भोपाल का पुराना नाम क्या है? - bhopaal ka puraana naam kya hai?

ऐसा समझा जाता है कि भोपाल की स्थापना परमार राजा भोज ने १०००-१०५५ ईस्वी में की थी। उनके राज्य की राजधानी धार थी, जो अब मध्य प्रदेश का एक जिला है। शहर का पूर्व नाम 'भोजपाल' था जो भोज और पाल के संधि से बना था। परमार राजाओं के अस्त के बाद यह शहर कई बार लूट का शिकार बना।

इसके बाद भोपाल शहर की स्थापना अफ़गान सिपाही दोस्त मुहम्मद ख़ान ने (1708-1740) में की थी। औरंगजेब की मृत्यु के बाद की अफ़रातफ़री में जब दोस्त मोहम्मद दिल्ली से भाग रहा था, तो उसकी मुलाकात गिन्नौरगढ़ की गोंड रानी कमलापती से हुई जिसने दोस्त मोहम्मद से मदद माँगी। वह अपने साथ इस्लामी सभ्यता ले कर आया जिसका प्रभाव उस काल के महलों और दूसरी इमारतों मे साफ़ दिखाई देता है। आज़ादी के पहले भोपाल हैदराबाद के बाद सबसे बड़ा मुस्लिम राज्य था। सन् 1819 ईस्वी से ले के 1926 ईस्वी तक भोपाल का राज चार बेगमों ने संभाला। कुदसिया बेगम सबसे पहली महिला शासक बनीं। वे गौहर बेगम के नाम से भी मशहूर थीं। उनके बाद, उनकी इकलौती संतान, नवाब सिकंदर जहां बेगम शासक बनीं। सिकंदर जहां बेगम के बाद उनकी पुत्री शाहजहांँ बेगम ने भोपाल रियासत की बागडोर संभाली। अंतिम मुस्लिम महिला शासक पुत्री सुल्तान जहाँ बेगम बेगम थीं। बाद में उनके पुत्र हमीदुल्लाह ख़ान गद्दीनशीं हुए, जिन्होंने मई १९४९ तक भोपाल रियासत के विलीनीकरण तक शासन किया। बेगमों के राज मे भोपाल राज्य को रेलवे, डाक-विभाग जैसे अनेक उपहार मिले। सन् 1903 मे नगर निगम का भी गठन हुआ।

भोपाल का पहला राजा कौन था?

ऐसा समझा जाता है कि भोपाल की स्थापना परमार राजा भोज ने १०००-१०५५ ईस्वी में की थी। उनके राज्य की राजधानी धार थी, जो अब मध्य प्रदेश का एक जिला है। शहर का पूर्व नाम 'भोजपाल' था जो भोज और पाल के संधि से बना था

भोपाल का नाम भोपाल क्यों पड़ा?

नाम (भोपाल) लोकप्रिय रूप से भोजपाल या भोज के बांध से लिया गया है, जो महान बांध अब भोपाल शहर की झीलें हैं, और कहा जाता है कि इसे धार के परमार शासक राजा भोज द्वारा बनाया गया था। अभी भी अधिक से अधिक काम जो पूर्व में ताल (झील) को आयोजित किया गया था, जिसका श्रेय खुद इस सम्राट को दिया जाता है।

भोपाल में कुल कितने जिले हैं?

शासन द्वारा समय-समय पर किये गये विभाजन के पश्‍चात्‌ वर्तमान में भोपाल संभाग में कुल 5 जिले- भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, तथा विदिशा शामिल हैं

भोपाल का संस्थापक कौन थे?

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की स्थापना 11वीं शताब्दी में परमार राजा भोज ने की थी. उस समय इसे भोजाबल नाम दिया गया था. आज के भोपाल की स्थापना अफगान योद्धा दोस्त मोहम्मद खान ने 1720 में की थी. इसे नवाबों के शहर के नाम से भी जाना जाता है.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग