के लिए किया जाता है। 

प्रश्न 17.
जनसंख्या पिरामिड की आकृति क्या परिलक्षित करती है?
उत्तर:
जनसंख्या पिरामिड की आकृति जनसंख्या की विशेषताओं को परिलक्षित करती है। 

प्रश्न 18.
विश्व में किस देश का आयु लिंग पिरामिड त्रिभुजाकार पिरामिड के आकार का है?
उत्तर:
नाइजीरिया का। 

प्रश्न 19.
त्रिभुजाकार आकार का पिरामिड किस प्रकार के देशों का प्रतिरूपी है?
उत्तर:
विस्तृत आधार वाला त्रिभुजाकार पिरामिड अल्पविकसित देशों का प्रतिरूपी है। 

प्रश्न 20.
विश्व में किस देश का जनसंख्या पिरामिड स्थिर है?
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया का। 

प्रश्न 21.
विश्व में किस देश का जनसंख्या पिरामिड ह्रासमान है?
उत्तर:
जापान का।

प्रश्न 22.
60 वर्ष से अधिक आयु-वर्ग के विशाल अनुपात से किसी देश के विकास पर पड़ने वाले दो प्रभावों का अनुमान लगाइए।
उत्तर:
60 वर्ष से अधिक आयु-वर्ग के विशाल अनुपात से किसी देश के विकास पर पड़ने वाले दो प्रभाव निम्नलिखित हो सकते हैं

  1. स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाओं पर अधिक व्यय होगा। 
  2. देश की आश्रित जनसंख्या में वृद्धि होगी। 

प्रश्न 23.
जनसंख्या के ग्रामीण व नगरीय जीवन में विभाजन की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर:
क्योंकि ग्रामीण और नगरीय जीवन आजीविका और सामाजिक दशाओं में एक-दूसरे से भिन्नता रखते हैं। इन ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों आयु, लिंग संघटन, व्यावसायिक संरचना, जनसंख्या घनत्व व विकास के स्तर अलग-अलग होते हैं। इन सभी दशाओं के विश्लेषण हेतु यह विभाजन आवश्यक हो जाता है।

प्रश्न 24.
ग्रामीण क्षेत्र किसे कहते हैं?
उत्तर:
सामान्य रूप से वे क्षेत्र जिनमें अधिकांश कार्यशील जनसंख्या प्राथमिक क्रियाओं में संलग्न मिलती है, ग्रामीण क्षेत्र कहलाते हैं।

प्रश्न 25.
नगरीय क्षेत्र से क्या आशय है?
उत्तर:
सामान्य रूप से वे क्षेत्र जिनमें अधिकांश कार्यशील जनसंख्या गैर-प्राथमिक क्रियाओं में संलग्न होती है, नगरीय क्षेत्र कहलाते हैं।

प्रश्न 26.
विश्व के विकसित राष्ट्रों की आयु संरचना में वृद्ध आयु वर्ग का प्रतिशत क्यों बढ़ गया है?
उत्तर:
विश्व के अधिकांश देशों में जीवन प्रत्याशा में वृद्धि हुई है तथा जन्म दरों में गिरावट आयी है जिसके कारण इन देशों की कुल जनसंख्या में वृद्ध आयु वर्ग का प्रतिशत बढ़ रहा है।

प्रश्न 27.
किसी देश में साक्षर जनसंख्या का अनुपात किसका सूचक होता है?
उत्तर:
किसी देश में साक्षर जनसंख्या का अनुपात उसके सामाजिक व आर्थिक विकास का सूचक होता है। 

प्रश्न 28.
साक्षरता से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
भारत में 7 वर्ष या इससे अधिक आयु की जनसंख्या का पढ़ने, लिखने, अपने विचारों को दूसरे को समझाने व दूसरों के विचारों को समझने की स्थिति साक्षरता कहलाती है।

प्रश्न 29.
मानव की प्राथमिक क्रियाएँ कौन-कौन सी हैं?
उत्तर:

  1. कृषि 
  2. वानिकी 
  3. मत्स्य पालन 
  4. खनन आदि। 

प्रश्न 30.
मानव की किसी एक द्वितीयक क्रिया का नाम बताइए।
उत्तर:
विनिर्माण। 

प्रश्न 31.
किन्हीं दो तृतीयक क्रियाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

प्रश्न 32.
मानव की किसी एक चतुर्थक क्रिया का नाम लिखिए।
उत्तर:
अनुसंधान। 

प्रश्न 33.
मानव की दो पंचमक क्रियाओं के उदाहरण दीजिए।
उत्तर:

लघु उत्तरीय प्रश्न (SA1): 

प्रश्न 1.
किसी प्रदेश में मिलने वाले निम्न लिंगानुपात के लिए कौन-से कारक उत्तरदायी हैं?
अथवा
'किसी प्रदेश में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की कम संख्या मिलने के लिए कौन - कौन से कारक उत्तरदायी हैं?
उत्तर:
किसी प्रदेश में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की कम संख्या मिलने के लिए प्रमुख रूप से निम्नलिखित कारक उत्तरदायी होते हैं

  1. महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक स्तर का निम्न मिलना। 
  2. महिला भ्रूण हत्या तथा महिला-शिशु हत्या की अधिक घटनाओं का मिलना। 
  3. महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा तथा उत्पीड़न की अधिक घटनाओं का मिलना। 
  4. प्रजनन के दौरान महिलाओं की मृत्यु होना। 

प्रश्न 2.
महिलाओं को पुरुषों की तुलना में प्राकृतिक लाभ बनाम सामाजिक हानि प्राप्त है। इसका क्या कारण है?
उत्तर:
महिलाओं के शरीर में पुरुषों के शरीर की तुलना में अधिक प्रतिरोधी क्षमता प्राकृतिक रूप से प्राप्त होती है। जिसके कारण वे पुरुषों की तुलना में अधिक सहनशील एवं दीर्घायु होती हैं लेकिन महिलाओं के प्रति किए जाने वाले भेदभाव व सामाजिक हानियों से यह प्राकृतिक लाभ समाप्त हो जाता है।

प्रश्न 3.
"लिंग अनुपात किसी देश में स्त्रियों की स्थिति के सम्बन्ध में महत्त्वपूर्ण सूचना होती है।" कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
लिंग अनुपात किसी देश में स्त्रियों की स्थिति के सम्बन्ध में महत्त्वपूर्ण सूचना होती है। जिन प्रदेशों एवं देशों में लिंग अनुपात अनियंत्रित होता है, वहाँ लिंग अनुपात निश्चित रूप से स्त्रियों के प्रतिकूल होता है। ऐसे क्षेत्रों में कन्या भ्रूण हत्या, कन्या-शिशु हत्या एवं स्त्रियों के प्रति घरेलू हिंसा की प्रथा प्रचलित होती है जिसका मुख्य कारण इन क्षेत्रों में स्त्रियों के सामाजिक-आर्थिक स्तर का निम्न होना होता है। जबकि नियंत्रित लिंगानुपात स्त्रियों के लिए अनुकूल स्थिति को दर्शाने के साथ समाज में उनके आदर्श स्तर का परिचायक होता है।

प्रश्न 4.
लिंग अनुपात के सन्दर्भ में एशिया व यूरोपीय महाद्वीप की स्थिति का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर:
सामान्यतः एशिया महाद्वीप में लिंग अनुपात निम्न है जिसमें चीन, भारत, सऊदी अरब, पाकिस्तान व अफगानिस्तान जैसे देशों में लिंग अनुपात और भी अधिक निम्न है। जबकि दूसरी ओर, यूरोपीय महाद्वीप के एक बड़े भाग में पुरुष अल्प संख्या में हैं। यूरोप के अनेक देशों में पुरुषों की कमी का मुख्य कारण वहाँ महिलाओं का बेहतर स्थिति में होना तथा भूतकाल में विश्व के विभिन्न भागों में अत्यधिक पुरुष उत्प्रवास का होना है।

प्रश्न 5.
आयु संरचना जनसंख्या संघटन का एक महत्त्वपूर्ण सूचक होती है। क्यों?
उत्तर:
आयु संरचना जनसंख्या संघटन का एक महत्त्वपूर्ण सूचक होती है क्योंकि 15 से 59 आयु वर्ग के मध्य जनसंख्या का एक बड़ा आकार एक विशाल कार्यशील जनसंख्या को प्रदर्शित करता है। 60 वर्ष से अधिक आयु वाली जनसंख्या का एक बड़ा अनुपात उस वृद्ध जनसंख्या को प्रदर्शित करता है जिनके लिए स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाओं की उपलब्धता हेतु अधिक धनराशि के व्यय की आवश्यकता होती है। निम्न आयु वर्गों में जनसंख्या का अधिक मिलना उच्च जन्म दर का प्रतीक होने के साथ राष्ट्र के पिछड़ेपन को दर्शाता है।

प्रश्न 6.
जनसंख्या परिस्थितियों को दर्शाने के लिए तीन प्रकार के आयु-लिंग पिरामिड बताइए।
उत्तर:
जनसंख्या परिस्थितियों को दर्शाने के लिए तीन प्रकार के आयु-लिंग पिरामिड निम्नलिखित हैं

  1. चौड़े आधार व सँकरे शीर्ष वाला पिरामिड विस्तारित होती जनसंख्या को दर्शाता है। 
  2. शुंडाकार शीर्ष वाले घंटी के आकार वाला पिरामिड स्थिर जनसंख्या को दर्शाता है। 
  3. संकीर्ण आधार एवं शुंडाकार शीर्ष वाला पिरामिड ह्रासमान जनसंख्या को दर्शाता है।

प्रश्न 7.
नाइजीरिया देश की जनसंख्या का पिरामिड विस्तृत आधार वाला त्रिभुजाकार क्यों है?
उत्तर:
नाइजीरिया एक अफ्रीकी देश है। इसकी जनसंख्या का पिरामिड त्रिभुजाकार आकृति का है। इसका आधार चौड़ा है एवं शिखर की तरफ कम चौड़ा है। यहाँ उच्च जन्म दर के कारण बाल वर्ग के लोगों की संख्या अधिक पायी जाती है। विश्व के प्रायः सभी अल्पविकसित देशों में इस प्रकार का पिरामिड देखने को मिलता है। 

प्रश्न 8.
ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या का पिरामिड स्थिर क्यों है? स्पष्ट कीजिए।
अथवा
ऑस्ट्रेलिया का आयु लिंग पिरामिड घंटी के आकार का होने का क्या कारण है?
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया का आयु लिंग पिरामिड (जनसंख्या पिरामिड) घंटी के आकार का है जो शीर्ष की ओर शुंडाकार होता जाता है। यह पिरामिड दर्शाता है कि ऑस्ट्रेलिया में जन्म दर एवं मृत्यु दर लगभग एकसमान है। इसके फलस्वरूप दोनों में अन्तर कम पाया जाता है जिससे जनसंख्या स्थिर हो जाती है। विश्व के कई विकसित देशों में इस प्रकार का जनसंख्या पिरामिड देखने को मिलता है।

प्रश्न 9.
जापान का जनसंख्या पिरामिड ह्रासमान क्यों है?
उत्तर:
जापान एशिया महाद्वीप का एक विकसित देश है। जापान के जनसंख्या पिरामिड का आधार संकीर्ण एवं शीर्ष शुंडाकार है। जापान में जन्म दर एवं मृत्यु दर दोनों ही निम्न हैं। जनसंख्या वृद्धि शून्य या ऋणात्मक है। इसी कारण जापान का जनसंख्या पिरामिड ह्रासमान है।

प्रश्न 10.
आश्रित जनसंख्या किसे कहते हैं? यह कौन-कौन से वर्गों में मिलती है?
उत्तर:
विश्व के सभी राष्ट्रों में पायी जाने वाली जनसंख्या में 0 - 14 वर्ष एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की जनसंख्या को आश्रित जनसंख्या कहते हैं क्योंकि इन वर्गों की जनसंख्या मुख्यतः कार्यशील जनसंख्या (15 - 59) पर निर्भर रहती है।

प्रश्न 11.
विश्व के अधिकांश विकसित देशों की जनांकिकीय विशेषताओं.का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर:
विकसित देशों की जनांकिकीय विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  1. विश्व के अधिकांश विकसित देशों में वृद्ध लोगों का अनुपात अधिक मिलता है। 
  2. विकसित देशों में जीवन प्रत्याशा बढ़ने के कारण उच्च आयु वर्ग में लोगों का अनुपात बढ़ गया है। 
  3. इन देशों की जन्म दरों में ह्रास के कारण जनसंख्या में बच्चों का अनुपात घट गया है।

लघु उत्तरीय प्रश्न (SA2): 

प्रश्न 1.
लिंग अनुपात क्या है? स्पष्ट कीजिए कि लिंग भेदभाव से लिंग अनुपात प्रभावित होता है?
उत्तर:
लिंग अनुपात जनसंख्या में स्त्रियों और पुरुषों की संख्या के मध्य के अनुपात को लिंग अनुपात कहा जाता है। कुछ देशों में लिंग अनुपात को निम्न सूत्र द्वारा ज्ञात किया जाता है


लिंग अनुपात किसी भी देश में स्त्रियों की स्थिति के संदर्भ में एक महत्त्वपूर्ण सूचक होता है। लिंग भेदभाव से लिंग अनुपात प्रभावित होता है। जिन क्षेत्रों अथवा देशों में लिंग भेदभाव अधिक होता है, वहाँ लिंग अनुपात निश्चित रूप से स्त्रियों के प्रतिकूल होता है। इन क्षेत्रों में कन्या भ्रूण हत्या व कन्या शिशु हत्या एवं स्त्रियों के प्रति घरेलू हिंसा की प्रथा प्रचलित होती है। इसके विपरीत जिन देशों अथवा क्षेत्रों में लिंग भेदभाव नहीं किया जाता है, स्त्रियों को सम्मान दिया जाता है व उनका सामाजिक व आर्थिक स्तर ऊँचा होता है वहाँ लिंग अनुपात स्त्रियों के अनुकूल होता है। इस प्रकार कहा जा सकता है कि लिंग भेदभाव से लिंग अनुपात प्रभावित होता है।

प्रश्न 2.
लिंग अनुपात के विश्व प्रतिरूप को संक्षिप्त में बताइए।
उत्तर:
विश्व में जनसंख्या का औसत लिंग अनुपात प्रति 100 स्त्रियों पर 102 पुरुष है। विश्व में उच्चतम लिंग अनुपात लैटविया में दर्ज किया गया है, जहाँ प्रति 100 स्त्रियों की तुलना में 85 पुरुष हैं। इसके विपरीत विश्व में निम्नतम लिंग अनुपात संयुक्त अरब अमीरात में है, जहाँ प्रति 100 स्त्रियों की तुलना में 311 पुरुष हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सूचीबद्ध 139 देशों में लिंग अनुपात स्त्रियों के लिए अनुकूल है जबकि शेष 72 देशों में यह स्त्रियों के प्रतिकूल है।

सामान्यतः एशिया महाद्वीप में लिंग अनुपात निम्न है। इस महाद्वीप के चीन, भारत, पाकिस्तान, सऊदी अरब व अफगानिस्तान जैसे देशों में लिंग अनुपात और भी निम्न है अर्थात् स्त्रियों के लिए प्रतिकूल है। वहीं दूसरी तरफ रूस सहित यूरोप महाद्वीप के एक बड़े भाग में पुरुषों की संख्या स्त्रियों की तुलना में कम है। यूरोप के अनेक देशों में स्त्रियों की बेहतर स्थिति एवं भूतकाल में विश्व के विभिन्न भागों में अत्यधिक संख्या में पुरुष प्रधान उत्प्रवास होने के कारण पुरुषों की संख्या में कमी पायी जाती है जिसके कारण यूरोपीय महाद्वीप के अधिकांश देशों में लिंग अनुपात स्त्रियों के लिए अनुकूल है।

प्रश्न 3.
जनसंख्या पिरामिड क्या होता है तथा इसके विभिन्न प्रकारों को उदाहरण सहित प्रदर्शित कीजिए।
उत्तर:
जनसंख्या पिरामिड से आशय जनसंख्या की आयु व लिंग संरचना को प्रदर्शित करने वाले पिरामिड को जनसंख्या पिरामिड कहा जाता है। इस पिरामिड़ पर जनसंख्या के विभिन्न आयु-वर्गों में बायीं ओर पुरुषों का प्रतिशत तथा दायीं ओर स्त्रियों का प्रतिशत प्रदर्शित किया जाता है। इसे आयु - लिंग पिरामिड भी कहा जाता है।
जनसंख्या पिरामिड के प्रकार जनसंख्या पिरामिड के निम्नलिखित तीन प्रकार होते हैं

  1. विस्तारित होती जनसंख्या वाला पिरामिड उदाहरण बांग्लादेश, मैक्सिको। 
  2. स्थिर जनसंख्या वाला पिरामिड। उदाहरण ऑस्ट्रेलिया। 
  3. ह्मसमान जनसंख्या वाला पिरामिड। उदाहरण - जापान।

प्रश्न 4.
"किसी देश में साक्षर जनसंख्या का अनुपात उसके सामाजिक-आर्थिक विकास का सूचक होता है।" कथन को स्पष्ट कीजिए।
अथवा
साक्षरता पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
किसी देश की कुल जनसंख्या में साक्षर जनसंख्या का अनुपात उस देश के सामाजिक-आर्थिक विकास का सूचक माना जाता है। साक्षर जनसंख्या के अनुपात से लोगों के रहन-सहन के स्तर, महिलाओं की सामाजिक स्थिति, शैक्षणिक सुविधाओं की उपलब्धता तथा प्रशासनिक नीतियों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। वस्तुतः आर्थिक विकास का स्तर साक्षरता का कारण एवं परिणाम दोनों ही हैं। भारत में साक्षरता दर 7 वर्ष से अधिक आयु की जनसंख्या पर ज्ञात की जाती है। 7 वर्ष से अधिक आयु की कुल जनसंख्या में उस जनसंख्या का प्रतिशत है जो पढ़ सकता है, लिख सकता है तथा जिसमें समझ के साथ अंकगणितीय गणना करने की योग्यता होती है।

प्रश्न 5.
"कार्यशील जनसंख्या का अनुपात किसी राष्ट्र के आर्थिक विकास के स्तरों का अच्छा सूचक होता है।" कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
15 से 59 वर्ष के आयु वर्ग के स्त्री और पुरुष कार्यशील जनसंख्या कहलाते हैं। कार्यशील जनसंख्या कृषि, वानिकी, मत्स्य, विनिर्माण, निर्माण, व्यावसायिक परिवहन, सेवाओं, संचार एवं अवर्गीकृत सेवाओं जैसे व्यवसायों में भाग लेती है। कार्यशील जनसंख्या के अधिक मिलने से प्रति व्यक्ति औसत उत्पादन एवं प्रति व्यक्ति औसत आय दोनों में अधिकता पायी जाती है जो विकास के सूचकों का स्तर उन्नत करती है।

प्राथमिक, द्वितीयक, तृतीयक, चतुर्थक एवं पंचमक क्रियाओं में कार्यशील जनसंख्या का अनुपात किसी राष्ट्र के आर्थिक विकास के स्तरों का एक अच्छा सूचक होता है। इसका प्रमुख कारण यह है कि केवल उद्योगों एवं अवसंरचना से युक्त एक विकसित अर्थव्यवस्था ही द्वितीयक, तृतीयक एवं चतुर्थक क्षेत्रों में अधिक कर्मियों को समायोजित कर सकती है। यदि अर्थव्यवस्था अभी भी आदिम अवस्था में है, तब प्राथमिक क्रियाओं में कार्यरत लोगों का अनुपात अधिक होगा, क्योंकि इसमें मात्र प्राकृतिक संसाधनों का ही विदोहन किया जाता है। 

निबन्धात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1.
जनसंख्या संघटन क्या है? इसके किन्हीं चार सूचकों का विस्तार से वर्णन कीजिए।
अथवा जनसंख्या संघटन के महत्त्वपूर्ण घटक कौन-कौन से हैं? इनका विस्तार से वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जनसंख्या संघटन-जनसंख्या संघटन से आशय जनसंख्या की उन समस्त विशेषताओं से है जिनके द्वारा लोगों को एक-दूसरे से पृथक् किया जा सकता है, जैसे - आयु, लिंग, निवास स्थान, व्यवसाय, शिक्षा एवं जीवन प्रत्याशा। जनसंख्या संघटन के सूचक घटक - जनसंख्या संघटन के मुख्य घटक (सूचक) आयु, लिंग, साक्षरता, आवास का स्थान आदि हैं। ये घटक विकास की भावी योजनाओं को निश्चित करने में सहायक होते हैं।

1. लिंग संघटन: किसी भी देश की महत्त्वपूर्ण जनांकिकी विशेषता उसमें निवास करने वाले स्त्रियों और पुरुषों की संख्या होती है। जनसंख्या में स्त्रियों और पुरुषों की संख्या के बीच के अनुपात को लिंग अनुपात कहा जाता है। लिंग अनुपात किसी भी देश में स्त्रियों की स्थिति के सम्बन्ध में महत्त्वपूर्ण सूचना होती है। जिन देशों अथवा प्रदेशों में स्त्रियों के प्रति भेदभाव होते हैं वहाँ पर लिंग अनुपात निश्चित रूप से स्त्रियों के प्रतिकूल मिलता है। इन क्षेत्रों में कन्या भ्रूण हत्या और कन्या शिशु हत्या के अतिरिक्त स्त्रियों के प्रति घरेलू हिंसा की प्रथा प्रचलित है। जिसका एक कारण इन क्षेत्रों में स्त्रियों के सामाजिक - आर्थिक स्तर का निम्न होना भी है।

औसतन विश्व में 1000 स्त्रियों के पीछे 1020 पुरुष हैं। यूरोप के लैटविया देश में विश्व का उच्चतम लिंग अनुपात दर्ज किया गया है। इसके विपरीत एशिया के संयुक्त अरब अमीरात में निम्नतम लिंग अनुपात दर्ज किया गया है। लिंग अनुपात के विश्व प्रतिरूप से विश्व के विकसित देशों में कोई भिन्न अंतर नहीं दिखाई पड़ता है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सूचीबद्ध 139 देशों में लिंग अनुपात स्त्रियों के लिए अनुकूल है जबकि शेष 72 देशों में यह उनके लिए प्रतिकूल है।

सामान्यतः एशिया महाद्वीप में लिंग अनुपात की स्थिति अच्छी नहीं है। इस महाद्वीप में लिंग अनुपात निम्न है। एशिया महाद्वीप के चीन, भारत, सऊदी अरब, पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान जैसे देशों में लिंग अनुपात और भी निम्न है। वहीं दूसरी ओर रूस सहित यूरोपीय महाद्वीप के एक बड़े भाग में पुरुष अल्प संख्या में हैं। यहाँ लिंग अनुपात स्त्रियों के अनुकूल है। यूरोप के अनेक देशों में पुरुष जनसंख्या की कमी, वहाँ स्त्रियों की बेहतर स्थिति एवं भूतकाल में विश्व के विभिन्न भागों में अत्यधिक पुरुष उत्प्रवास के कारण हैं।

2. आयु संरचना: यह जनसंख्या संघटन का एक महत्त्वपूर्ण घटक है। यह विभिन्न आयु वर्गों में लोगों की संख्या को प्रदर्शित करती है। सामान्यतः जनसंख्या को तीन प्रमुख आयु समूहों में विभाजित किया जाता है। ये हैं-बाल आयु वर्ग (0 - 14), प्रौढ़ आयु वर्ग/वयस्क (15 - 59) एवं वृद्ध आयु वर्ग (60 या इससे अधिक वर्ष)। जब किसी देश में बच्चों की संख्या अधिक होती है तो निर्भर जनसंख्या का अनुपात बढ़ जाता है। इसके विपरीत 15 से 59 वर्ष के आयु वर्ग में अधिक जनसंख्या होने पर कार्यशील जनसंख्या अधिक हो जाती है। 60 वर्ष से अधिक आयु वाली जनसंख्या का एक बड़ा अनुपात उस वृद्ध जनसंख्या को प्रदर्शित करता है, जिसे स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाओं के लिए अधिक खर्च की आवश्यकता होती है।

3. साक्षरता: किसी देश की कुल जनसंख्या में साक्षर जनसंख्या का अनुपात उस देश के सामाजिक-आर्थिक विकास का सूचक माना जाता है। साक्षर जनसंख्या के अनुपात से लोगों के रहन-सहन के स्तर, महिलाओं की सामाजिक स्थिति, शैक्षणिक सुविधाओं की उपलब्धता तथा प्रशासनिक नीतियों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।

वस्तुतः आर्थिक विकास का स्तर साक्षरता का कारण एवं परिणाम दोनों ही है। भारत में साक्षरता दर 7 वर्ष से अधिक आयु की जनसंख्या पर ज्ञात की जाती है। 7 वर्ष से अधिक आयु की कुल जनसंख्या में उस जनसंख्या का प्रतिशत है जो पढ़ सकता है, लिख सकता है तथा जिसमें समझ के साथ अंकगणितीय गणना करने की योग्यता होती है।

4. व्यावसायिक संरचना: कार्यशील जनसंख्या विभिन्न प्रकार की सेवाओं एवं उत्पादन कार्यों में संलग्न मिलती है। कार्यशील जनसंख्या निम्नलिखित पांच क्षेत्रों में कार्यरत मिलती है।

  1. प्राथमिक क्षेत्र: जैसे कृषि, वानिकी, मत्स्य तथा खनन। 
  2. द्वितीयक क्षेत्र: विनिर्माण या उद्योग। 
  3. तृतीयक क्षेत्र: परिवहन, संचार तथा अन्य सेवाएँ। 
  4. चतुर्थक क्षेत्र: अनुसंधान तथा वैचारिक विकास से संबंधित कार्य। 
  5. पंचमक क्षेत्र: परामर्शदाता, निर्णयकर्ता, नीति निर्माता एवं विशेषज्ञ।

उक्त पाँचों क्षेत्रों में संलग्न कार्यशील जनसंख्या का अनुपात किसी देश के आर्थिक विकास के स्तर का एक उत्तम सूचक है। आदिम अर्थव्यवस्था वाले देशों की अधिकांश कार्यशील जनसंख्या प्राथमिक क्षेत्र में कार्यरत मिलती है जबकि एक विकसित अर्थव्यवस्था वाले देश की कार्यशील जनसंख्या का अधिकांश भाग द्वितीयक, तृतीयक, चतुर्थक एवं पंचमक क्षेत्रों में कार्यरत मिलता है। 

प्रश्न 2.
जनसंख्या पिरामिड क्या होता है तथा इसके विभिन्न प्रकारों को प्रदर्शित कीजिए।
अथवा
आयु - लिंग पिरामिड क्या है? तीन प्रकार की जनसंख्या परिस्थितियों को दर्शाने के लिए तीन प्रकार के आयु लिंग पिरामिडों का विस्तार से वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जनसंख्या पिरामिड से आशय: एक विशेष प्रकार का रेखाचित्र जिसकी सहायता से जनसंख्या की आयु एवं लिंग संरचना का अध्ययन किया जाता है। इसकी आकृति पिरामिड से मिलती-जुलती होती है जिसके कारण इसे जनसंख्या पिरामिड कहा जाता है। इस पिरामिड पर जनसंख्या के विभिन्न आयु वर्गों में बायीं ओर पुरुषों का प्रतिशत तथा दायीं ओर स्त्रियों का प्रतिशत प्रदर्शित किया जाता है। इसे आयु-लिंग पिरामिड भी कहा जाता है।

जनसंख्या पिरामिड के प्रकार - जनसंख्या पिरामिड के निम्नलिखित तीन प्रकार होते हैं:
(i) विस्तारित होती जनसंख्या वाला पिरामिड-इस पिरामिड में उच्च जन्म दर के कारण निम्न आयु वर्गों में जनसंख्या का एक बड़ा भाग मिलता है। यह विस्तृत आधार वाला त्रिभुजाकार पिरामिड होता है जो विश्व के सभी अल्प विकसित देशों का प्रतिरूपी है। आगे दिए गए आरेख में नाइजीरिया देश का आयु-लिंग पिरामिड प्रदर्शित किया गया है।

(ii) स्थिर जनसंख्या का पिरामिड: यह पिरामिड उन विकसित देशों की आयु-लिंग संरचना को प्रदर्शित करता है जिनमें जन्म दर तथा मृत्यु दर लगभग समान होती है जिसके परिणामस्वरूप जनसंख्या स्थिर हो जाती है। यह पिरामिड घंटी के आकार वाला होता है जो शीर्ष की ओर शुंडाकार होता जाता है। नीचे दिए गए आरेख में ऑस्ट्रेलिया देश के आयु-लिंग पिरामिड को प्रदर्शित किया गया है।

(iii) ह्रासमान जनसंख्या का पिरामिड: यह पिरामिड उन विकसित देशों की आयु-लिंग संरचना को प्रदर्शित करता है जिनमें जनसंख्या की जन्म दरें तथा मृत्यु दरें निम्न मिलती हैं जिसके कारण जनसंख्या वृद्धि ऋणात्मक होती है। इस संदर्भ में आगे दिए आरेख से जापान के आयु-लिंग पिरामिड को प्रदर्शित किया गया है जिसका आधार संकीर्ण होता है तथा शीर्ष शुंडाकार होता है।

प्रश्न 3.
जनसंख्या के पिरामिडों का तुलनात्मक वर्णन कीजए।
उत्तर:
किसी भी भौगोलिक क्षेत्र के अन्तर्गत पायी जाने वाली जनसंख्या परिवर्तनशील होती है। जनसंख्या की यह परिवर्तनशीलता मुख्यतः जन्म दर एवं मृत्यु दर के आपसी सम्बन्धों को प्रदर्शित करती है इन दोनों के आपसी सम्बन्धों से निम्न जनसंख्या पिरामिडों का विकास होता है जिनका तुलनात्मक विवरण निम्नानुसार है।

जनसंख्या विस्तार वाला पिरामिड:

स्थिर जनसंख्या पिरामिड

ह्रासमान जनसंख्या पिरामिड

(1) इस पिरामिड में उच्च जन्मदर मिलती है। जिसके कारण निम्न आयु वर्गों में अधिक जनसंख्या पायी जाती है।

इसमें जन्म दर एवं मृत्यु दर लगभग समान मिलने से स्थिर जनसंख्या को दर्शाया जाता है।

इसमें जन्म दर की तुलना में मृत्यु दर अधिक पायी जाती है।

(2) यह पिरामिड त्रिभुजाकार होता है।

यह पिरामिड घंटी के आकार को दर्शाता है।

जिसके कारण उच्च आयु वर्ग के लोगों की बाहुल्यता दृष्टिगत होती है।

(3) यह विश्व के अल्प - विकसित राष्ट्रों में मिलता है।

यह विश्व के मुख्यतः विकासशील राष्ट्रों के स्वरूप को दर्शाता है।

यह संकीर्ण आधार एवं शीर्ष शुंडाकार स्वरूप को दर्शाता है। यह विकसित राष्ट्रों के स्वरूप को दर्शाता है।

चौड़ा आधार तथा पतला होता सिर्फ आकृति वाला पिरामिड क्या दर्शाता है?

पिरामिड का चौड़ा आधार तथा पतला शीर्ष बढ़ते जन्म-दर तथा उच्च मृत्यु-दर को प्रदर्शित करता है। पिरामिड का पतला आधार और पतला शीर्ष घटते हुए जन्म-दर तथा निम्न मृत्यु-दर को प्रदर्शित करता है।

पिरामिड से क्या तात्पर्य है?

मिस्र के पिरामिड वहां के तत्कालीन फैरो (सम्राट) गणों के लिए बनाए गए स्मारक स्थल हैं, जिनमें राजाओं के शवों को दफनाकर सुरक्षित रखा गया है। इन शवों को ममी कहा जाता है। उनके शवों के साथ खाद्यान, पेय पदार्थ, वस्त्र, गहनें, बर्तन, वाद्य यंत्र, हथियार, जानवर एवं कभी-कभी तो सेवक सेविकाओं को भी दफना दिया जाता था।

जनसंख्या पिरामिड के माध्यम से क्या दिखाया जाता है?

जनसंख्या पिरामिड एक देश की जनसंख्या की आयु व लिंग संरचना को दर्शाता है। बच्चों की संख्या(15 वर्ष से नीचे) और जन्म स्तर निचले भाग दर्शाया जाता है। ऊपर का अकार वृद्ध लोगों (65 वर्ष से अधिक) और मृतकों की संख्या की संख्या को दर्शाता है।

आयु का घंटी नंबर पिरामिड क्या प्रदर्शित करता है?

Explanation: यह एक प्रकार का रेखा चित्र है जिससे किसी क्षेत्र की जनसंख्या को विभिन्न आयु वर्गों के पुरुष और स्त्रियों की संख्या को व्यक्त करने के लिए किया जाता है इसकी रचना बहुत दंड आरेख के माध्यम से किया जाता है आयु लिंग पिरामिड को जनसंख्या पिरामिड भी कहते हैं।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग